प्रशासन के दावों के बावजूद घरेलू गैस को लेकर आज भी गैस एजेंसियों पर गैस लेने और बुक कराने को लेकर लोगों की मारामारी रही।इसको लेकर कई जगह विवाद भी हुए। हालांकि जिला प्रशासन ने इसको लेकर कल हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे लेकिन नंबरों पर रिप्लाई नहीं मिलने से इनका कोई लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिला, इसके बाद गैस एजेंसियों पर ओर भीड़ जुटने लगी। हालात की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी म्यूर दीक्षित ने इसको लेकर आज एक के बाद एक मैराथन बैठकें की और उपभोक्ताओं को राहत के लिए कई कदम उठाए। इसमें प्रमुख निर्णय तो ये रहा कि गैस संबंधी शिकायतों और समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय पर ही एक कंट्रोल रूम बना दिया गया। इस कंट्रोल रूम में सभी गैस एजेंसियों के एक एक प्रतिनिधि की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, जिससे कि कंट्रोल रूम को मिलने वाली किसी भी शिकायत और समस्या का संबंधित एजेंसी द्वारा तत्काल समाधान किया जा सके। लोगों में पैनिक, गैस कालाबाजारी, अवैध भंडारण, गैस एजेंसियों पर सुरक्षा को लेकर भी अनेक निर्णय आज बैठकों में लिए गए। हालांकि इन फैसलों से कितनी राहत उपभोक्ताओं को मिलेगी, यह अभी देखना होगा। (-कुमार दुष्यंत)

- यातायात पुलिस हरिद्वार। चालान करना किसी समस्या का समाधान नहीं। हरिद्वार पुलिस नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओं से अपील करती है। अपने वाहनों को दुकानों के सामने स्थायी रूप से पार्क न करें। अगर आप भी अपनी दुकान के सामने वाहन खड़ा कर देंगे, तो भैया ग्राहक कहाँ जाएगा? हम सब मिलकर आपसी समन्वय के साथ जाम की समस्या से निजात दिलाएं और शहर में सुगम यातायात बनाए रखे।1
- The Aman Times डोईवाला के प्रेमनगर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन। महंगाई और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर किया प्रदर्शन। महिला कांग्रेस नेत्री अंशुल त्यागी ओर रेखा कांडपाल सती के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन। सड़क पर चूल्हा रखकर बनाया खाना। कहा डबल इंजन वाली सरकार आज हो गई पूरी तरह स फेल।1
- मेडिकल कॉलेज के छात्रों की बस में ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी जोरदार टक्कर। टक्कर लगने से कई मेडिकल छात्र घायल लगभग मेडिकल कॉलेज स्वाहेड़ी से अपनी शिफ्ट खत्म करके मेडिकल के छात्र-छात्राएं वापस जिला अस्पताल आ रहे थे की मंडावर रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने मेडिकल छात्रों की बस में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मेडिकल कॉलेज की बस क्षतिग्रस्त हो गई और दो छात्र घायल हो गए जबकि उसे बस के अंदर 18 छात्र एवं छात्राएं मेडिकल कॉलेज स्वाहेड़ी से अपने क्लासेस पूरी करने के बाद जिला अस्पताल आ रहे थे जैसे ही इस दुर्घटना की सूचना सिविल लाइन चौकी इंचार्ज कुलबीर सिंह को लगी वह अपनी फोर्स को लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया1
- 🏡 Chandrabani Dehradun में Prime Residential Plot For Sale Dehradun के Chandrabani area में शानदार residential plot available है, जो dream home बनाने या future investment के लिए perfect opportunity है। 📍 Location: Chandrabani, Dehradun 📐 Plot Size: 30 × 69 Ft 📏 Total Area: 230 Gaj 🛣 Good Road Connectivity 🏡 Peaceful & Developed Residential Area यह plot घर बनाने के लिए बहुत ही अच्छी location पर है और आसपास सभी daily facilities आसानी से available हैं। अगर आप Dehradun में अपना dream home बनाना चाहते हैं या investment करना चाहते हैं, तो यह plot एक शानदार option है। 📞 Contact Now Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd. 📱 9528242511 | 80776064601
- Post by Dehradun City News1
- link@mohdazhar1
- Post by Dpk Chauhan1
- Post by HNNK News Sabir1
- नकुड़ (सहारनपुर)। पवित्र रमज़ान माह के चौथे जुमे की नमाज़ कस्बे में बड़ी अकीदत, खशू- ओ- ख़ुज़ू के साथ, रूहानियत भरे माहौल में अदा की गई। जामा मस्जिद समेत नगर की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी तादाद में रोज़ेदार और नमाज़ियों ने एक साथ सज्दा रेज़ होकर अल्लाह की बारगाह में इबादत की और मुल्क में अमन- ओ- सुकून, खुशहाली और इंसानियत की भलाई के लिए दुआए मांगी। जुमे की नमाज़ के बाद मस्जिदों में देर तक दुआओं का सिलसिला चलता रहा जहां अकीदतमंदों ने अपने गुनाहों की तौबा तथा मरहूमीन की मग़फिरत की दरख्वास्त करते हुए गिड़गिड़ाकर अपने रब से रहमत की दुआ की। शुक्रवार को मुकद्दस रमज़ान के चौथे जुमे को जामा मस्जिद के अलावा लक्कड़ वाली मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, मरकज़ मस्जिद बंजारान, ढाप वाली मस्जिद, कलंदर वाली मस्जिद, मदनी मस्जिद, पीर वाली मस्जिद, इमली वाली मस्जिद, उमर मस्जिद और बस स्टैंड वाली मस्जिद सहित नगर की तकरीबन तमाम मस्जिदों में नमाज़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जामा मस्जिद में मौलवी मुनव्वर हुसैन, लक्कड़ वाली में मौलवी अनीस, बस स्टैंड वाली में मुफ़्ती नदीम और पठानो वाली में मौलवी इमरान ने नमाज़ अदा कराई। नमाज़ से पूर्व ख़ुत्बा और उससे पहले अकीदतमंदों को रोज़े-नमाज़, एतिकाफ व नमाज़ ए तरावीह की फ़ज़ीलत रमज़ान में की गयी इबादत के सवाब में इज़ाफे के बारे में बताया गया। तथा वक़्त से सदक़ा ए फ़ितरा और ज़कात अदा करने की बात बताते हुए कहा की रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का है। यह महीना सब्र, परहेजगारी और नेक रास्ते पर चलने की सीख देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की। वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। जिससे नमाज़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं मस्जिद के ज़िम्मेदार व सम्मानित साथियों ने व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखा। जिससे अकीदतमंदों और आम राहगीरों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, और ट्रेफ़िक सुचारू रूप से चलता रहा। जिनमें पूर्व पालिकाध्यक्ष शाहनवाज़ खान, सभासद राव जीशान, जुनैद असगर, आमिर कुरैशी, सभासद प्रतिनिधि हसीब निज़ामी, हाजी दिलशाद कुरैशी व अमीर आलम, अर्सलान खान, वसीम निज़ामी, दिलदार खान, सुलेमान खान पूर्व सभासद इरशाद कुरैशी, मुतवल्ली इसरार कुरैशी, अफ़ज़ाल निज़ामी, नईम निज़ामी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। रमज़ान के आख़िरी अशरे की शुरुआत के साथ ही अलविदा जुमे को लेकर भी अकीदतमंदों में खास उत्साह और तैयारी दिखाई दे रही है। मस्जिदों में इबादत और तिलावत का सिलसिला तेज़ हो गया है और पूरा कस्बा एक रूहानी और नूरानी माहौल में डूबा नजर आ रहा है।1