Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभी पर्वों और त्योहारों के बीच भी हम अपने सभी जिम्मेदारों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है -मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 704 9220386 भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। -
Shyam Ranoliya
सभी पर्वों और त्योहारों के बीच भी हम अपने सभी जिम्मेदारों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है -मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 704 9220386 भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। -
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राजगढ़ में नहीं मिट रहा नातरा झगड़ा का कलंक पैसे नहीं दिए तो मक्का नष्ट की राजगढ़ में कुप्रथा झगड़ा नातरा में फसल नष्ट की 30 लाख रुपये की मांग चार आरोपी गिरफ्तार जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देश पर राजगढ़ थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया थाना कोतवाली राजगढ़ में फरियादी मुकेश पिता हरचन्द तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रामगढ़ ने रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि उसकी बहन ज्योति की शादी ग्राम निपानिया में बनेसिंह तंवर के लड़के नैनकराम से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते नैनकराम एवं उसके परिजन द्वारा फरियादी से विवाद कर झगड़े के रूप में 30 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोपियों द्वारा पूर्व में भी उससे 20 हजार रुपये लिए गए थे। झगड़ा कुप्रथा में मांगी गई राशि 30 लाख रुपये पूरे नहीं देने के कारण आरोपियों द्वारा फरियादी एवं अन्य ग्रामीणों के खेतों में खड़ी सोयाबीन एवं मक्का की फसल काटकर नष्ट कर दी गई, जिससे लगभग 05 लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा झगड़े के रुपये नहीं देने पर और अधिक नुकसान करने एवं जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी लखन पिता बानेसिंह तंवर निवासी निपानिया थाना कालीपीठ को गिरफ्तार किया गया बाद में शेष तीनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । आरोपी बनेसिंह पिता घीसालाल तंवर उम्र 58 वर्ष, नानकराम पिता बानेसिंह तंवर उम्र 21 वर्ष, अजबसिंह पिता बानेसिंह तंवर उम्र 22 वर्ष, लखन पिता बनेसिंह तंवर उम्र 27 वर्ष सर्व निवासीगण ग्राम निपानिया थाना कालीपीठ हे। *सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम)* थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया ने बताया को राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नातरा झगड़ा जैसी कुप्रथाओं में संलिप्त होकर किसी प्रकार की अवैध मांग या लेन-देन न करें। इस प्रकार की गतिविधियां दंडनीय अपराध हैं।1
- बडोनी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जिगना में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन। बडोनी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जिगना में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन। दतिया। दतिया के ग्राम जिगना में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया प्रतियोगिता के दौरान युवाओं की टोलियों ने मटकी को फोड़ने का प्रयास किया। मटकी फोड़ने के लिए प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। कई प्रयासों के बाद जैसे ही प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ी, पूरा परिसर "जय श्री कृष्ण" के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक मंजेश केवट ने सभी का स्वागत बंधन अभिनन्दन किया बही मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता जिगना सरपंच प्रतिनिधि प्रतिपाल सिंह परमार रहे वही इस दौरान बड़ी संख्या में युवा ग्रामीण जन मौजूद रहे।1
- स्कूल में बना लोकतंत्र का मिनी मॉडल! 🇮🇳 नन्हे हाथों में बड़ी जिम्मेदारी किताबों से निकलकर लोकतंत्र पहुंचा स्कूल की चौखट तक! 🇮🇳 सरस्वती विद्या मंदिर के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में छात्र परिषद का शपथ विधि समारोह आयोजित हुआ। शिशु भारती, बाल भारती, तरुण भारती एवं कन्या भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर जिम्मेदारियों की कमान संभाली। बच्चों ने सीखा—लोकतंत्र सिर्फ पढ़ने की चीज नहीं, निभाने की जिम्मेदारी भी है। #सरस्वतीविद्यामंदिर #कालापीपल #छात्रपरिषद #शपथविधिसमारोह #बालभारती #शिशुभारती #तरुणभारती #कन्याभारती #विद्यार्थी #लोकतंत्र #StudentCouncil #Kalapipal #SchoolNews #EducationNews #HindiNews1
- अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, सावधानी बरतें गुना जिले में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिक वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि तेज वर्षा के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें तथा नदी-नालों, पुल-पुलियाओं एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। जर्जर भवनों के आसपास न जाएं और विद्युत तारों एवं खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। जिले में कहीं भी जलभराव, मकान गिरने अथवा किसी अन्य अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम को सूचित करें। जिला कंट्रोल रूम, गुना: 07542250415 नगरपालिका कंट्रोल रूम गुना: 9754507311, 9039815644,7697252077 होमगार्ड कंट्रोल रूमः 07542252266,9425762487, महाराज सिंह (दरोगा) वार्ड क्रमांक 1-18 मो. 9754507311 शकील खान मो. 9039815644 डिफेन्स जादौन (संविदाकर्मी) मो. 7697252077 जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देकर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।1
- *कलेक्टर ऋजु बाफना ने कालापीपल में मालवी भाषा में लोगों से सहज संवाद किया, सुनी समस्याएं।* *संदीप गेहलोत* *IND24 TV* *संवाददाता कालापीपल*1
- मंत्री ने घायल की बचाई जान, पुलिस ने कुएं में फंसे हिरण को निकाला सुरक्षित—शुजालपुर में दिखी इंसानियत, शुजालपुर से मानवता की दो ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने एक बार फिर इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। पहली तस्वीर में शुजालपुर विधायक एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सड़क पर घायल अवस्था में पड़े एक व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने तत्काल उसकी मदद कर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एक जनप्रतिनिधि का इस तरह मौके पर रुककर जरूरतमंद की मदद करना निश्चित तौर पर सराहनीय पहल है। वहीं दूसरी तस्वीर ग्राम उगली से सामने आई, जहां सड़क किनारे खेत में बने एक पुराने कुएं में हिरण का बच्चा गिर गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस कर्मचारियों ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर हिरण के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर आते ही हिरण का बच्चा जंगल की ओर भाग गया। दो अलग-अलग घटनाएं… लेकिन दोनों में एक बात समान है—मुसीबत में पड़े किसी जीवन को बचाने की कोशिश। चाहे घायल इंसान हो या फिर बेजुबान जानवर, मदद के लिए आगे आना ही सच्ची मानवता है। इन दोनों तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताइएगा। ऐसी ही स्थानीय और जनसरोकार से जुड़ी खबरों के लिए Saty Express के डिजिटल प्लेटफॉर्म को फॉलो जरूर कीजिए।1
- चेक बाउंस धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर.के नेतृत्व में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण ( चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़,के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था टकिंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी पसाक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव उम्र 53 वर्ष निवासी शिवधाम कॉलोनी राजगढ़। निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़),, उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी,, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा,, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा आरक्षक रविंद्र जाट आरक्षक विवेक पाटिल आरक्षक मुकेश मीणा इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा2
- दतिया:दतिया में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम बड़े गोविंद मंदिर पर भव्य आयोजन 1 क्विंटल दूध दही से गोविंद जी का अभिषेक। दतिया:दतिया में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम बड़े गोविंद मंदिर पर भव्य आयोजन 1 क्विंटल दूध दही से गोविंद जी का अभिषेक। दतिया में गोविंद मंदिर पर जन्माष्टमी पर विशाल भंडारे का आयोजन।1
- सतना में उफनते नाले में फंसी यात्रियों से भरी गाड़ी * सतना में मौत से सामनाः उफनते नाले में फंसी यात्रियों से भरी गाड़ी, ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई यात्रियों की जान, गाड़ी को निकालने का प्रयास जारी1