logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के 06 गिरफ्तारी वारंट भी थे लंबित थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण (चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा *आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था किंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एंव अग्रिम वैधानिक करवाई जारी है। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़) उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा, आरक्षक रविंद्र जाट, आरक्षक विवेक पाटिल, आरक्षक मुकेश मीणा, इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी योजना, विभागीय लाभ अथवा अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के राशि प्रदान न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

5 hrs ago
user_Pawan kumar jatav patrkar
Pawan kumar jatav patrkar
Local News Reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के 06 गिरफ्तारी वारंट भी थे लंबित थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण (चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा *आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की

0f750c3a-a2e8-41cf-9155-46d790ea4727

गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था किंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एंव अग्रिम वैधानिक करवाई जारी है। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़) उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा, आरक्षक रविंद्र जाट, आरक्षक विवेक पाटिल, आरक्षक मुकेश मीणा, इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी योजना, विभागीय लाभ अथवा अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के राशि प्रदान न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पुरानी कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न, जिला प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित आज शुक्रवार की दोपहर में 3 बजे आगर की पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित किसान भवन में भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिले से लेकर प्रान्त स्तर तक के पदाधिकारि उपस्थित हुए। बेठक में जिला प्रशासन के किसानों के प्रति नकारात्मक रवैये को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि 17 सितम्बर को आगर में बहुत बड़ा ओर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें बहुत बड़ी संख्या में मात्र शक्ति भी शामिल होगी।
    1
    पुरानी कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न, जिला प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
आज शुक्रवार की दोपहर में 3 बजे आगर की पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित किसान भवन में भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिले से लेकर प्रान्त स्तर तक के पदाधिकारि उपस्थित हुए। बेठक में जिला प्रशासन के किसानों के प्रति नकारात्मक रवैये को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि 17 सितम्बर को आगर में बहुत बड़ा ओर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें बहुत बड़ी संख्या में मात्र शक्ति भी शामिल होगी।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोयत कला- कंवराखेड़ी में करंट ने ली गोवंश की जान खुले ट्रांसफार्मर ने बढ़ाया खतरा एक पोल में दौड़ रहा करंट
    1
    सोयत कला- कंवराखेड़ी में करंट ने ली गोवंश की जान खुले ट्रांसफार्मर ने बढ़ाया खतरा एक पोल में दौड़ रहा करंट
    user_जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    Susner, Agar Malwa•
    12 hrs ago
  • राजगढ़ में श्रीकृष्ण भक्ति ओर संस्कृति भजनों ने मन मोहा श्रीकृष्ण पर्व में सजा भक्ति और संस्कृति का रंग *कथक, नृत्य-नाटिका और सूफी भजनों ने मोहा मन* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालाजी गार्डन परिसर इमली स्टैंड खिलचीपुर में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन राजगढ़ के सहयोग से श्रीकृष्ण पर्व का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भक्ति, संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी की संध्या को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में सांसद श्री रोडमल नागर, खिलचीपुर विधायक श्री हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी सहित जनप्रतिनिधिगण, सहित स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। *कृष्ण लीलाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां* कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं लीलाओं पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर उनके जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का सजीव मंचन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, धर्म, कर्तव्य एवं कर्म के प्रति समर्पण तथा अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। *कथक में जीवंत हुआ श्रीकृष्ण चरित्र* बैंगलुरु की कथक नृत्यांगना सुश्री अदिति तिवारी एवं उनके साथियों ने कृष्णमय नृत्यांजलि प्रस्तुत की। पंडित जसराज की स्वर-माधुरी में ‘कस्तूरी तिलकं’ पर श्रीकृष्ण स्तवन तथा पंडित बिंदादीन महाराज द्वारा रचित अष्टपदी ‘नीरतत ढंग’ पर शुद्ध कथक की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।प्रस्तुति का विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण चरित्र पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसमें कृष्ण जन्म, उनकी विविध लीलाओं, कुरुक्षेत्र में गीता के संदेश तथा मीरा और सुदामा जैसे कृष्ण भक्तों की भक्ति को नृत्य-अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गायक श्री नीरज पारीख के साथ सुश्री जिज्ञासा उपाध्याय एवं सुश्री फाल्गुनी जोशी ने सहभागिता की। *सूफी भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण* उज्जैन के सूफी भजन गायक श्री राहुल गंधर्व एवं साथियों ने भक्ति गायन की सुरमयी प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में ‘मुझे उज्जैन नगर जाना है’, ‘तेरे बिना दिलदार है, मेरा दिल नहीं लगदा’, ‘मुझको मेरे कान्हा जी का प्यार चाहिए’ एवं ‘भोला नाचे मेरा श्मशानों में’ जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। श्रीकृष्ण पर्व ने खिलचीपुर में जन्माष्टमी उत्सव को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक सहभागिता के रंगों से और अधिक भव्य बना दिया। सांसद श्री रोडमल नागर ने कहा कि सरकार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ जीवन जीने का संदेश देती हैं। भगवान ने हमें कदम-कदम पर बहुत कुछ दिया है। आज हम वसुधैव कुटुम्बकम् की सोच रखने वाले समाज का हिस्सा हैं। इसलिए प्रकृति से हमने जो कुछ भी प्राप्त किया है, उसे प्रकृति को वापस लौटाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी किस प्रकार निभाई जाए, यह हमारी नीति और जीवनशैली में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव धर्म और नीति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हमारे पूर्वजों ने जिन संस्कारों और परंपराओं की नींव रखी, उन्हें आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को सनातन संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही हमारी जड़ें हैं और यही हमारी पहचान है। यदि कोई व्यक्ति, समाज या राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाता है, तो उसकी जीवन पद्धति और पहचान भी प्रभावित होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण, कान्हा-कन्हैया लाल का जन्मोत्सव पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक नई और सराहनीय शुरुआत है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, नीति और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री नागर, विधायक खिलचीपुर श्री दांगी, कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने नाट्य प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को शॉल, श्रीफल भेंटकर उनको सम्मानित किया।
    2
    राजगढ़ में श्रीकृष्ण भक्ति ओर संस्कृति भजनों  ने मन मोहा 
श्रीकृष्ण पर्व में सजा भक्ति और संस्कृति का रंग
*कथक, नृत्य-नाटिका और सूफी भजनों ने मोहा मन* 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालाजी गार्डन परिसर इमली स्टैंड खिलचीपुर में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास मध्यप्रदेश शासन  संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन राजगढ़ के सहयोग से श्रीकृष्ण पर्व का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भक्ति, संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी की संध्या को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में सांसद श्री रोडमल नागर, खिलचीपुर विधायक श्री हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी सहित जनप्रतिनिधिगण, सहित स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
*कृष्ण लीलाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां* 
कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं लीलाओं पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर उनके जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का सजीव मंचन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, धर्म, कर्तव्य एवं कर्म के प्रति समर्पण तथा अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
*कथक में जीवंत हुआ श्रीकृष्ण चरित्र* 
बैंगलुरु की कथक नृत्यांगना सुश्री अदिति तिवारी एवं उनके साथियों ने कृष्णमय नृत्यांजलि प्रस्तुत की। पंडित जसराज की स्वर-माधुरी में ‘कस्तूरी तिलकं’ पर श्रीकृष्ण स्तवन तथा पंडित बिंदादीन महाराज द्वारा रचित अष्टपदी ‘नीरतत ढंग’ पर शुद्ध कथक की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।प्रस्तुति का विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण चरित्र पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसमें कृष्ण जन्म, उनकी विविध लीलाओं, कुरुक्षेत्र में गीता के संदेश तथा मीरा और सुदामा जैसे कृष्ण भक्तों की भक्ति को नृत्य-अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गायक श्री नीरज पारीख के साथ सुश्री जिज्ञासा उपाध्याय एवं सुश्री फाल्गुनी जोशी ने सहभागिता की।
*सूफी भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण* 
उज्जैन के सूफी भजन गायक श्री राहुल गंधर्व एवं साथियों ने भक्ति गायन की सुरमयी प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में ‘मुझे उज्जैन नगर जाना है’, ‘तेरे बिना दिलदार है, मेरा दिल नहीं लगदा’, ‘मुझको मेरे कान्हा जी का प्यार चाहिए’ एवं ‘भोला नाचे मेरा श्मशानों में’ जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। श्रीकृष्ण पर्व ने खिलचीपुर में जन्माष्टमी उत्सव को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक सहभागिता के रंगों से और अधिक भव्य बना दिया।
सांसद श्री रोडमल नागर ने कहा कि सरकार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ जीवन जीने का संदेश देती हैं। भगवान ने हमें कदम-कदम पर बहुत कुछ दिया है। आज हम वसुधैव कुटुम्बकम् की सोच रखने वाले समाज का हिस्सा हैं। इसलिए प्रकृति से हमने जो कुछ भी प्राप्त किया है, उसे प्रकृति को वापस लौटाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी किस प्रकार निभाई जाए, यह हमारी नीति और जीवनशैली में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव धर्म और नीति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हमारे पूर्वजों ने जिन संस्कारों और परंपराओं की नींव रखी, उन्हें आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को सनातन संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यही हमारी जड़ें हैं और यही हमारी पहचान है। यदि कोई व्यक्ति, समाज या राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाता है, तो उसकी जीवन पद्धति और पहचान भी प्रभावित होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
वहीं विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण, कान्हा-कन्हैया लाल का जन्मोत्सव पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक नई और सराहनीय शुरुआत है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, नीति और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
साथ ही कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री नागर, विधायक खिलचीपुर श्री दांगी, कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने नाट्य प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को शॉल, श्रीफल भेंटकर उनको सम्मानित किया।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रिमझिम बारिश के बीच निकली भव्य पालकी यात्रा, भगवान श्रीकृष्ण के गूंजे जयकारे
    1
    रिमझिम बारिश के बीच निकली भव्य पालकी यात्रा, भगवान श्रीकृष्ण के गूंजे जयकारे
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजगढ़ में झमाझम बारिश, जीरापुर में 55 मिमी पानी गिरा अभी भी बारिश जारी हैं राजगढ़। जिले में गुरुवार देर रात से मौसम का मिजाज बदल गया। जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार जिले में औसतन 31.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जीरापुर में सबसे अधिक 55 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर मध्यप्रदेश में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से आगामी दो दिनों तक जिले में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
    1
    राजगढ़ में झमाझम बारिश, जीरापुर में 55 मिमी पानी गिरा अभी भी बारिश जारी हैं 

राजगढ़। जिले में गुरुवार देर रात से मौसम का मिजाज बदल गया। जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार जिले में औसतन 31.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जीरापुर में सबसे अधिक 55 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर मध्यप्रदेश में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से आगामी दो दिनों तक जिले में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सभी पर्वों और त्योहारों के बीच भी हम अपने सभी जिम्मेदारों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है -मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 704 9220386 भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। -
    1
    सभी पर्वों और त्योहारों के बीच भी हम अपने सभी जिम्मेदारों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है 
 -मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव
-
{श्याम रानोलिया राजगढ़ }
704 9220386 
भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।
-
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आगर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, शोभायात्रा में झूमे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पालकी उठाई और टेक्टर भी चलाया आज शुक्रवार की दोपहर में 3 बजे आगर जिला मुख्यालय पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यहा निकाली गई शोभायात्रा में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिह सोलंकी, विधायक मधु गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय भी थिरकते हुए नजर आए। सांसद ने पूरी यात्रा में जमकर आनन्द लिया वे कभी श्री कृष्ण जी पालकी को कंधे पर उठाते हुए नजर आए तो कभी नाचते हुए। उन्होंने यात्रा के दौरान टेक्टर भी चलाया।
    1
    आगर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, शोभायात्रा में  झूमे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पालकी उठाई और टेक्टर भी चलाया
आज शुक्रवार की दोपहर में 3 बजे आगर जिला मुख्यालय पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यहा निकाली गई 
शोभायात्रा में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिह सोलंकी, विधायक मधु गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय भी थिरकते हुए नजर आए। सांसद ने पूरी यात्रा में जमकर आनन्द लिया वे कभी श्री कृष्ण जी पालकी को कंधे पर उठाते हुए नजर आए तो कभी नाचते हुए। उन्होंने यात्रा के दौरान टेक्टर भी चलाया।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी शासन प्रशासन को अलर्ट किया गया पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर सभी संबंधित एवं प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अग्रिम तैयारियां करने तथा आवश्यक संसाधनों को पहले से जुटाकर तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विशेष रूप से आज शाम भारी बारिश की चेतावनी तथा कल दोपहर उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश



मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी शासन प्रशासन को अलर्ट किया गया 


पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर सभी संबंधित एवं प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अग्रिम तैयारियां करने तथा आवश्यक संसाधनों को पहले से जुटाकर तैनात रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विशेष रूप से आज शाम भारी बारिश की चेतावनी तथा कल दोपहर उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राजगढ़ में नहीं मिट रहा नातरा झगड़ा का कलंक पैसे नहीं दिए तो मक्का नष्ट की राजगढ़ में कुप्रथा झगड़ा नातरा में फसल नष्ट की 30 लाख रुपये की मांग चार आरोपी गिरफ्तार जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देश पर राजगढ़ थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया थाना कोतवाली राजगढ़ में फरियादी मुकेश पिता हरचन्द तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रामगढ़ ने रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि उसकी बहन ज्योति की शादी ग्राम निपानिया में बनेसिंह तंवर के लड़के नैनकराम से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते नैनकराम एवं उसके परिजन द्वारा फरियादी से विवाद कर झगड़े के रूप में 30 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोपियों द्वारा पूर्व में भी उससे 20 हजार रुपये लिए गए थे। झगड़ा कुप्रथा में मांगी गई राशि 30 लाख रुपये पूरे नहीं देने के कारण आरोपियों द्वारा फरियादी एवं अन्य ग्रामीणों के खेतों में खड़ी सोयाबीन एवं मक्का की फसल काटकर नष्ट कर दी गई, जिससे लगभग 05 लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा झगड़े के रुपये नहीं देने पर और अधिक नुकसान करने एवं जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी लखन पिता बानेसिंह तंवर निवासी निपानिया थाना कालीपीठ को गिरफ्तार किया गया बाद में शेष तीनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । आरोपी बनेसिंह पिता घीसालाल तंवर उम्र 58 वर्ष, नानकराम पिता बानेसिंह तंवर उम्र 21 वर्ष, अजबसिंह पिता बानेसिंह तंवर उम्र 22 वर्ष, लखन पिता बनेसिंह तंवर उम्र 27 वर्ष सर्व निवासीगण ग्राम निपानिया थाना कालीपीठ हे। *सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम)* थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया ने बताया को राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नातरा झगड़ा जैसी कुप्रथाओं में संलिप्त होकर किसी प्रकार की अवैध मांग या लेन-देन न करें। इस प्रकार की गतिविधियां दंडनीय अपराध हैं।
    1
    राजगढ़ में नहीं मिट रहा नातरा झगड़ा का कलंक पैसे नहीं दिए तो मक्का नष्ट की
राजगढ़ में कुप्रथा  झगड़ा नातरा में फसल नष्ट की 30 लाख रुपये की मांग  चार आरोपी गिरफ्तार
जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देश पर  राजगढ़  थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया 
थाना कोतवाली राजगढ़ में फरियादी मुकेश पिता हरचन्द तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रामगढ़ ने रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि उसकी बहन ज्योति की शादी ग्राम निपानिया में बनेसिंह तंवर के लड़के नैनकराम से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते नैनकराम एवं उसके परिजन द्वारा फरियादी से विवाद कर झगड़े के रूप में 30 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोपियों द्वारा पूर्व में भी उससे 20 हजार रुपये लिए गए थे। झगड़ा कुप्रथा में मांगी गई राशि 30 लाख रुपये पूरे नहीं देने के कारण आरोपियों द्वारा फरियादी एवं अन्य ग्रामीणों के खेतों में खड़ी सोयाबीन एवं मक्का की फसल काटकर नष्ट कर दी गई, जिससे लगभग 05 लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा झगड़े के रुपये नहीं देने पर और अधिक नुकसान करने एवं जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी लखन पिता बानेसिंह तंवर निवासी निपानिया थाना कालीपीठ को गिरफ्तार किया गया बाद में  शेष तीनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया गया ।
आरोपी बनेसिंह पिता घीसालाल तंवर उम्र 58 वर्ष, नानकराम पिता बानेसिंह तंवर उम्र 21 वर्ष, अजबसिंह पिता बानेसिंह तंवर उम्र 22 वर्ष, लखन पिता बनेसिंह तंवर उम्र 27 वर्ष सर्व निवासीगण ग्राम निपानिया थाना कालीपीठ हे। 
*सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम)*
थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया ने बताया को  राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नातरा झगड़ा जैसी कुप्रथाओं में संलिप्त होकर किसी प्रकार की अवैध मांग या लेन-देन न करें। इस प्रकार की गतिविधियां दंडनीय अपराध हैं।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.