logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नायकडीह बाजार की जर्जर सड़क पर भस्सी डालकर कराया गया समतलीकरण दुल्लहपुर, गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नायकडीह बाजार से होकर गुजरने वाली सड़क इन दिनों भारी वाहनों के आवागमन के कारण बदहाल हो गई है। नायकडीह बाजार के पूरब और पश्चिम लगभग दो किलोमीटर के दायरे में नेशनल हाईवे-124 डी का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन हाईवे को रेलवे क्रॉसिंग से जोड़ने सहित अन्य कार्यों में अभी समय लगने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल बाजार की मुख्य सड़क ही लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग बनी हुई है।नायकडीह बाजार की यह सड़क मरदह, जलालाबाद शहीद चौक, मऊ, आजमगढ़, जखनिया और सैदपुर-गाजीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ती है। सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसके अलावा निर्माणाधीन नेशनल हाईवे की निर्माण सामग्री ढोने वाले डंपर और अन्य भारी वाहन भी इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। लगातार भारी वाहनों के आवागमन और बारिश के चलते सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने से व्यापारियों, राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर व्यापारी और ग्रामीण लगातार तीन दिनों से विरोध जता रहे थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए उप जिलाधिकारी अतुल कुमार के निर्देश पर नेशनल हाईवे के ठेकेदार और कर्मचारियों ने डंपर से भस्सी डालकर सड़क को समतल कराया। साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर पोकलेन मशीन से जल निकासी के लिए अस्थायी नाली भी बनाई गई, जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो। इस कार्रवाई से व्यापारियों और ग्रामीणों को तत्काल कुछ राहत मिली है, लेकिन लोगों का कहना है कि यह स्थायी समाधान नहीं है। जब तक नायकडीह बाजार की सड़क का निर्माण या मजबूतीकरण नहीं कराया जाता, तब तक भारी वाहनों और बारिश के कारण समस्या बनी रहने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग की है। विरोध और समस्या के समाधान की मांग के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष बरनवाल, आशीष जायसवाल, समाजसेवी गुड्डू जायसवाल, रिंकू सिंह, विंध्याचल यादव, अजीत यादव, डॉ. रामवृक्ष सिंह यादव सहित अन्य व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

1 hr ago
user_पन्ना लाल
पन्ना लाल
Voice of people जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
bc7d54fe-0c83-4418-bcfb-4140446df76d

नायकडीह बाजार की जर्जर सड़क पर भस्सी डालकर कराया गया समतलीकरण दुल्लहपुर, गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नायकडीह बाजार से होकर गुजरने वाली सड़क इन दिनों भारी वाहनों के आवागमन के कारण बदहाल हो गई है। नायकडीह बाजार के पूरब और पश्चिम लगभग दो किलोमीटर के दायरे में नेशनल हाईवे-124 डी का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन हाईवे को रेलवे क्रॉसिंग से जोड़ने सहित अन्य कार्यों में अभी समय लगने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल बाजार की मुख्य सड़क ही लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग बनी हुई है।नायकडीह बाजार की यह सड़क मरदह, जलालाबाद शहीद चौक, मऊ, आजमगढ़, जखनिया और सैदपुर-गाजीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ती है। सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में

cab0313d-c72f-4efb-9e2f-0afe971be876

छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसके अलावा निर्माणाधीन नेशनल हाईवे की निर्माण सामग्री ढोने वाले डंपर और अन्य भारी वाहन भी इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। लगातार भारी वाहनों के आवागमन और बारिश के चलते सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने से व्यापारियों, राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर व्यापारी और ग्रामीण लगातार तीन दिनों से विरोध जता रहे थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए उप जिलाधिकारी अतुल कुमार के निर्देश पर नेशनल हाईवे के ठेकेदार और कर्मचारियों ने डंपर से भस्सी डालकर सड़क को समतल कराया। साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर पोकलेन मशीन से

ae23be86-2864-4244-bda2-532cdb655448

जल निकासी के लिए अस्थायी नाली भी बनाई गई, जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो। इस कार्रवाई से व्यापारियों और ग्रामीणों को तत्काल कुछ राहत मिली है, लेकिन लोगों का कहना है कि यह स्थायी समाधान नहीं है। जब तक नायकडीह बाजार की सड़क का निर्माण या मजबूतीकरण नहीं कराया जाता, तब तक भारी वाहनों और बारिश के कारण समस्या बनी रहने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग की है। विरोध और समस्या के समाधान की मांग के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष बरनवाल, आशीष जायसवाल, समाजसेवी गुड्डू जायसवाल, रिंकू सिंह, विंध्याचल यादव, अजीत यादव, डॉ. रामवृक्ष सिंह यादव सहित अन्य व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा राक्षबन्धन पर बहनों को योगी सरकार का तोफा भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा सरकार के इस तोहफे से महिलाओं में छाई खुशी महिला के साथ जाने वाले एक व्यक्ति का भी नही लगेगा कोई किराया 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 तारीख रात्रि 12 बजे तक फ़्री रहेगी बस सेवा
    1
    भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा
राक्षबन्धन पर बहनों को योगी सरकार का तोफा
भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा
सरकार के इस तोहफे से महिलाओं में छाई खुशी
महिला के साथ जाने वाले एक व्यक्ति का भी नही लगेगा कोई किराया
27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 तारीख  रात्रि 12 बजे तक फ़्री रहेगी बस सेवा
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Mau : मुन्नवर मुर्गा का अब्बास अंसारी पर बड़ा हमला, भाजपा का डर दिखाकर चुनाव जीते, अब कहां हैं विधायक जी..? #maunews #MLA #newsfeed #NewsUpdate #vidhyakmau #MukhtarAnsari #abbasansari
    1
    Mau : मुन्नवर मुर्गा का अब्बास अंसारी पर बड़ा हमला, भाजपा का डर दिखाकर चुनाव जीते, अब कहां हैं विधायक जी..?

#maunews #MLA #newsfeed #NewsUpdate #vidhyakmau #MukhtarAnsari #abbasansari
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल हाफिजपुर ग्राम पंचायत से इस समय एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। यहां भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के आसपास रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने पर हजारों रुपये खर्च किए गए, लेकिन कई लाइटें कुछ समय चलने के बाद ही खराब हो गईं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिस स्थान पर डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है, वहां भी रात में अंधेरा दिखाई देता है। डॉ. आंबेडकर जी केवल एक महापुरुष ही नहीं, बल्कि समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब स्ट्रीट लाइटों के लिए सरकारी धन खर्च किया गया है, तो फिर लाइटें लंबे समय तक क्यों नहीं चल पा रही हैं? क्या खराब लाइटों की जांच और उनके रखरखाव की कोई व्यवस्था है? अब ग्रामीण प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग कर रहे हैं कि डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल सहित पंचायत क्षेत्र की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। साथ ही लाइटों पर हुए खर्च और कार्य की गुणवत्ता की भी जांच हो। फिलहाल देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।
    1
    डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल
हाफिजपुर ग्राम पंचायत से इस समय एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। यहां भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के आसपास रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने पर हजारों रुपये खर्च किए गए, लेकिन कई लाइटें कुछ समय चलने के बाद ही खराब हो गईं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिस स्थान पर डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है, वहां भी रात में अंधेरा दिखाई देता है।
डॉ. आंबेडकर जी केवल एक महापुरुष ही नहीं, बल्कि समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है।
ग्रामीणों का सवाल है कि जब स्ट्रीट लाइटों के लिए सरकारी धन खर्च किया गया है, तो फिर लाइटें लंबे समय तक क्यों नहीं चल पा रही हैं? क्या खराब लाइटों की जांच और उनके रखरखाव की कोई व्यवस्था है?
अब ग्रामीण प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग कर रहे हैं कि डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल सहित पंचायत क्षेत्र की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। साथ ही लाइटों पर हुए खर्च और कार्य की गुणवत्ता की भी जांच हो।
फिलहाल देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye * अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और
    1
    *DEVLAS         hai.   Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me
*DEVLAS         hai.   Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye                  *
अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और
    user_Sandeep Kumar
    Sandeep Kumar
    मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मवेशी के प्राचीन शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य भंडारे के साथ हुई भजन संध्या जहानागंज। नगर पंचायत जहानागंज के मवेशी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आज श्रद्धा और भक्ति से सराबोर वातावरण के बीच भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के बाद भोजन प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के साथ मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। भजन संध्या में राजा पांडेय, युवराज चंदन, सूर्या अन्तिमा सहित अन्य सहयोगियों ने अपनी शानदार भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। वातावरण ऐसा बना कि श्रद्धालु देर तक भक्ति और संगीत में डूबे रहे। सेवा और भक्ति का सुंदर संगम आयोजित भंडारा केवल भोजन प्रसाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सामूहिक आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। भजन संध्या में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। भोलेनाथ की भक्ति, भंडारे का प्रसाद और भजन संध्या की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। Devpuria Times — सच की आवाज 📰
    1
    मवेशी के प्राचीन शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य भंडारे के साथ हुई भजन संध्या 

जहानागंज। नगर पंचायत जहानागंज के मवेशी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आज श्रद्धा और भक्ति से सराबोर वातावरण के बीच भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के बाद भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के साथ मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। भजन संध्या में राजा पांडेय, युवराज चंदन, सूर्या अन्तिमा सहित अन्य सहयोगियों ने अपनी शानदार भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भजनों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। वातावरण ऐसा बना कि श्रद्धालु देर तक भक्ति और संगीत में डूबे रहे। 
सेवा और भक्ति का सुंदर संगम
आयोजित भंडारा केवल भोजन प्रसाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सामूहिक आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
भजन संध्या में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। भोलेनाथ की भक्ति, भंडारे का प्रसाद और भजन संध्या की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
Devpuria Times — सच की आवाज 📰
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कमालपुर में बसपा का पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा अपनी वोट की ताकत से 2027 में बसपा की सरकार बनानी है कमालपुर।कस्बा स्थित बाबा शिरोमणि संत रविदास जी महाराज मंदिर परिसर में बसपा की ओर से पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पार्टी संस्थापक काशीराम व डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया।वही पार्टी के नीतियों व विचारों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग कर जीत सुनिश्चित कराने का मंत्र दिया। मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि आगामी 2027 की चुनाव में अपने मत की ताकत को दिखलाने की जरूरत है।अपने मत का सही जगह उपयोग कर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। बाबा भीम राव अम्बेडकर के दर्द को यादकर हमको स्वाभिमान से अपनी पार्टी को मजबूत करना होगा।बसपा की सोच है कि समाज को शिक्षित कर विकास की ओर ले जा सके।इसके लिए बसपा सरकार में तमाम विद्यालयों का निर्माण कराया गया।आज देश में सुशासन,विकास के बारे में बहन मायावती के सरकार को याद किया जाता है।पिछड़ा समाज को हमेशा पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है।आज पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन के तहत पिछड़ों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराना होगा।इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर छोटू भारती, शैलेश चौधरी जिला संयोजक,राजन खान, विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार,दिलशेर अहमद प्रधान उमाकांत राम,नंदकिशोर विश्वकर्मा, रमेश चंद्र कुशवाहा,विनय बिंद,मुरलीधर राम, अशोक कुमार, डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति, विजयबहादुर, चंद्रशेखर, अखिलेश राजभर, गौरव पांडे,मुकेश राजभर, कौशल राजभर,कुलदीप गुप्ता, सुखराम, हरिनारायण,राजेश मौर्य,संतोष मौर्य,दिलीप , दीना बिंद, रामकेवल यादव, श्रीमुनि, शिवबचन पाल,मुसई बिंद,राजकुमार राजभर, शशिकांत मौर्य, टेंगरी प्रजापति,बाबूलाल राम,सुनील प्रजापति आदि रहे।अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य व संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।
    4
    कमालपुर में बसपा का पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित,पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा अपनी वोट की ताकत से 2027 में बसपा की सरकार बनानी है
कमालपुर।कस्बा स्थित बाबा शिरोमणि संत रविदास जी महाराज मंदिर परिसर में बसपा की ओर से पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पार्टी संस्थापक काशीराम व डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया।वही पार्टी के नीतियों व विचारों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग कर जीत सुनिश्चित कराने का मंत्र दिया।
मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि आगामी 2027 की चुनाव में अपने मत की ताकत को दिखलाने की जरूरत है।अपने मत का सही जगह उपयोग कर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है।
बाबा भीम राव अम्बेडकर के दर्द को यादकर हमको स्वाभिमान से अपनी पार्टी को मजबूत करना होगा।बसपा की सोच है कि समाज को शिक्षित कर विकास की ओर ले जा सके।इसके लिए बसपा सरकार में तमाम विद्यालयों का निर्माण कराया गया।आज देश में सुशासन,विकास के बारे में बहन मायावती के सरकार को याद किया जाता है।पिछड़ा समाज को हमेशा पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है।आज पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन के तहत पिछड़ों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराना होगा।इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर छोटू भारती, शैलेश चौधरी जिला संयोजक,राजन खान, विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार,दिलशेर अहमद प्रधान उमाकांत राम,नंदकिशोर विश्वकर्मा, रमेश चंद्र कुशवाहा,विनय बिंद,मुरलीधर राम, अशोक कुमार, डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति, विजयबहादुर, चंद्रशेखर, अखिलेश राजभर, गौरव पांडे,मुकेश राजभर, कौशल राजभर,कुलदीप गुप्ता, सुखराम, हरिनारायण,राजेश मौर्य,संतोष मौर्य,दिलीप , दीना बिंद, रामकेवल यादव, श्रीमुनि, शिवबचन पाल,मुसई बिंद,राजकुमार राजभर, शशिकांत मौर्य, टेंगरी प्रजापति,बाबूलाल राम,सुनील प्रजापति आदि रहे।अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य व संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।
    user_नीरज अग्रहरि
    नीरज अग्रहरि
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव मे धारदार से मारपीट का वीडियो वायरल आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़िया पुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र राम निहोर निषाद ने बताया कि मारपीट के दौरान मुझे विपक्षियों द्वारा धारदार हथियार से करने का प्रयास किया जा रहा तथा पीटा मारा जा रहा है इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है मुकदमे से नाराज होकर आरोपियों द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है हालांकि संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
    1
    अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव मे धारदार से मारपीट का वीडियो वायरल 
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़िया पुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र राम निहोर निषाद ने बताया कि मारपीट के दौरान मुझे विपक्षियों द्वारा धारदार हथियार से करने का प्रयास किया जा रहा तथा पीटा मारा जा रहा है इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है मुकदमे से नाराज होकर आरोपियों द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है हालांकि संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।
    1
    नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी
मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.