logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजगढ़ में श्रीकृष्ण भक्ति ओर संस्कृति भजनों ने मन मोहा श्रीकृष्ण पर्व में सजा भक्ति और संस्कृति का रंग *कथक, नृत्य-नाटिका और सूफी भजनों ने मोहा मन* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालाजी गार्डन परिसर इमली स्टैंड खिलचीपुर में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन राजगढ़ के सहयोग से श्रीकृष्ण पर्व का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भक्ति, संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी की संध्या को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में सांसद श्री रोडमल नागर, खिलचीपुर विधायक श्री हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी सहित जनप्रतिनिधिगण, सहित स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। *कृष्ण लीलाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां* कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं लीलाओं पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर उनके जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का सजीव मंचन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, धर्म, कर्तव्य एवं कर्म के प्रति समर्पण तथा अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। *कथक में जीवंत हुआ श्रीकृष्ण चरित्र* बैंगलुरु की कथक नृत्यांगना सुश्री अदिति तिवारी एवं उनके साथियों ने कृष्णमय नृत्यांजलि प्रस्तुत की। पंडित जसराज की स्वर-माधुरी में ‘कस्तूरी तिलकं’ पर श्रीकृष्ण स्तवन तथा पंडित बिंदादीन महाराज द्वारा रचित अष्टपदी ‘नीरतत ढंग’ पर शुद्ध कथक की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।प्रस्तुति का विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण चरित्र पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसमें कृष्ण जन्म, उनकी विविध लीलाओं, कुरुक्षेत्र में गीता के संदेश तथा मीरा और सुदामा जैसे कृष्ण भक्तों की भक्ति को नृत्य-अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गायक श्री नीरज पारीख के साथ सुश्री जिज्ञासा उपाध्याय एवं सुश्री फाल्गुनी जोशी ने सहभागिता की। *सूफी भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण* उज्जैन के सूफी भजन गायक श्री राहुल गंधर्व एवं साथियों ने भक्ति गायन की सुरमयी प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में ‘मुझे उज्जैन नगर जाना है’, ‘तेरे बिना दिलदार है, मेरा दिल नहीं लगदा’, ‘मुझको मेरे कान्हा जी का प्यार चाहिए’ एवं ‘भोला नाचे मेरा श्मशानों में’ जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। श्रीकृष्ण पर्व ने खिलचीपुर में जन्माष्टमी उत्सव को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक सहभागिता के रंगों से और अधिक भव्य बना दिया। सांसद श्री रोडमल नागर ने कहा कि सरकार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ जीवन जीने का संदेश देती हैं। भगवान ने हमें कदम-कदम पर बहुत कुछ दिया है। आज हम वसुधैव कुटुम्बकम् की सोच रखने वाले समाज का हिस्सा हैं। इसलिए प्रकृति से हमने जो कुछ भी प्राप्त किया है, उसे प्रकृति को वापस लौटाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी किस प्रकार निभाई जाए, यह हमारी नीति और जीवनशैली में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव धर्म और नीति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हमारे पूर्वजों ने जिन संस्कारों और परंपराओं की नींव रखी, उन्हें आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को सनातन संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही हमारी जड़ें हैं और यही हमारी पहचान है। यदि कोई व्यक्ति, समाज या राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाता है, तो उसकी जीवन पद्धति और पहचान भी प्रभावित होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण, कान्हा-कन्हैया लाल का जन्मोत्सव पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक नई और सराहनीय शुरुआत है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, नीति और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री नागर, विधायक खिलचीपुर श्री दांगी, कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने नाट्य प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को शॉल, श्रीफल भेंटकर उनको सम्मानित किया।

1 hr ago
user_Jagdish nagar
Jagdish nagar
पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

राजगढ़ में श्रीकृष्ण भक्ति ओर संस्कृति भजनों ने मन मोहा श्रीकृष्ण पर्व में सजा भक्ति और संस्कृति का रंग *कथक, नृत्य-नाटिका और सूफी भजनों ने मोहा मन* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालाजी गार्डन परिसर इमली स्टैंड खिलचीपुर में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन राजगढ़ के सहयोग से श्रीकृष्ण पर्व का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भक्ति, संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी की संध्या को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में सांसद श्री रोडमल नागर, खिलचीपुर विधायक श्री हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी सहित जनप्रतिनिधिगण, सहित स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। *कृष्ण लीलाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां* कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं लीलाओं पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर उनके जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का सजीव मंचन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, धर्म, कर्तव्य एवं कर्म के प्रति समर्पण तथा अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। *कथक में जीवंत हुआ श्रीकृष्ण चरित्र* बैंगलुरु की कथक नृत्यांगना सुश्री अदिति तिवारी एवं उनके साथियों ने कृष्णमय नृत्यांजलि प्रस्तुत की। पंडित जसराज की स्वर-माधुरी में ‘कस्तूरी तिलकं’ पर श्रीकृष्ण स्तवन तथा पंडित बिंदादीन महाराज द्वारा रचित अष्टपदी ‘नीरतत ढंग’ पर शुद्ध कथक की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।प्रस्तुति का विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण चरित्र पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसमें कृष्ण जन्म, उनकी विविध लीलाओं, कुरुक्षेत्र में गीता के संदेश तथा मीरा और सुदामा जैसे कृष्ण भक्तों की भक्ति को नृत्य-अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गायक श्री नीरज पारीख के साथ सुश्री जिज्ञासा उपाध्याय एवं सुश्री फाल्गुनी जोशी ने सहभागिता की। *सूफी भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण* उज्जैन के सूफी भजन गायक श्री राहुल गंधर्व एवं साथियों ने भक्ति गायन की सुरमयी प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में ‘मुझे उज्जैन नगर जाना है’, ‘तेरे बिना दिलदार है, मेरा दिल नहीं लगदा’, ‘मुझको मेरे कान्हा जी का प्यार चाहिए’ एवं ‘भोला नाचे मेरा श्मशानों में’ जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। श्रीकृष्ण पर्व ने खिलचीपुर में जन्माष्टमी उत्सव को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक सहभागिता के रंगों से और अधिक भव्य बना दिया। सांसद

श्री रोडमल नागर ने कहा कि सरकार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ जीवन जीने का संदेश देती हैं। भगवान ने हमें कदम-कदम पर बहुत कुछ दिया है। आज हम वसुधैव कुटुम्बकम् की सोच रखने वाले समाज का हिस्सा हैं। इसलिए प्रकृति से हमने जो कुछ भी प्राप्त किया है, उसे प्रकृति को वापस लौटाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी किस प्रकार निभाई जाए, यह हमारी नीति और जीवनशैली में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव धर्म और नीति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हमारे पूर्वजों ने जिन संस्कारों और परंपराओं की नींव रखी, उन्हें आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को सनातन संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही हमारी जड़ें हैं और यही हमारी पहचान है। यदि कोई व्यक्ति, समाज या राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाता है, तो उसकी जीवन पद्धति और पहचान भी प्रभावित होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण, कान्हा-कन्हैया लाल का जन्मोत्सव पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक नई और सराहनीय शुरुआत है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, नीति और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री नागर, विधायक खिलचीपुर श्री दांगी, कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने नाट्य प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को शॉल, श्रीफल भेंटकर उनको सम्मानित किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सभी पर्वों और त्योहारों के बीच भी हम अपने सभी जिम्मेदारों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है -मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 704 9220386 भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। -
    1
    सभी पर्वों और त्योहारों के बीच भी हम अपने सभी जिम्मेदारों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है 
 -मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव
-
{श्याम रानोलिया राजगढ़ }
704 9220386 
भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।
-
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दतिया:दतिया में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम बड़े गोविंद मंदिर पर भव्य आयोजन 1 क्विंटल दूध दही से गोविंद जी का अभिषेक। दतिया:दतिया में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम बड़े गोविंद मंदिर पर भव्य आयोजन 1 क्विंटल दूध दही से गोविंद जी का अभिषेक। दतिया में गोविंद मंदिर पर जन्माष्टमी पर विशाल भंडारे का आयोजन।
    1
    दतिया:दतिया में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम बड़े गोविंद मंदिर पर भव्य आयोजन
 1 क्विंटल दूध दही से गोविंद जी का अभिषेक।

दतिया:दतिया में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम बड़े गोविंद मंदिर पर भव्य आयोजन
1 क्विंटल दूध दही से गोविंद जी का अभिषेक।
दतिया में गोविंद मंदिर पर जन्माष्टमी पर विशाल भंडारे का आयोजन।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्कूल में बना लोकतंत्र का मिनी मॉडल! 🇮🇳 नन्हे हाथों में बड़ी जिम्मेदारी किताबों से निकलकर लोकतंत्र पहुंचा स्कूल की चौखट तक! 🇮🇳 सरस्वती विद्या मंदिर के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में छात्र परिषद का शपथ विधि समारोह आयोजित हुआ। शिशु भारती, बाल भारती, तरुण भारती एवं कन्या भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर जिम्मेदारियों की कमान संभाली। बच्चों ने सीखा—लोकतंत्र सिर्फ पढ़ने की चीज नहीं, निभाने की जिम्मेदारी भी है। #सरस्वतीविद्यामंदिर #कालापीपल #छात्रपरिषद #शपथविधिसमारोह #बालभारती #शिशुभारती #तरुणभारती #कन्याभारती #विद्यार्थी #लोकतंत्र #StudentCouncil #Kalapipal #SchoolNews #EducationNews #HindiNews
    1
    स्कूल में बना लोकतंत्र का मिनी मॉडल! 🇮🇳
नन्हे हाथों में बड़ी जिम्मेदारी
किताबों से निकलकर लोकतंत्र पहुंचा स्कूल की चौखट तक! 🇮🇳
सरस्वती विद्या मंदिर के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में छात्र परिषद का शपथ विधि समारोह आयोजित हुआ। शिशु भारती, बाल भारती, तरुण भारती एवं कन्या भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर जिम्मेदारियों की कमान संभाली।
बच्चों ने सीखा—लोकतंत्र सिर्फ पढ़ने की चीज नहीं, निभाने की जिम्मेदारी भी है।
#सरस्वतीविद्यामंदिर #कालापीपल #छात्रपरिषद #शपथविधिसमारोह #बालभारती #शिशुभारती #तरुणभारती #कन्याभारती #विद्यार्थी #लोकतंत्र #StudentCouncil #Kalapipal #SchoolNews #EducationNews #HindiNews
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के 06 गिरफ्तारी वारंट भी थे लंबित थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण (चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा *आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था किंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एंव अग्रिम वैधानिक करवाई जारी है। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़) उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा, आरक्षक रविंद्र जाट, आरक्षक विवेक पाटिल, आरक्षक मुकेश मीणा, इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी योजना, विभागीय लाभ अथवा अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के राशि प्रदान न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
    2
    धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के 06 गिरफ्तारी वारंट भी थे लंबित

थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण (चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  
थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को  फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा *आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी।
फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई।
प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था किंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एंव अग्रिम वैधानिक करवाई जारी है।
इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़)
उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा, आरक्षक रविंद्र जाट, आरक्षक विवेक पाटिल, आरक्षक मुकेश मीणा,
इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा 
राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी योजना, विभागीय लाभ अथवा अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के राशि प्रदान न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
    user_Pawan kumar jatav patrkar
    Pawan kumar jatav patrkar
    Local News Reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज 4 सितंबर से संकट मोचन परोड़ा बालाजी मंदिर परिसर माचलपुर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का साथ दिवसीय आयोजन रखा गया है सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन है कि रोजाना प्रात 10:00 बजे से पधारकर अमृत कथा का पुण्य लाभ वर्जित करें आयोजक मंडल paroda बालाजी समिति माचलपुर आवास कॉलोनी निवेदक जगदीश मंत्री लिंबोदा माचलपुर
    1
    आज 4 सितंबर से संकट मोचन परोड़ा बालाजी मंदिर परिसर माचलपुर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का साथ दिवसीय आयोजन रखा गया है सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन है कि रोजाना प्रात 10:00 बजे से पधारकर अमृत कथा का पुण्य लाभ वर्जित करें आयोजक मंडल paroda बालाजी समिति माचलपुर आवास कॉलोनी निवेदक जगदीश मंत्री लिंबोदा माचलपुर
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *कलेक्टर ऋजु बाफना ने कालापीपल में मालवी भाषा में लोगों से सहज संवाद किया, सुनी समस्याएं।* *संदीप गेहलोत* *IND24 TV* *संवाददाता कालापीपल*
    1
    *कलेक्टर ऋजु बाफना ने कालापीपल में मालवी भाषा में लोगों से सहज संवाद किया, सुनी समस्याएं।*

*संदीप गेहलोत*
*IND24 TV*
*संवाददाता कालापीपल*
    user_Sandeep Gehlot
    Sandeep Gehlot
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चेक बाउंस धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर.के नेतृत्व में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण ( चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़,के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था टकिंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी पसाक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव उम्र 53 वर्ष निवासी शिवधाम कॉलोनी राजगढ़। निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़),, उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी,, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा,, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा आरक्षक रविंद्र जाट आरक्षक विवेक पाटिल आरक्षक मुकेश मीणा इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा
    2
    चेक बाउंस धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार 
 {श्याम रानोलिया राजगढ़ }
7049220386
पुलिस अधीक्षक राजगढ़  अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 
के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर.के नेतृत्व में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण ( चेक बाउंस)  के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को  फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़,के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी।
फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई।
प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था टकिंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी पसाक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव उम्र 53 वर्ष निवासी शिवधाम कॉलोनी राजगढ़।
निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़),,
उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी,, प्रधान आरक्षक  नरेंद्र शर्मा,, प्रधान आरक्षक  नंदकिशोर मीणा आरक्षक  रविंद्र जाट आरक्षक  विवेक पाटिल आरक्षक  मुकेश मीणा
इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भारतीय किसान संघ का धरना चौथे दिन भी जारी, बारिश में भी डटे किसान भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना जिला मुख्यालय पर चौथे दिन भी जारी, बारिश में भी बीमा राशि की मांग पर डटे किसान भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की फसल बीमा राशि की मांग को लेकर 1 सितंबर से शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी लगातार जारी रहा। बारिश के बीच भी किसान धरना स्थल पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। भारतीय किसान संघ के मीडिया प्रभारी भारत नाहर ने बताया कि किसानों का कहना है कि उनकी खून-पसीने की मेहनत से तैयार फसल का बीमा लाभ उन्हें मिलने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा अब तक किसानों की मांग पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। धरने में ललित नागर, जितेन पाटीदार, शंकर सिंह, नरेंद्र पाटीदार, जय प्रकाश पाटीदार, महेश फौजी, अंकुश, देव नारायण, माखन, कमल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। शुक्रवार शाम 4 बजे गिरते हुए पानी के बीच किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी समस्या बताई
    1
    भारतीय किसान संघ का धरना चौथे दिन भी जारी, बारिश में भी डटे किसान
भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना जिला मुख्यालय पर चौथे दिन भी जारी, बारिश में भी बीमा राशि की मांग पर डटे किसान
भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की फसल बीमा राशि की मांग को लेकर 1 सितंबर से शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी लगातार जारी रहा। बारिश के बीच भी किसान धरना स्थल पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
भारतीय किसान संघ के मीडिया प्रभारी भारत नाहर ने बताया कि किसानों का कहना है कि उनकी खून-पसीने की मेहनत से तैयार फसल का बीमा लाभ उन्हें मिलने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा अब तक किसानों की मांग पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
धरने में ललित नागर, जितेन पाटीदार, शंकर सिंह, नरेंद्र पाटीदार, जय प्रकाश पाटीदार, महेश फौजी, अंकुश, देव नारायण, माखन, कमल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। शुक्रवार शाम 4 बजे गिरते हुए पानी के बीच किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी समस्या बताई
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 112 वाहन पर पलटी आयशर, ड्राइवर l घायल "जेठड़ा जोड़ पर पलटी आयशर 112 वाहन पर जा गिरी" 112 वाहन पर पलटी आयशर, ड्राइवर l घायल "जेठड़ा जोड़ पर पलटी आयशर 112 वाहन पर जा गिरी" शुजालपुर जेठड़ा जोड़ के समीप बड़ा हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार आष्टा की ओर से आ रही केले से भरी आयशर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े 112 वाहन पर पलट गई..! हादसे के समय 112 वाहन के ड्राइवर इकबाल वाहन के अंदर ही मौजूद थे,आयशर के 112 वाहन पर गिरने से इकबाल घायल हो गए,हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए शुजालपुर ले जाया गया।
    1
    112 वाहन पर पलटी आयशर,  ड्राइवर l घायल
"जेठड़ा जोड़ पर पलटी आयशर 112 वाहन पर जा गिरी"
112 वाहन पर पलटी आयशर,  ड्राइवर l घायल
"जेठड़ा जोड़ पर पलटी आयशर 112 वाहन पर जा गिरी"
शुजालपुर जेठड़ा जोड़ के समीप बड़ा हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार आष्टा की ओर से आ रही केले से भरी आयशर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर  सड़क किनारे खड़े 112 वाहन पर पलट गई..!
हादसे के समय 112 वाहन के ड्राइवर इकबाल वाहन के अंदर ही मौजूद थे,आयशर के 112 वाहन पर गिरने से इकबाल घायल हो गए,हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए शुजालपुर ले जाया गया।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.