Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, शोभायात्रा में झूमे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पालकी उठाई और टेक्टर भी चलाया आज शुक्रवार की दोपहर में 3 बजे आगर जिला मुख्यालय पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यहा निकाली गई शोभायात्रा में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिह सोलंकी, विधायक मधु गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय भी थिरकते हुए नजर आए। सांसद ने पूरी यात्रा में जमकर आनन्द लिया वे कभी श्री कृष्ण जी पालकी को कंधे पर उठाते हुए नजर आए तो कभी नाचते हुए। उन्होंने यात्रा के दौरान टेक्टर भी चलाया।
राकेश बिकुन्दीया
आगर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, शोभायात्रा में झूमे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पालकी उठाई और टेक्टर भी चलाया आज शुक्रवार की दोपहर में 3 बजे आगर जिला मुख्यालय पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यहा निकाली गई शोभायात्रा में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिह सोलंकी, विधायक मधु गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय भी थिरकते हुए नजर आए। सांसद ने पूरी यात्रा में जमकर आनन्द लिया वे कभी श्री कृष्ण जी पालकी को कंधे पर उठाते हुए नजर आए तो कभी नाचते हुए। उन्होंने यात्रा के दौरान टेक्टर भी चलाया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव बच्चों ने मनाया मटकी फोड़ माखन चोर का जन्म उत्सव पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी के पास स्थित ग्राम पंचायत लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, ग्राम में निकला भव्य चल समारोह लोलकी। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोलकी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की सुंदर वेशभूषा ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण स्वरूप में आए बच्चों की महाआरती से हुई। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा बच्चों की आरती उतारकर भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। इसके पश्चात बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण से जुड़े विभिन्न भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। पूरे ग्राम में निकला भव्य चल समारोह कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय से पूरे ग्राम में भव्य चल समारोह निकाला गया। इसमें राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक चल समारोह का स्वागत किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने राधा-कृष्ण स्वरूप बच्चों की आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा गांव भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों ने उत्साह से मनाया मटकी फोड़ कार्यक्रम चल समारोह के पश्चात विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। बच्चों की उमंग और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रभारी अजय जैन अध्यापक ने की। इस अवसर पर योगेश राठौर, मोहनलाल शर्मा, मुकेश राठौर एवं दयाराम ओसारा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के साथ-साथ सम्पूर्ण ग्रामवासियों का सहयोग एवं सहभागिता रही। अंत में सभी ने भगवान श्री कृष्ण से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।1
- किसानों की प्रमुख मांगो को लेकर किसान संघ के एडिशनल एसपी को सौपा ज्ञापन किसानों की विभिन्न मांगों ओर समस्याओं के समाधान को लेकर आज शुक्रवार को 4 बजे भारतीय किसान संघ के बैनरतले किसानों ने मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी रविंद बोयट को सौपा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। यहा पर किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा समेत बड़ी सँख्या में आगर जिले के किसान मौजूद रहे।1
- आगर मालवा- कलेक्टर के आदेश और एसडीएम की ड्यूटी के बावजूद सड़क पर गोवंश वायरल वीडियो ने फिर उठाए व्यवस्था पर सवाल1
- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने द्वारकाधीश के दर्शन कर1
- आधी रात को गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब रियासतकालीन ठाकुर श्रीलक्ष्मीकांत राज मंदिर में मनमोहक श्रृंगार, विद्युत सजावट ने मोहा मन; मध्यरात्रि महाआरती के बाद धनिये की पंजीरी का हुआ वितरण डग :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को नगर डग पूरी तरह कृष्णमय नजर आया। मंदिरों में दिनभर विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और श्रृंगार के आयोजन हुए, वहीं शाम ढलते ही मंदिरों और गलियों में कृष्ण-कन्हैया के भजनों की गूंज सुनाई देने लगी। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में महाआरती हुई और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए देर रात तक हजारों श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचते रहे। नगर के रियासतकालीन ठाकुर श्रीलक्ष्मीकांत राज मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन किया गया। भगवान ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक कर मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सजावट की गई , जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को धनिये की पंजीरी सहित प्रसाद वितरित किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं को सुंदर वस्त्र पहनाकर विशेष श्रृंगार किया गया तथा फूलों और रंग-बिरंगी लाइटिंग से मंदिरों को भव्य रूप दिया गया। जगदीश मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर नीम चौक, सत्यनारायण मंदिर, मां डगेश्वरी माता मंदिर, होली थड़ा राम मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, राम जानकी कुंड मंदिर, मंशापूर्ण गणेश मंदिर तथा मां गायत्री शक्तिपीठ मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष साज-सज्जा की गई। शाम होते ही नगर के मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया। रियासतकालीन ठाकुर श्रीलक्ष्मीकांत राज मंदिर में विभिन्न भजन मंडलियों ने भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। रात 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की घोषणा हुई, मंदिरों में ‘नंद के घर आनंद भयो’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे गूंज उठे।मध्यरात्रि जन्मोत्सव के बाद महाआरती एवं प्रसाद वितरण हुआ।2
- रिमझिम बारिश के बीच निकली भव्य पालकी यात्रा, भगवान श्रीकृष्ण के गूंजे जयकारे1
- धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के 06 गिरफ्तारी वारंट भी थे लंबित थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण (चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा *आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था किंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एंव अग्रिम वैधानिक करवाई जारी है। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़) उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा, आरक्षक रविंद्र जाट, आरक्षक विवेक पाटिल, आरक्षक मुकेश मीणा, इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी योजना, विभागीय लाभ अथवा अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के राशि प्रदान न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।2
- कांग्रेस विधायक भेरू सिंह बापू ने परिषद के चुनाव को लेकर सक्रिय*1