logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान' मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान' मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन ........27 अगस्त 2026 शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज “विद्यार्थी हुंकार अभियान” के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। उसी क्रम में आज ............. जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । अभाविप ने कहा कि प्रदेश के अनेक शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, व्यवस्थित कक्षाओं, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इन समस्याओं का तत्काल समाधान आवश्यक है। अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सरकार प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का तत्काल सर्वे कराते हुए ठोस आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे एवं उन व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए तथा जिन कार्यों के लिए बजट की आवश्यकता है, उनके लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाए। ......प्रान्त मंत्री श्री........ ने कहा कि - अत्यंत चिंताजनक विषय है कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित कई शासकीय महाविद्यालय इस समय मूलभूत सुविधाओं के घोर अभाव और जर्जर अधोसंरचना से जूझ रहे हैं। देखने में आ रहा है कि प्रदेश के अधिकांश महाविद्यालयों में बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त है या गायब है जिस कारण परिसर यह असामाजिक तत्वों का गढ़ बन रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण अभाविप द्वारा भोपाल के एम.वी.एम महाविद्यालय में चलाए गए स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में मिली शराब की बोतलें हैं । अधिकांश महाविद्यालयों की विवेकानंद के करियर गाइडेंस सेल ठप पड़ी हुई है , कैंटीन बंद है और पुस्तकालय यह पठन सामग्री के अभाव से जूझ रहे हैं । प्रदेश भर के कई महाविद्यालयों में कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं पर्याप्त संसाधनों एवं उपकरणों की कमी के कारण उनकी स्थिति दयनीय है। साथ ही साथ विद्यार्थी सहायता केंद्र सक्रिय न होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं हेतु घंटों परेशान होना पड़ता है । अतः सरकार हमारी मांगों को स्वीकार करते हुए त्वरित निराकरण करे ताकि सुदृढ़ शैक्षणिक एवं इंस्टीट्यूशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण प्रदेश का छात्र समुदाय बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन कर सके। ​ अभाविप के ( उमरिया ) जिला संयोजक श्री आकाश तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह विद्यार्थी हुंकार अभियान इस प्रदर्शन से प्रारंभ हुआ है । आने वाले समय में विभिन्न रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक माध्यमों से मांगों के पूर्ण होने तक अभाविप का यह अभियान जारी रहेगा ।

3 hrs ago
user_MONIKA YADAV
MONIKA YADAV
पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
db01912b-f752-4b44-97cf-e9f0422073de

शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान' मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान' मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन ........27 अगस्त 2026 शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज “विद्यार्थी हुंकार अभियान” के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। उसी क्रम में आज ............. जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । अभाविप ने कहा कि प्रदेश के अनेक शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, व्यवस्थित कक्षाओं, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इन समस्याओं का तत्काल समाधान आवश्यक है। अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सरकार प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का तत्काल सर्वे कराते हुए ठोस आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे एवं उन व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए तथा जिन कार्यों के लिए बजट की आवश्यकता है,

b7894f2c-6333-4ccc-aef9-bd5b0fa78529

उनके लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाए। ......प्रान्त मंत्री श्री........ ने कहा कि - अत्यंत चिंताजनक विषय है कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित कई शासकीय महाविद्यालय इस समय मूलभूत सुविधाओं के घोर अभाव और जर्जर अधोसंरचना से जूझ रहे हैं। देखने में आ रहा है कि प्रदेश के अधिकांश महाविद्यालयों में बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त है या गायब है जिस कारण परिसर यह असामाजिक तत्वों का गढ़ बन रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण अभाविप द्वारा भोपाल के एम.वी.एम महाविद्यालय में चलाए गए स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में मिली शराब की बोतलें हैं । अधिकांश महाविद्यालयों की विवेकानंद के करियर गाइडेंस सेल ठप पड़ी हुई है , कैंटीन बंद है और पुस्तकालय यह पठन सामग्री के अभाव से जूझ रहे हैं । प्रदेश भर के कई महाविद्यालयों में कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं पर्याप्त संसाधनों एवं उपकरणों की कमी के कारण उनकी स्थिति दयनीय है। साथ ही साथ विद्यार्थी सहायता केंद्र सक्रिय न होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं हेतु घंटों परेशान होना पड़ता है । अतः सरकार हमारी मांगों को स्वीकार करते हुए त्वरित निराकरण करे ताकि सुदृढ़ शैक्षणिक एवं इंस्टीट्यूशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण प्रदेश का छात्र समुदाय बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन कर सके। ​ अभाविप के ( उमरिया ) जिला संयोजक श्री आकाश तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह विद्यार्थी हुंकार अभियान इस प्रदर्शन से प्रारंभ हुआ है । आने वाले समय में विभिन्न रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक माध्यमों से मांगों के पूर्ण होने तक अभाविप का यह अभियान जारी रहेगा ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन संत रविदास महाराजजी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं ☑️संत रविदास जी महाराज समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन ☑️संत रविदास जी की सोच और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं - विधायक शिवनारायण सिंह ☑️संत शिरोमणि रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का गुरुवार को जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध सागरेश्वर मंदिर में समापन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, मिथलेश पयासी, श्री आशुतोष अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। ☑️विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में चलाये जा रहे समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश दिया । संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दो सप्ताह से यह कलश वंदन यात्रा जिले के गांव-गांव के भ्रमण की। जहां संत रविदास की सामाजिक समरसता वाली सोच और उनकी वाणी को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है। ☑️श्री आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर कलश यात्रा और अन्य कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा यानी 29 जुलाई के दिन से प्रारंभ की गई और यह कार्यक्रम लगातार 30 जनवरी 2027 तक चलता रहेगा। इस दौरान संत रविदास के सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए कार्य उनके विचार और उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने की सोच प्रधानमंत्री की रही है। ☑️इस अवसर पर राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, राधेलाल कोल, शैलेंद्र सिंह, दिनेश पांडे, दिलीप प्रजापति, विष्णु भारती, रामाधार चौधर, नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र सोनी, कपूरिया बाई, पार्षद सविता सोंधिया, मनीष सिंह,सुजीत सिंह भदोरिया, राकेश बारदुवंशी दीपक गुप्ता अमन बर्मन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन संत रविदास महाराजजी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं
☑️संत रविदास जी महाराज समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन
☑️संत रविदास जी की सोच और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं - विधायक शिवनारायण सिंह
☑️संत शिरोमणि रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का गुरुवार को जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध सागरेश्वर मंदिर में समापन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, मिथलेश पयासी, श्री आशुतोष अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।  
☑️विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में चलाये जा रहे समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश दिया । संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दो सप्ताह से यह कलश वंदन यात्रा जिले के गांव-गांव के भ्रमण की।  जहां संत रविदास की सामाजिक समरसता वाली सोच और उनकी वाणी को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है। 
☑️श्री  आशुतोष अग्रवाल ने कहा  कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर  कलश यात्रा और अन्य कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा यानी 29 जुलाई के दिन से प्रारंभ की गई और यह कार्यक्रम लगातार 30 जनवरी 2027 तक चलता रहेगा। इस दौरान संत रविदास के सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए कार्य उनके विचार और उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने की सोच प्रधानमंत्री की रही है। 
☑️इस अवसर पर राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, राधेलाल कोल, शैलेंद्र सिंह, दिनेश पांडे, दिलीप प्रजापति, विष्णु भारती, रामाधार चौधर, नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र सोनी, कपूरिया बाई, पार्षद सविता सोंधिया, मनीष सिंह,सुजीत सिंह भदोरिया, राकेश बारदुवंशी दीपक गुप्ता अमन बर्मन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील ! उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई। शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।
    3
    उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 

54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील !
उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई।
शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।
    user_MONIKA YADAV
    MONIKA YADAV
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार का आरोप चौकीदार को नियम विरूद्ध 8500सौभुगतान का खुलासा पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार का आरोप, चौकीदार को नियम विरुद्ध 8500 रुपये भुगतान का खुलासा बिरसिंहपुर- पाली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम चौकीदार को प्रतिमाह 8500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जो कि शासन के नियमानुसार निर्धारित मानदेय से अधिक और नियम विरुद्ध बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम चौकीदार / कोटवार के मानदेय की राशि निर्धारित की गई है। लेकिन ग्राम पंचायत मुदरिया में इस नियम को दरकिनार कर मनमाने तरीके से अधिक राशि का भुगतान किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह भुगतान सांठगांठ कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की नीयत से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत में कई विकास कार्य कागजों पर ही हो रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। अब चौकीदार को अधिक वेतन देने का मामला सामने आने के बाद पंचायत के कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक चौकीदार को 8500 रुपये दिए जा रहे हैं तो यह पैसा किस मद से दिया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में जब ग्रामीणों से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पंचायत में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और 15वें वित्त आयोग की राशि का भी सही उपयोग नहीं हो रहा है। वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत मुदरिया के पिछले तीन वर्षों के आय-व्यय और भुगतान रजिस्टर की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सरपंच-सचिव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ताकि शासकीय धन का दुरुपयोग रोका जा सके। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
    2
    पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार का आरोप चौकीदार को नियम विरूद्ध 8500सौभुगतान का खुलासा
पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार का आरोप, चौकीदार को नियम विरुद्ध 8500 रुपये भुगतान का खुलासा
बिरसिंहपुर- पाली  जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुदरिया में  भ्रष्टाचार  धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम चौकीदार को प्रतिमाह 8500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जो कि शासन के नियमानुसार निर्धारित मानदेय से अधिक और नियम विरुद्ध बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम चौकीदार / कोटवार के मानदेय की राशि निर्धारित की गई है। लेकिन ग्राम पंचायत मुदरिया में इस नियम को दरकिनार कर मनमाने तरीके से अधिक राशि का भुगतान किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह भुगतान सांठगांठ कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की नीयत से किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत में कई विकास कार्य कागजों पर ही हो रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। अब चौकीदार को अधिक वेतन देने का मामला सामने आने के बाद पंचायत के कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक चौकीदार को 8500 रुपये दिए जा रहे हैं तो यह पैसा किस मद से दिया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए।
इस संबंध में जब ग्रामीणों से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पंचायत में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और 15वें वित्त आयोग की राशि का भी सही उपयोग नहीं हो रहा है। 
वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत मुदरिया के पिछले तीन वर्षों के आय-व्यय और भुगतान रजिस्टर की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सरपंच-सचिव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ताकि शासकीय धन का दुरुपयोग रोका जा सके।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
    user_Shambhu nath Soni
    Shambhu nath Soni
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तूने घर में चोरों ने किया हाथ साफ मचा हड़कंप सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल उमरिया/ करकेली ,//नगर क्षेत्र में इन दोनों चोरों के आतंक से नगर क्षेत्र भयभीत में है बीती रात्रि वार्ड नंबर 9 में निवास रत अरविंद महोबिया के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी को अंजाम दिया है घटना के संबंध में सुबह घर वालों ने इस विषय को लेकर कोई जानकारी नहीं थी जबकि दोनों कमरों में ताला लगा हुआ था शाम करीब 4:00 बजे अचानक घरवालों की नजर पड़ी कमरे में की ताला लगा हुआ था अचानक कैसे खुला है जाकर देखें तो समान खुर्द पड़ा हुआ था शोर शराबा करने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और 112 को सूचित किया गया मौके में पुलिस पहुंचकर मौका मुआना किया गया पता चला कि बीती रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसे और पलंग और अलमारी तोड़कर देखें जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई चीज नहीं मिली कपड़े के अलावा तो दीवाल में लगी हुई एल एडी टीवी 32 इंच की चोरी कर ले गए भलाई किस विषय में अभी और जांच पड़ताल की जारही है की अभी क्या-क्या चोरी कि गईआज्ञत चोरों द्वाराइस घटना को लेकर करकेली नगर क्षेत्र में लगभग दो सप्ताह के अंदर यह दूसरी चोरी को अंजाम दिया अज्ञात चोरों ने गत दिवस राजा ज्वेलर्स के यहां बड़ी चोरी की गई थी अज्ञात चोरों द्वारा क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक काफी बड़ा हुआ है और हर व्यक्ति अपने घर की चिंता को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है पूर्व में भी कई चोरियां हो चुकी है लेकिन आज तक उन चोरो का पता नहीं चल पाया जिससे करकेली नगर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है
    2
    तूने घर में चोरों ने किया हाथ साफ मचा हड़कंप 
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल
उमरिया/ करकेली ,//नगर क्षेत्र में इन दोनों चोरों के आतंक से नगर क्षेत्र भयभीत में है बीती रात्रि वार्ड नंबर 9 में निवास रत अरविंद महोबिया के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी को अंजाम दिया है घटना के संबंध में सुबह  घर वालों ने इस विषय को लेकर कोई जानकारी नहीं थी जबकि दोनों कमरों में ताला लगा हुआ था शाम करीब 4:00 बजे अचानक घरवालों की नजर पड़ी कमरे में की ताला लगा हुआ था अचानक कैसे खुला है जाकर देखें तो समान खुर्द पड़ा हुआ था शोर शराबा करने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और 112 को सूचित किया गया मौके में पुलिस पहुंचकर मौका मुआना किया गया पता चला कि बीती रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसे और पलंग और अलमारी तोड़कर देखें जिससे उन्हें  किसी प्रकार की कोई चीज नहीं मिली कपड़े के अलावा तो दीवाल में लगी हुई एल एडी टीवी 32 इंच की चोरी कर ले गए भलाई किस विषय में अभी और जांच पड़ताल की जारही है की अभी क्या-क्या चोरी कि गईआज्ञत चोरों द्वाराइस घटना को लेकर करकेली नगर क्षेत्र में लगभग दो सप्ताह के अंदर यह दूसरी चोरी को अंजाम दिया अज्ञात चोरों ने गत दिवस राजा ज्वेलर्स के यहां बड़ी चोरी की गई थी अज्ञात चोरों द्वारा क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक काफी बड़ा हुआ है और हर व्यक्ति अपने घर की चिंता को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है पूर्व में भी कई चोरियां हो चुकी है लेकिन आज तक उन चोरो का  पता नहीं चल पाया जिससे करकेली नगर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण
*जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया*
*ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण*
उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_अनुज सेन  राष्ट्रचंडिका अखबार
    अनुज सेन राष्ट्रचंडिका अखबार
    Lawyer Bandhogarh, Umaria•
    6 hrs ago
  • *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    2
    *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया*

*ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण*


उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम
*जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया*
*ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण*
उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राज्य सरकार ने नेपाल में आई आपदा के बीच मध्य प्रदेश वीडियो की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया *नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम* उमरिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। इस त्रासदी के बीच मध्यप्रदेश के कई निवासी भी वहां फंसे हुए हैं। सीएम डॉ. यादव का कहना है कि राज्य सरकार संकट के समय अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकार ने जनता की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नेपाल में आई आपदा के बीच मध्यप्रदेश वासियों की मदद के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रभावितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर ये हैं। नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
    2
    राज्य सरकार ने नेपाल में आई आपदा के बीच मध्य प्रदेश वीडियो की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया
*नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम*
उमरिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। इस त्रासदी के बीच मध्यप्रदेश के कई निवासी भी वहां फंसे हुए हैं। सीएम डॉ. यादव का कहना है कि राज्य सरकार संकट के समय अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकार ने जनता की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की है। 
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नेपाल में आई आपदा के बीच मध्यप्रदेश वासियों की मदद के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रभावितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।
सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर ये हैं। नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दो साल पुरानी रंजिश में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में दो साल पुरानी रंजिश में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में उमरिया। इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी अंतर्गत चिल्हारी गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। बाजार में हुए विवाद के बाद एक युवक ने बुजुर्ग दंपति पर कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी सत्यम साहू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। घायल जानकी और मोहन का इलाज कटनी के अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को चिल्हारी गांव के बाजार में मोहन और सत्यम साहू के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी बढ़ने के बाद सत्यम ने सरिया उठाकर मोहन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं जानकी भी हमले की चपेट में आ गईं। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हमले में बुजुर्ग दंपति के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कटनी रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर अमरपुर चौकी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बाजार में मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके साथ ही आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की गई। लगातार छानबीन और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ करीब दो वर्ष पुरानी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लगभग दो साल पहले सत्यम कथित रूप से चोरी के इरादे से मोहन के घर में घुसा था। इस मामले में मोहन की शिकायत पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी घटना के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। 25 अगस्त को बाजार में पुरानी बात फिर उठने पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। पुलिस अब घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है। एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि आरोपी सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    3
    दो साल पुरानी रंजिश में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
दो साल पुरानी रंजिश में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
उमरिया। इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी अंतर्गत चिल्हारी गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। बाजार में हुए विवाद के बाद एक युवक ने बुजुर्ग दंपति पर कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी सत्यम साहू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। घायल जानकी और मोहन का इलाज कटनी के अस्पताल में जारी है।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को चिल्हारी गांव के बाजार में मोहन और सत्यम साहू के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी बढ़ने के बाद सत्यम ने सरिया उठाकर मोहन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं जानकी भी हमले की चपेट में आ गईं। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
हमले में बुजुर्ग दंपति के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कटनी रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर अमरपुर चौकी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बाजार में मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके साथ ही आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की गई। लगातार छानबीन और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ करीब दो वर्ष पुरानी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लगभग दो साल पहले सत्यम कथित रूप से चोरी के इरादे से मोहन के घर में घुसा था। इस मामले में मोहन की शिकायत पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी घटना के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।
25 अगस्त को बाजार में पुरानी बात फिर उठने पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। पुलिस अब घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है।
एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि आरोपी सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.