सुजातलाई ग्राम पंचायत में 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया सुजातलाई ग्राम पंचायत में 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया सुजातलाई ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजातलाई में 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीणों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय के संस्था प्रधान ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने तथा सत्य, अहिंसा, अनुशासन और ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रीति भट्ट ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज हमें उनके संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वहां ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान देकर देश की उन्नति में सहभागी बन सकते हैं। प्रीति भट्ट ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही अच्छी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। यदि हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो हम बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे और सकारात्मक विचारों के साथ अपने परिवार, गांव, समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ जल एवं सुरक्षित खान-पान के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि यदि नया अथवा संदिग्ध पानी उपलब्ध हो तो उसे अच्छी तरह उबालकर ही पीने के उपयोग में लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सुजातलाई की सरपंच रतन देवी भगोरा, पूर्व सरपंच पूंजीलाल भगोरा, सचिव शिल्पा डामोर, रमेश खाट, कान्ति पारगी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीमा बंजारा, साथिन निरमा डोडियार, आशा सहयोगी रमा बंजारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रीति भट्ट ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला को अपना ममता कार्ड साथ लेकर हर माह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाड़ोली में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचना चाहिए। साथ ही निर्धारित सभी ANC जांच करवाकर आवश्यकतानुसार मां-बाउचर की प्रक्रिया एवं सोनोग्राफी करवाने की जानकारी दी, ताकि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। इसके साथ ही ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज एवं पहचान संबंधी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस मनाना ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर स्वस्थ, जागरूक, जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का संदेश देना भी रहा। उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

- प्रीति पंड्यासीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थानSuper 🇮🇳👍👍14 hrs ago
- सीमलवाड़ा में शान से लहराया तिरंगा, विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण सीमलवाड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यालय परिसरों में देशभक्ति का माहौल नजर आया। उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। न्यायिक कोर्ट सीमलवाड़ा में न्यायाधीश अनिल चावला ने ध्वजारोहण किया। वहीं पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में डिप्टी मदनलाल विश्नोई ने तिरंगा फहराया। तहसील कार्यालय में तहसीलदार राजकुमार सारेल ने ध्वजारोहण किया। महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ मीना भट्ट ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी क्रम में धंबोला थाने में थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने ध्वजारोहण किया। पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या ने तिरंगा फहराया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा में प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुभाष रोत ने राष्ट्रध्वज फहराया। सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उपखंड क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह नजर आया और सरकारी कार्यालय तिरंगे के रंग में रंगे दिखाई दिए।3
- अमर शहीदों की भुमी नाना भाई खाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रास्ता पाल में आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर बांसवाड़ा डुंगरपुर सांसद राजकुमार जी रोत द्वारा माला अर्पण व कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया जिसमें अधिक संख्या बल लोग उपस्थित रहें ख़बरें को शैयर करें साथ ही सस्काइबर करना ना भुले1
- खेत में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को पकड़ा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धंबोला पुलिस ने शनिवार को थाम का तालाब गांव में कार्रवाई करते हुए खेत से गांजे के हरे पौधे जब्त किए। पुलिस ने मौके से 2.984 किलोग्राम वजन के गांजे के पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाम का तालाब गांव में एक व्यक्ति ने घर के पास स्थित खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रमण पिता लेरी पारगी के घर के पास स्थित उसके खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान खेत में गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने पौधों को उखाड़कर वजन किया, जो कुल 2.984 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी रमण पारगी (63) निवासी थाम का तालाब को गिरफ्तार किया। आरोपी के एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खिवसिंह के निर्देशन तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया, सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल, हैडकांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रोशन व आसूचना अधिकारी कांस्टेबल करण भट्ट शामिल रहे।2
- आज दिनांक 15/8/2026 सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हितेश सेगाड़ा पहुंचे आज सागवाड़ा सुरभि कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री एआईसीसी सदस्य वागड़ के लाल के नाम से प्रसिद्ध युवा दिलों की धड़कन आदरणीय सामानिय दिनेश जी खोडनिया साहब से मिलकर के आशीर्वाद लिया है। एवं आगे कार्यकारिणी विस्तार हेतु चर्चा हुई।। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री हितेश जी सिंघाड़ा का सागवाड़ा सुरभि कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत अभिनंदन। आज दिनांक 15/8/2026 सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हितेश सेगाड़ा पहुंचे आज सागवाड़ा सुरभि कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री एआईसीसी सदस्य वागड़ के लाल के नाम से प्रसिद्ध युवा दिलों की धड़कन आदरणीय सामानिय दिनेश जी खोडनिया साहब से मिलकर के आशीर्वाद लिया है। एवं आगे कार्यकारिणी विस्तार हेतु चर्चा हुई।। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री हितेश जी सिंघाड़ा का सागवाड़ा सुरभि कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत अभिनंदन।1
- सुजातलाई ग्राम पंचायत में 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया सुजातलाई ग्राम पंचायत में 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया सुजातलाई ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजातलाई में 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीणों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय के संस्था प्रधान ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने तथा सत्य, अहिंसा, अनुशासन और ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रीति भट्ट ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज हमें उनके संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वहां ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान देकर देश की उन्नति में सहभागी बन सकते हैं। प्रीति भट्ट ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही अच्छी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। यदि हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो हम बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे और सकारात्मक विचारों के साथ अपने परिवार, गांव, समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ जल एवं सुरक्षित खान-पान के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि यदि नया अथवा संदिग्ध पानी उपलब्ध हो तो उसे अच्छी तरह उबालकर ही पीने के उपयोग में लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सुजातलाई की सरपंच रतन देवी भगोरा, पूर्व सरपंच पूंजीलाल भगोरा, सचिव शिल्पा डामोर, रमेश खाट, कान्ति पारगी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीमा बंजारा, साथिन निरमा डोडियार, आशा सहयोगी रमा बंजारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रीति भट्ट ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला को अपना ममता कार्ड साथ लेकर हर माह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाड़ोली में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचना चाहिए। साथ ही निर्धारित सभी ANC जांच करवाकर आवश्यकतानुसार मां-बाउचर की प्रक्रिया एवं सोनोग्राफी करवाने की जानकारी दी, ताकि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। इसके साथ ही ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज एवं पहचान संबंधी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस मनाना ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर स्वस्थ, जागरूक, जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का संदेश देना भी रहा। उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।1
- शान्ति पुर्वक सुने और समझने जैसा है इसलिए मैं तो कहता हूं कि साहुकार मीठी मीठी बातें कर लेता है मगर अक्ल नहीं देता है इस वीडियो से समस्या उन लोगों को होगी जो राजनीतिक करना चाहते हैं और व्यापारी गण ऐसे लोग किसी गरीब अच्छै ईमानदार कर्मट व्यक्ति को आगे नहीं आने देते हैं4
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का दिखा जज्बा, 72 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,क्षेत्र को स्कूलों ने दी शानदार प्रस्तुतिया सीमलवाड़ा। विनोबा भावे खेल मैदान में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। उपखंड स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान प्रधान कारी लाल ननोमा ने की। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान से पूरा मैदान देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। समारोह में पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई, तहसीलदार राजकुमार सारेल, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, महावीर ननोमा, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, सीबीईओ मुकेश कोठारी, धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। दस स्कूलों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां समारोह में क्षेत्र के दस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा, विद्यानिकेतन, ब्राइट डे स्कूल और नालंदा स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। 72 कार्मिकों और प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का प्रमुख आकर्षण विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 72 कार्मिकों, समाजसेवियों और मेधावी विद्यार्थियों सहित प्रतिभाओं का सम्मान रहा। अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर प्रतिभाओं में उत्साह नजर आया। समारोह का स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल श्रद्धा पंड्या एवं प्रशासक विजयपाल डोडियार ने दिया। उन्होंने अतिथियों और समारोह में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। ‘शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा’ मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आजादी के महत्व को समझते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा। बच्चों को बुरी आदतों से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया के सदुपयोग पर जोर देते हुए कहा कि युवा इसका उपयोग ज्ञानवर्धक और सकारात्मक कार्यों के लिए करें। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने पर ही स्वतंत्रता प्राप्ति का उद्देश्य और आजादी की सार्थकता बनी रहेगी। ये रहे मौजूद समारोह में नायब तहसीलदार राजेश मीणा, एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान, धनपाल भोई, सेवानिवृत्त सीबीईओ लक्ष्मण लाल डामोर, पीटीए अध्यक्ष देवीलाल कलाल, पूर्व सरपंच रूपचंद भगोरा, प्रेमनाथ कलासुआ, सीडीपीओ मीना भट्ट, विभा पंड्या, बिपिन कोठारी, भाविन पंड्या सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संचालन दिलीप सिंह चौहान, नानूराम कटारा और रेखा शर्मा ने किया।4
- खेत में गांजे के पौधे उगा रखे थे, पुलिस ने 2.984 किलो गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार सीमलवाड़ा (डूंगरपुर) - डूंगरपुर जीले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धंबोला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत में गांजे के पौधे उगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के हरे पौधे जब्त किए, जिनका वजन 2.984 किलो ग्राम पाया गया। धंबोला थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के थाम का तालाब गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर के पास स्थित खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना विश्वसनीय होने पर थाना अधिकारी चंद्रशेखर किलानिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने थाम का तालाब गांव में रमण पुत्र लेहरी पारगी के घर के पास स्थित उसके खेत पर दबिश देकर जांच की। मौके पर गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने रमण पारगी से पौधों के संबंध में पूछताछ की तो उसने इन्हें अवैध रूप से उगाना कबूल कर लिया। इसके बाद पौधों को उखाड़कर उनका वजन किया गया। जो कुल 2.984 किलो ग्राम निकला। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी रमण पारगी (63) निवासी थाम का तालाब, थाना धंबोला, जिला डूंगरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - चन्द्रशेखर किलानिया थानाधिकारी धंबोला2