चेक बाउंस धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर.के नेतृत्व में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण ( चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़,के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था टकिंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी पसाक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव उम्र 53 वर्ष निवासी शिवधाम कॉलोनी राजगढ़। निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़),, उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी,, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा,, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा आरक्षक रविंद्र जाट आरक्षक विवेक पाटिल आरक्षक मुकेश मीणा इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा
चेक बाउंस धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर.के नेतृत्व में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण ( चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़,के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था टकिंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी पसाक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव उम्र 53 वर्ष निवासी शिवधाम कॉलोनी राजगढ़। निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़),, उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी,, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा,, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा आरक्षक रविंद्र जाट आरक्षक विवेक पाटिल आरक्षक मुकेश मीणा इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा
- जन्माष्टमी पर.कथक. नृत्य नाटिका औरभक्ती सूफी भजनों ने मोहामान कथक, नृत्य-नाटिका और सूफी भजनों ने मोहा मन* {श्याम रानोलिया राजगढ़ }7049220396 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालाजी गार्डन परिसर इमली स्टैंड खिलचीपुर में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन राजगढ़ के सहयोग से श्रीकृष्ण पर्व का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भक्ति, संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी की संध्या को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर, खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी सहित जनप्रतिनिधिगण, सहित स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। *कृष्ण लीलाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां* कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं लीलाओं पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर उनके जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का सजीव मंचन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, धर्म, कर्तव्य एवं कर्म के प्रति समर्पण तथा अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। *कथक में जीवंत हुआ श्रीकृष्ण चरित्र* बैंगलुरु की कथक नृत्यांगना सुश्री अदिति तिवारी एवं उनके साथियों ने कृष्णमय नृत्यांजलि प्रस्तुत की। पंडित जसराज की स्वर-माधुरी में ‘कस्तूरी तिलकं’ पर श्रीकृष्ण स्तवन तथा पंडित बिंदादीन महाराज द्वारा रचित अष्टपदी ‘नीरतत ढंग’ पर शुद्ध कथक की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।प्रस्तुति का विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण चरित्र पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसमें कृष्ण जन्म, उनकी विविध लीलाओं, कुरुक्षेत्र में गीता के संदेश तथा मीरा और सुदामा जैसे कृष्ण भक्तों की भक्ति को नृत्य-अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गायक नीरज पारीख के साथ सुश्री जिज्ञासा उपाध्याय एवं सुश्री फाल्गुनी जोशी ने सहभागिता की। *सूफी भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण* उज्जैन के सूफी भजन गायक राहुल गंधर्व एवं साथियों ने भक्ति गायन की सुरमयी प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में ‘मुझे उज्जैन नगर जाना है’, ‘तेरे बिना दिलदार है, मेरा दिल नहीं लगदा’, ‘मुझको मेरे कान्हा जी का प्यार चाहिए’ एवं ‘भोला नाचे मेरा श्मशानों में’ जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। श्रीकृष्ण पर्व ने खिलचीपुर में जन्माष्टमी उत्सव को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक सहभागिता के रंगों से और अधिक भव्य बना दिया। सांसद रोडमल नागर ने कहा कि सरकार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ जीवन जीने का संदेश देती हैं। भगवान ने हमें कदम-कदम पर बहुत कुछ दिया है। आज हम वसुधैव कुटुम्बकम् की सोच रखने वाले समाज का हिस्सा हैं। इसलिए प्रकृति से हमने जो कुछ भी प्राप्त किया है, उसे प्रकृति को वापस लौटाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी किस प्रकार निभाई जाए, यह हमारी नीति और जीवनशैली में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव धर्म और नीति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हमारे पूर्वजों ने जिन संस्कारों और परंपराओं की नींव रखी, उन्हें आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को सनातन संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही हमारी जड़ें हैं और यही हमारी पहचान है। यदि कोई व्यक्ति, समाज या राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाता है, तो उसकी जीवन पद्धति और पहचान भी प्रभावित होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं विधायक खिलचीपुर हजारीलाल दांगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण, कान्हा-कन्हैया लाल का जन्मोत्सव पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक नई और सराहनीय शुरुआत है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, नीति और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सांसद नागर, विधायक खिलचीपुर दांगी, कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक तोलानी ने नाट्य प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को शॉल, श्रीफल भेंटकर उनको सम्मानित किया।4
- राजगढ़ में झमाझम बारिश, जीरापुर में 55 मिमी पानी गिरा अभी भी बारिश जारी हैं राजगढ़। जिले में गुरुवार देर रात से मौसम का मिजाज बदल गया। जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार जिले में औसतन 31.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जीरापुर में सबसे अधिक 55 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर मध्यप्रदेश में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से आगामी दो दिनों तक जिले में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।1
- आप सभी देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं1
- राजगढ़ में श्रीकृष्ण भक्ति ओर संस्कृति भजनों ने मन मोहा श्रीकृष्ण पर्व में सजा भक्ति और संस्कृति का रंग *कथक, नृत्य-नाटिका और सूफी भजनों ने मोहा मन* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालाजी गार्डन परिसर इमली स्टैंड खिलचीपुर में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन राजगढ़ के सहयोग से श्रीकृष्ण पर्व का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भक्ति, संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी की संध्या को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में सांसद श्री रोडमल नागर, खिलचीपुर विधायक श्री हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी सहित जनप्रतिनिधिगण, सहित स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। *कृष्ण लीलाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां* कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं लीलाओं पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर उनके जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का सजीव मंचन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, धर्म, कर्तव्य एवं कर्म के प्रति समर्पण तथा अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। *कथक में जीवंत हुआ श्रीकृष्ण चरित्र* बैंगलुरु की कथक नृत्यांगना सुश्री अदिति तिवारी एवं उनके साथियों ने कृष्णमय नृत्यांजलि प्रस्तुत की। पंडित जसराज की स्वर-माधुरी में ‘कस्तूरी तिलकं’ पर श्रीकृष्ण स्तवन तथा पंडित बिंदादीन महाराज द्वारा रचित अष्टपदी ‘नीरतत ढंग’ पर शुद्ध कथक की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।प्रस्तुति का विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण चरित्र पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसमें कृष्ण जन्म, उनकी विविध लीलाओं, कुरुक्षेत्र में गीता के संदेश तथा मीरा और सुदामा जैसे कृष्ण भक्तों की भक्ति को नृत्य-अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गायक श्री नीरज पारीख के साथ सुश्री जिज्ञासा उपाध्याय एवं सुश्री फाल्गुनी जोशी ने सहभागिता की। *सूफी भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण* उज्जैन के सूफी भजन गायक श्री राहुल गंधर्व एवं साथियों ने भक्ति गायन की सुरमयी प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में ‘मुझे उज्जैन नगर जाना है’, ‘तेरे बिना दिलदार है, मेरा दिल नहीं लगदा’, ‘मुझको मेरे कान्हा जी का प्यार चाहिए’ एवं ‘भोला नाचे मेरा श्मशानों में’ जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। श्रीकृष्ण पर्व ने खिलचीपुर में जन्माष्टमी उत्सव को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक सहभागिता के रंगों से और अधिक भव्य बना दिया। सांसद श्री रोडमल नागर ने कहा कि सरकार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ जीवन जीने का संदेश देती हैं। भगवान ने हमें कदम-कदम पर बहुत कुछ दिया है। आज हम वसुधैव कुटुम्बकम् की सोच रखने वाले समाज का हिस्सा हैं। इसलिए प्रकृति से हमने जो कुछ भी प्राप्त किया है, उसे प्रकृति को वापस लौटाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी किस प्रकार निभाई जाए, यह हमारी नीति और जीवनशैली में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव धर्म और नीति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हमारे पूर्वजों ने जिन संस्कारों और परंपराओं की नींव रखी, उन्हें आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को सनातन संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही हमारी जड़ें हैं और यही हमारी पहचान है। यदि कोई व्यक्ति, समाज या राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाता है, तो उसकी जीवन पद्धति और पहचान भी प्रभावित होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण, कान्हा-कन्हैया लाल का जन्मोत्सव पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक नई और सराहनीय शुरुआत है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, नीति और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री नागर, विधायक खिलचीपुर श्री दांगी, कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने नाट्य प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को शॉल, श्रीफल भेंटकर उनको सम्मानित किया।2
- road nahi banne ke karan niwaniya road se jepli koloni tak road nahi ban raha he is ko banvaya jaye1
- धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के 06 गिरफ्तारी वारंट भी थे लंबित थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण (चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा *आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था किंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एंव अग्रिम वैधानिक करवाई जारी है। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़) उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा, आरक्षक रविंद्र जाट, आरक्षक विवेक पाटिल, आरक्षक मुकेश मीणा, इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी योजना, विभागीय लाभ अथवा अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के राशि प्रदान न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।2
- आज 4 सितंबर से संकट मोचन परोड़ा बालाजी मंदिर परिसर माचलपुर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का साथ दिवसीय आयोजन रखा गया है सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन है कि रोजाना प्रात 10:00 बजे से पधारकर अमृत कथा का पुण्य लाभ वर्जित करें आयोजक मंडल paroda बालाजी समिति माचलपुर आवास कॉलोनी निवेदक जगदीश मंत्री लिंबोदा माचलपुर1
- सभी पर्वों और त्योहारों के बीच भी हम अपने सभी जिम्मेदारों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है -मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 704 9220386 भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। -1