logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसा बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे पिता की हुई मौत सड़क हादसा बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे पिता की हुई मौत मुलताई। बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे एक पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा बुधवार रात नेशनल हाईवे-47 पर ससुन्द्रा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार सुभाष वरकड़े थानी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम ने घायल सुभाष को उपचार के लिए सीएचसी मुलताई पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

13 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
13 hrs ago

सड़क हादसा बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे पिता की हुई मौत सड़क हादसा बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे पिता की हुई मौत मुलताई। बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे एक पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा बुधवार रात नेशनल हाईवे-47 पर ससुन्द्रा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार सुभाष वरकड़े थानी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम ने घायल सुभाष को उपचार के लिए सीएचसी मुलताई पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सावंगी समेत कई गांवों में खेतों से केबल चोरी, किसानों में आक्रोश मुलताई/प्रभात पट्टन। मुलताई-प्रभात पट्टन क्षेत्र के ग्राम सावंगी सहित आसपास के गांवों में किसानों के खेतों से ट्यूबवेल और कुओं की केबल चोरी की घटनाओं से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर अब पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। सावंगी के किसानों के अनुसार 19 अगस्त की शाम आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतों से ट्यूबवेल-कुओं की केबल चोरी कर ली गई। चोरों ने कई स्थानों पर मोटर को भी कुएं में गिरा दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की परेशानी झेलनी पड़ रही है।किसानों का कहना है कि खेत सुनसान क्षेत्रों में होने के कारण चोर इसका फायदा उठा रहे हैं और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। किसानों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर केबल चोर गिरोह का पता लगाने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और खेतों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।वहीं, ग्राम पंचायत सावंगी के पूर्व सरपंच प्रयाग राऊत ने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने और केबल चोर गिरोह पर अति शीघ्र शिकंजा कसने की आवश्यकता है। अब देखना यह है कि किसानों की बढ़ती शिकायतों के बाद पुलिस इन चोरी की वारदातों का खुलासा कर आरोपियों तक कब पहुंचती है।
    4
    सावंगी समेत कई गांवों में खेतों से केबल चोरी, किसानों में आक्रोश
मुलताई/प्रभात पट्टन। मुलताई-प्रभात पट्टन क्षेत्र के ग्राम सावंगी सहित आसपास के गांवों में किसानों के खेतों से ट्यूबवेल और कुओं की केबल चोरी की घटनाओं से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर अब पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
सावंगी के किसानों के अनुसार 19 अगस्त की शाम आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतों से ट्यूबवेल-कुओं की केबल चोरी कर ली गई। चोरों ने कई स्थानों पर मोटर को भी कुएं में गिरा दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की परेशानी झेलनी पड़ रही है।किसानों का कहना है कि खेत सुनसान क्षेत्रों में होने के कारण चोर इसका फायदा उठा रहे हैं और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। किसानों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर केबल चोर गिरोह का पता लगाने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और खेतों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।वहीं, ग्राम पंचायत सावंगी के पूर्व सरपंच प्रयाग राऊत ने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने और केबल चोर गिरोह पर अति शीघ्र शिकंजा कसने की आवश्यकता है।
अब देखना यह है कि किसानों की बढ़ती शिकायतों के बाद पुलिस इन चोरी की वारदातों का खुलासा कर आरोपियों तक कब पहुंचती है।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सड़क हादसा बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे पिता की हुई मौत सड़क हादसा बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे पिता की हुई मौत मुलताई। बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे एक पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा बुधवार रात नेशनल हाईवे-47 पर ससुन्द्रा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार सुभाष वरकड़े थानी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम ने घायल सुभाष को उपचार के लिए सीएचसी मुलताई पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
    1
    सड़क हादसा बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे पिता की हुई मौत
सड़क हादसा बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे पिता की हुई मौत
मुलताई। बेटी के घर सिदोरी पहुंचाकर घर लौट रहे एक पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा बुधवार रात नेशनल हाईवे-47 पर ससुन्द्रा के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार सुभाष वरकड़े थानी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम ने घायल सुभाष को उपचार के लिए सीएचसी मुलताई पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    13 hrs ago
  • आमला में 21 अगस्त को होगा ‘युवा संवाद’, कलेक्टर ने युवाओं से शामिल होने की अपील आमला। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत 21 अगस्त को आमला विकासखंड के ससुन्द्रा क्लस्टर में तीसरा विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में युवाओं के लिए ‘युवा संवाद—सपने, संवाद और सफलता’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 21 अगस्त को सुबह 11:30 बजे सिटी मैरिज लॉन, आमला में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे करेंगे। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं को करियर निर्माण, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञ विद्यार्थियों और युवाओं को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार भविष्य की बेहतर योजना बनाने के लिए मार्गदर्शन देंगे। 10वीं-12वीं और ग्रेजुएशन के बाद क्या करें, इस पर भी विशेष जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा एवं करियर विकल्पों, जबकि स्नातक युवाओं को रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिले के युवाओं एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
    1
    आमला में 21 अगस्त को होगा ‘युवा संवाद’, कलेक्टर ने युवाओं से शामिल होने की अपील
आमला। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत 21 अगस्त को आमला विकासखंड के ससुन्द्रा क्लस्टर में तीसरा विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में युवाओं के लिए ‘युवा संवाद—सपने, संवाद और सफलता’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम 21 अगस्त को सुबह 11:30 बजे सिटी मैरिज लॉन, आमला में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे करेंगे।
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं को करियर निर्माण, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञ विद्यार्थियों और युवाओं को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार भविष्य की बेहतर योजना बनाने के लिए मार्गदर्शन देंगे।
10वीं-12वीं और ग्रेजुएशन के बाद क्या करें, इस पर भी विशेष जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा एवं करियर विकल्पों, जबकि स्नातक युवाओं को रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिले के युवाओं एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पांढुर्णा व सौसर में सद्भावना दिवस पर कांग्रेस ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि पांढुर्णा आधुनिक भारत के शिल्पकार और भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर पांढुरना जिला ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जिला कांग्रेस मुख्यालय, पांढुरना में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी से हुई। इस दौरान वक्ताओं ने देश के प्रति राजीव गांधी जी के योगदान, आधुनिकता, विज्ञान और शांति के संदेश को याद किया। इसके पश्चात राजीव गांधी चौक स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय, पांढुरना में मरीजों को फल वितरण किया गया और पांढुरना टेकड़ी स्थित साई मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय सौसर में भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और प्रगतिशील सोच से आधुनिक भारत के निर्माण में आपका अमूल्य योगदान आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर श्री जतन उईके जी - अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, पांढुरना, श्री ओम पटेल - जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री देवकांत मांडोगड़े - जिला संगठन मंत्री, श्री विलास डोंगरे - ब्लॉक अध्यक्ष, नांदनवाड़ी, श्री रवि खापरे - ब्लॉक अध्यक्ष, श्री ताहिर पटेल - न.पा. उपाध्यक्ष, श्री जयंत घोड़े - नगर कांग्रेस अध्यक्ष, पांढुरना, श्री सुरेश सुरजुसे - न.पा. प्रतिपक्ष नेता, श्री हरनाम सिंह ठाकुर - जिला अध्यक्ष, किसान कांग्रेस, श्री भरत सिंह ठाकुर - अध्यक्ष, सेवादल, श्री अरुण धुर्वे - जिला अध्यक्ष, S.T. प्रकोष्ठ, श्रीमती मीना ढोके - जिला अध्यक्ष, S.C. प्रकोष्ठ, श्रीमती प्रतिमा मेश्राम, श्री जिमी टाकभौरे - जिला अध्यक्ष, NSUI, श्री अनिल चौधरी - ब्लॉक समन्वयक, डॉ राजेंद्र येमदे जी, केशव बोडे जी, सुनील भांगे जी, अतुल जुननकर जी, संजय ठाकरे जी, राजू चौधरी जी, अमरीश जैसवाल जी, डॉ. राजेश सोमकुवर जी, लक्ष्मण वाठ जी, विलास बुले जी, राजा कलसकर जी, ज्ञानेश्वर गावंडे जी, राजा बोड़े जी, अनमोल आकोटकर जी, गणेश चौरे जी, प्रफुल कडू जी, शाहीद सिद्धिकी जी, जुबेर अली जी, रत्नाकर गायकवाड जी तथा श्री राजेश डोंगरे, श्री नितिन देवड़ा, श्री किशोर धोटे, श्री सुनील बॉम्बल, श्री शरद संबारे, श्री सुनील सुले, श्री आरिफ शेख, श्री मो. इकबाल, श्री तुलसी दास सलामे सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर के अनुषांगिक संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ/युवा नेतागण, महिला नेत्रियां, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राजीव गांधी जी के सपनों का भारत बनाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    1
    पांढुर्णा व सौसर में सद्भावना दिवस पर कांग्रेस ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
पांढुर्णा आधुनिक भारत के शिल्पकार और भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर पांढुरना जिला ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जिला कांग्रेस मुख्यालय, पांढुरना में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी से हुई। इस दौरान वक्ताओं ने देश के प्रति राजीव गांधी जी के योगदान, आधुनिकता, विज्ञान और शांति के संदेश को याद किया। इसके पश्चात राजीव गांधी चौक स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय, पांढुरना में मरीजों को फल वितरण किया गया और पांढुरना टेकड़ी स्थित साई मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।
इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय सौसर में भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और प्रगतिशील सोच से आधुनिक भारत के निर्माण में आपका अमूल्य योगदान आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
इस अवसर पर श्री जतन उईके जी - अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, पांढुरना, श्री ओम पटेल - जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री देवकांत मांडोगड़े - जिला संगठन मंत्री, श्री विलास डोंगरे - ब्लॉक अध्यक्ष, नांदनवाड़ी, श्री रवि खापरे - ब्लॉक अध्यक्ष, श्री ताहिर पटेल - न.पा. उपाध्यक्ष, श्री जयंत घोड़े - नगर कांग्रेस अध्यक्ष, पांढुरना, श्री सुरेश सुरजुसे - न.पा. प्रतिपक्ष नेता, श्री हरनाम सिंह ठाकुर - जिला अध्यक्ष, किसान कांग्रेस, श्री भरत सिंह ठाकुर - अध्यक्ष, सेवादल, श्री अरुण धुर्वे - जिला अध्यक्ष, S.T. प्रकोष्ठ, श्रीमती मीना ढोके - जिला अध्यक्ष, S.C. प्रकोष्ठ, श्रीमती प्रतिमा मेश्राम, श्री जिमी टाकभौरे - जिला अध्यक्ष, NSUI, श्री अनिल चौधरी - ब्लॉक समन्वयक, डॉ राजेंद्र येमदे जी, केशव बोडे जी, सुनील भांगे जी, अतुल जुननकर जी, संजय ठाकरे जी, राजू चौधरी जी, अमरीश जैसवाल जी, डॉ. राजेश सोमकुवर जी, लक्ष्मण वाठ जी, विलास बुले जी, राजा कलसकर जी, ज्ञानेश्वर गावंडे जी, राजा बोड़े जी, अनमोल आकोटकर जी, गणेश चौरे जी, प्रफुल कडू जी, शाहीद सिद्धिकी जी, जुबेर अली जी, रत्नाकर गायकवाड जी तथा श्री राजेश डोंगरे, श्री नितिन देवड़ा, श्री किशोर धोटे, श्री सुनील बॉम्बल, श्री शरद संबारे, श्री सुनील सुले, श्री आरिफ शेख, श्री मो. इकबाल, श्री तुलसी दास सलामे सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर के अनुषांगिक संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ/युवा नेतागण, महिला नेत्रियां, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में राजीव गांधी जी के सपनों का भारत बनाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रामनगर वार्ड में सड़क पर अतिक्रमण का वायरल वीडियो ! रामनगर वार्ड का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर ही सामान और वाहन खड़े कर रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप सामने आ रहा है ? स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क से वाहन हटाने के लिए कहा जाता है, तो कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देने की बात सामने आती है। सवाल यह है कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा? सड़क आम जनता के आवागमन के लिए है, किसी के निजी कब्जे के लिए नहीं। देखिए वायरल वीडियो और खुद तय कीजिए—क्या सड़क पर इस तरह अतिक्रमण जायज है? #रामनगर #बैतूल #अतिक्रमण #वायरलवीडियो #जनता_की_आवाज #प्रशासन रामनगर वार्ड में सड़क पर अतिक्रमण का वायरल वीडियो !
    1
    रामनगर वार्ड में सड़क पर अतिक्रमण का वायरल वीडियो !

रामनगर वार्ड का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर ही सामान और वाहन खड़े कर रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप सामने आ रहा है ?

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क से वाहन हटाने के लिए कहा जाता है, तो कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देने की बात सामने आती है।

सवाल यह है कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा? सड़क आम जनता के आवागमन के लिए है, किसी के निजी कब्जे के लिए नहीं।

देखिए वायरल वीडियो और खुद तय कीजिए—क्या सड़क पर इस तरह अतिक्रमण जायज है?

#रामनगर #बैतूल #अतिक्रमण #वायरलवीडियो #जनता_की_आवाज #प्रशासन
रामनगर वार्ड में सड़क पर अतिक्रमण का वायरल वीडियो !
    user_Imran Khan
    Imran Khan
    बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कांग्रेस का महंगाई कों लेकर
    1
    कांग्रेस का महंगाई कों लेकर
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बस स्टैंड आमला मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती आमला। नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पार्षद खुशबु विजय अतुलकर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश में आधुनिक तकनीक, संचार और युवा शक्ति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    बस स्टैंड आमला मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती
आमला। नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में पार्षद खुशबु विजय अतुलकर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश में आधुनिक तकनीक, संचार और युवा शक्ति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार बैतूल बाजार पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कीं बालिकाएं, आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल बैतूल। नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में बैतूल बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैतूल भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2026 को शासकीय हाईस्कूल बडोरा में अध्ययनरत नाबालिग बालिकाएं स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बाद 15 अगस्त को थाना बैतूल बाजार में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में अपराध क्रमांक 263/26, 264/26 एवं 265/26 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल बालिकाओं की तलाश शुरू की। हमलापुर, बाजपुर, किला खंडारा, सोनाघाटी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित होटल-लॉज और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर बालिकाओं को दस्तयाब कर लिया। बालिकाओं से पूछताछ और उनके कथनों के आधार पर पुलिस को आरोपियों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद प्रकरण में बीएनएस की धारा 64(1), 65(1), 75(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 का इजाफा किया गया। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी पुलिस ने मामले में मनीष पिता अमरलाल बरकड़े, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चारगांव थाना रानीपुर और विनोद पिता मिलन इवने, उम्र 19 वर्ष, निवासी धनियाजाम को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया। वहीं मनीष पिता जगनू आहाके, उम्र 22 वर्ष, निवासी झाड़ेगांव थाना कोतवाली को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैतूल भेज दिया गया। प्रकरण में फरार आरोपी अरविन्द धुर्वे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक विजयसिंह ठाकुर सहित थाना पुलिस, साइबर सेल एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि बच्चों और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। यदि कोई बच्चा या बच्ची बिना बताए घर से चला जाए अथवा किसी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका हो तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि महिला एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों को पुलिस गंभीरता से लेती है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

बैतूल बाजार पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कीं बालिकाएं, आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल
बैतूल। नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में बैतूल बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैतूल भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2026 को शासकीय हाईस्कूल बडोरा में अध्ययनरत नाबालिग बालिकाएं स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बाद 15 अगस्त को थाना बैतूल बाजार में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में अपराध क्रमांक 263/26, 264/26 एवं 265/26 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल बालिकाओं की तलाश शुरू की। हमलापुर, बाजपुर, किला खंडारा, सोनाघाटी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित होटल-लॉज और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर बालिकाओं को दस्तयाब कर लिया।
बालिकाओं से पूछताछ और उनके कथनों के आधार पर पुलिस को आरोपियों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद प्रकरण में बीएनएस की धारा 64(1), 65(1), 75(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 का इजाफा किया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में मनीष पिता अमरलाल बरकड़े, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चारगांव थाना रानीपुर और विनोद पिता मिलन इवने, उम्र 19 वर्ष, निवासी धनियाजाम को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया। वहीं मनीष पिता जगनू आहाके, उम्र 22 वर्ष, निवासी झाड़ेगांव थाना कोतवाली को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैतूल भेज दिया गया। प्रकरण में फरार आरोपी अरविन्द धुर्वे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक विजयसिंह ठाकुर सहित थाना पुलिस, साइबर सेल एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि बच्चों और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। यदि कोई बच्चा या बच्ची बिना बताए घर से चला जाए अथवा किसी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका हो तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि महिला एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों को पुलिस गंभीरता से लेती है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.