પ્રવીણ કલાલ ફતેપુરા ફતેપુરા નગર સહિત તાલુકા મા 80 માં સ્વાતંત્ર પર્વની ઉત્સાહભેર વાતાવરણમાં ઉજવણી કરવામાં આવી હતી ફતેપુરા તાલુકાની તાલુકાના કક્ષાનો ધ્વજ વંદન કાર્યક્રમ જગોલા મુકામે રાખવામાં આવ્યો હતો મામલતદાર એમ.એલ વાઘેલાએ ધ્વજને સલામી આપી હતી ફતેપુરા તાલુકાના મુખ્ય મથક ફતેપુરા સહિત તાલુકામાં ઉલ્લાસ ભર્યા વાતાવરણમાં આનબાન અને શાંન થી15 મી ઓગસ્ટ સ્વતંત્ર પર્વની ઉત્સાહભેર વાતાવરણમાં ઉજવણી કરવામાં આવી હતી ફતેપુરા તાલુકાના જગોલા ગામે તાલુકા કક્ષાની સ્વતંત્ર પર્વની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી મામલતદાર એમ.એલ વાઘેલા ધ્વજને સલામી આપી હતી જગોલા સરપંચ ચુની બેન દલસીંગભાઇ વડખીયા તાલુકા પંચાયતના પ્રમુખશ્રી ઉપપ્રમુખશ્રી વહીવટી તંત્ર સહિત તાલુકા જિલ્લા પંચાયતના સભ્યશ્રીઓ ખૂબ જ મોટી સંખ્યામાં ગ્રામજનો શાળાના બાળકો શિક્ષકો શિક્ષિકા બહેનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા બાળકોએ સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમો રજૂ કર્યા હતા ફતેપુરા શ્રી આઇ કે દેસાઈ હાઈસ્કૂલમાં મંડળના પ્રમુખ શરદભાઇ ઉપાદય તાલુકા પ્રાથમિક શાળા કપિલભાઈ નહાર ગ્રામ પંચાયત માં શૈલેષભાઈ પ્રજાપતિએ ધ્વજ વંદન કરી ધ્વજને સલામી આપી હતી જાગૃતિ કન્યા વિદ્યાલય માં પણ સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમ સાથે બાલિકાઓએ સારા કૃતિકા ભજવી હતી અને કાર્યક્રમો બનાવ્યો હતો ફતેપુરા પોલીસ લાઈનમાં પણ ધ્વજ વંદન સાથે રાષ્ટ્રગીત ધ્વજ વંદન સાથે પ્રોગ્રામ યોજાયો હતો સામુહિક આરોગ્ય કેન્દ્ર ફતેપુરા ના સભ્ય શબ્બીરભાઈ સુનેલવાલા પત્રકાર તેમજ ખૂબ જ મોટી સંખ્યામાં ગ્રામજનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા
પ્રવીણ કલાલ ફતેપુરા ફતેપુરા નગર સહિત તાલુકા મા 80 માં સ્વાતંત્ર પર્વની ઉત્સાહભેર વાતાવરણમાં ઉજવણી કરવામાં આવી હતી ફતેપુરા તાલુકાની તાલુકાના કક્ષાનો ધ્વજ વંદન કાર્યક્રમ જગોલા મુકામે રાખવામાં આવ્યો હતો મામલતદાર એમ.એલ વાઘેલાએ ધ્વજને સલામી આપી હતી ફતેપુરા તાલુકાના મુખ્ય મથક ફતેપુરા સહિત તાલુકામાં ઉલ્લાસ ભર્યા વાતાવરણમાં આનબાન અને શાંન થી15 મી ઓગસ્ટ સ્વતંત્ર પર્વની ઉત્સાહભેર વાતાવરણમાં ઉજવણી કરવામાં આવી હતી ફતેપુરા તાલુકાના જગોલા ગામે તાલુકા કક્ષાની સ્વતંત્ર પર્વની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી મામલતદાર એમ.એલ વાઘેલા ધ્વજને સલામી આપી હતી જગોલા સરપંચ ચુની બેન દલસીંગભાઇ વડખીયા તાલુકા પંચાયતના પ્રમુખશ્રી ઉપપ્રમુખશ્રી વહીવટી તંત્ર સહિત તાલુકા જિલ્લા પંચાયતના સભ્યશ્રીઓ
ખૂબ જ મોટી સંખ્યામાં ગ્રામજનો શાળાના બાળકો શિક્ષકો શિક્ષિકા બહેનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા બાળકોએ સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમો રજૂ કર્યા હતા ફતેપુરા શ્રી આઇ કે દેસાઈ હાઈસ્કૂલમાં મંડળના પ્રમુખ શરદભાઇ ઉપાદય તાલુકા પ્રાથમિક શાળા કપિલભાઈ નહાર ગ્રામ પંચાયત માં શૈલેષભાઈ પ્રજાપતિએ ધ્વજ વંદન કરી ધ્વજને સલામી આપી હતી જાગૃતિ કન્યા વિદ્યાલય માં પણ સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમ સાથે બાલિકાઓએ સારા કૃતિકા ભજવી હતી અને કાર્યક્રમો બનાવ્યો હતો ફતેપુરા પોલીસ લાઈનમાં પણ ધ્વજ વંદન સાથે રાષ્ટ્રગીત ધ્વજ વંદન સાથે પ્રોગ્રામ યોજાયો હતો સામુહિક આરોગ્ય કેન્દ્ર ફતેપુરા ના સભ્ય શબ્બીરભાઈ સુનેલવાલા પત્રકાર તેમજ ખૂબ જ મોટી સંખ્યામાં ગ્રામજનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા
- खेत में गांजे के पौधे उगा रखे थे, पुलिस ने 2.984 किलो गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार सीमलवाड़ा (डूंगरपुर) - डूंगरपुर जीले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धंबोला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत में गांजे के पौधे उगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के हरे पौधे जब्त किए, जिनका वजन 2.984 किलो ग्राम पाया गया। धंबोला थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के थाम का तालाब गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर के पास स्थित खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना विश्वसनीय होने पर थाना अधिकारी चंद्रशेखर किलानिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने थाम का तालाब गांव में रमण पुत्र लेहरी पारगी के घर के पास स्थित उसके खेत पर दबिश देकर जांच की। मौके पर गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने रमण पारगी से पौधों के संबंध में पूछताछ की तो उसने इन्हें अवैध रूप से उगाना कबूल कर लिया। इसके बाद पौधों को उखाड़कर उनका वजन किया गया। जो कुल 2.984 किलो ग्राम निकला। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी रमण पारगी (63) निवासी थाम का तालाब, थाना धंबोला, जिला डूंगरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - चन्द्रशेखर किलानिया थानाधिकारी धंबोला2
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोजेला में 15 अगस्त 80वे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया !कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि वर्तमान एवं पूर्व सभी अभिभावक,smc कमेटी सदस्य समस्त, नारी शक्ति,एवं युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज अतिथियों द्वारा फहराया गया! राष्ट्रगान के बाद बच्चों द्वारा परेड के द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई! शारीरिक व्यायाम के बाद स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान विभूतियों को तिलक एवम् माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया! संस्था प्रधान ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया! जिसमें विद्यालय की अब तक की गई प्रगति और आगे की योजनाओं के बारे में एवं शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी गई! अतिथियो ने अपने उद्बोधन में आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जीवन में अच्छी शिक्षा हासिल कर अपना तथा गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी ! कार्यक्रम को दिलीप भाई रोत,हाजालाला जी डामोर दिनेश जी रोत, अल्पेश भाई रोत, हरीश जी रोत, रामलाल जी रोत सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया! अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अच्छी शिक्षा अर्जित कर जीवन आगे बढ़ने की प्रेरणा दी! कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, एवं अभिभावकों तथा अतिथियों के मन मोह लिए! अतिथियों ने बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमो के लिए नगद पारितोषिक भेंट कर हौसला बढ़ाया! साथ में कई भामाशाहों ने विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की ! एवं कईयो ने विद्यालय विकास हेतु हरसंभव सहयोग की बात कहीं!मुख्य भामाशाह सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप भाई रोत ने बच्चों को स्टेशनरी पहली से लेकर पांचवी तक 85 बच्चों को भेट की ! जिसमें पेन, पेंसिल,रबर शार्पनर एवं 2- 2कॉपियां दी गई! स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे! कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कटारा ने एवं आभार वासुदेव रोत ने प्रकट किया! ख़बरें को शेयर करें साथ ही सब्सक्राइबर करें1
- सुजातलाई ग्राम पंचायत में 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया सुजातलाई ग्राम पंचायत में 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया सुजातलाई ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजातलाई में 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीणों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय के संस्था प्रधान ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने तथा सत्य, अहिंसा, अनुशासन और ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रीति भट्ट ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज हमें उनके संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वहां ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान देकर देश की उन्नति में सहभागी बन सकते हैं। प्रीति भट्ट ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही अच्छी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। यदि हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो हम बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे और सकारात्मक विचारों के साथ अपने परिवार, गांव, समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ जल एवं सुरक्षित खान-पान के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि यदि नया अथवा संदिग्ध पानी उपलब्ध हो तो उसे अच्छी तरह उबालकर ही पीने के उपयोग में लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सुजातलाई की सरपंच रतन देवी भगोरा, पूर्व सरपंच पूंजीलाल भगोरा, सचिव शिल्पा डामोर, रमेश खाट, कान्ति पारगी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीमा बंजारा, साथिन निरमा डोडियार, आशा सहयोगी रमा बंजारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रीति भट्ट ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला को अपना ममता कार्ड साथ लेकर हर माह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाड़ोली में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचना चाहिए। साथ ही निर्धारित सभी ANC जांच करवाकर आवश्यकतानुसार मां-बाउचर की प्रक्रिया एवं सोनोग्राफी करवाने की जानकारी दी, ताकि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। इसके साथ ही ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज एवं पहचान संबंधी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस मनाना ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर स्वस्थ, जागरूक, जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का संदेश देना भी रहा। उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।1
- शान्ति पुर्वक सुने और समझने जैसा है इसलिए मैं तो कहता हूं कि साहुकार मीठी मीठी बातें कर लेता है मगर अक्ल नहीं देता है इस वीडियो से समस्या उन लोगों को होगी जो राजनीतिक करना चाहते हैं और व्यापारी गण ऐसे लोग किसी गरीब अच्छै ईमानदार कर्मट व्यक्ति को आगे नहीं आने देते हैं4
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का दिखा जज्बा, 72 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,क्षेत्र को स्कूलों ने दी शानदार प्रस्तुतिया सीमलवाड़ा। विनोबा भावे खेल मैदान में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। उपखंड स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान प्रधान कारी लाल ननोमा ने की। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान से पूरा मैदान देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। समारोह में पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई, तहसीलदार राजकुमार सारेल, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, महावीर ननोमा, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, सीबीईओ मुकेश कोठारी, धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। दस स्कूलों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां समारोह में क्षेत्र के दस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा, विद्यानिकेतन, ब्राइट डे स्कूल और नालंदा स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। 72 कार्मिकों और प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का प्रमुख आकर्षण विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 72 कार्मिकों, समाजसेवियों और मेधावी विद्यार्थियों सहित प्रतिभाओं का सम्मान रहा। अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर प्रतिभाओं में उत्साह नजर आया। समारोह का स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल श्रद्धा पंड्या एवं प्रशासक विजयपाल डोडियार ने दिया। उन्होंने अतिथियों और समारोह में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। ‘शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा’ मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आजादी के महत्व को समझते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा। बच्चों को बुरी आदतों से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया के सदुपयोग पर जोर देते हुए कहा कि युवा इसका उपयोग ज्ञानवर्धक और सकारात्मक कार्यों के लिए करें। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने पर ही स्वतंत्रता प्राप्ति का उद्देश्य और आजादी की सार्थकता बनी रहेगी। ये रहे मौजूद समारोह में नायब तहसीलदार राजेश मीणा, एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान, धनपाल भोई, सेवानिवृत्त सीबीईओ लक्ष्मण लाल डामोर, पीटीए अध्यक्ष देवीलाल कलाल, पूर्व सरपंच रूपचंद भगोरा, प्रेमनाथ कलासुआ, सीडीपीओ मीना भट्ट, विभा पंड्या, बिपिन कोठारी, भाविन पंड्या सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संचालन दिलीप सिंह चौहान, नानूराम कटारा और रेखा शर्मा ने किया।4
- बांसवाड़ा कुशल बाग मैदान में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। बांसवाड़ा के सभी स्कूल छात्र एवं छात्राओं एवं पुलिस द्वारा आयोजित किए गए कला प्रदर्शित देखने के लिए बांसवाड़ा वासियों उमड़ी भीड़।1
- सीमलवाड़ा स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का दिखा जज्बा, 72 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान सीमलवाड़ा। विनोबा भावे खेल मैदान में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। उपखंड स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान प्रधान कारी लाल ननोमा ने की। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। समारोह में पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई, तहसीलदार राजकुमार सारेल, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, महावीर ननोमा, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, सीबीईओ मुकेश कोठारी, धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, प्रकाश पंड्या, प्रवीण पटेल, मोहनलाल यादव, बिहारीलाल भोई, देवेंद्र दर्जी, जयेश वसीटा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। दस स्कूलों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां समारोह में क्षेत्र के दस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा, विद्यानिकेतन, ब्राइट डे स्कूल और नालंदा स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने विशेष रूप से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यालयों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया। 72 कार्मिकों और प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का प्रमुख आकर्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 72 कार्मिकों, समाजसेवियों, मेधावी विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान रहा। अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर प्रतिभाओं में उत्साह नजर आया। समारोह का स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल श्रद्धा पंड्या एवं प्रशासक विजयपाल डोडियार ने दिया। उन्होंने अतिथियों एवं समारोह में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। ‘शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा’ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आजादी के महत्व को समझते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा। बच्चों को बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह देते हुए उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग होना चाहिए। युवा सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञान और सकारात्मक कार्यों के लिए करें। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, तभी स्वतंत्रता प्राप्ति का उद्देश्य और आजादी की सार्थकता बनी रहेगी। ये रहे मौजूद समारोह में नायब तहसीलदार राजेश मीणा, एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान, धनपाल भोई, सेवानिवृत्त सीबीईओ लक्ष्मण लाल डामोर, पीटीए अध्यक्ष देवीलाल कलाल, पूर्व सरपंच रूपचंद भगोरा, प्रेमनाथ कलासुआ, सीडीपीओ मीना भट्ट, विभा पंड्या, बिपिन कोठारी, भाविन पंड्या सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संचालन दिलीप सिंह चौहान, नानूराम कटारा ओर रेखा शर्मा ने किया।2
- स्वतंत्रता दिवस पर सज्जनगढ़ में अनूठी पहल, परेड में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्वैच्छिक योगदान से उपलब्ध करवाए जूते स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, अनुशासित एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से सज्जनगढ़ उपखंड अधिकारी श्री दिनेश कुमार एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा एक अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी पहल की गई है। अधिकारियों ने आपसी स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए जूतों की व्यवस्था की। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक परेड में भाग लेते हैं। परेड के दौरान विद्यार्थियों में एकरूपता, अनुशासन एवं टीम भावना प्रदर्शित हो, इसे ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को जूते उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया। इस पहल के तहत किसी भी विद्यार्थी पर आर्थिक भार डाले बिना अधिकारियों के स्वैच्छिक सहयोग से जूतों की व्यवस्था की गई। उपखंड अधिकारी श्री दिनेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और राष्ट्रीय पर्वों में उनकी सक्रिय सहभागिता उन्हें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सामाजिक समरसता की भावना से जोड़ती है। ऐसे अवसरों पर विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। इसी भावना से अधिकारियों ने स्वेच्छा से योगदान कर विद्यार्थियों के लिए जूतों की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की परेड केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामूहिकता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी विद्यार्थियों को समान रूप से जूते उपलब्ध होने से उनमें समानता एवं आत्मसम्मान की भावना भी मजबूत होगी। इस पहल से परेड में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने इस सहयोग के लिए प्रशासन एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालयों के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा अपने स्तर पर स्वैच्छिक योगदान कर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए किया गया यह प्रयास अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है। उपखंड प्रशासन की इस पहल से स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच सहयोग एवं सहभागिता की भावना को और मजबूती मिलेगी। साथ ही यह पहल यह संदेश देती है कि छोटे-छोटे सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा सकता है। सज्जनगढ़ उपखंड प्रशासन की यह पहल राष्ट्रीय पर्व को जनभागीदारी, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ मनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।1
- विद्यालय में नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाए जिसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए आसपास नशीली चीजों की बिक्री ना हो ऐसा आग्रह किया प्रशासन से सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में स्वतंत्रता दिवस बड़ी जोर-जोर से मनाया गया जिसमें उपस्थित प्रिंसिपल महोदय एवं सरपंच महोदय एवं समस्त ग्रामवासी एवं भामाशाह उपस्थित रहे जिसमें विद्यालय की समस्त गतिविधियों पर काम में समीक्षा की और कहीं भामाशाहों ने कई और कमियां जो विद्यालय में उसे पूरा करने का आश्वासन दिया नशा मुक्ति का अभियान चलाने की भी चर्चा हुई सभी विद्यार्थियों से कहा गया कि नशे से दूर रहे1