logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीवी है नौकरानी नहीं... खाना बनाने, कपड़े धोने में आप भी मदद करें, तलाक मांग रहे पति को SC की फटकारसुप्रीम कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि वक्त अब बदल चुका है. आज के समय में पति को भी घरेलू कामों में पत्नी का हाथ बंटाना चाहिए, उसकी मदद करनी चाहिए. खाना पकाना हो या साफ सफाई करना, घर के हर काम में पति को पत्नी की बराबर मदद करनी चाहिए पति को खाना पकाने, सफाई और कपड़े धोने जैसे घरेलू कामों में पत्नी की बराबर मदद करनी चाहिए, आप किसी नौकरानी से नहीं बल्कि जीवन साथी से शादी की है... ये तल्ख टिप्पणी है सुप्रीम कोर्ट की. पत्नी-पत्नी के बीच घर के कामकाज को लेकर हुई आपसी लड़ाई अदालत की दहलीज तक पहुंच गई. पति ने क्रूरता के आधार पर तलाक की मांग की थी. लेकिन कोर्ट ने साफ किया कि पत्नी अगर खाना नहीं बना पाती या घर के काम ठीक से न कर पाती, ऐसे आरोपों को 'मानसिक क्रूरता' का आधार नहीं बनाया जा सकता. वक्त बदल गया है, घर के काम में पत्नी की मदद करो कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि वक्त अब बदल चुका है. आज के समय में पति को भी घरेलू कामों में पत्नी का हाथ बंटाना चाहिए, उसकी मदद करनी चाहिए. खाना पकाना हो या साफ सफाई करना, घर के हर काम में पति को पत्नी की बराबर मदद करनी चाहिए. क्यों कि आप किसी नौकरानी से तो शादी नहीं कर रहे हैं. ये टिप्पणियां जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की बेंच ने कर्नाटक हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान कीं. अदालत ने क्रूरता के आधार पर उस व्यक्ति को तलाक देने वाले निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया था

4 hrs ago
user_Sunita Jain
Sunita Jain
Saharanpur, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

बीवी है नौकरानी नहीं... खाना बनाने, कपड़े धोने में आप भी मदद करें, तलाक मांग रहे पति को SC की फटकारसुप्रीम कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि वक्त अब बदल चुका है. आज के समय में पति को भी घरेलू कामों में पत्नी का हाथ बंटाना चाहिए, उसकी मदद करनी चाहिए. खाना पकाना हो या साफ सफाई करना, घर के हर काम में पति को पत्नी की बराबर मदद करनी चाहिए पति को खाना पकाने, सफाई और कपड़े धोने जैसे घरेलू कामों में पत्नी की बराबर मदद करनी चाहिए, आप किसी नौकरानी से नहीं बल्कि जीवन साथी से शादी की है... ये तल्ख टिप्पणी है सुप्रीम कोर्ट की. पत्नी-पत्नी के बीच घर के कामकाज को लेकर हुई आपसी लड़ाई अदालत की दहलीज तक पहुंच गई. पति ने क्रूरता के आधार पर तलाक की मांग की थी. लेकिन कोर्ट ने साफ किया कि पत्नी अगर खाना नहीं बना पाती या घर के काम ठीक से न कर पाती, ऐसे आरोपों को 'मानसिक क्रूरता' का आधार नहीं बनाया जा सकता. वक्त बदल गया है, घर के काम में पत्नी की मदद करो कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि वक्त अब बदल चुका है. आज के समय में पति को भी घरेलू कामों में पत्नी का हाथ बंटाना चाहिए, उसकी मदद करनी चाहिए. खाना पकाना हो या साफ सफाई करना, घर के हर काम में पति को पत्नी की बराबर मदद करनी चाहिए. क्यों कि आप किसी नौकरानी से तो शादी नहीं कर रहे हैं. ये टिप्पणियां जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की बेंच ने कर्नाटक हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान कीं. अदालत ने क्रूरता के आधार पर उस व्यक्ति को तलाक देने वाले निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया था

  • user_ओम प्रकाश
    ओम प्रकाश
    Eklavya Colony, Seesaram Rural
    🙏
    3 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • नकुड़ (सहारनपुर)। जनपद के कस्बा नकुड़ में सुबह से ही हो रही बारिश के बीच कस्बे की जामा मस्जिद सहित जुमे की नमाज़ के लिए निर्धारित सभी मस्जिदों में पवित्र रमज़ान के आख़री दिन (शुक्रवार को) अलविदा जुमे की नमाज़ हज़ारों अकीदतमंदों द्वारा शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा। शुक्रवार को कस्बे की जामा मस्जिद में रमजान उल मुबारक के अलविदा जुमे की नमाज पेश इमाम मौलवी मुनव्वर हुसैन द्वारा अदा कराई गई। जहां मुस्लिम समाज के हज़ारों अकीदत मंदों ने शांति पूर्ण तरीके से नमाज़ अदा की। बस स्टैंड वाली मस्जिद में मुफ़्ती नदीम साहब ने नमाज़ अदा कराई इसके अलावा कस्बे की दीगर मस्जिदों में भी पुरसुकून माहौल में अलविदा जुमे की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर अपने गुनाहों की तौबा तथा मुल्क में अमन-ओ-सुकून, खुशहाली और इंसानियत की भलाई के लिए दुआए मांगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता व थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा, जबकि नमाज़ियों व राहगीरों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो उसकी व्यवस्था के लिए इंतजामिया कमेटी सतर्क रही। जिनमें पूर्व चेयरमैन शाहनवाज खान, कारी इमरान, अर्सलान खान, सुलेमान खान, नासिर अंसारी, सभासद आमिर कुरैशी, सदफ ख्वाजा, हाजी दिलशाद कुरैशी, वसीम निज़ामी, सभासद राव जीशान, दिलदार खान,मुतवल्ली इसरार कुरैशी, मुतवल्ली मौहम्मद अली, अफ़ज़ाल निज़ामी आदि शामिल रहे।
    1
    नकुड़ (सहारनपुर)। 
जनपद के कस्बा नकुड़ में सुबह से ही हो रही बारिश के बीच  कस्बे की जामा मस्जिद सहित जुमे की नमाज़ के लिए निर्धारित सभी मस्जिदों में पवित्र रमज़ान के आख़री दिन (शुक्रवार को) अलविदा जुमे की नमाज़ हज़ारों अकीदतमंदों द्वारा शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा।
शुक्रवार को कस्बे की जामा मस्जिद में रमजान उल मुबारक के अलविदा जुमे की नमाज पेश इमाम मौलवी मुनव्वर हुसैन द्वारा अदा कराई गई। जहां मुस्लिम समाज के हज़ारों अकीदत मंदों ने शांति पूर्ण तरीके से नमाज़ अदा की। बस स्टैंड वाली मस्जिद में मुफ़्ती नदीम साहब ने नमाज़ अदा कराई इसके अलावा कस्बे की दीगर मस्जिदों में भी पुरसुकून माहौल में अलविदा जुमे की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर अपने गुनाहों की तौबा तथा मुल्क में अमन-ओ-सुकून, खुशहाली और इंसानियत की भलाई के लिए दुआए मांगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता व थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा, जबकि नमाज़ियों व राहगीरों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो उसकी व्यवस्था के लिए इंतजामिया कमेटी सतर्क रही। जिनमें पूर्व चेयरमैन शाहनवाज खान, कारी इमरान, अर्सलान खान, सुलेमान खान, नासिर अंसारी, सभासद आमिर कुरैशी, सदफ ख्वाजा, हाजी दिलशाद कुरैशी, वसीम निज़ामी, सभासद राव जीशान, दिलदार खान,मुतवल्ली इसरार कुरैशी, मुतवल्ली मौहम्मद अली, अफ़ज़ाल निज़ामी आदि शामिल रहे।
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • एक बहुत बड़ी खबर अनोखी खबर क्या कोई महिला पेट में भी सोना जेवर छुपा कर ले जा सकती है
    1
    एक बहुत बड़ी खबर अनोखी खबर क्या कोई महिला पेट में भी सोना जेवर छुपा कर ले जा सकती है
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली में पुलिस और बदमाशों के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी हुआ घायल
    4
    जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली में पुलिस और बदमाशों के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी हुआ घायल
    user_Fareed Ahmad
    Fareed Ahmad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • मुजफ्फरनगर | चरथावल विकास खंड चरथावल क्षेत्र के गांव निर्धना में ईद-उल-फितर के अवसर पर समाजसेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। गांव निवासी समाजसेवी शाह आलम के बड़े भाई मास्टर आरिफ ने ईद की नमाज के दौरान ईदगाह कमेटी को 1 लाख रुपये का दान दिया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मास्टर आरिफ के इस कदम की जमकर प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। ईद जैसे पावन पर्व पर दिए गए इस सहयोग की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। मास्टर आरिफ के इस योगदान को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
    1
    मुजफ्फरनगर | चरथावल विकास खंड चरथावल क्षेत्र के गांव निर्धना में ईद-उल-फितर के अवसर पर समाजसेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। गांव निवासी समाजसेवी शाह आलम के बड़े भाई मास्टर आरिफ ने ईद की नमाज के दौरान ईदगाह कमेटी को 1 लाख रुपये का दान दिया।
इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मास्टर आरिफ के इस कदम की जमकर प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। ईद जैसे पावन पर्व पर दिए गए इस सहयोग की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। मास्टर आरिफ के इस योगदान को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, यह मामला सीएचसी भोपा से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो नंबर 1 और 2 में कथित रूप से अस्पताल स्टाफ द्वारा फर्जी मेडिकल बनाने के रेट और तरीका बताया जा रहा है, जबकि वीडियो नंबर 3 में आरोप है कि एक एएनएम द्वारा इस कार्य के लिए 20 से 25 हजार रुपये लिए गए। बताया जा रहा है कि इसी मेडिकल के आधार पर पीड़ित परिवार पर धारा 307 जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले की शिकायत किए जाने के बावजूद करीब 4 वर्षों में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही संबंधित मेडिकल को निरस्त किया गया। नोट: यह सभी आरोप वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर हैं। मामले की सत्यता की पुष्टि संबंधित प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
    1
    मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो के अनुसार, यह मामला सीएचसी भोपा से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो नंबर 1 और 2 में कथित रूप से अस्पताल स्टाफ द्वारा फर्जी मेडिकल बनाने के रेट और तरीका बताया जा रहा है, जबकि वीडियो नंबर 3 में आरोप है कि एक एएनएम द्वारा इस कार्य के लिए 20 से 25 हजार रुपये लिए गए।
बताया जा रहा है कि इसी मेडिकल के आधार पर पीड़ित परिवार पर धारा 307 जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले की शिकायत किए जाने के बावजूद करीब 4 वर्षों में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही संबंधित मेडिकल को निरस्त किया गया।
नोट: यह सभी आरोप वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर हैं। मामले की सत्यता की पुष्टि संबंधित प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ईद गाह  में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों ने एक साथ पढ़ी ईद की नमाज ग्राम बहादरपुर जट में आज ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत और पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। गांव की मुख्य ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए, जहाँ सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई।  ईद उल फितर के मौके पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा मदरसे में ईद की नमाज़ पढ़ने जाते वक्त मुस्लिम समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा कर ईद की शुभकामनाएं दी गई शांति और भाईचारे का संदेश सुबह से ही सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने नमाजी ईदगाह पहुंचने लगे थे। इमाम द्वारा नमाज संपन्न कराने के बाद देश की अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआ मांगी गई। नमाज खत्म होते ही ईदगाह का पूरा परिसर 'ईद मुबारक' की गूंज से सराबोर हो गया। त्योहार के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और ईदगाह के आसपास पुलिस बल की तैनाती रही, ताकि यातायात सुचारू रहे और लोग शांतिपूर्वक पर्व मना सकें।   मौजूद रहे मदरसे से कारी शमीम अहमद भीम आर्मी जिला महासचिव इमरान झोजा विधानसभा अध्यक्ष प्रवेश राणा भाई रिजवान तहसील अध्यक्ष राहुल कुमार मुंतजिर आदि मौजूद रहे जिला ब्यूरो चीफ़ हरिद्वार मोहित की रिपोर्ट
    1
    ईद गाह  में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों ने एक साथ पढ़ी ईद की नमाज
ग्राम बहादरपुर जट में आज ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत और पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। गांव की मुख्य ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए, जहाँ सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई।  ईद उल फितर के मौके पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा मदरसे में ईद की नमाज़ पढ़ने जाते वक्त मुस्लिम समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा कर ईद की शुभकामनाएं दी गई 
शांति और भाईचारे का संदेश
सुबह से ही सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने नमाजी ईदगाह पहुंचने लगे थे। इमाम द्वारा नमाज संपन्न कराने के बाद देश की अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआ मांगी गई। नमाज खत्म होते ही ईदगाह का पूरा परिसर 'ईद मुबारक' की गूंज से सराबोर हो गया।
त्योहार के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और ईदगाह के आसपास पुलिस बल की तैनाती रही, ताकि यातायात सुचारू रहे और लोग शांतिपूर्वक पर्व मना सकें।  
मौजूद रहे मदरसे से कारी शमीम अहमद भीम आर्मी जिला महासचिव इमरान झोजा विधानसभा अध्यक्ष प्रवेश राणा भाई रिजवान  तहसील अध्यक्ष राहुल कुमार मुंतजिर आदि मौजूद रहे 
जिला ब्यूरो चीफ़ हरिद्वार 
मोहित की रिपोर्ट
    user_Mohit पत्रकार
    Mohit पत्रकार
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • जोश जोश में होश खो बैठे उत्तराखंड पुलिस ने दिलाई होश की नए-नए लड़के आजकल रेल बनाने के चक्कर में यह भूल गए की क्या गलत है क्या सही
    1
    जोश जोश में होश खो बैठे उत्तराखंड पुलिस ने दिलाई होश की नए-नए लड़के आजकल रेल बनाने के चक्कर में यह भूल गए की क्या गलत है क्या सही
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • ​मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में इस वर्ष ईद-उल-फितर का त्योहार मिश्रित भावनाओं और विविध परिस्थितियों के बीच मनाया गया। जहाँ एक ओर नगर की ईदगाह पर हर्षोल्लास का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर ग्राम सैदपुर कलां में ग्रामीणों ने विरोध और शोक स्वरूप काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। ​ग्राम सैदपुर कलां: काली पट्टी बांध जताया विरोध ​सैदपुर कलां में ईद का त्योहार काफी गमगीन माहौल में मनाया गया। यहाँ के ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने हाथों पर काली पट्टियां बांधीं। नमाज के दौरान ग्रामीणों ने अली खामेनेई साहब के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और उन्हें सलाम पेश किया। इस दौरान उन्होंने शांति और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया। ​नगर ईदगाह: जनप्रतिनिधियों ने दी मुबारकबाद ​इसके ठीक विपरीत, चरथावल नगर की ईदगाह पर ईद का पर्व पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई दिग्गज जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे: ​ पंकज मलिक: चरथावल विधायक ​मास्टर इस्लामूद्दीन: नगर पंचायत अध्यक्ष ​हरेन्द्र मलिक: मुजफ्फरनगर सांसद ​अनिल कुमार सेठ: कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ​इन सभी नेताओं ने क्षेत्रवासियों को ईद की गले लगकर मुबारकबाद दी और अमन, शांति एवं भाईचारे का संदेश साझा किया। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार हमें मिल-जुलकर रहने और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने की प्रेरणा देते हैं।
    1
    ​मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में इस वर्ष ईद-उल-फितर का त्योहार मिश्रित भावनाओं और विविध परिस्थितियों के बीच मनाया गया। जहाँ एक ओर नगर की ईदगाह पर हर्षोल्लास का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर ग्राम सैदपुर कलां में ग्रामीणों ने विरोध और शोक स्वरूप काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की।
​ग्राम सैदपुर कलां: काली पट्टी बांध जताया विरोध
​सैदपुर कलां में ईद का त्योहार काफी गमगीन माहौल में मनाया गया। यहाँ के ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने हाथों पर काली पट्टियां बांधीं। नमाज के दौरान ग्रामीणों ने अली खामेनेई साहब के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और उन्हें सलाम पेश किया। इस दौरान उन्होंने शांति और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।
​नगर ईदगाह: जनप्रतिनिधियों ने दी मुबारकबाद
​इसके ठीक विपरीत, चरथावल नगर की ईदगाह पर ईद का पर्व पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई दिग्गज जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे: ​
पंकज मलिक: चरथावल विधायक
​मास्टर इस्लामूद्दीन: नगर पंचायत अध्यक्ष
​हरेन्द्र मलिक: मुजफ्फरनगर सांसद
​अनिल कुमार सेठ: कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
​इन सभी नेताओं ने क्षेत्रवासियों को ईद की गले लगकर मुबारकबाद दी और अमन, शांति एवं भाईचारे का संदेश साझा किया। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार हमें मिल-जुलकर रहने और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने की प्रेरणा देते हैं।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना सिडकुल हरिद्वार* *सिडकुल पुलिस द्वारा 01 फरार आरोपित को धर दबोचा* *आरोपितों के विरूद्ध किया गया था अभियोग पंजीकृत* थाना सिडकुल पर दिनांक- 05.03.2026 को वादी प्रमोद पाल की तहरीर के आधार थाना हाजा पर आरोपित राजीव आदि द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुसकर वादी तथा वादी के परिजनों के साथ मारपीट कर गाली गलौच करना व जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने की नियत तमंचे से फायर करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया था। उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 09.03.2026 को सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित इलेक्ट्रानिक व मुखवीर खास से घटना में सम्मलित आरोपित की धर पकड कर 01 आरोपित को पकडा गया। अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है। *नाम पता आरोपित* 1- रचित पुत्र सुनील नि0 बोझाहेडी, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0। *पुलिस टीम सिडकुल* 1.थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, 2.व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, 3.उ0नि0 अनिल बिष्ट, 4.हे0का0 संजय सिंह, 5- हे0का0देशराज, 6.हे0का0जितेन्द्र मलिक, 7.का0रोहित कुमार, 8.का0 गजेन्द्र तोमर, 9.का0जितेन्द्र तोमर,
    1
    *थाना सिडकुल हरिद्वार* 
*सिडकुल पुलिस द्वारा 01 फरार आरोपित को धर दबोचा*
*आरोपितों के विरूद्ध किया गया था अभियोग पंजीकृत*
थाना सिडकुल पर दिनांक- 05.03.2026 को वादी प्रमोद पाल की तहरीर के आधार थाना हाजा पर आरोपित राजीव आदि द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुसकर वादी तथा वादी के परिजनों के साथ मारपीट कर गाली गलौच करना व जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने की नियत तमंचे से फायर करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया था। 
उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 09.03.2026 को सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित इलेक्ट्रानिक व मुखवीर खास से घटना में सम्मलित आरोपित की धर पकड कर 01 आरोपित को पकडा गया। 
अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है। 
*नाम पता आरोपित*
1- रचित पुत्र सुनील नि0 बोझाहेडी, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0। 
*पुलिस टीम सिडकुल*
1.थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, 
2.व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, 
3.उ0नि0 अनिल बिष्ट, 
4.हे0का0  संजय सिंह, 
5- हे0का0देशराज, 
6.हे0का0जितेन्द्र मलिक, 
7.का0रोहित कुमार, 
8.का0 गजेन्द्र तोमर, 
9.का0जितेन्द्र तोमर,
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.