logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को पकड़ा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धंबोला पुलिस ने शनिवार को थाम का तालाब गांव में कार्रवाई करते हुए खेत से गांजे के हरे पौधे जब्त किए। पुलिस ने मौके से 2.984 किलोग्राम वजन के गांजे के पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाम का तालाब गांव में एक व्यक्ति ने घर के पास स्थित खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रमण पिता लेरी पारगी के घर के पास स्थित उसके खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान खेत में गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने पौधों को उखाड़कर वजन किया, जो कुल 2.984 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी रमण पारगी (63) निवासी थाम का तालाब को गिरफ्तार किया। आरोपी के एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खिवसिंह के निर्देशन तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया, सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल, हैडकांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रोशन व आसूचना अधिकारी कांस्टेबल करण भट्ट शामिल रहे।

11 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
11 hrs ago

खेत में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को पकड़ा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धंबोला पुलिस ने शनिवार को थाम का तालाब गांव में कार्रवाई करते हुए खेत से गांजे के हरे पौधे जब्त किए। पुलिस ने मौके से 2.984 किलोग्राम वजन के गांजे के पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाम का तालाब गांव में एक व्यक्ति ने घर के पास स्थित खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रमण पिता लेरी पारगी

के घर के पास स्थित उसके खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान खेत में गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने पौधों को उखाड़कर वजन किया, जो कुल 2.984 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी रमण पारगी (63) निवासी थाम का तालाब को गिरफ्तार किया। आरोपी के एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खिवसिंह के निर्देशन तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया, सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल, हैडकांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रोशन व आसूचना अधिकारी कांस्टेबल करण भट्ट शामिल रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोजेला में 15 अगस्त 80वे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया !कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि वर्तमान एवं पूर्व सभी अभिभावक,smc कमेटी सदस्य समस्त, नारी शक्ति,एवं युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज अतिथियों द्वारा फहराया गया! राष्ट्रगान के बाद बच्चों द्वारा परेड के द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई! शारीरिक व्यायाम के बाद स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान विभूतियों को तिलक एवम् माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया! संस्था प्रधान ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया! जिसमें विद्यालय की अब तक की गई प्रगति और आगे की योजनाओं के बारे में एवं शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी गई! अतिथियो ने अपने उद्बोधन में आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जीवन में अच्छी शिक्षा हासिल कर अपना तथा गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी ! कार्यक्रम को दिलीप भाई रोत,हाजालाला जी डामोर दिनेश जी रोत, अल्पेश भाई रोत, हरीश जी रोत, रामलाल जी रोत सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया! अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अच्छी शिक्षा अर्जित कर जीवन आगे बढ़ने की प्रेरणा दी! कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, एवं अभिभावकों तथा अतिथियों के मन मोह लिए! अतिथियों ने बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमो के लिए नगद पारितोषिक भेंट कर हौसला बढ़ाया! साथ में कई भामाशाहों ने विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की ! एवं कईयो ने विद्यालय विकास हेतु हरसंभव सहयोग की बात कहीं!मुख्य भामाशाह सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप भाई रोत ने बच्चों को स्टेशनरी पहली से लेकर पांचवी तक 85 बच्चों को भेट की ! जिसमें पेन, पेंसिल,रबर शार्पनर एवं 2- 2कॉपियां दी गई! स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे! कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कटारा ने एवं आभार वासुदेव रोत ने प्रकट किया! ख़बरें को शेयर करें साथ ही सब्सक्राइबर करें
    1
    राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोजेला में 15 अगस्त 80वे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया !कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि वर्तमान एवं पूर्व सभी अभिभावक,smc कमेटी सदस्य समस्त, नारी शक्ति,एवं युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर  भाग लिया सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज अतिथियों द्वारा फहराया गया!
राष्ट्रगान के बाद बच्चों द्वारा परेड के द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई!
शारीरिक व्यायाम के बाद स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान विभूतियों को तिलक एवम् माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया! संस्था प्रधान ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया! जिसमें विद्यालय की अब तक की गई प्रगति और आगे की योजनाओं के बारे में एवं शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी गई!  अतिथियो ने अपने उद्बोधन में आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जीवन में अच्छी शिक्षा हासिल कर अपना तथा गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी ! कार्यक्रम को  दिलीप भाई रोत,हाजालाला जी डामोर दिनेश जी रोत, अल्पेश भाई रोत, हरीश जी रोत, रामलाल जी रोत सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया! अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अच्छी शिक्षा अर्जित कर जीवन आगे बढ़ने की प्रेरणा दी!
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, एवं अभिभावकों तथा अतिथियों के मन मोह लिए! अतिथियों ने बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमो के लिए नगद पारितोषिक भेंट कर हौसला बढ़ाया!
साथ में कई भामाशाहों ने विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की ! एवं कईयो ने विद्यालय विकास हेतु हरसंभव सहयोग की बात कहीं!मुख्य भामाशाह 
सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप भाई रोत ने बच्चों को  स्टेशनरी पहली से लेकर पांचवी तक 85 बच्चों को भेट की ! जिसमें पेन, पेंसिल,रबर शार्पनर एवं 2- 2कॉपियां दी गई! स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे! 
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कटारा ने  एवं आभार वासुदेव रोत ने प्रकट किया!
ख़बरें को शेयर करें साथ ही सब्सक्राइबर करें
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Photographer सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • चिखली में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, 46 उत्कृष्ट कार्य करने वालों किया गया का सम्मान चिखली में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, 46 उत्कृष्ट कार्य करने वालों किया गया का सम्मान तहसीलदार कालू सिंह राणा ने किया परेड निरीक्षण, मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ; विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं हर खबर वागड़ कुआं /डूंगरपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिखली के खेल मैदान मे उपखंड स्तरीय देशभक्ति, उत्साह और उमंग से भरा भव्य समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजता रहा। समारोह में मुख्य अतिथि तहसीलदार कालू सिंह राणा तथा विशिष्ट अतिथि कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह, सीबीईओ मीनाक्षी शर्मा, विकास अधिकारी चिखली जयेश पाटीदार, जीएसएस चिखली पीटीए अध्यक्ष डायालाल पाटीदार सहित देवेंद्र सिंह, रमेश चंद्र दर्जी, लक्ष्मण लाल मकवाणा, रणछोड़ लाल पाटीदार, जयंतीलाल पंड्या, पुष्पेंद्र सिंह, शंकरलाल यादव, रुपशंकर पाटीदार, प्रभुलाल पाटीदार, आरपी मोहनलाल पाटीदार एवं आरपी देवराम कोसबा की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान से पूरा वातावरण देशभक्ति से भर गया। इसके बाद मुख्य अतिथि तहसीलदार कालू सिंह राणा ने परेड का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने अनुशासन और कदमताल के साथ परेड प्रस्तुत कर अतिथियों को प्रभावित किया। तहसीलदार कालू सिंह राणा ने किया संबोधित मुख्य अतिथि तहसीलदार कालू सिंह राणा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी केवल एक उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें देश के लिए अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मतदाता जागरूकता पर भी जोर दिया। तहसीलदार कालू सिंह राणा ने उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पात्र नागरिकों से अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने का आह्वान किया। विकास अधिकारी जयेश पाटीदार ने रखा अपना संदेश समारोह में विकास अधिकारी चिखली जयेश पाटीदार ने भी उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश का विकास तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे और विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, जागरूकता और विकास कार्यों में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने तथा समाज और देश के प्रति सकारात्मक सोच रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी भविष्य में समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य दिलीप सिंह चौहान ने किया संबोधित कार्यक्रम को विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अनुशासन, संस्कार, मेहनत और सामाजिक जिम्मेदारी को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। 46 उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान चिखली उपखंड क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले एवं परीक्षा मे उत्कृष्ट नंबर लाने वाले कुल 46 लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार कालू सिंह राणा एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित व्यक्तियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सम्मान समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों के योगदान की सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करने वालों के चेहरे पर खुशी और गर्व नजर आया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न सामाजिक संदेशों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, एकता, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कई प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान को भी मंच के माध्यम से दर्शाया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर उपस्थित अतिथियों एवं जनसमुदाय ने उनका उत्साहवर्धन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की तैयारियों और मेहनत की भी सराहना की गई। बच्चों की प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन, अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। देशभक्ति के माहौल में हुआ समापन पूरे समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। ध्वजारोहण, परेड, मतदाता जागरूकता की शपथ, प्रतिभा सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया समारोह ने शिक्षा, अनुशासन, प्रतिभा, लोकतांत्रिक जागरूकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया।
    4
    चिखली में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, 46 उत्कृष्ट कार्य करने वालों किया गया का सम्मान
चिखली में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, 46 उत्कृष्ट कार्य करने वालों किया गया का सम्मान
तहसीलदार कालू सिंह राणा ने किया परेड निरीक्षण, मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ; विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं 
हर खबर वागड़ कुआं /डूंगरपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  चिखली के खेल मैदान मे  उपखंड स्तरीय देशभक्ति, उत्साह और उमंग से भरा  भव्य समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजता रहा।
समारोह में मुख्य अतिथि तहसीलदार कालू सिंह राणा तथा विशिष्ट अतिथि कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह, सीबीईओ मीनाक्षी शर्मा, विकास अधिकारी चिखली जयेश पाटीदार, जीएसएस चिखली पीटीए अध्यक्ष डायालाल पाटीदार सहित देवेंद्र सिंह, रमेश चंद्र दर्जी, लक्ष्मण लाल मकवाणा, रणछोड़ लाल पाटीदार, जयंतीलाल पंड्या, पुष्पेंद्र सिंह, शंकरलाल यादव, रुपशंकर पाटीदार, प्रभुलाल पाटीदार, आरपी मोहनलाल पाटीदार एवं आरपी देवराम कोसबा की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान से पूरा वातावरण देशभक्ति से भर गया। इसके बाद मुख्य अतिथि तहसीलदार कालू सिंह राणा ने परेड का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने अनुशासन और कदमताल के साथ परेड प्रस्तुत कर अतिथियों को प्रभावित किया।
तहसीलदार कालू सिंह राणा ने किया संबोधित
मुख्य अतिथि तहसीलदार कालू सिंह राणा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी केवल एक उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें देश के लिए अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मतदाता जागरूकता पर भी जोर दिया।
तहसीलदार कालू सिंह राणा ने उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पात्र नागरिकों से अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने का आह्वान किया।
विकास अधिकारी जयेश पाटीदार ने रखा अपना संदेश
समारोह में विकास अधिकारी चिखली जयेश पाटीदार ने भी उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश का विकास तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे और विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाए।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, जागरूकता और विकास कार्यों में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने तथा समाज और देश के प्रति सकारात्मक सोच रखने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी भविष्य में समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधानाचार्य दिलीप सिंह चौहान ने किया संबोधित
कार्यक्रम को विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अनुशासन, संस्कार, मेहनत और सामाजिक जिम्मेदारी को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है।
उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।
46 उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान चिखली उपखंड क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले एवं परीक्षा मे उत्कृष्ट नंबर लाने वाले कुल 46 लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार कालू सिंह राणा एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित व्यक्तियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
सम्मान समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों के योगदान की सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करने वालों के चेहरे पर खुशी और गर्व नजर आया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाया।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न सामाजिक संदेशों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, एकता, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कई प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान को भी मंच के माध्यम से दर्शाया।
बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर उपस्थित अतिथियों एवं जनसमुदाय ने उनका उत्साहवर्धन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की तैयारियों और मेहनत की भी सराहना की गई। बच्चों की प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन, अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
देशभक्ति के माहौल में हुआ समापन
पूरे समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। ध्वजारोहण, परेड, मतदाता जागरूकता की शपथ, प्रतिभा सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया समारोह ने शिक्षा, अनुशासन, प्रतिभा, लोकतांत्रिक जागरूकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर: टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर दिखे दो पैंथर, हड़कंप डूंगरपुर: टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर दिखे दो पैंथर, हड़कंप गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 डूंगरपुर। शहर की टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर आज शाम 8:35 बजे अचानक दो पैंथरों की चहलकदमी देखी गई। दहशत का माहौल: आवासीय इलाके के बिल्कुल प्रवेश द्वार पर पैंथरों के दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुरक्षा अलर्ट स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। आसपास पहाड़ी क्षेत्र होने से वन्यजीव अक्सर आ जाते हैं। अपील प्रशासन और स्थानीय लोगों ने रात के समय सावधानी बरतने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की हिदायत दी है।
    4
    डूंगरपुर: टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर दिखे दो पैंथर, हड़कंप
डूंगरपुर: टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर दिखे दो पैंथर, हड़कंप
गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 
9636980959
डूंगरपुर। शहर की टाइगर हिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर आज शाम 8:35 बजे अचानक दो पैंथरों की चहलकदमी देखी गई।
दहशत का माहौल: आवासीय इलाके के बिल्कुल प्रवेश द्वार पर पैंथरों के दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सुरक्षा अलर्ट स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। आसपास पहाड़ी क्षेत्र होने से वन्यजीव अक्सर आ जाते हैं।
अपील प्रशासन और स्थानीय लोगों ने रात के समय सावधानी बरतने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की हिदायत दी है।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सागवाड़ा को राजस्थान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा सागवाड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सागवाड़ा को 
राजस्थान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
 सागवाड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सीमलवाड़ा स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का दिखा जज्बा, 72 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान सीमलवाड़ा। विनोबा भावे खेल मैदान में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। उपखंड स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान प्रधान कारी लाल ननोमा ने की। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। समारोह में पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई, तहसीलदार राजकुमार सारेल, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, महावीर ननोमा, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, सीबीईओ मुकेश कोठारी, धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, प्रकाश पंड्या, प्रवीण पटेल, मोहनलाल यादव, बिहारीलाल भोई, देवेंद्र दर्जी, जयेश वसीटा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। दस स्कूलों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां समारोह में क्षेत्र के दस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा, विद्यानिकेतन, ब्राइट डे स्कूल और नालंदा स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने विशेष रूप से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यालयों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया। 72 कार्मिकों और प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का प्रमुख आकर्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 72 कार्मिकों, समाजसेवियों, मेधावी विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान रहा। अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर प्रतिभाओं में उत्साह नजर आया। समारोह का स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल श्रद्धा पंड्या एवं प्रशासक विजयपाल डोडियार ने दिया। उन्होंने अतिथियों एवं समारोह में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। ‘शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा’ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आजादी के महत्व को समझते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा। बच्चों को बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह देते हुए उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग होना चाहिए। युवा सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञान और सकारात्मक कार्यों के लिए करें। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, तभी स्वतंत्रता प्राप्ति का उद्देश्य और आजादी की सार्थकता बनी रहेगी। ये रहे मौजूद समारोह में नायब तहसीलदार राजेश मीणा, एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान, धनपाल भोई, सेवानिवृत्त सीबीईओ लक्ष्मण लाल डामोर, पीटीए अध्यक्ष देवीलाल कलाल, पूर्व सरपंच रूपचंद भगोरा, प्रेमनाथ कलासुआ, सीडीपीओ मीना भट्ट, विभा पंड्या, बिपिन कोठारी, भाविन पंड्या सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संचालन दिलीप सिंह चौहान, नानूराम कटारा ओर रेखा शर्मा ने किया।
    2
    सीमलवाड़ा स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का दिखा जज्बा, 72 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
सीमलवाड़ा। विनोबा भावे खेल मैदान में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। उपखंड स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान प्रधान कारी लाल ननोमा ने की। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
समारोह में पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई, तहसीलदार राजकुमार सारेल, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, महावीर ननोमा, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, सीबीईओ मुकेश कोठारी, धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, प्रकाश पंड्या, प्रवीण पटेल, मोहनलाल यादव, बिहारीलाल भोई, देवेंद्र दर्जी, जयेश वसीटा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
दस स्कूलों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह में क्षेत्र के दस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा, विद्यानिकेतन, ब्राइट डे स्कूल और नालंदा स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने विशेष रूप से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विद्यालयों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया।
72 कार्मिकों और प्रतिभाओं का सम्मान
समारोह का प्रमुख आकर्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 72 कार्मिकों, समाजसेवियों, मेधावी विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान रहा। अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर प्रतिभाओं में उत्साह नजर आया।
समारोह का स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल श्रद्धा पंड्या एवं प्रशासक विजयपाल डोडियार ने दिया। उन्होंने अतिथियों एवं समारोह में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
‘शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा’
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आजादी के महत्व को समझते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा। बच्चों को बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह देते हुए उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग होना चाहिए। युवा सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञान और सकारात्मक कार्यों के लिए करें। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, तभी स्वतंत्रता प्राप्ति का उद्देश्य और आजादी की सार्थकता बनी रहेगी।
ये रहे मौजूद
समारोह में नायब तहसीलदार राजेश मीणा, एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान, धनपाल भोई, सेवानिवृत्त सीबीईओ लक्ष्मण लाल डामोर, पीटीए अध्यक्ष देवीलाल कलाल, पूर्व सरपंच रूपचंद भगोरा, प्रेमनाथ कलासुआ, सीडीपीओ मीना भट्ट, विभा पंड्या, बिपिन कोठारी, भाविन पंड्या सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संचालन दिलीप सिंह चौहान, नानूराम कटारा ओर रेखा शर्मा ने किया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सिद्धि विनायक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर सजी भव्य तिरंगा झांकी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब सिद्धि विनायक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर सजी भव्य तिरंगा झांकी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब डूंगरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर की ब्रह्म स्थली कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में देशभक्ति और धर्म का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री गणेश जी महाराज की अलौकिक 'तिरंगा झांकी' सजाई गई, जो पूरे दिन श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। यह मनमोहक और भव्य तिरंगा झांकी पंडित गीतेश पंड्या के सानिध्य एवं विशेष प्रयासों द्वारा तैयार की गई। भगवान गणेश का राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों—केसरिया, सफेद और हरे—के फूलों और श्रृंगार सामग्रियों से ऐसा दिव्य रूप रचा गया कि देखने वाला हर कोई भावविभोर हो उठा। दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता सुबह तड़के आरती के साथ ही मंदिर के पट खुलते ही दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देशभक्ति के रंग में रंगे इस अनूठे धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने के लिए शहरभर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 'जय गणेश' और 'भारत माता की जय' के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने गणेशजी महाराज के इस मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर देश में शांति, खुशहाली और निरंतर समृद्धि की विशेष प्रार्थनाएं कीं।
    4
    सिद्धि विनायक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर सजी भव्य तिरंगा झांकी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सिद्धि विनायक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर सजी भव्य तिरंगा झांकी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
डूंगरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर की ब्रह्म स्थली कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में देशभक्ति और धर्म का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री गणेश जी महाराज की अलौकिक 'तिरंगा झांकी' सजाई गई, जो पूरे दिन श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही।
यह मनमोहक और भव्य तिरंगा झांकी पंडित गीतेश पंड्या के सानिध्य एवं विशेष प्रयासों द्वारा तैयार की गई। भगवान गणेश का राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों—केसरिया, सफेद और हरे—के फूलों और श्रृंगार सामग्रियों से ऐसा दिव्य रूप रचा गया कि देखने वाला हर कोई भावविभोर हो उठा।
दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता
सुबह तड़के आरती के साथ ही मंदिर के पट खुलते ही दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देशभक्ति के रंग में रंगे इस अनूठे धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने के लिए शहरभर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 'जय गणेश' और 'भारत माता की जय' के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने गणेशजी महाराज के इस मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर देश में शांति, खुशहाली और निरंतर समृद्धि की विशेष प्रार्थनाएं कीं।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • પ્રવીણ કલાલ ફતેપુરા ફતેપુરા નગર સહિત તાલુકા મા 80 માં સ્વાતંત્ર પર્વની ઉત્સાહભેર વાતાવરણમાં ઉજવણી કરવામાં આવી હતી ફતેપુરા તાલુકાની તાલુકાના કક્ષાનો ધ્વજ વંદન કાર્યક્રમ જગોલા મુકામે રાખવામાં આવ્યો હતો મામલતદાર એમ.એલ વાઘેલાએ ધ્વજને સલામી આપી હતી ફતેપુરા તાલુકાના મુખ્ય મથક ફતેપુરા સહિત તાલુકામાં ઉલ્લાસ ભર્યા વાતાવરણમાં આનબાન અને શાંન થી15 મી ઓગસ્ટ સ્વતંત્ર પર્વની ઉત્સાહભેર વાતાવરણમાં ઉજવણી કરવામાં આવી હતી ફતેપુરા તાલુકાના જગોલા ગામે તાલુકા કક્ષાની સ્વતંત્ર પર્વની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી મામલતદાર એમ.એલ વાઘેલા ધ્વજને સલામી આપી હતી જગોલા સરપંચ ચુની બેન દલસીંગભાઇ વડખીયા તાલુકા પંચાયતના પ્રમુખશ્રી ઉપપ્રમુખશ્રી વહીવટી તંત્ર સહિત તાલુકા જિલ્લા પંચાયતના સભ્યશ્રીઓ ખૂબ જ મોટી સંખ્યામાં ગ્રામજનો શાળાના બાળકો શિક્ષકો શિક્ષિકા બહેનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા બાળકોએ સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમો રજૂ કર્યા હતા ફતેપુરા શ્રી આઇ કે દેસાઈ હાઈસ્કૂલમાં મંડળના પ્રમુખ શરદભાઇ ઉપાદય  તાલુકા પ્રાથમિક શાળા કપિલભાઈ નહાર ગ્રામ પંચાયત માં શૈલેષભાઈ પ્રજાપતિએ ધ્વજ વંદન કરી ધ્વજને સલામી આપી હતી જાગૃતિ કન્યા વિદ્યાલય માં પણ સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમ સાથે બાલિકાઓએ સારા કૃતિકા ભજવી હતી અને કાર્યક્રમો બનાવ્યો હતો ફતેપુરા પોલીસ લાઈનમાં પણ ધ્વજ વંદન સાથે રાષ્ટ્રગીત ધ્વજ વંદન સાથે પ્રોગ્રામ યોજાયો હતો સામુહિક આરોગ્ય કેન્દ્ર ફતેપુરા ના સભ્ય શબ્બીરભાઈ સુનેલવાલા પત્રકાર તેમજ ખૂબ જ મોટી સંખ્યામાં ગ્રામજનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા
    2
    પ્રવીણ કલાલ ફતેપુરા
ફતેપુરા નગર સહિત તાલુકા મા 80 માં સ્વાતંત્ર પર્વની ઉત્સાહભેર વાતાવરણમાં ઉજવણી કરવામાં આવી હતી 
ફતેપુરા તાલુકાની તાલુકાના કક્ષાનો ધ્વજ વંદન કાર્યક્રમ જગોલા મુકામે રાખવામાં આવ્યો હતો
મામલતદાર એમ.એલ વાઘેલાએ ધ્વજને સલામી આપી હતી
ફતેપુરા તાલુકાના મુખ્ય મથક ફતેપુરા સહિત તાલુકામાં ઉલ્લાસ ભર્યા વાતાવરણમાં આનબાન અને શાંન થી15 મી ઓગસ્ટ સ્વતંત્ર પર્વની ઉત્સાહભેર વાતાવરણમાં ઉજવણી કરવામાં આવી હતી ફતેપુરા તાલુકાના જગોલા ગામે તાલુકા કક્ષાની સ્વતંત્ર પર્વની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી મામલતદાર એમ.એલ વાઘેલા ધ્વજને સલામી આપી હતી જગોલા સરપંચ ચુની બેન દલસીંગભાઇ વડખીયા તાલુકા પંચાયતના પ્રમુખશ્રી ઉપપ્રમુખશ્રી વહીવટી તંત્ર સહિત તાલુકા જિલ્લા પંચાયતના સભ્યશ્રીઓ ખૂબ જ મોટી સંખ્યામાં ગ્રામજનો શાળાના બાળકો શિક્ષકો શિક્ષિકા બહેનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા બાળકોએ સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમો રજૂ કર્યા હતા ફતેપુરા શ્રી આઇ કે દેસાઈ હાઈસ્કૂલમાં મંડળના પ્રમુખ શરદભાઇ ઉપાદય  તાલુકા પ્રાથમિક શાળા કપિલભાઈ નહાર ગ્રામ પંચાયત માં શૈલેષભાઈ પ્રજાપતિએ ધ્વજ વંદન કરી ધ્વજને સલામી આપી હતી જાગૃતિ કન્યા વિદ્યાલય માં પણ સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમ સાથે બાલિકાઓએ સારા કૃતિકા ભજવી હતી અને કાર્યક્રમો બનાવ્યો હતો ફતેપુરા પોલીસ લાઈનમાં પણ ધ્વજ વંદન સાથે રાષ્ટ્રગીત ધ્વજ વંદન સાથે પ્રોગ્રામ યોજાયો હતો સામુહિક આરોગ્ય કેન્દ્ર ફતેપુરા ના સભ્ય શબ્બીરભાઈ સુનેલવાલા પત્રકાર તેમજ ખૂબ જ મોટી સંખ્યામાં ગ્રામજનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા
    user_Pravin kalal
    Pravin kalal
    आनंदपुरी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आज 15 अगस्त धूमधाम से मनाया कसारवादी कांचला के लोग है डामोर जाति के
    1
    आज 15 अगस्त धूमधाम से मनाया कसारवादी कांचला के लोग है डामोर जाति के
    user_Sujil Damor
    Sujil Damor
    आनंदपुरी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पुराने शहर के सोनिया चौक में युवक का शव फंदे से लटका मिला डूंगरपुर के पुराने शहर स्थित सोनिया चौक में शनिवार को एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान अक्षय श्रीमाली के रूप में की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अक्षय सोनिया चौक क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रह रहा था और ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    3
    पुराने शहर के सोनिया चौक में युवक का शव फंदे से लटका मिला
डूंगरपुर के पुराने शहर स्थित सोनिया चौक में शनिवार को एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान अक्षय श्रीमाली के रूप में की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अक्षय सोनिया चौक क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रह रहा था और ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.