शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में प्रवेश उत्सव के अवसर पर बच्चों को पुस्तके व साइकिलें का किया वितरण कन्नौद,1 अप्रैल को नया शिक्षा सत्र शुरू होने के अवसर पर कन्नौद के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में बुधवार दोपहर 1:00 बजे विधायक आशीष शर्मा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंकज जाट के मुख्य आतिथ्य में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठय पुस्तके एवं साइकिल का वितरण अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया विधायक आशीष शर्मा के द्वारा बच्चों को नियमित विधालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया शासन द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया,कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष संदीप धुत, संतोष जाट राधु खत्री एवं विद्यालय के शिक्षक गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशीष चौरे द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रचार्य मोहन सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया
शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में प्रवेश उत्सव के अवसर पर बच्चों को पुस्तके व साइकिलें का किया वितरण कन्नौद,1 अप्रैल को नया शिक्षा सत्र शुरू होने के अवसर पर कन्नौद के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में बुधवार दोपहर 1:00 बजे विधायक आशीष शर्मा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंकज जाट के मुख्य आतिथ्य में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठय पुस्तके एवं साइकिल का वितरण अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया विधायक आशीष शर्मा के द्वारा बच्चों को नियमित विधालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया शासन द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया,कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष संदीप धुत, संतोष जाट राधु खत्री एवं विद्यालय के शिक्षक गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशीष चौरे द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रचार्य मोहन सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया
- Post by Rupali gosai1
- भोपाल के एमपी नगर में हाई वोल्टेज ड्रामा ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर चार युवतियों में जमकर हुई हाथापाई। देर रात तक चल रही थी दारू पार्टी, नशे में धुत थीं चारों युवतियां। रात करीब 2:30 बजे क्लब के बाहर बीच सड़क पर हुआ हंगामा। मारपीट में एक युवती को आई गंभीर चोटें, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती। एमपी नगर जोन-2 में रात भर होटलों में चलता है नशे का कारोबार3
- भोपाल-सीहोर में आंधी के साथ बारिश और ओले: इंदौर, देवास, उज्जैन में भी अलर्ट; जबलपुर, सिवनी, मंडला में आंधी चलने की चेतावनी भोपाल 21 मिनट पहले भोपाल बुधवार दोपहर में भोपाल-सीहोर और आसपास के इलाके में पानी गिरा। भोपाल में दोपहर से ही मौसम बदला हुआ है। तेज आंधी के साथ बारिश का दौर चल रहा है। इसके साथ ही गरज-चमक का दौर भी है। मौसम विभाग ने भोपाल में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। सीहोर में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभागने अगले कुछ घंटों में कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीहोर में तेज हवा और बारिश के कारण 33 केवी दशहरा बाग के तार टूट गए हैं। आधे शहर में बिजली नहीं है। मुरली रोड पर विशाल पेड़ जमीन पर आ गिरा जिससे यातायात बाधित हो गया। इंदौर, देवास, उज्जैन में भी ओले गिरने और तेज आंधी का अलर्ट है। खंडवा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, रायसेन, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, खरगोन, बड़वानी, शहडोल, शाजापुर और बालाघाट में आकाशीय बिजली के साथ हल्की आंधी चल सकती है। सागर में दिनभर आसमान में बादलों के बीच तल्ख धूप खिली। शाम को अचानक मौसम बदला और घने बादल छाए गए। इसी दौरान ग्रामीण इलाकों में बारिश शुरू हुई। चितौरा, सुरखी समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई।1
- भीलट बाबा की भविष्यवाणी सुनने उमड़ा जनसैलाब, बाबा बोले लगते आषाढ होगी बारिश, फसल कहीं अच्छी तो कहीं होगी खराब सिवनी मालवा से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भीलटदेव मंदिर में चैत्र माह की चौदस के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां भीलट बाबा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस वर्ष मनुष्यों पर बीमारियों का प्रकोप बना रहेगा। साथ ही बीच-बीच में दो बार बारिश होने की संभावना जताई गई है। बाबा ने बताया कि आधे ज्येष्ठ माह से वर्षा का सिलसिला शुरू हो जाएगा और आषाढ़ लगते ही अच्छी बारिश होगी, हालांकि फसलों की स्थिति कहीं अच्छी तो कहीं खराब रहने की आशंका है। बाबा ने धर्म-पुण्य करने पर अपनी कृपा और सहायता का भी आश्वासन दिया। भीलटदेव धाम में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर प्रसादी वितरित करते हैं। यहां हजारों की संख्या में भक्त दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि भगवान शंकर के रुद्र अवतार के रूप में पूजित भीलटदेव, मंदिर परिसर के सामने स्थित नीम के पेड़ के माध्यम से प्रकट होते हैं। जैसे ही पड़िहार दर्वेश्वरजी इस नीम वृक्ष से मिलाप करते हैं, उनके शरीर में भीलटदेव की “पवन” आती है और वे भविष्यवाणी करते हैं, जो श्रद्धालुओं के अनुसार सत्य सिद्ध होती है। हर वर्ष चैत्र की चौदस और नवरात्रि की सप्तमी पर यह विशेष आयोजन होता है, जब भीलट बाबा, पड़िहार दर्वेश्वर महाराज के माध्यम से भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दौरान हजारों की भीड़ बाबा की भविष्यवाणी सुनने के लिए उमड़ती है। हालांकि, मंदिर समिति और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठ रहे हैं। भक्तों का कहना है कि जहां बाबा नीर लेते हैं, वहां अत्यधिक भीड़ के बावजूद उचित व्यवस्था नहीं है। समिति द्वारा उसी स्थान पर दुकानदारों को जगह दिए जाने से अव्यवस्था बढ़ जाती है। साथ ही, साउंड सिस्टम की उचित व्यवस्था न होने के कारण दूर से आए हजारों श्रद्धालु भविष्यवाणी सुन नहीं पाते। मंदिर के पुजारी गोविन्ददास ने बताया कि बाबा वर्ष में दो बार नीर लेते हैं और भगवान शंकर से मिलन करते हैं। उन्होंने बताया कि यह परंपरा पड़िहार परिवार की पांचवीं पीढ़ी से चली आ रही है। वर्तमान में दर्वेश्वरजी करीब 30 वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी यह परंपरा निरंतर जारी है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों की सुविधा को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि हर कोई बाबा की भविष्यवाणी का लाभ ले सके।1
- Post by Mms news241
- Post by राजेश माल्या1
- गायत्री शक्तिपीठ पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कन्या भोजन सह-भण्डारे का भव्य आयोजन कन्नौद,अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला एवं तहसील स्तरीय सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले होनहार प्रतिभाओं का विधायक प्रतिनिधि रुपेश शर्मा, भूतपूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जोरावर सिंह फौजी, के करकमलों से सम्मान किया गया। मंगलवार दोपहर 1 बजे इस अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सहयोगी विद्यालय के संचालक एवं संस्था प्रधान का भी गायत्री परिवार के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक आशीष शर्मा की और से ध्वनि विस्तारक यंत्र हेतु 60000/रूपये प्रदान की घोषणा की गई। गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित कन्या भोजन एवं सहभोज में सैकड़ों भाई, बहिनों एवं कन्याओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।1
- बरखेड़ा हसन में सोमवार को भोजापुर की और से आ रही तेज रफ्तार कार ईद गाह वाले मोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है।1
- स्वर्णकार समाज के सम्मानित पुरोधा माननीय पूर्व सांसद और लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Kailash Soni जी तीन अप्रैल को फरीदाबाद में आयोजित स्वर्णकार नेतृत्व संगम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हमारे बीच उपस्थित रहेंगे। माननीय कैलाश जी की अपील जरूर सुनें और तीन अप्रैल को फरीदाबाद चलने की तैयारी आप भी कर लें 🙏 यही समय है , सही समय है। मैं आप सभी स्वर्णकार समाज के साथियों से आग्रह करता हूँ , स्वर्णकार नेतृत्व संगम कार्यक्रम के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकता और शक्ति का परिचय दें। दिनांक: तीन अप्रैल समय: सुबह 10 बजे स्थान: सेंट्रल पार्क , सेक्टर -12 , फरीदाबाद ! विनय वर्मा विधायक शोहरतगढ़ जिला - सिद्धार्थनगर Narendra Modi Nitin Nabin Amit Shah MYogiAdityanath Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल Sunil Bansal Pradip Kumar Varma Rajesh Verma1