लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव बच्चों ने मनाया मटकी फोड़ माखन चोर का जन्म उत्सव पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी के पास स्थित ग्राम पंचायत लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, ग्राम में निकला भव्य चल समारोह लोलकी। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोलकी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की सुंदर वेशभूषा ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण स्वरूप में आए बच्चों की महाआरती से हुई। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा बच्चों की आरती उतारकर भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। इसके पश्चात बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण से जुड़े विभिन्न भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। पूरे ग्राम में निकला भव्य चल समारोह कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय से पूरे ग्राम में भव्य चल समारोह निकाला गया। इसमें राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक चल समारोह का स्वागत किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने राधा-कृष्ण स्वरूप बच्चों की आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा गांव भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों ने उत्साह से मनाया मटकी फोड़ कार्यक्रम चल समारोह के पश्चात विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। बच्चों की उमंग और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रभारी अजय जैन अध्यापक ने की। इस अवसर पर योगेश राठौर, मोहनलाल शर्मा, मुकेश राठौर एवं दयाराम ओसारा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के साथ-साथ सम्पूर्ण ग्रामवासियों का सहयोग एवं सहभागिता रही। अंत में सभी ने भगवान श्री कृष्ण से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

- पुरानी कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न, जिला प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित आज शुक्रवार की दोपहर में 3 बजे आगर की पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित किसान भवन में भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिले से लेकर प्रान्त स्तर तक के पदाधिकारि उपस्थित हुए। बेठक में जिला प्रशासन के किसानों के प्रति नकारात्मक रवैये को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि 17 सितम्बर को आगर में बहुत बड़ा ओर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें बहुत बड़ी संख्या में मात्र शक्ति भी शामिल होगी।1
- सोयत कला- कंवराखेड़ी में करंट ने ली गोवंश की जान खुले ट्रांसफार्मर ने बढ़ाया खतरा एक पोल में दौड़ रहा करंट1
- राजस्थान :- झालावाड़ । जिलें में मूलाधार बारिश का दौर जारी1
- पटवारी साहब की विदाई में गजब नजारा! 200 गाड़ियों का काफिला देख लोग रह गए हैरान Bhind Patwari Viral Video: मध्य प्रदेश के भिंड से पटवारी की विदाई का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। 41 साल की सरकारी सेवा पूरी करने के बाद पटवारी साहब को ऐसी विदाई मिली कि नजारा किसी बड़े नेता के काफिले से कम नहीं लगा। करीब 200 गाड़ियों का काफिला, DJ, बैंड-बाजे, फूल-मालाएं और जगह-जगह स्वागत—पटवारी साहब की विदाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। MP Tak के इंटरव्यू में पटवारी साहब ने बताया कि उनका 41 साल का कार्यकाल पूरा हुआ और लोगों का प्यार उन्हें इस तरह की विदाई के रूप में मिला। भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि पहले डेढ़-दो महीने आराम करेंगे और स्वास्थ्य ने साथ दिया तो उसके बाद आगे कुछ करने का विचार है। इस घटना ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा किया है—आखिर ऐसा क्या था कि एक सरकारी कर्मचारी की विदाई में इतनी बड़ी संख्या में लोग और गाड़ियां जुट गईं? सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों को लेकर शिकायतें और सवाल अक्सर सामने आते हैं, लेकिन विदाई के दिन जनता की ऐसी कतार हर किसी के हिस्से में नहीं आती। “कुर्सी तो सरकारी थी… लेकिन विदाई पूरी तरह जनता की थी।” यह वीडियो किसी सरकारी खर्च का दावा नहीं करता। काफिले में शामिल वाहनों और आयोजन का स्वरूप उपलब्ध वीडियो/रिपोर्ट के आधार पर दिखाया गया है। देखिए भिंड के पटवारी की अनोखी विदाई की पूरी कहानी। 📺 BH STATE 36 NEWS मध्य प्रदेश और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।1
- आज 4 सितंबर से संकट मोचन परोड़ा बालाजी मंदिर परिसर माचलपुर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का साथ दिवसीय आयोजन रखा गया है सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन है कि रोजाना प्रात 10:00 बजे से पधारकर अमृत कथा का पुण्य लाभ वर्जित करें आयोजक मंडल paroda बालाजी समिति माचलपुर आवास कॉलोनी निवेदक जगदीश मंत्री लिंबोदा माचलपुर1
- बडोनी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जिगना में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन। बडोनी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जिगना में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन। दतिया। दतिया के ग्राम जिगना में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया प्रतियोगिता के दौरान युवाओं की टोलियों ने मटकी को फोड़ने का प्रयास किया। मटकी फोड़ने के लिए प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। कई प्रयासों के बाद जैसे ही प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ी, पूरा परिसर "जय श्री कृष्ण" के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक मंजेश केवट ने सभी का स्वागत बंधन अभिनन्दन किया बही मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता जिगना सरपंच प्रतिनिधि प्रतिपाल सिंह परमार रहे वही इस दौरान बड़ी संख्या में युवा ग्रामीण जन मौजूद रहे।1
- आगर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, शोभायात्रा में झूमे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पालकी उठाई और टेक्टर भी चलाया आज शुक्रवार की दोपहर में 3 बजे आगर जिला मुख्यालय पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यहा निकाली गई शोभायात्रा में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिह सोलंकी, विधायक मधु गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय भी थिरकते हुए नजर आए। सांसद ने पूरी यात्रा में जमकर आनन्द लिया वे कभी श्री कृष्ण जी पालकी को कंधे पर उठाते हुए नजर आए तो कभी नाचते हुए। उन्होंने यात्रा के दौरान टेक्टर भी चलाया।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी शासन प्रशासन को अलर्ट किया गया पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर सभी संबंधित एवं प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अग्रिम तैयारियां करने तथा आवश्यक संसाधनों को पहले से जुटाकर तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विशेष रूप से आज शाम भारी बारिश की चेतावनी तथा कल दोपहर उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।1
- PNB Saharanpur में ₹17 करोड़ के जाली नोट! Currency Chest में कैसे पहुंचे नकली नोट? Saharanpur PNB News: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर सिविल लाइंस ब्रांच के Currency Chest में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है। रिपोर्टों में यह रकम करीब ₹17 करोड़ तक बताई जा रही है, जबकि शुरुआती पुलिस जानकारी में करीब ₹7.40 करोड़ की लो-क्वालिटी फेक करेंसी मिलने की बात सामने आई थी। मामले की जांच जारी है। इस वीडियो में जानिए PNB Currency Chest में नकली नोट कैसे पहुंचे, बैंक में जमा होने के बाद नोटों की Counting, Sorting और Checking कैसे होती है और करेंसी चेस्ट में नोट किस तरह सुरक्षित रखे जाते हैं। साथ ही समझिए— बैंक में जमा किया गया कैश करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचता है? Currency Chest क्या होता है? बैंक में Fake Currency की जांच कैसे होती है? Note Sorting Machine का इस्तेमाल कैसे होता है? अलग-अलग बैंक शाखाओं से कैश करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचता है? Cash Van की क्या भूमिका होती है? पुराने और कटे-फटे नोटों की छंटाई कैसे होती है? करेंसी चेस्ट से नकदी RBI या दूसरी बैंक शाखाओं तक कैसे जाती है? सहारनपुर PNB मामले में इतनी बड़ी मात्रा में कथित नकली नोट पहुंचे कैसे? PNB Saharanpur Fake Currency Case ने बैंकिंग सिस्टम की निगरानी और करेंसी चेस्ट की सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह वीडियो आपको Saharanpur PNB News, PNB Fake Notes, Fake Currency, Currency Chest और Bank Cash Management System की पूरी कहानी आसान भाषा में समझाता है। BH STATE 36 NEWS पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए Subscribe करें।1