पवित्र रमज़ान माह के चौथे जुमे की नमाज़ नकुड़ में बड़ी अकीदत से अदा की गई सीओ रुचि गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा नकुड़ (सहारनपुर)। पवित्र रमज़ान माह के चौथे जुमे की नमाज़ कस्बे में बड़ी अकीदत, खशू- ओ- ख़ुज़ू के साथ, रूहानियत भरे माहौल में अदा की गई। जामा मस्जिद समेत नगर की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी तादाद में रोज़ेदार और नमाज़ियों ने एक साथ सज्दा रेज़ होकर अल्लाह की बारगाह में इबादत की और मुल्क में अमन- ओ- सुकून, खुशहाली और इंसानियत की भलाई के लिए दुआए मांगी। जुमे की नमाज़ के बाद मस्जिदों में देर तक दुआओं का सिलसिला चलता रहा जहां अकीदतमंदों ने अपने गुनाहों की तौबा तथा मरहूमीन की मग़फिरत की दरख्वास्त करते हुए गिड़गिड़ाकर अपने रब से रहमत की दुआ की। शुक्रवार को मुकद्दस रमज़ान के चौथे जुमे को जामा मस्जिद के अलावा लक्कड़ वाली मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, मरकज़ मस्जिद बंजारान, ढाप वाली मस्जिद, कलंदर वाली मस्जिद, मदनी मस्जिद, पीर वाली मस्जिद, इमली वाली मस्जिद, उमर मस्जिद और बस स्टैंड वाली मस्जिद सहित नगर की तकरीबन तमाम मस्जिदों में नमाज़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जामा मस्जिद में मौलवी मुनव्वर हुसैन, लक्कड़ वाली में मौलवी अनीस, बस स्टैंड वाली में मुफ़्ती नदीम और पठानो वाली में मौलवी इमरान ने नमाज़ अदा कराई। नमाज़ से पूर्व ख़ुत्बा और उससे पहले अकीदतमंदों को रोज़े-नमाज़, एतिकाफ व नमाज़ ए तरावीह की फ़ज़ीलत रमज़ान में की गयी इबादत के सवाब में इज़ाफे के बारे में बताया गया। तथा वक़्त से सदक़ा ए फ़ितरा और ज़कात अदा करने की बात बताते हुए कहा की रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का है। यह महीना सब्र, परहेजगारी और नेक रास्ते पर चलने की सीख देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की। वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। जिससे नमाज़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं मस्जिद के ज़िम्मेदार व सम्मानित साथियों ने व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखा। जिससे अकीदतमंदों और आम राहगीरों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, और ट्रेफ़िक सुचारू रूप से चलता रहा। जिनमें पूर्व पालिकाध्यक्ष शाहनवाज़ खान, सभासद राव जीशान, जुनैद असगर, आमिर कुरैशी, सभासद प्रतिनिधि हसीब निज़ामी, हाजी दिलशाद कुरैशी व अमीर आलम, अर्सलान खान, वसीम निज़ामी, दिलदार खान, सुलेमान खान पूर्व सभासद इरशाद कुरैशी, मुतवल्ली इसरार कुरैशी, अफ़ज़ाल निज़ामी, नईम निज़ामी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। रमज़ान के आख़िरी अशरे की शुरुआत के साथ ही अलविदा जुमे को लेकर भी अकीदतमंदों में खास उत्साह और तैयारी दिखाई दे रही है। मस्जिदों में इबादत और तिलावत का सिलसिला तेज़ हो गया है और पूरा कस्बा एक रूहानी और नूरानी माहौल में डूबा नजर आ रहा है।

- Post by मिस सोनिया3
- 1. डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य का पलटवार – "जाहिलपन की भी हद होती है" 2. हिन्दू महासभा के महामंत्री ने मौलाना सलीम की अभद्र टिप्पणी पर कड़ा जवाब दिया 3. योगी जी की अम्मी व गौमांस टिप्पणी पर महासभा का तीखा बयान 4. "जाहिलपन की पराकाष्ठा" – डॉ. भट्टाचार्य का बयान सुर्खियों में क्या आप चाहेंगे कि मैं इन्हें और ज्यादा टीवी एंकर स्टाइल में पैकेज कर दूँ, ताकि ऑन-एयर तुरंत इस्तेमाल हो सकें?1
- अधिकारी यहां के आगे और चले जाते हैं देखकर लेकिन सतीश राणा जी है जो उचाना में रहते हैं इनको इनकी हाथ में है इसलिए सड़क नहीं बन सकती है इसे बनता नहीं है सड़क कितने दिन हो गया 10 सालों से ऐसे हैं इस पर कार्यवाही क्यों नहीं की जाती कार्यवाही करिए इसमें1
- kya aapko pata hai उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूरे 4 साल के कार्यकाल में जानिए पूरी खबर1
- Post by Khulasha news1
- *जनपद मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। मेरठ रोड स्थित राणा हाउस पर आयोजित इस इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न समुदायों से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में खास तौर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व मंत्री जावेद आब्दी भी पहुंचे, जिनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।*1
- संभल में नमाज को लेकर दिए गए नए सीओ कुलदीप कुमार के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।1
- Post by City Children School Mzn1
- मुज़फ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी एक युवक शावेज पर युवती ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शावेज की बहन ने उसे अपने घर बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो बहन किसी काम का बहाना बनाकर बाहर चली गई। इसी दौरान घर में मौजूद शावेज ने कथित रूप से कमरे का दरवाजा बंद कर युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया। युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी उसके घर भी पहुंचा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बता दी। परिजनों ने पहले आरोपी पक्ष से बातचीत की, जहां शुरुआत में शादी कराने की बात कही गई, लेकिन बाद में मना कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार पुलिस चौकी कुटेसरा में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी तथा उसकी बहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।3