भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महामहोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया निकाली शोभायात्रा बरेली। शहर के दोनों ही जैन मंदिरों में भगवान का अभिषेक, शांति धारा स्वर्ण कलशों द्वारा व नित्य नियम पूजन के उपरांत 48 दीपों की आरती पश्चात हरा ध्वज दिखा के भव्य शोभायात्रा को जैन मंदिर रामपुर गार्डन से गतिमान किया गया। कमेटी के मंत्री सतेंद्र कुमार जैन एड. ने इस अवसर पर कहा कि भगवान महावीर के युग में हिंसा थी, पर हिंसा के उतने साधन नहीं थे, आज मनुष्य ने धरती को 17 बार नष्ट करने की सामग्री तक तैयार कर ली है, भगवान महावीर का दिया अहिंसा का सिद्धांत जो सभी प्राणियों को अपने समान देखने, आत्मा मानने, जीने देने की ओर प्रेरित करता है, धरती को बचा सकता है। महोत्सव के मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने कहा कि पूरे विश्व में जिस सहअस्तित्व को भूल एक देश दूसरे देश के प्रति हिंसा कर रहे हैं, उन्हें हजारों वर्षों पूर्व दिए भगवान महावीर स्वामी के दिव्य संदेश को सुनना चाहिए, जिससे उनके बीच वैचारिक सहिष्णुता, सहने की क्षमता विकसित हो सके। पंडित विकास जैन ने कहा कि भगवान महावीर का आत्म संयम का संदेश आज के उन युवाओं के लिए है जो आत्म नियंत्रण और आज संयम खो कर एक दूसरे के प्रति आक्रामक हो हत्या और आत्महत्या की दुर्घटनाओं में संलिप्त हो रहे हैं। जीओ और जीने दो का संदेश देती जिला बागपत से आई भव्य झाकियों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा बरेली कॉलेज, नगर निगम, पटेल चौक, कुतुबखाना होती हुई जैन मन्दिर बिहारीपुर पहुंची, जहां पर भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा का अभिषेक जयकारों के बीच किया गया, तदोपरांत पुनः वहां से शोभा यात्रा इस्लामियाॅ मार्केट, अनाथालय, पटेल चौक होते हुए वापस जैन मंदिर रामपुर गार्डन पहुंच धर्म सभा में परिवर्तित हो गई, जहां पांडुशिला पर विराजमान कर भगवान का पुन: अभिषेक किया गया। जगह जगह पर वीर भक्तों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान केसरिया, पीले और रंग बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु ढोल–नगाड़ों की थाप पर महावीर झूले पालना, तुमसे लागी लगन, महावीर तुम्हारे द्वारे पर आदि भजनों पर झूम रहे थे, उनके गगनभेदी जयकारों से शहर आस्था में डूबा नजर आया। सुबह से पूर्वाह्न तक हुए धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत समाज का सहभोज हुआ। आयोजन में, सुनील कुमार जैन, ई. अनिल कुमार जैन, अतुल जैन, धनंजय जैन, सतेंद्र जैन चाहबाई, अनुभव जैन, मीनेश जैन, हनी जैन, रुचि जैन, आदि जैन, डॉ पी के जैन, राजीव जयपति, सुमन कुमार जैन, देवेंद्र जैन, पूनम जैन, लवी जैन, साधना जैन, चेतना जैन, त्रिशला जैन, सुमन जैन अरोड़ा, अश्वनी जैन, अलका जैन, संगीता जैन, रीता जैन, अर्चना जैन, राजेश जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, भूपेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, राजकुमार जैन, सतीश जैन, मीरा जैन, सुनीता जैन, दिनेशअनंत जैन, अभिषेक जैन,सुमेर जैन, सीमा जैन, रितु जैन, आयुषी जैन, गीता जैन, पायल जैन, अजय जैन, रजनीश जैन, के. के. माहेश्वरी, हेमलता जैन, आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

- बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस तथा नवचयनित कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 63 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण एवं 6 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, बरेली में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद की 207 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन, 780 ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए तथा 8 नवचयनित कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 3.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास और 7.56 करोड़ रुपये की लागत से बने 63 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। विधायक कैंट संजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कार्यकत्रियों को स्मार्ट डिवाइस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी कार्यशैली और प्रभावी बने तथा बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार हो सके। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी , सीडीओ देवयानी, एमएलसी विधायक बहुरनलाल मौर्य , महाराज सिंह , कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।1
- बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड कानूनगो अपने ही बेटे-बहू के अत्याचार से परेशान होकर दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित ओमप्रकाश शर्मा का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा यतेन्द्र कुमार शर्मा और बहू सोमवती मिलकर लगातार मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि ये सिलसिला कोई नया नहीं, बल्कि पिछले कई महीनों से जारी है। ताजा मामला 29 मार्च 2026 का है, जब छोटी बेटी की गोद भराई के कार्यक्रम में बेटे-बहू ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने रिश्तेदारों के सामने नाश्ते की टेबल पलट दी, मारपीट की और बुजुर्ग पिता की बेइज्जती कर दी। इतना ही नहीं, पीड़ित का कहना है कि आरोपी बेटे ने उनके तीन मकानों पर जबरन ताले डाल दिए हैं, जिससे वह डर के साए में इधर-उधर रात बिताने को मजबूर हैं। पीड़ित ने कई बार थाना बारादरी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग सुबह के 11:00 दी गई जानकारी1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बरेली। थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा युवक के साथ मारपीट/धमकी/जबरन धन वसूली एवं वीडियो वायरल करने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते श्री आशुतोष शिवम, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम।1
- *यौमे रज़ा (यौमे पैदाइश) बहुत बहुत मुबारक हो। अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी टी टी एस की जानिब से* माशा अल्लाह आज सरकार आला हज़रत की यौमे। विलादत की खुशी में टी टी एस प्रदेश सचिव व सहारा सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी ने । खुशी का इज़हार करते हुए अपने हॉस्पिटल से लेकर दरगाह आला हज़रत तक मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और सभी को मुबारकबाद पेश की अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी टी टी एस व खादिम सरकार हुज़ूर अहसन मियां साहब क़िब्ला बदरूशरिया सज्जादा नशीन दरगाह आला हज़रत की जानिब से और दरगाह आला हज़रत की तंजीम टी टी एस की जानिब से देश, विदेश, पूरी दुनिया के मुसलमानो को मुबारक बाद पेश की। उन्होंने ने कहा आला हज़रत उस शख्सियत का नाम है जिन्होंने हमारे इमानों की हिफाज़त की और आज भी कर रहे हैं। आला हज़रत के । दामन को मजबूती से पकड़े रहना ही कामयाबी है ईमान की हिफाज़त है और हमें चाहिए कि हम आला हज़रत सरकार के बताए हुए रास्ते पर चले उनकी लिखी हुई किताबे पढ़ने की कोशिश करें इंशाल्लाह ताला यहां भी कामयाबी मिलेगी और मरने के बाद भी कामयाबी मिलेगी1
- अभियुक्त ऋषभ ठाकुर पुत्र गौतम सिंह नि० मकान सं० 841 डा० खण्डेलवाल वाली गलीथाना सुभाषनगर जनपद बरेली1
- Bareilly Ke Thana fatehganj paschimi ki khabar/ patni ki SSp Bareilly se Insaaf Ki Pukar/ kya rajniti ke liye Kisi Ki jindagi barbad karna sahi hai/ Priya Singh ki vitha/ jhuthi FIR ke khilaf patni ka Sangharsh/ patni ki Insaaf ke liye guhar/1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1