Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंतर मंतर प्रदर्शन में गंभीर जुर्मों के 25 आरोपी जेल से वहाँ कैसे पहुंच जंतर मंतर प्रदर्शन में गंभीर जुर्मों के 25 आरोपी जेल से वहाँ कैसे पहुंच गए? Supriya Shrinate
ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
जंतर मंतर प्रदर्शन में गंभीर जुर्मों के 25 आरोपी जेल से वहाँ कैसे पहुंच जंतर मंतर प्रदर्शन में गंभीर जुर्मों के 25 आरोपी जेल से वहाँ कैसे पहुंच गए? Supriya Shrinate
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर तोलाखेड़ी जनपद पंचायत गरोठ जिला पंचायत मंदसौर1
- माननिय राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान: 'हरयाळो राजस्थान' के तहत निनोर में 500 पौधों का रोपण, माननिय राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान: 'हरयाळो राजस्थान' के तहत निनोर में 500 पौधों का रोपण, बिट कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिश्नोई को मिला प्रशस्ति पत्र निनोर। प्रदेशव्यापी "मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान" (हरयाळो राजस्थान - एक पेड़ माँ के नाम, 2026) के अंतर्गत ग्राम पंचायत निनोर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों के साझा प्रयासों से विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कुल 500 पौधे लगाए गए। नारूलाल मीणा को मिला प्रशस्ति पत्र पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने के लिए बिट कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिश्नोई को "मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान" 2026 के तहत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा किया गया यह पौधरोपण समाज के अन्य लोगों के लिए एक मिसाल और प्रेरणा स्रोत बन गया है। अभियान का मुख्य संदेश "आपका पेड़, आपकी पहचान" इस अवसर पर चरितार्थ होता नजर आया। पुलिस चौकी, श्मशान घाट व पंचायत परिसर में सघन पौधरोपण थाना अधिकारी दीपक कुमार एवं निनोर चौकी प्रभारी सूरजमल मीणा व सालमगढ हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ और ग्रामीणों ने निनोर चौकी, श्मशान घाट तथा पंचायत भवन परिसर सहित कई स्थानों पर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता ने इस हरित पहल को जन-आंदोलन का रूप दे दिया। 'बच्चों की तरह करेंगे देखभाल' — थाना अधिकारी ने दिलाई शपथ वृक्षारोपण के उपरांत थाना अधिकारी दीपक कुमार ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पौधों को सिर्फ लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें अपने बच्चों की तरह मानकर समय-समय पर पानी देना और उनकी देखभाल करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर चौकी प्रभारी सूरजमल मीणा, समस्त पुलिस स्टाफ और ग्रामीणों ने एक स्वर में इन 500 पौधों को सुरक्षित व सींचित रखने का संकल्प दोहराया।1
- राजस्थान :- झालावाड़ । जिलें में मूलाधार बारिश का दौर जारी1
- मंदसौर में SC/ST वर्ग के साथ भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार पर रोक की मांग, SP को सौंपा ज्ञापन* *मंदसौर, 04 सितंबर 2026।* समता मूलक समाज संघर्ष समिति एवं अनुसूचित जाति/जनजाति विकास परिषद जिला मंदसौर ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जातिगत भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार और उत्पीड़न की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष एफ.सी. चौहान और युवा जिला अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों को शोक, विवाह, मृत्यु संस्कार जैसे सामाजिक आयोजनों में शामिल होने से रोका जा रहा है। तथाकथित "शुद्धिकरण" जैसी अमानवीय प्रथाएं, श्मशान घाट, सार्वजनिक रास्ते और सामुदायिक भवनों के उपयोग से वंचित करने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ज्ञापन में कहा गया कि इस तरह की घटनाएं संविधान में दिए गए समानता और गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार का उल्लंघन हैं और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ती हैं। *पुलिस अधीक्षक से 7 प्रमुख मांगें रखी गईं -* 1. भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार की शिकायतों पर तत्काल FIR और निष्पक्ष जांच हो। 2. "शुद्धिकरण" और सामाजिक आयोजनों में बाधा डालने वालों पर SC/ST एक्ट सहित कठोर कानूनों में कार्रवाई हो। 3. श्मशान, कब्रिस्तान और सार्वजनिक मार्गों पर सभी को समान अधिकार मिले। 4. ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक भवनों का उपयोग सभी जाति वर्ग के लिए सुनिश्चित हो। 5. सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता से शिकायतें सुनने के निर्देश दिए जाएं। 6. संवेदनशील गांवों में जागरूकता और निगरानी अभियान चलाया जाए। 7. आगामी विवाह सीजन को देखते हुए उन गांवों को चिन्हित किया जाए जहां दलित दूल्हों को घोड़ी पर बैठने और बारात निकालने से रोका जाता है, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शिकायत शाखा ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसकी एक प्रतिलिपि कलेक्टर महोदय मंदसौर को भी भेजी गई है। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- विधुतकर्मीयो द्वारा लाईन फाल्ट होने पर बरसते पानी मे तालाब मे उतरकर लाईन ठीक की.... शामगढ मे बरसते पानी मे कार्य.. विद्युत विभाग के कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार। जूना पानी स्थित पंप हाउस पर केबल,टूट कर तालाब में गिरने के बाद विद्युत सप्लाई बाधित,होने पर विद्युत विभाग के जांबाज कर्मचारी अभी बरसते पानी में विद्युत सप्लाई दुरुस्त करते हुए।1
- आप खुद ही बताओ कि ईडी को कहाँ FIR करानी चाहिए! पंजाब में या मध्यप्रदेश में1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं पूरे प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई ..." उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं पूरे प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देता हूं। 5200 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने इसी स्थल पर प्रकट होकर आर्यावर्त में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना करने का कार्य किया था...अनेक आक्रमण हुए, अनेक लोगों ने अपनी आस्था को भारत पर थोपने का प्रयास किया लेकिन सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा पाया और जिन्होंने सनातन की आस्था को मिटाने का दुस्साहस किया, वो खुद मिट्टी में मिल गए...पूरे देश में श्रीकृष्ण और राधारानी की स्मृति हम सबके लिए प्रेरणा है...भगवान श्रीकृष्ण ने 5200 वर्ष पहले जो उद्घोष किए थे वो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक है...यह आस्था हमें गति देती है, जो उन्नयन, प्रगति की होती है...आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब भारत की विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय देख रहे हैं..."1
- सालमगढ़ में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प सालमगढ़ में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प सालमगढ़। क्षेत्र में रक्षाबंधन का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, प्रेम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। त्योहार के मुख्य दिन किसी कारणवश राखी न बांध पाने वाली बहनों ने आज अपने भाइयों की कलाई पर पवित्र रक्षासूत्र सजाया और उनके दीर्घायु तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल देखने को मिला। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों का तिलक किया, आरती उतारी और कलाई पर रेशमी धागे बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। वहीं, भाइयों ने भी पूरी आत्मीयता के साथ अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखा गया। बहनों के चेहरे पर खुशी और भाइयों की आंखों में जिम्मेदारी का भाव इस पर्व की सार्थकता को बयां कर रहा था। गांव-कस्बों में दिनभर आपसी प्रेम और भाईचारे का माहौल बना रहा।1
- शामगढ़ के जूनापानी तालाब के अंदर विद्युत पोल की केबल टूटने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी भारी बारिश में भी अपना कर्तव्य निभाते हुए नजर आए कार्य करते हुए दिखाई दिए1