logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोसी नगर पंचायत में ‘संभव जनसुनवाई’ आयोजित, 5 में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण घोसी नगर पंचायत में ‘संभव जनसुनवाई’ आयोजित, 5 में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण घोसी,मऊ। शासन के निर्देश पर सोमवार को नगर पंचायत घोसी कार्यालय में “संभव जनसुनवाई” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जनसुनवाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली, जिसमें नगरवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। जनसुनवाई के दौरान साफ-सफाई, नाली, जलनिकासी, सड़क मरम्मत तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कुल 5 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक सोमवार को नगर निकायों में “संभव जनसुनवाई” आयोजित की जा रही है, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और पारदर्शिता के साथ उनका निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए वे जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिससे समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा सके। जनसुनवाई के दौरान नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राकेश पांडेय, लिपिक अनिल, शादाब खान, अंकित सिंह, सुजीत, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_Ghosi live
Ghosi live
Local News Reporter घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
702cdaeb-0700-4345-bbbc-ef6b2adba5ae

घोसी नगर पंचायत में ‘संभव जनसुनवाई’ आयोजित, 5 में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण घोसी नगर पंचायत में ‘संभव जनसुनवाई’ आयोजित, 5 में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण घोसी,मऊ। शासन के निर्देश पर सोमवार को नगर पंचायत घोसी कार्यालय में “संभव जनसुनवाई” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जनसुनवाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली, जिसमें नगरवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। जनसुनवाई के दौरान साफ-सफाई, नाली, जलनिकासी, सड़क मरम्मत तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कुल 5 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के

c5814e4e-8a93-4967-b319-33a67c87e98f

लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक सोमवार को नगर निकायों में “संभव जनसुनवाई” आयोजित की जा रही है, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और पारदर्शिता के साथ उनका निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए वे जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिससे समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा सके। जनसुनवाई के दौरान नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राकेश पांडेय, लिपिक अनिल, शादाब खान, अंकित सिंह, सुजीत, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Jitendra maurya खेत में विजली तार लटक रहा है AwaraiKala
    1
    Jitendra maurya 
खेत में विजली तार लटक रहा है
AwaraiKala
    user_Jitendra maurya
    Jitendra maurya
    Photographer मधुबन, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • saf safai
    1
    saf safai
    user_Mohammad azam
    Mohammad azam
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आजमगढ़: जीयनपुर क्षेत्र में माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह की 1.5 करोड़ की “बड़ी हवेली” कुर्क, 78 मुकदमों वाला गैंगेस्टर प्रशासन के निशाने पर आजमगढ़ जिले के जीयनपुर क्षेत्र अंतर्गत छपरा सुल्तानपुर गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह की करीब 1.5 करोड़ रुपये कीमत की आलीशान “बड़ी हवेली” को कुर्क कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ हत्या, रंगदारी, धमकी, गैंगेस्टर समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 78 मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भारी मौजूदगी रही। गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। देखें हरिवंश चतुर्वेदी की रिपोर्ट
    1
    आजमगढ़: जीयनपुर क्षेत्र में माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह की 1.5 करोड़ की “बड़ी हवेली” कुर्क, 78 मुकदमों वाला गैंगेस्टर प्रशासन के निशाने पर
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर क्षेत्र अंतर्गत छपरा सुल्तानपुर गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह की करीब 1.5 करोड़ रुपये कीमत की आलीशान “बड़ी हवेली” को कुर्क कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ हत्या, रंगदारी, धमकी, गैंगेस्टर समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 78 मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भारी मौजूदगी रही। गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
देखें हरिवंश चतुर्वेदी की रिपोर्ट
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले चोरी गिरोह का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार आजमगढ़, थाना फूलपुर पुलिस ने ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं के गहने व नगदी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के आभूषण व नगदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार थाना फूलपुर, गम्भीरपुर और कोतवाली क्षेत्र में ऑटो में यात्रा कर रही महिलाओं के बैग, पर्स और गहने चोरी होने की कई घटनाएं सामने आई थीं। फूलपुर थाना क्षेत्र में 10 मई को एक महिला का पर्स ऑटो में सफर के दौरान चोरी कर लिया गया था, जिसमें नगदी और आभूषण रखे थे। इस मामले सहित अन्य घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने बिहार निवासी चरन देवी और सोनम को चिन्हित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने मकसुदिया शिव मंदिर के पास से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्ताओं ने ऑटो में बैठकर महिलाओं के गहने व नगदी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, बिछिया, पायल, झुमका और नगदी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
    1
    ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले चोरी गिरोह का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार
आजमगढ़, थाना फूलपुर पुलिस ने ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं के गहने व नगदी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के आभूषण व नगदी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना फूलपुर, गम्भीरपुर और कोतवाली क्षेत्र में ऑटो में यात्रा कर रही महिलाओं के बैग, पर्स और गहने चोरी होने की कई घटनाएं सामने आई थीं। फूलपुर थाना क्षेत्र में 10 मई को एक महिला का पर्स ऑटो में सफर के दौरान चोरी कर लिया गया था, जिसमें नगदी और आभूषण रखे थे। इस मामले सहित अन्य घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने बिहार निवासी चरन देवी और सोनम को चिन्हित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने मकसुदिया शिव मंदिर के पास से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्ताओं ने ऑटो में बैठकर महिलाओं के गहने व नगदी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, बिछिया, पायल, झुमका और नगदी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने निर्माणधीन दीवार गिराने के साथ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के उद्देश्य से सूअर का कटा सिर और अन्य अंग भी फेंके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने निर्माणधीन दीवार गिराने के साथ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के उद्देश्य से सूअर का कटा सिर और अन्य अंग भी फेंके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जिला महिला चिकित्सालय में मॉकड्रिल का दिया गया प्रशिक्षण मऊ । जिला महिला चिकित्सालय मऊ पर अग्निशमन अधिकारी मऊ सुनील यादव एवं उनकी टीम के द्वारा आज अपरान्ह में आग लग जाने पर सुरक्षा हेतु मॉकड्रील प्रशिक्षण कराया गया। चिकित्सालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया। उपरोक्त मॉकड्रील का संचालन हास्पिटल मैनेजर डा० मिथलेश रस्तोगी द्वारा किया गया। अन्त में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० निलेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा अग्निशमन अधिकारी एवं उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में हमारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्नि से सुरक्षा हेतु उचित मार्गदर्शन मिला।
    3
    जिला महिला चिकित्सालय में मॉकड्रिल का दिया गया प्रशिक्षण
मऊ । जिला महिला चिकित्सालय मऊ पर अग्निशमन अधिकारी मऊ सुनील यादव एवं उनकी टीम के द्वारा आज अपरान्ह में आग लग जाने पर सुरक्षा हेतु मॉकड्रील प्रशिक्षण कराया गया। चिकित्सालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया। उपरोक्त मॉकड्रील का संचालन हास्पिटल मैनेजर डा० मिथलेश रस्तोगी द्वारा किया गया। अन्त में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० निलेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा अग्निशमन अधिकारी एवं उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में हमारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्नि से सुरक्षा हेतु उचित मार्गदर्शन मिला।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.