Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामप्रसाद धनगर गुर्जर तोलाखेड़ी जनपद पंचायत गरोठ जिला पंचायत मंदसौर
रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
रामप्रसाद धनगर गुर्जर तोलाखेड़ी जनपद पंचायत गरोठ जिला पंचायत मंदसौर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर तोलाखेड़ी जनपद पंचायत गरोठ जिला पंचायत मंदसौर1
- विधुतकर्मीयो द्वारा लाईन फाल्ट होने पर बरसते पानी मे तालाब मे उतरकर लाईन ठीक की.... शामगढ मे बरसते पानी मे कार्य.. विद्युत विभाग के कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार। जूना पानी स्थित पंप हाउस पर केबल,टूट कर तालाब में गिरने के बाद विद्युत सप्लाई बाधित,होने पर विद्युत विभाग के जांबाज कर्मचारी अभी बरसते पानी में विद्युत सप्लाई दुरुस्त करते हुए।1
- तहसील गरोठ ग्राम बोलिया जैन मोहल्ला मटकी फोड़ आयोजित किया गया1
- रामपुरा की सरजमीं पर भारतीय क्रिकेट स्टार आवेश खान का भव्य स्वागत, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज *आवेश खान* का आज रामपुरा की सरजमीं पर आगमन हुआ। रामपुरा लालबाग पहुंचने पर क्रिकेट प्रेमियों ने उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सम्राट दीक्षित मित्र मंडल, न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने आवेश खान को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आवेश खान ने भी सभी क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया। इस गरिमामय स्वागत समारोह में सम्राट दीक्षित, अमिताभ उच्छाना, मो. शादी खान, मौजु, शहजाद मंसूरी, एजाज कुरैशी, अरशद, शोयब मंसूरी, मन्नू चांदना, विनय अरोरा, अर्जुन योगी, लोकेंद्र योगी, दीपक धूलिया, सुनील करेल, कपिल मणिक, आशीष मुथा, कल्लू पंजाबी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। रामपुरा की जनता ने आवेश खान के आगमन को लेकर खुशी जाहिर की है।4
- आधी रात को गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब रियासतकालीन ठाकुर श्रीलक्ष्मीकांत राज मंदिर में मनमोहक श्रृंगार, विद्युत सजावट ने मोहा मन; मध्यरात्रि महाआरती के बाद धनिये की पंजीरी का हुआ वितरण डग :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को नगर डग पूरी तरह कृष्णमय नजर आया। मंदिरों में दिनभर विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और श्रृंगार के आयोजन हुए, वहीं शाम ढलते ही मंदिरों और गलियों में कृष्ण-कन्हैया के भजनों की गूंज सुनाई देने लगी। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में महाआरती हुई और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए देर रात तक हजारों श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचते रहे। नगर के रियासतकालीन ठाकुर श्रीलक्ष्मीकांत राज मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन किया गया। भगवान ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक कर मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सजावट की गई , जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को धनिये की पंजीरी सहित प्रसाद वितरित किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं को सुंदर वस्त्र पहनाकर विशेष श्रृंगार किया गया तथा फूलों और रंग-बिरंगी लाइटिंग से मंदिरों को भव्य रूप दिया गया। जगदीश मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर नीम चौक, सत्यनारायण मंदिर, मां डगेश्वरी माता मंदिर, होली थड़ा राम मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, राम जानकी कुंड मंदिर, मंशापूर्ण गणेश मंदिर तथा मां गायत्री शक्तिपीठ मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष साज-सज्जा की गई। शाम होते ही नगर के मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया। रियासतकालीन ठाकुर श्रीलक्ष्मीकांत राज मंदिर में विभिन्न भजन मंडलियों ने भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। रात 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की घोषणा हुई, मंदिरों में ‘नंद के घर आनंद भयो’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे गूंज उठे।मध्यरात्रि जन्मोत्सव के बाद महाआरती एवं प्रसाद वितरण हुआ।2
- जयस ने दिया 4 सितंबर की घटना पर कार्रवाई के लिए SP को ज्ञापन1
- लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव बच्चों ने मनाया मटकी फोड़ माखन चोर का जन्म उत्सव पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी के पास स्थित ग्राम पंचायत लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, ग्राम में निकला भव्य चल समारोह लोलकी। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोलकी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की सुंदर वेशभूषा ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण स्वरूप में आए बच्चों की महाआरती से हुई। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा बच्चों की आरती उतारकर भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। इसके पश्चात बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण से जुड़े विभिन्न भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। पूरे ग्राम में निकला भव्य चल समारोह कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय से पूरे ग्राम में भव्य चल समारोह निकाला गया। इसमें राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक चल समारोह का स्वागत किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने राधा-कृष्ण स्वरूप बच्चों की आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा गांव भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों ने उत्साह से मनाया मटकी फोड़ कार्यक्रम चल समारोह के पश्चात विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। बच्चों की उमंग और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रभारी अजय जैन अध्यापक ने की। इस अवसर पर योगेश राठौर, मोहनलाल शर्मा, मुकेश राठौर एवं दयाराम ओसारा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के साथ-साथ सम्पूर्ण ग्रामवासियों का सहयोग एवं सहभागिता रही। अंत में सभी ने भगवान श्री कृष्ण से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।1
- मन्दसौर..... जमाजम वर्षा जिले मे सुबह से ही रिमझीम बारिश का दौर जारी.. शामगढ मे जन्माष्टमी पर सुबह से ही रिमझीम बारिश का दौर जारी है..जन्मोत्सव पर नगर मे हौने वाले आयोजनो मे बारिश के कारण कार्यक्रम की निरस्त की सूचना आ रही है..1