logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष गणेश घोगरा ने किया ध्वजारोहण भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष गणेश घोगरा ने किया ध्वजारोहण डूंगरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय डूंगरपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोगरा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं एआईसीसी सचिव ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान, पूर्व प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष बसंती बागड़िया, पूर्व जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता नानूराम माली, जिला उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व लोकपाल एवं जिला प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भरत नागदा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला अहारी, जिला महासचिव अंशुमाला पंचाल, सरोज जोहियाला एवं केवलराम कोटेड, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. गोकुल पटेल, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सैयद इकबाल, हंसा रावत, मस्तुक मलिक, सुरेश फूमतिया, प्रभाबेन गुजराती, बालकृष्ण परमार, गुलशन मनात, गणेश बरंडा, कांतिलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_Bharat Pandya भरत पंड्या
Bharat Pandya भरत पंड्या
डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
14 hrs ago

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष गणेश घोगरा ने किया ध्वजारोहण भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष गणेश घोगरा ने किया ध्वजारोहण डूंगरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय डूंगरपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोगरा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं एआईसीसी सचिव ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान, पूर्व प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष बसंती बागड़िया, पूर्व जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता नानूराम माली, जिला उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व लोकपाल एवं जिला प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भरत नागदा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला अहारी, जिला महासचिव अंशुमाला पंचाल, सरोज जोहियाला एवं केवलराम कोटेड, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. गोकुल पटेल, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सैयद इकबाल, हंसा रावत, मस्तुक मलिक, सुरेश फूमतिया, प्रभाबेन गुजराती, बालकृष्ण परमार, गुलशन मनात, गणेश बरंडा, कांतिलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर: टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर दिखे दो पैंथर, हड़कंप डूंगरपुर: टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर दिखे दो पैंथर, हड़कंप गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 डूंगरपुर। शहर की टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर आज शाम 8:35 बजे अचानक दो पैंथरों की चहलकदमी देखी गई। दहशत का माहौल: आवासीय इलाके के बिल्कुल प्रवेश द्वार पर पैंथरों के दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुरक्षा अलर्ट स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। आसपास पहाड़ी क्षेत्र होने से वन्यजीव अक्सर आ जाते हैं। अपील प्रशासन और स्थानीय लोगों ने रात के समय सावधानी बरतने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की हिदायत दी है।
    4
    डूंगरपुर: टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर दिखे दो पैंथर, हड़कंप
डूंगरपुर: टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर दिखे दो पैंथर, हड़कंप
गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 
9636980959
डूंगरपुर। शहर की टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर आज शाम 8:35 बजे अचानक दो पैंथरों की चहलकदमी देखी गई।
दहशत का माहौल: आवासीय इलाके के बिल्कुल प्रवेश द्वार पर पैंथरों के दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सुरक्षा अलर्ट स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। आसपास पहाड़ी क्षेत्र होने से वन्यजीव अक्सर आ जाते हैं।
अपील प्रशासन और स्थानीय लोगों ने रात के समय सावधानी बरतने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की हिदायत दी है।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सागवाड़ा को राजस्थान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा सागवाड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सागवाड़ा को 
राजस्थान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
 सागवाड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 सनराइज पब्लिक स्कूल वस्सी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। डूंगरपुर सनराइज पब्लिक स्कूल वस्सी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों, तिरंगे की शान और विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सिंह जी, माधव जोशी एवं डॉ. अनिल मीणा ने शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही प्रकाश जी (विद्युत विभाग), भरत पंड्या (संवाददाता), नरेश जी, लीलाराम जी एवं अमृत जी सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। 🇮🇳 शान से लहराया तिरंगा विद्यालय के प्रिंसिपल करण सिंह राव एवं माधव जोशी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। 🌟 बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भाव-विभोर कर दिया। विद्यालय परिवार ने बच्चों की मेहनत और शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। 🙏 सफल आयोजन के लिए आभार कार्यक्रम के अंत में अध्यापिका सावित्री पंड्या ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में प्रेरणा रेणुका कलाल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और आत्मविश्वास का निर्माण ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
    3
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
सनराइज पब्लिक स्कूल वस्सी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। 
डूंगरपुर   सनराइज पब्लिक स्कूल वस्सी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों, तिरंगे की शान और विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सिंह जी, माधव जोशी एवं डॉ. अनिल मीणा ने शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही प्रकाश जी (विद्युत विभाग), भरत पंड्या (संवाददाता), नरेश जी, लीलाराम जी एवं अमृत जी सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
🇮🇳 शान से लहराया तिरंगा
विद्यालय के प्रिंसिपल करण सिंह राव एवं माधव जोशी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
🌟 बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भाव-विभोर कर दिया। विद्यालय परिवार ने बच्चों की मेहनत और शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की।
🙏 सफल आयोजन के लिए आभार
कार्यक्रम के अंत में अध्यापिका सावित्री पंड्या ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में प्रेरणा रेणुका कलाल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और आत्मविश्वास का निर्माण ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • आज डूंगरपुर में 15 अगस्त मनाया गया आयुर्विज्ञान महाविद्यालय डूंगरपुर आज डूंगरपुर में 15 अगस्त मनाया गया आयुर्विज्ञान महाविद्यालय डूंगरपुर
    1
    आज  डूंगरपुर में 15 अगस्त मनाया गया आयुर्विज्ञान महाविद्यालय डूंगरपुर 
आज डूंगरपुर में 15 अगस्त मनाया गया आयुर्विज्ञान महाविद्यालय डूंगरपुर
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • विद्यालय में नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाए जिसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए आसपास नशीली चीजों की बिक्री ना हो ऐसा आग्रह किया प्रशासन से सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में स्वतंत्रता दिवस बड़ी जोर-जोर से मनाया गया जिसमें उपस्थित प्रिंसिपल महोदय एवं सरपंच महोदय एवं समस्त ग्रामवासी एवं भामाशाह उपस्थित रहे जिसमें विद्यालय की समस्त गतिविधियों पर काम में समीक्षा की और कहीं भामाशाहों ने कई और कमियां जो विद्यालय में उसे पूरा करने का आश्वासन दिया नशा मुक्ति का अभियान चलाने की भी चर्चा हुई सभी विद्यार्थियों से कहा गया कि नशे से दूर रहे
    1
    विद्यालय में नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाए जिसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए आसपास नशीली चीजों की बिक्री ना हो ऐसा आग्रह किया प्रशासन से
सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में स्वतंत्रता दिवस बड़ी जोर-जोर से मनाया गया जिसमें उपस्थित प्रिंसिपल महोदय एवं सरपंच महोदय एवं समस्त ग्रामवासी एवं भामाशाह उपस्थित रहे जिसमें विद्यालय की समस्त गतिविधियों पर काम में समीक्षा की और कहीं भामाशाहों ने कई और कमियां जो विद्यालय में  उसे पूरा करने का आश्वासन दिया   नशा मुक्ति का अभियान चलाने की भी चर्चा हुई सभी विद्यार्थियों से कहा गया कि नशे से दूर रहे
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सीमलवाड़ा में शान से लहराया तिरंगा, विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण सीमलवाड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यालय परिसरों में देशभक्ति का माहौल नजर आया। उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। न्यायिक कोर्ट सीमलवाड़ा में न्यायाधीश अनिल चावला ने ध्वजारोहण किया। वहीं पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में डिप्टी मदनलाल विश्नोई ने तिरंगा फहराया। तहसील कार्यालय में तहसीलदार राजकुमार सारेल ने ध्वजारोहण किया। महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ मीना भट्ट ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी क्रम में धंबोला थाने में थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने ध्वजारोहण किया। पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या ने तिरंगा फहराया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा में प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुभाष रोत ने राष्ट्रध्वज फहराया। सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उपखंड क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह नजर आया और सरकारी कार्यालय तिरंगे के रंग में रंगे दिखाई दिए।
    3
    सीमलवाड़ा में शान से लहराया तिरंगा, विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
सीमलवाड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यालय परिसरों में देशभक्ति का माहौल नजर आया।
उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
न्यायिक कोर्ट सीमलवाड़ा में न्यायाधीश अनिल चावला ने ध्वजारोहण किया। वहीं पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में डिप्टी मदनलाल विश्नोई ने तिरंगा फहराया।
तहसील कार्यालय में तहसीलदार राजकुमार सारेल ने ध्वजारोहण किया। महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ मीना भट्ट ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इसी क्रम में धंबोला थाने में थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने ध्वजारोहण किया। पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या ने तिरंगा फहराया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा में प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुभाष रोत ने राष्ट्रध्वज फहराया।
सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उपखंड क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह नजर आया और सरकारी कार्यालय तिरंगे के रंग में रंगे दिखाई दिए।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सिद्धि विनायक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर सजी भव्य तिरंगा झांकी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब सिद्धि विनायक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर सजी भव्य तिरंगा झांकी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब डूंगरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर की ब्रह्म स्थली कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में देशभक्ति और धर्म का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री गणेश जी महाराज की अलौकिक 'तिरंगा झांकी' सजाई गई, जो पूरे दिन श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। यह मनमोहक और भव्य तिरंगा झांकी पंडित गीतेश पंड्या के सानिध्य एवं विशेष प्रयासों द्वारा तैयार की गई। भगवान गणेश का राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों—केसरिया, सफेद और हरे—के फूलों और श्रृंगार सामग्रियों से ऐसा दिव्य रूप रचा गया कि देखने वाला हर कोई भावविभोर हो उठा। दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता सुबह तड़के आरती के साथ ही मंदिर के पट खुलते ही दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देशभक्ति के रंग में रंगे इस अनूठे धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने के लिए शहरभर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 'जय गणेश' और 'भारत माता की जय' के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने गणेशजी महाराज के इस मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर देश में शांति, खुशहाली और निरंतर समृद्धि की विशेष प्रार्थनाएं कीं।
    4
    सिद्धि विनायक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर सजी भव्य तिरंगा झांकी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सिद्धि विनायक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर सजी भव्य तिरंगा झांकी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
डूंगरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर की ब्रह्म स्थली कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में देशभक्ति और धर्म का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री गणेश जी महाराज की अलौकिक 'तिरंगा झांकी' सजाई गई, जो पूरे दिन श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही।
यह मनमोहक और भव्य तिरंगा झांकी पंडित गीतेश पंड्या के सानिध्य एवं विशेष प्रयासों द्वारा तैयार की गई। भगवान गणेश का राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों—केसरिया, सफेद और हरे—के फूलों और श्रृंगार सामग्रियों से ऐसा दिव्य रूप रचा गया कि देखने वाला हर कोई भावविभोर हो उठा।
दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता
सुबह तड़के आरती के साथ ही मंदिर के पट खुलते ही दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देशभक्ति के रंग में रंगे इस अनूठे धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने के लिए शहरभर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 'जय गणेश' और 'भारत माता की जय' के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने गणेशजी महाराज के इस मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर देश में शांति, खुशहाली और निरंतर समृद्धि की विशेष प्रार्थनाएं कीं।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पुराने शहर के सोनिया चौक में युवक का शव फंदे से लटका मिला डूंगरपुर के पुराने शहर स्थित सोनिया चौक में शनिवार को एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान अक्षय श्रीमाली के रूप में की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अक्षय सोनिया चौक क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रह रहा था और ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    3
    पुराने शहर के सोनिया चौक में युवक का शव फंदे से लटका मिला
डूंगरपुर के पुराने शहर स्थित सोनिया चौक में शनिवार को एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान अक्षय श्रीमाली के रूप में की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अक्षय सोनिया चौक क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रह रहा था और ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.