राजगढ़ में नहीं मिट रहा नातरा झगड़ा का कलंक पैसे नहीं दिए तो मक्का नष्ट की राजगढ़ में कुप्रथा झगड़ा नातरा में फसल नष्ट की 30 लाख रुपये की मांग चार आरोपी गिरफ्तार जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देश पर राजगढ़ थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया थाना कोतवाली राजगढ़ में फरियादी मुकेश पिता हरचन्द तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रामगढ़ ने रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि उसकी बहन ज्योति की शादी ग्राम निपानिया में बनेसिंह तंवर के लड़के नैनकराम से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते नैनकराम एवं उसके परिजन द्वारा फरियादी से विवाद कर झगड़े के रूप में 30 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोपियों द्वारा पूर्व में भी उससे 20 हजार रुपये लिए गए थे। झगड़ा कुप्रथा में मांगी गई राशि 30 लाख रुपये पूरे नहीं देने के कारण आरोपियों द्वारा फरियादी एवं अन्य ग्रामीणों के खेतों में खड़ी सोयाबीन एवं मक्का की फसल काटकर नष्ट कर दी गई, जिससे लगभग 05 लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा झगड़े के रुपये नहीं देने पर और अधिक नुकसान करने एवं जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी लखन पिता बानेसिंह तंवर निवासी निपानिया थाना कालीपीठ को गिरफ्तार किया गया बाद में शेष तीनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । आरोपी बनेसिंह पिता घीसालाल तंवर उम्र 58 वर्ष, नानकराम पिता बानेसिंह तंवर उम्र 21 वर्ष, अजबसिंह पिता बानेसिंह तंवर उम्र 22 वर्ष, लखन पिता बनेसिंह तंवर उम्र 27 वर्ष सर्व निवासीगण ग्राम निपानिया थाना कालीपीठ हे। *सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम)* थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया ने बताया को राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नातरा झगड़ा जैसी कुप्रथाओं में संलिप्त होकर किसी प्रकार की अवैध मांग या लेन-देन न करें। इस प्रकार की गतिविधियां दंडनीय अपराध हैं।

- सभी पर्वों और त्योहारों के बीच भी हम अपने सभी जिम्मेदारों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है -मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 704 9220386 भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। -1
- दतिया:दतिया में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम बड़े गोविंद मंदिर पर भव्य आयोजन 1 क्विंटल दूध दही से गोविंद जी का अभिषेक। दतिया:दतिया में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम बड़े गोविंद मंदिर पर भव्य आयोजन 1 क्विंटल दूध दही से गोविंद जी का अभिषेक। दतिया में गोविंद मंदिर पर जन्माष्टमी पर विशाल भंडारे का आयोजन।1
- स्कूल में बना लोकतंत्र का मिनी मॉडल! 🇮🇳 नन्हे हाथों में बड़ी जिम्मेदारी किताबों से निकलकर लोकतंत्र पहुंचा स्कूल की चौखट तक! 🇮🇳 सरस्वती विद्या मंदिर के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में छात्र परिषद का शपथ विधि समारोह आयोजित हुआ। शिशु भारती, बाल भारती, तरुण भारती एवं कन्या भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर जिम्मेदारियों की कमान संभाली। बच्चों ने सीखा—लोकतंत्र सिर्फ पढ़ने की चीज नहीं, निभाने की जिम्मेदारी भी है। #सरस्वतीविद्यामंदिर #कालापीपल #छात्रपरिषद #शपथविधिसमारोह #बालभारती #शिशुभारती #तरुणभारती #कन्याभारती #विद्यार्थी #लोकतंत्र #StudentCouncil #Kalapipal #SchoolNews #EducationNews #HindiNews1
- धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के 06 गिरफ्तारी वारंट भी थे लंबित थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण (चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा *आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था किंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एंव अग्रिम वैधानिक करवाई जारी है। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़) उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा, आरक्षक रविंद्र जाट, आरक्षक विवेक पाटिल, आरक्षक मुकेश मीणा, इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी योजना, विभागीय लाभ अथवा अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के राशि प्रदान न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।2
- आज 4 सितंबर से संकट मोचन परोड़ा बालाजी मंदिर परिसर माचलपुर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का साथ दिवसीय आयोजन रखा गया है सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन है कि रोजाना प्रात 10:00 बजे से पधारकर अमृत कथा का पुण्य लाभ वर्जित करें आयोजक मंडल paroda बालाजी समिति माचलपुर आवास कॉलोनी निवेदक जगदीश मंत्री लिंबोदा माचलपुर1
- *कलेक्टर ऋजु बाफना ने कालापीपल में मालवी भाषा में लोगों से सहज संवाद किया, सुनी समस्याएं।* *संदीप गेहलोत* *IND24 TV* *संवाददाता कालापीपल*1
- चेक बाउंस धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर.के नेतृत्व में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण ( चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़,के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था टकिंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी पसाक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव उम्र 53 वर्ष निवासी शिवधाम कॉलोनी राजगढ़। निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़),, उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी,, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा,, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा आरक्षक रविंद्र जाट आरक्षक विवेक पाटिल आरक्षक मुकेश मीणा इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा2
- भारतीय किसान संघ का धरना चौथे दिन भी जारी, बारिश में भी डटे किसान भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना जिला मुख्यालय पर चौथे दिन भी जारी, बारिश में भी बीमा राशि की मांग पर डटे किसान भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की फसल बीमा राशि की मांग को लेकर 1 सितंबर से शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी लगातार जारी रहा। बारिश के बीच भी किसान धरना स्थल पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। भारतीय किसान संघ के मीडिया प्रभारी भारत नाहर ने बताया कि किसानों का कहना है कि उनकी खून-पसीने की मेहनत से तैयार फसल का बीमा लाभ उन्हें मिलने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा अब तक किसानों की मांग पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। धरने में ललित नागर, जितेन पाटीदार, शंकर सिंह, नरेंद्र पाटीदार, जय प्रकाश पाटीदार, महेश फौजी, अंकुश, देव नारायण, माखन, कमल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। शुक्रवार शाम 4 बजे गिरते हुए पानी के बीच किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी समस्या बताई1
- 112 वाहन पर पलटी आयशर, ड्राइवर l घायल "जेठड़ा जोड़ पर पलटी आयशर 112 वाहन पर जा गिरी" 112 वाहन पर पलटी आयशर, ड्राइवर l घायल "जेठड़ा जोड़ पर पलटी आयशर 112 वाहन पर जा गिरी" शुजालपुर जेठड़ा जोड़ के समीप बड़ा हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार आष्टा की ओर से आ रही केले से भरी आयशर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े 112 वाहन पर पलट गई..! हादसे के समय 112 वाहन के ड्राइवर इकबाल वाहन के अंदर ही मौजूद थे,आयशर के 112 वाहन पर गिरने से इकबाल घायल हो गए,हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए शुजालपुर ले जाया गया।1