*सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर इंद्रपुरी से बानादाग तक सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू* *24 घंटे पहले एनएचएआई अधिकारियों को सांसद ने लगाई थी फटकार, ठेकेदारों को दिए गए तत्काल मरम्मत के निर्देश* हजारीबाग के मेन रोड के इंद्रपुरी से बानादाग तक सड़क पर बने गड्ढों से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की पहल के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सक्रिय हुआ और सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सड़क की बदहाल स्थिति और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने करीब 24 घंटे पहले एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई थी और जमकर फटकार लगाया था। उन्होंने अधिकारियों को सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद एनएचएआई ने संबंधित ठेकेदारों को गड्ढों को जल्द भरने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद इंद्रपुरी से बानादाग के बीच सड़क पर बने गड्ढों को फाइबर ब्लॉक से भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क के गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी जमा होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। एनएचएआई की ओर से मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों तक मामला पहुंचाने और तत्काल कार्रवाई के लिए सांसद मनीष जायसवाल की पहल की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के गड्ढों की समय पर मरम्मत होने से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।
*सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर इंद्रपुरी से बानादाग तक सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू* *24 घंटे पहले एनएचएआई अधिकारियों को सांसद ने लगाई थी फटकार, ठेकेदारों को दिए गए तत्काल मरम्मत के निर्देश* हजारीबाग के मेन रोड के इंद्रपुरी से बानादाग तक सड़क पर बने गड्ढों से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की पहल के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सक्रिय हुआ और सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सड़क की बदहाल स्थिति और
लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने करीब 24 घंटे पहले एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई थी और जमकर फटकार लगाया था। उन्होंने अधिकारियों को सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद एनएचएआई ने संबंधित ठेकेदारों को गड्ढों को जल्द भरने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद इंद्रपुरी से बानादाग के बीच सड़क पर बने गड्ढों को फाइबर ब्लॉक से भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क के गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी
हो रही थी। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी जमा होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। एनएचएआई की ओर से मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों तक मामला पहुंचाने और तत्काल कार्रवाई के लिए सांसद मनीष जायसवाल की पहल की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के गड्ढों की समय पर मरम्मत होने से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।
- हजारीबाग में कोढ़ा गिरोह पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार सोने के गहने, 4 चोरी की बाइक और 6 फर्जी नंबर प्लेट बरामद; पुलिस के अनुसार गिरोह ने कई जिलों में की हैं छिनतई की वारदातें हजारीबाग | जिले में छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित कोढ़ा गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से छिने हुए सोने के आभूषण, चोरी की मोटरसाइकिल और अपराध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि कोढ़ा गिरोह के कुछ सदस्य दोबारा छिनतई की घटना को अंजाम देने के लिए हजारीबाग शहर में पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ रूपक कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग और छापेमारी टीम बनाई गई। हजारीबाग झील के पास पुलिस ने पकड़ा लोहसिघंना थाना पुलिस ने हजारीबाग झील के आसपास एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर चार संदिग्ध पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार, रोकने का इशारा करने पर दोनों बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मिट्ठु यादव, रितिक कुमार यादव, सन्नी कुमार और अमन यादव के रूप में हुई। सभी के संबंध बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा क्षेत्र से बताए गए हैं। चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल चोरी की हैं और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस का दावा है कि गिरोह मोटरसाइकिल बदल-बदलकर लोगों से सोने-चांदी की चेन और आभूषण छीनने के साथ बैंक और पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालने वाले लोगों की रेकी करता था। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात बताई है। इस दावे की पुष्टि जांच के बाद होगी। चौपारण से लोकल नेटवर्क के तीन आरोपी पकड़े गए पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरोह के स्थानीय नेटवर्क की जानकारी भी मिली। इसके बाद चौपारण थाना क्षेत्र के मरहेड़ी गांव से अरशद खान, अजहर खान और अफसर खान को पूछताछ के लिए लाया गया। पुलिस ने उनके घर से दो मोटरसाइकिल बरामद करने की बात कही है। इसके अलावा सावन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से पुराने मामले में छीने गए आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया? – करीब 27 ग्राम सोने के आभूषण। 4 चोरी की मोटरसाइकिल। 6 की-पैड मोबाइल। 6 फर्जी नंबर प्लेट। 23 पुड़िया संदिग्ध पदार्थ। कुछ आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार, अमन यादव पहले मोटरसाइकिल चोरी और छिनतई के मामलों में दो बार जेल जा चुका है। सन्नी कुमार के खिलाफ भी मोटरसाइकिल चोरी का मामला बताया गया है। वहीं मिट्ठु यादव के पश्चिम बंगाल में अवैध शराब के मामले में जेल जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा पूर्व की घटनाओं में इनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में कई थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी शामिल पुलिस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ रूपक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में कई पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और जवानों को शामिल किया गया था। टीम में सीसीआर डीएसपी अरमानुल हक, सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक, लोहसिघंना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार और कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज कुमार शामिल रहे। इसके अलावा लोहसिघंना थाना के नितीश कुमार सिंह, निलेश कुमार रंजन और सहायक अवर निरीक्षक काशीनाथ सिंह, कोर्रा थाना के पुन्नु कुमार यादव, महेश पासवान और राहुल कुमार, सदर थाना के सफीक खान और सोनु कुमार तथा बरही थाना के सुशील कुमार ने भी कार्रवाई में हिस्सा लिया। छापेमारी अभियान में तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ विभिन्न थानों का सशस्त्र बल भी शामिल रहा। टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।1
- *सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर इंद्रपुरी से बानादाग तक सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू* *24 घंटे पहले एनएचएआई अधिकारियों को सांसद ने लगाई थी फटकार, ठेकेदारों को दिए गए तत्काल मरम्मत के निर्देश* हजारीबाग के मेन रोड के इंद्रपुरी से बानादाग तक सड़क पर बने गड्ढों से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की पहल के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सक्रिय हुआ और सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सड़क की बदहाल स्थिति और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने करीब 24 घंटे पहले एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई थी और जमकर फटकार लगाया था। उन्होंने अधिकारियों को सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद एनएचएआई ने संबंधित ठेकेदारों को गड्ढों को जल्द भरने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद इंद्रपुरी से बानादाग के बीच सड़क पर बने गड्ढों को फाइबर ब्लॉक से भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क के गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी जमा होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। एनएचएआई की ओर से मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों तक मामला पहुंचाने और तत्काल कार्रवाई के लिए सांसद मनीष जायसवाल की पहल की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के गड्ढों की समय पर मरम्मत होने से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।3
- सेवानी नदी बनी जानलेवा, नहाने गए 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था टिंकू मेहता, पाइप में फंस गया था शव सेवानी नदी बनी जानलेवा, नहाने गए 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था टिंकू मेहता, पाइप में फंस गया था शव1
- हजारीबाग में कोढ़ा गैंग का बड़ा खुलासा, 8 शातिर गिरफ्तार “फर्जी नंबर प्लेट, चोरी की बाइक और रेकी… पुलिस ने तोड़ा कोढ़ा गैंग का नेटवर्क!”1
- गड्ढे और कीचड़ में तब्दील केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क, हाईवा के कब्जे से रोज लग रहा जाम Hazaribagh / केरेडारी। केरेडारी से टंडवा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, सड़क पर ट्रांसपोर्टरों की मनमानी और बड़ी संख्या में हाईवा वाहनों के परिचालन से लयशुकावर मोड़ से टंडवा तक जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर वाहनों का कब्जा रहने से छोटे वाहन चालकों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की समस्या और जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है, बावजूद इसके प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन हैं। ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, भारी वाहनों के परिचालन को व्यवस्थित करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।1
- कोंग्रेस पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार साहित पुरी पार्टी उतरी मनोज सिन्हा के पक्ष मे । आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित मनोज कि मेडिकल रेपोर्ट आई सामने, दाहिने हाँथ कि ऊँगली टूटी शरीर पर डंडे कि पिटाई से गहरे जख्म के निशान पाए गये साथ ही आंख , कान नाक और चेहरे मे अंदरूनी चोट पायी गयी। कोंग्रेस पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार साहित पुरी पार्टी उतरी मनोज सिन्हा के पक्ष मे । प्रेस कॉन्फ्रेस कर दिया मदद का भरोसा2
- न्यायालय के आदेश पर बैंक-प्रशासन की कार्रवाई, परिजनों ने सामान लेने से किया इनकार तो बैंक ने सामान किया जब्त1
- जमीन विवाद में महिला को अगवा करने की कोशिश का आरोप, सदर अस्पताल में भर्ती नूरा की 50 वर्षीय महिला ने जमीन ब्रोकर समेत पांच-छह लोगों पर लगाया गंभीर आरोप, मुफस्सिल थाना में पहले भी दिया था आवेदन हजारीबाग | नूरा निवासी 50 वर्षीय यास्मीन खातून ने जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों पर उन्हें जबरन अगवा करने और जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यास्मीन खातून ने बताया कि भीलवाड़ा चप्पूवा में उनकी 45 डिसमिल जमीन है, जो उनके नाम से रजिस्टर्ड है। उनका आरोप है कि स्थानीय जमीन ब्रोकर मो. इम्तियाज और आजाद अंसारी द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। महिला के अनुसार, इस मामले को लेकर उन्होंने 16 अगस्त को मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया था। आवेदन के बाद जमीन पर चल रहा काम रोक दिया गया था। जमीन देखने के बाद लौटते समय घटना का आरोप यास्मीन खातून के मुताबिक, वह आज दोपहर करीब 1 बजे अपनी जमीन देखने के बाद वापस लौट रही थीं। इसी दौरान मो. इम्तियाज, उसके भाई मो. आजाद और चार अज्ञात लोगों ने उन्हें कथित तौर पर पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उन्हें काले रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि वह लोग उन्हें अगवा कर जान से मारने की नीयत से ले जाना चाहते थे। राहगीर ने बचाया, अस्पताल में भर्ती यास्मीन खातून के अनुसार, इसी दौरान वहां से गुजर रहे मो. शमशेर और उनके साथ मौजूद कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया। झड़प के बाद उन्हें आरोपितों के चंगुल से बचाया गया। इसके बाद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। मामले में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।1