भैंस से टकराई मोटरसाइकिल, 12 वर्षीय बालक की मौत, दो गंभीर घायल दतिया। जिले के उन्नाव थाना क्षेत्र अंतर्गत लमान माता रोड स्थित लमान माता मंदिर के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की भैंस से टक्कर हो गई, जिसमें एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब गुरुवार 8 बजे डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय दतिया पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 12 वर्षीय सत्यम सेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आनंद सेन, अक्षय दुबे (18 वर्ष) और रज्जन यादव (40 वर्ष) निवासी उन्नाव गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में हादसे का कारण सड़क पर अचानक आए जानवर से टकराना बताया जा रहा है।

- भांडेर नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिये शुक्रवार दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भाण्डेर से संपर्क कर गौशाला की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद नगर परिषदव द्वारा गठित टीम ने अभियान चलाकर 35 आवारा पशुओं को पकड़ा और उन्हें ततारपुर स्थित गौशाला में सुरक्षित भेजा गया। साथ ही नगर में पशु मालिकों को अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ने की सख्त समझाइश दी गई तथा मुनादी कर जागरूकता भी फैलाई गई। नगर निकाय द्वारा पूर्व में पारित पी.आई.सी. संकल्प के तहत कैटल कैचर खरीदने की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे भविष्य में इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- दतिया--------जिले में अवैध खनन के खिलाफ कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश पर 9 आरोपियों पर कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की जांच में गिर्द क्षेत्र की निजी भूमि पर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर पत्थर और बोल्डर का उत्खनन उजागर हुआ। जांच में करीब 15 हजार घन मीटर खनिज की अवैध खुदाई सामने आई, जबकि असनई तालाब के पास बड़े स्तर पर भंडारण भी पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने रॉयल्टी का 15 गुना अर्थदंड और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति मिलाकर यह जुर्माना तय किया है। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन करने वालों पर अब कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें संपत्ति जब्ती जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। जिले में कलेक्टर की इस सख्ती से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।1
- दतिया में गुरुवार की रात्रि को एक गंभीर हादसा देखने को मिला । जहां भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार अवधेश जोशी, मोहित और प्रतीक्षा घायल हुए हैं, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर भोगीराम बघेल और उनकी पत्नी सुखदेवी सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। यह दुर्घटना भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास हुई बताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तेज रफ्तार और सड़क पर अंधेरा को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by रियल न्यूज1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- विधायक प्रदीप अग्रवाल मंच पे गए थे आशीर्वाद लेने बाबा जी ने मार दिए मुक्के1
- Post by Lakshya News tv1
- दतिया। जिले के ग्राम पहाड़ी में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी बादाम सिंह यादव (73) ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार, घटना गुरुवार की शाम जब वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भतीजे कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव के ससुर इमरत सिंह यादव, साला राज यादव (निवासी खिरिया) तथा कन्हई यादव व आशाराम यादव (निवासी गालियां) वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान राज यादव ने बादाम सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकल आया। बीच-बचाव करने आए कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव को भी डंडा मारकर घायल कर दिया गया, वहीं बहू मंजू यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ और कंधे में चोट आई। और जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1