Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता भाई साहब राजेन्द्र सिंह जी राठौड़ साहब को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सोजत भाजपा मण्डल मंत्री डॉ. महेश सोनी समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता भाई साहब राजेन्द्र सिंह जी राठौड़ साहब को जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सोजत भाजपा मण्डल मंत्री डॉ. महेश सोनी समाजसेवी
Dr Mahesh Soni
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता भाई साहब राजेन्द्र सिंह जी राठौड़ साहब को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सोजत भाजपा मण्डल मंत्री डॉ. महेश सोनी समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता भाई साहब राजेन्द्र सिंह जी राठौड़ साहब को जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सोजत भाजपा मण्डल मंत्री डॉ. महेश सोनी समाजसेवी
More news from Rajasthan and nearby areas
- : पाली 21अप्रेल।पुलिस अधिक्षक मौनिका सैन के समक्ष लिखित मे अमराराम पुत्र श्री भाणारामजी जाती गरासिया निवासी पाटरिया कोयललाव पुलिस थाना नाना तहसील बाली जिला पाली व डेपुटेशन के साथ अप्रार्थी सभी एक राय होह्रवफकर अवसर देलंभषखकर मारपीट की थी,जिसमे परिवादी को अभियुकतगण नै पकड कर उलटा सूलाकर उलटी कुलहाडी से मारपिट की थी,जीसमे परिवादी के शरीर कमर पर गंभीर चोंटे आयी थी,जिस पर परिवादी के द्वारा पुलीस थाना नाना में निमन धारा 191(2),126(2),115(2),190बी एन एह 2023 मे मुकदमा नंबर 097 दिनांक- 11/04/2026 को दर्ज रजिसटर किया जाकर अनुंसधान प्रांरभ किया गया। ज्ञापन आरोपीगण सुबह 3घंटे व शाम 3घंटे तक रासते पर हथियार लेकर प्रार्थी व प्रार्थी परिवार को मारने की नियत से बैठे रहते है। ज्ञापन मे पुलिस अधिक्षक मौनिका सैन से निवेदन है कि उपरोकत प्रकरण मे मुझे पुलि थानाधिकारी नाना से नयाय मिलने की उमीद नही है।जिससे उपरोकत प्रकरण का अनुसंधान हेतु उचचाधिकारी से जाँच करवाने का आदेश प्रदान करावे।दैखते है कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज,प्रधान संपादक)2
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बिराटिया खुर्द गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित चिकित्सा टीम ने दी सेवाएं,सीएमएचओ डॉक्टर संजय गहलोत द्वारा आयुष्मान आरोग्य कैम्प , मोबाइल मेडिकल वैन का किया निरीक्षण रायपुर के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर बिराटिया खुर्द में आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में कैम्प प्रभारी डॉक्टर नरेशकुमार कुमावत , शिशु एव बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल बारिया , ब्लॉक हैल्थ सुपरवाईजर रामचन्द्र पटेल , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल गहलोत, निर्मला , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्मदा साहू , लैब टेक्नीशियन कमलेश जोशी, आशा सहयोगिनी गंगा मेवाड़ा , पूजा, हरलेखा, साथिन अनीता कंवर , रेडियोग्राफर जय वर्धनसिंह चौहान, विनोद चौधरी, राजेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वेन में एक्सरे की मशीन से टीबी स्क्रीनिंग हेतु ग्रामीणों के एक्सरे किए गए व टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे। शिविर में प्रशासक देवा काठात , ग्राम विकास अधिकारी मनोज राव , दिनेश आदि ग्रामवासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एवं नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को विद्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोजत सीबीईओ दलपत सिंह सांखला उपस्थित रहे। साथ ही प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय देवगढ़ विजयेन्द्र नागदा, डॉ. कुलदीप सिंह देवड़ा सुमेरपुर, डॉ. विक्रम सिंह जोजावर, व्याख्याता भीम सिंह फालका, जैतारण एवं विचित्र सिंह फार्मा असिस्टेंट, जोजावर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। स्वागत गान के पश्चात प्राचार्य गुप्ता ने सभी अतिथियों का शिरोपाव व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने तथा अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया और जयपुर, करनाल एवं उदयपुर क्लस्टर का परिचय भी प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कुल 106 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान संगीत शिक्षिका विधि शर्मा एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय देवगढ़ विजयेन्द्र नागदा ने नवोदय में अपने 15 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर चयन हेतु शुभकामनाएं दीं और खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया। सीबीईओ दलपत सिंह सांखला ने राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से सभी का स्वागत करते हुए कहा कि खेल नैतिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी को योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षिका इंदु चाहर के निर्देशन में छात्र विनय प्रताप ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बेड़ा द्वारा किया गया।4
- सीएमएचओ डॉक्टर संजय गहलोत ने बिराटिया खुर्द में आयुष्मान आरोग्य शिविर व मोबाइल मेडिकल वैन का किया निरीक्षण, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली गति मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर। क्षेत्र के बिराटिया खुर्द गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉक्टर संजय गहलोत ने शिविर का निरीक्षण करते हुए मोबाइल मेडिकल वैन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चिकित्सा टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। कैम्प प्रभारी डॉक्टर नरेशकुमार कुमावत, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल बारिया, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर रामचन्द्र पटेल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल गहलोत, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्मदा साहू, लैब टेक्नीशियन कमलेश जोशी, आशा सहयोगिनी गंगा मेवाड़ा, पूजा, हरलेखा, साथिन अनीता कंवर, रेडियोग्राफर जय वर्धन सिंह चौहान, विनोद चौधरी व राजेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर की मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से एक्स-रे मशीन द्वारा ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना जैसे टीबी के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच व उपचार के लिए चिन्हित किया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (डीबीटी) उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि उन्हें बेहतर पोषण मिल सके। इस अवसर पर टीम द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया और लोगों को बताया गया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, यदि समय पर उपचार लिया जाए और दवा का नियमित सेवन किया जाए। शिविर में सरपंच प्रशासक देवा काठात, ग्राम विकास अधिकारी मनोज राव, दिनेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना और आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।1
- सरवाड़ में मालियान समाज का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन 👉 107 जोड़े एक साथ बंधे परिणय सूत्र में सरवाड़ शहर में क्षत्रिय फूल मालियान सैनी समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन ऐतिहासिक बन गया। सोमवार को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 107 जोड़ों ने एक साथ अग्नि के समक्ष फेरे लेकर नया जीवन शुरू किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। दो दिवसीय इस आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज ने पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया, वहीं विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भी शिरकत कर सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। सम्मेलन में समाज की ओर से सभी जोड़ों को जरूरी घरेलू सामान और विभिन्न संगठनों द्वारा उपहार भेंट किए गए। भारत विकास परिषद ने भी कन्यादान स्वरूप टिफिन सेट प्रदान किए। हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में वर-वधुओं ने वरमाला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं, वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ। ➡️ सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने पूरे आयोजन को मेले जैसा रूप दे दिया। ➡️ समाज के पदाधिकारियों और भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। 👉 यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सहयोग और परंपरा का शानदार उदाहरण बनकर उभरा।1
- गंदे नाली का पानी पावरफुल1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1