नगर में फिर सजेगी गुलाबचंद की बगिया, भव्य मेले की तैयारियां शुरू दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मौ नगर परिषद द्वारा नगर की प्रसिद्ध गुलाबचंद की बगिया में भव्य मेले के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। नगर परिषद द्वारा मेले के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।बताया जा रहा है कि इस बार भी मेले में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन, झूले, खेल-तमाशे, खान-पान की दुकानें सहित अन्य आकर्षण देखने को मिल सकते हैं। मेले में मौ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।नगर परिषद द्वारा मेले में आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों पर विशेष ध्यान दिए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दुकानदारों और मेले में लगाए जाने वाले विभिन्न स्टॉलों के लिए स्थान निर्धारित करने की प्रक्रिया भी शुरू होने की जानकारी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुलाबचंद की बगिया में लगने वाला यह मेला वर्षों से नगर की परंपरा और आकर्षण का हिस्सा रहा है। मेले के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखने को मिलता है। आसपास के गांवों से भी लोग परिवार सहित मेले में पहुंचते हैं।सूत्रों के अनुसार मेले का शुभारंभ 15 अगस्त के आसपास किए जाने की संभावना है, हालांकि अंतिम तिथि और कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नगर परिषद द्वारा की जानी बाकी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर के साथ मेले के शुभारंभ से नगर में उत्सव का माहौल और भी खास होने की उम्मीद है।नगरवासियों ने नगर परिषद से मेले के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, रोशनी और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मेले की तैयारियां शुरू होते ही गुलाबचंद की बगिया में रौनक बढ़ने लगी है और अब लोगों को मेले के औपचारिक शुभारंभ का इंतजार है। यदि 15 अगस्त को शुभारंभ की तिथि तय होती है तो स्वतंत्रता दिवस के साथ मौ नगर में मेले का रंग भी देखने को मिलेगा।

- नगर में फिर सजेगी गुलाबचंद की बगिया, भव्य मेले की तैयारियां शुरू दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मौ नगर परिषद द्वारा नगर की प्रसिद्ध गुलाबचंद की बगिया में भव्य मेले के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। नगर परिषद द्वारा मेले के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।बताया जा रहा है कि इस बार भी मेले में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन, झूले, खेल-तमाशे, खान-पान की दुकानें सहित अन्य आकर्षण देखने को मिल सकते हैं। मेले में मौ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।नगर परिषद द्वारा मेले में आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों पर विशेष ध्यान दिए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दुकानदारों और मेले में लगाए जाने वाले विभिन्न स्टॉलों के लिए स्थान निर्धारित करने की प्रक्रिया भी शुरू होने की जानकारी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुलाबचंद की बगिया में लगने वाला यह मेला वर्षों से नगर की परंपरा और आकर्षण का हिस्सा रहा है। मेले के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखने को मिलता है। आसपास के गांवों से भी लोग परिवार सहित मेले में पहुंचते हैं।सूत्रों के अनुसार मेले का शुभारंभ 15 अगस्त के आसपास किए जाने की संभावना है, हालांकि अंतिम तिथि और कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नगर परिषद द्वारा की जानी बाकी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर के साथ मेले के शुभारंभ से नगर में उत्सव का माहौल और भी खास होने की उम्मीद है।नगरवासियों ने नगर परिषद से मेले के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, रोशनी और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मेले की तैयारियां शुरू होते ही गुलाबचंद की बगिया में रौनक बढ़ने लगी है और अब लोगों को मेले के औपचारिक शुभारंभ का इंतजार है। यदि 15 अगस्त को शुभारंभ की तिथि तय होती है तो स्वतंत्रता दिवस के साथ मौ नगर में मेले का रंग भी देखने को मिलेगा।1
- *मौसम का ताज़ा हाल* MP में बारिश का सबसे स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव आज 10 जिलों में हेवी रेन का एलर्ट जारी पिछले 24 घंटे में भोपाल में 7 इंच बारिश हुई प्रदेश में 15% कम पूरा हुआ मानसून का कोटा आज नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, आगर मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, और मुरैना में हेवी रेन का एलर्ट प्रदेशभर में जारी रहेगी मानसून एक्टिविटी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का रहेगा दौर जारी 14 अगस्त तक नहीं होगा मौसम में कोई बदलाव *मौसम का ताज़ा हाल* MP में बारिश का सबसे स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव आज 10 जिलों में हेवी रेन का एलर्ट जारी पिछले 24 घंटे में भोपाल में 7 इंच बारिश हुई प्रदेश में 15% कम पूरा हुआ मानसून का कोटा आज नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, आगर मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, और मुरैना में हेवी रेन का एलर्ट प्रदेशभर में जारी रहेगी मानसून एक्टिविटी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का रहेगा दौर जारी 14 अगस्त तक नहीं होगा मौसम में कोई बदलाव1
- सेवढ़ा आउटसोर्स के कर्मचारियों की पांचवें दिन हड़ताल जारी रही बता दें कि बाजार के व्यापारियों ने भी समर्थन किया अधिकारियों के समझाने के बाद आउटसोर्स कर्मचारी अपनी मांगों पर पड़े रहे1
- मालनपुर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान गुमटी से मिली शराब, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई मालनपुर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान गुमटी से मिली शराब, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई1
- खाद के लिए कतार,भाजपा सरकार में अन्नदाता बेहाल - रामशेष बघेल खाद के लिए कतार,भाजपा सरकार में अन्नदाता बेहाल - रामशेष बघेल* *नई गल्ला मंडी में खाद वितरण व्यवस्था पर कांग्रेस का तीखा हमला* *किसान खेत में पसीना बहाए और खाद के लिए रातभर लाइन में खड़ा रहे,यह कैसी किसान हितैषी सरकार* भिण्ड । भिण्ड की नई गल्ला मंडी में खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने किसानों की परेशानियों को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अन्नदाता खाद के लिए रात 3 बजे से कतार में खड़ा होने को मजबूर है। बघेल ने कहा कि नई गल्ला मंडी में खाद लेने के लिए किसान,मातृशक्ति और बहन-बेटियां रात के अंधेरे से ही लाइन में लग जाती हैं। घंटों भूखे-प्यासे अपनी बारी का इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाद मिलने की कोई गारंटी नहीं रहती। दूसरी ओर, संबंधित अधिकारी सुबह करीब 11 बजे काउंटर पर पहुंचते हैं और शाम 5 बजे काउंटर बंद कर दिए जाते हैं। *किसान रातभर लाइन में, सरकार और अधिकारी चैन की नींद में* बघेल ने कहा कि जब किसान रात 3 बजे से खाद के लिए कतार में खड़ा है तो वितरण व्यवस्था सुबह से ही प्रभावी क्यों नहीं की जा रही, यदि किसानों की संख्या अधिक है तो अतिरिक्त काउंटर क्यों नहीं खोले जा रहे, वितरण का समय क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा। उन्होंने कहा कि किसान रातभर लाइन में खड़ा रहे और अधिकारी निर्धारित समय के बाद काउंटर बंद कर दें,इससे बड़ी विडंबना क्या होगी। कई किसान पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी बिना खाद लिए वापस लौटने को मजबूर हैं। *“भाजपा सरकार के किसान सम्मान के दावों की खुल रही पोल”* बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसान हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें और उनकी परेशानियां सरकार के उन दावों की जमीनी हकीकत सामने ला रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस अन्नदाता के खेत से देश का पेट भरता है,उसे अपनी फसल बचाने के लिए खाद के लिए दर-दर भटकना पड़े, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विशेषकर छोटे और सीमांत किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद किसान खेती में लागत लगा रहा है,लेकिन समय पर डीएपी और यूरिया नहीं मिलने से उसकी चिंता बढ़ती जा रही है। *कागजों में नहीं,जमीन पर चाहिए किसान हितैषी व्यवस्था* जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि खाद वितरण केंद्रों पर काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए,पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध कराया जाए,वितरण का समय बढ़ाया जाए तथा भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रखने के बजाय ऐसी व्यवस्था बनाई जाए,जिससे उन्हें कम से कम समय में खाद उपलब्ध हो सके। महिलाओं,बुजुर्गों और छोटे किसानों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। *व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी* उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की इस परेशानी को चुपचाप नहीं देखेगी। यदि शीघ्र खाद वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर प्रशासन तक लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी अन्नदाता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। बघेल ने कहा “किसान को लाइन नहीं,समय पर खाद चाहिए। किसान को आश्वासन नहीं,व्यवस्था चाहिए। अन्नदाता को अपमान और इंतजार नहीं,सम्मान और सुविधा चाहिए। किसान मजबूत होगा,तभी देश मजबूत होगा। अन्नदाता का सम्मान ही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर संगठन महासचिव महेश जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष मेहगांव देवेन्द्र निगम,केदार कौशल, रामजीलाल रामा वाल्मीकि, रामस्वरूप गोयल,राजेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष व पार्षद मेहगांव बदन राठौर,पार्षद बल्लू बघेल,मनीष शिवहरे, अभिषेक मौर्य,संदीप बघेल प्रमोद बघेल आदि उपस्थिति रह3
- दतिया में तेज बारिश के चलते नेता नेहरू बालक स्कूल की दीवाल गिर पड़ी दतिया में तेज बारिश के चलते नेता सुभाष चंद्र नेहरू बालक स्कूल की दीवाल गिर पड़ी बता दें कि डीपी और कर क्षतिग्रस्त हुई हालांकि कोई जनानी नहीं हुई1
- सेवड़ा नगर पंचायत के कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन ही खत्म1