सीओ सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ सदर बाजार में किया पैदल गश्त शाहजहाँपुर। जनपद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, आज 6 फरवरी को क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर ने थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के व्यस्ततम चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और बाजारों का भ्रमण किया। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन के भीतर सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ पैदा करना रहा। भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपायों का भी गहनता से निरीक्षण किया गया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।
सीओ सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ सदर बाजार में किया पैदल गश्त शाहजहाँपुर। जनपद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, आज 6 फरवरी को क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर ने थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के व्यस्ततम चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और बाजारों का भ्रमण किया। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन के भीतर सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ पैदा करना रहा। भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपायों का भी गहनता से निरीक्षण किया गया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।
- शाहजहाँपुर। जनपद के थाना पुवायाँ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खिरिया पाठक में वर्चस्व और आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खिरिया पाठक में मामूली बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान दबंगों द्वारा फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान (बाइट) में स्पष्ट किया है।1
- अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। तहसील अमृतपुर परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी उपस्थित रहीं। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग से 32, पुलिस विभाग से 24, विकास विभाग से 09, विद्युत विभाग से 03, खाद्य एवं रसद विभाग से 04 तथा अन्य विभागों से 16 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 07 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिकायतकर्ताओं में ग्राम दौलतपुर निवासी रामवेटी ने अस्पताल में साफ-सफाई कार्य का वेतन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। नगला माखन निवासी केशव बाल ने भूमि पट्टे की पैमाइश को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। वहीं ग्राम महमदपुर निवासी रामवीर ने खलियान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। ग्राम अमृतपुर निवासी मोहन ने चोरी की घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई, जबकि कस्बा अमृतपुर निवासी श्यामवीर ने चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के 13 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए गए, जिससे उन्हें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार का लाभ मिलेगा। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल, डीपीआरओ राजेश चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।4
- अमृतपुर तहसील समाधान दिवस में गूंजे किसानों के सवाल, 88 शिकायतें दर्ज डीएम ने एक हफ्ते में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए फर्रुखाबाद। शनिवार को अमृतपुर तहसील में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष द्विवेदी ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी मौजूद रहीं। समाधान दिवस में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर निष्पक्ष जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश शिकायतें राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। शिकायतों के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर, अमृतपुर व राजेपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है और चोर लगातार सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे जनता में भय का माहौल है। किसान नेता ने आरोप लगाया कि अमृतपुर थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या द्वारा संगठन के एक पदाधिकारी पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही सवाल उठाया कि थाना अध्यक्ष के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद प्रशासन द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारी को कहीं न कहीं अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते आम जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही अमृतपुर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा के कार्यालय का घेराव किया जाएगा, क्योंकि उनके क्षेत्र में अमृतपुर और राजेपुर दोनों थाने आते हैं। किसान यूनियन का आरोप है कि डीजीपी के सरकारी नंबर पर शिकायत किए जाने से नाराज होकर थाना अध्यक्ष ने कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। किसान नेताओं ने कहा कि लगातार आरोपों के बावजूद भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई न होना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ जैसा प्रतीत हो रहा है। समाधान दिवस में उठे इन मुद्दों को लेकर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।4
- शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड जलालाबाद में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिक वार्ता का शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे समापन हो गया जिसमें आए हुए वैज्ञानिकों ने किसानों को रवि फसल की देखभाल एवं जायद फसल की आगामी तैयारी के बारे में बताया1
- मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने राज्यसभा के शून्यकाल में सड़कों खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में घूम रहे छुट्टा पशुओं की समस्या को उठाया है जो कि आज शाहजहांपुर में शाहजहांपुर। आज राज्यसभा में शून्य काल के दौरान मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने उत्तर प्रदेश के अति गम्भीर और जनहित से जुड़े विषय "सड़कों,खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में घूम रहे छुट्टा पशुओं की समस्या" पर आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की । मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने राज्यसभा में शून्य काल में कहा कि उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। आज उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। केवल कृषि ही नहीं बल्कि यह समस्या अब सड़क सुरक्षा से भी जुड़ चुकी है। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर छुट्टा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। जिनमें निर्दोष नागरिकों की जान जा रही है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में गौ संरक्षण एवं गौ कल्याण की दिशा में अनेक सराहनीय प्रयास किए गए हैं। प्रदेश में गौ आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं तथा उनके संचालन हेतु धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इस समस्या का पूर्ण समाधान अभी भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने कहा कि यह केवल एक राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश के ग्रामीण समाज और कृषि व्यवस्था से जुड़ा हुआ विषय है मुझे आशा है कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगी।1
- शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस 6 फरवरी को पूरे जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित सैनिक कल्याण विभाग के परिसर में स्थापित अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस जनपद के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी मनाया गया। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस उनके पैतृक गांव खजुरी में भी मनाया गया। इस अवसर पर राजपूत रेजीमेंट के सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने कहा कि नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान देश के लिए अमूल्य है और उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अद्वितीय वीरता का परिचय दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों एवं पूर्व सैनिकों सहित अधिवक्ताओं ने शहीद को नमन करते हुए माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। ____1
- एडवोकेट ठाकुर सुरभि सिंह अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना फर्रुखाबाद की जिला अध्यक्ष1
- शाहजहाँपुर। जनपद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, आज 6 फरवरी को क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर ने थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के व्यस्ततम चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और बाजारों का भ्रमण किया। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन के भीतर सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ पैदा करना रहा। भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपायों का भी गहनता से निरीक्षण किया गया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।1