Shuru
Apke Nagar Ki App…
विद्यालय में नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाए जिसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए आसपास नशीली चीजों की बिक्री ना हो ऐसा आग्रह किया प्रशासन से सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में स्वतंत्रता दिवस बड़ी जोर-जोर से मनाया गया जिसमें उपस्थित प्रिंसिपल महोदय एवं सरपंच महोदय एवं समस्त ग्रामवासी एवं भामाशाह उपस्थित रहे जिसमें विद्यालय की समस्त गतिविधियों पर काम में समीक्षा की और कहीं भामाशाहों ने कई और कमियां जो विद्यालय में उसे पूरा करने का आश्वासन दिया नशा मुक्ति का अभियान चलाने की भी चर्चा हुई सभी विद्यार्थियों से कहा गया कि नशे से दूर रहे
Yashwant Joshi
विद्यालय में नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाए जिसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए आसपास नशीली चीजों की बिक्री ना हो ऐसा आग्रह किया प्रशासन से सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में स्वतंत्रता दिवस बड़ी जोर-जोर से मनाया गया जिसमें उपस्थित प्रिंसिपल महोदय एवं सरपंच महोदय एवं समस्त ग्रामवासी एवं भामाशाह उपस्थित रहे जिसमें विद्यालय की समस्त गतिविधियों पर काम में समीक्षा की और कहीं भामाशाहों ने कई और कमियां जो विद्यालय में उसे पूरा करने का आश्वासन दिया नशा मुक्ति का अभियान चलाने की भी चर्चा हुई सभी विद्यार्थियों से कहा गया कि नशे से दूर रहे
- महिपालडूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान🙏15 hrs ago
- महिपालडूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान👌15 hrs ago
- महिपालडूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान😂15 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष गणेश घोगरा ने किया ध्वजारोहण भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष गणेश घोगरा ने किया ध्वजारोहण डूंगरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय डूंगरपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोगरा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं एआईसीसी सचिव ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान, पूर्व प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष बसंती बागड़िया, पूर्व जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता नानूराम माली, जिला उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व लोकपाल एवं जिला प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भरत नागदा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला अहारी, जिला महासचिव अंशुमाला पंचाल, सरोज जोहियाला एवं केवलराम कोटेड, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. गोकुल पटेल, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सैयद इकबाल, हंसा रावत, मस्तुक मलिक, सुरेश फूमतिया, प्रभाबेन गुजराती, बालकृष्ण परमार, गुलशन मनात, गणेश बरंडा, कांतिलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- आसपुर महाराणा प्रताप खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर देश की आज़ादी का जश्न मनाते हुए बालिकाओं के द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए देश के नागरिकों को एकता अखंडता संप्रभुता का संदेश दिया आसपुर महाराणा प्रताप खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर देश की आज़ादी का जश्न मनाते हुए बालिकाओं के द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए देश के नागरिकों को एकता अखंडता संप्रभुता का संदेश दिया1
- सीमलवाड़ा में शान से लहराया तिरंगा, विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण सीमलवाड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यालय परिसरों में देशभक्ति का माहौल नजर आया। उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। न्यायिक कोर्ट सीमलवाड़ा में न्यायाधीश अनिल चावला ने ध्वजारोहण किया। वहीं पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में डिप्टी मदनलाल विश्नोई ने तिरंगा फहराया। तहसील कार्यालय में तहसीलदार राजकुमार सारेल ने ध्वजारोहण किया। महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ मीना भट्ट ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी क्रम में धंबोला थाने में थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने ध्वजारोहण किया। पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या ने तिरंगा फहराया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा में प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुभाष रोत ने राष्ट्रध्वज फहराया। सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उपखंड क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह नजर आया और सरकारी कार्यालय तिरंगे के रंग में रंगे दिखाई दिए।3
- अमर शहीदों की भुमी नाना भाई खाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रास्ता पाल में आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर बांसवाड़ा डुंगरपुर सांसद राजकुमार जी रोत द्वारा माला अर्पण व कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया जिसमें अधिक संख्या बल लोग उपस्थित रहें ख़बरें को शैयर करें साथ ही सस्काइबर करना ना भुले1
- खेत में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को पकड़ा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धंबोला पुलिस ने शनिवार को थाम का तालाब गांव में कार्रवाई करते हुए खेत से गांजे के हरे पौधे जब्त किए। पुलिस ने मौके से 2.984 किलोग्राम वजन के गांजे के पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाम का तालाब गांव में एक व्यक्ति ने घर के पास स्थित खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रमण पिता लेरी पारगी के घर के पास स्थित उसके खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान खेत में गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने पौधों को उखाड़कर वजन किया, जो कुल 2.984 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी रमण पारगी (63) निवासी थाम का तालाब को गिरफ्तार किया। आरोपी के एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खिवसिंह के निर्देशन तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया, सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल, हैडकांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रोशन व आसूचना अधिकारी कांस्टेबल करण भट्ट शामिल रहे।2
- आज दिनांक 15/8/2026 सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हितेश सेगाड़ा पहुंचे आज सागवाड़ा सुरभि कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री एआईसीसी सदस्य वागड़ के लाल के नाम से प्रसिद्ध युवा दिलों की धड़कन आदरणीय सामानिय दिनेश जी खोडनिया साहब से मिलकर के आशीर्वाद लिया है। एवं आगे कार्यकारिणी विस्तार हेतु चर्चा हुई।। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री हितेश जी सिंघाड़ा का सागवाड़ा सुरभि कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत अभिनंदन। आज दिनांक 15/8/2026 सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हितेश सेगाड़ा पहुंचे आज सागवाड़ा सुरभि कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री एआईसीसी सदस्य वागड़ के लाल के नाम से प्रसिद्ध युवा दिलों की धड़कन आदरणीय सामानिय दिनेश जी खोडनिया साहब से मिलकर के आशीर्वाद लिया है। एवं आगे कार्यकारिणी विस्तार हेतु चर्चा हुई।। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री हितेश जी सिंघाड़ा का सागवाड़ा सुरभि कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत अभिनंदन।1
- डूंगरपुर नगर परिषद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस: आयुक्त ने फहराया तिरंगा, 42 कार्मिक हुए सम्मानित डूंगरपुर नगर परिषद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस: आयुक्त ने फहराया तिरंगा, 42 कार्मिक हुए सम्मानित गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर डूंगरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर परिषद डूंगरपुर प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व को अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद आयुक्त ने झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। झंडारोहण के पश्चात अपने उद्बोधन में आयुक्त ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए परिषद की प्रतिबद्धता दोहराई। 42 उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर परिषद के 42 उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान समारोह रहा। अपनी सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और निष्ठा दिखाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गणमान्य जन एवं कार्मिक रहे मौजूद इस अवसर पर नगर परिषद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी वर्ग और शहर की स्वच्छता की कमान संभालने वाले सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंच संचालन: कार्यक्रम का सफल और मंच संचालन निवर्तमान पार्षद भूपेश शर्मा ने किया। आभार ज्ञापन: समारोह के अंत में सहायक अभियंता (AEn) भक्तेश पाटीदार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।4
- बालिक स्कूल में अध्यापिक गिरिराज अहाडा के द्वारा 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बालिकाओं को दी सिख बने झांसी की रानी आसपुर बालिक स्कूल में अध्यापिक गिरिराज अहाडा के द्वारा 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बालिकाओं को दी सिख बने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तरह देश के लिए एकता अखंडता संप्रभुता का संदेश1
- खेत में गांजे के पौधे उगा रखे थे, पुलिस ने 2.984 किलो गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार सीमलवाड़ा (डूंगरपुर) - डूंगरपुर जीले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धंबोला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत में गांजे के पौधे उगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के हरे पौधे जब्त किए, जिनका वजन 2.984 किलो ग्राम पाया गया। धंबोला थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के थाम का तालाब गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर के पास स्थित खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना विश्वसनीय होने पर थाना अधिकारी चंद्रशेखर किलानिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने थाम का तालाब गांव में रमण पुत्र लेहरी पारगी के घर के पास स्थित उसके खेत पर दबिश देकर जांच की। मौके पर गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने रमण पारगी से पौधों के संबंध में पूछताछ की तो उसने इन्हें अवैध रूप से उगाना कबूल कर लिया। इसके बाद पौधों को उखाड़कर उनका वजन किया गया। जो कुल 2.984 किलो ग्राम निकला। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी रमण पारगी (63) निवासी थाम का तालाब, थाना धंबोला, जिला डूंगरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - चन्द्रशेखर किलानिया थानाधिकारी धंबोला2