*चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार* *चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार* सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध असलहों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक देशी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद असलहों को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
*चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार* *चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार* सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध असलहों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक देशी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद असलहों को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
- अधिवक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा 5 लाख तक की कैशलेस मेडिकल सेवा सुविधा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के हित में बड़ी घोषणा सामने आई है। हाईकोर्ट से लेकर जिला न्यायालयों तक सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को अब ₹5 लाख प्रतिवर्ष तक की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इस पहल से प्रदेश के बड़ी संख्या में सक्रिय अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उठाई जा रही मांगों के बीच यह घोषणा राहत और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिवक्ताओं ने इस पहल को स्वागत योग्य बताते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के हित में अहम निर्णय बताया है।1
- आज हमारे बीच डॉ लक्ष्मण गांधी नहीं है पत्रकारिता जगत में शोक संवेदना व्यक्त करने तमाम पत्रकार साथी शोक सभा में शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज शर्मा जी द्वारा की गई और नगर पंचायत अध्यक्ष भी शामिल रहे मौन धारण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई2
- बधुआ कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार पहिया वाहन ने मोटर साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर ,एक की हुई मौत सुल्तानपुर जनपद के बधुआ कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, जहां पर मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हो गई,इसके संदर्भ में क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- थोक महंगाई दर अगस्त महीने में 9.92% पर जा पहुंची है। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। • फूड इंडेक्स में महंगाई: 7.05% • फ्यूल एंड पावर में महंगाई: 22.93% • मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 8.37% • मैन्युफैक्चर्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 9.65% • मैन्युफैक्चर्ड रबर और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स में महंगाई: 11.18% • मैन्युफैक्चर्ड केमिकल्स, केमिकल प्रोडक्ट्स में महंगाई: 14.30%1
- ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️1
- जनगणना में OBC कॉलम और ड्रॉप डाउन सूची की मांग: सरकार पर लगाए आरोप, 2029 में राहुल गांधी को PM बनाने का दावा सुलतानपुर में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष बाबूराम वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। यह ज्ञापन डीएम के माध्यम से दिया गया। इसमें जनगणना-2027 के फॉर्म में ओबीसी वर्ग का अलग से कॉलम जोड़ने की मांग की गई है। कांग्रेस पार्टी ने बताया कि 14 अगस्त 2026 की जनगणना अधिसूचना में ओबीसी वर्ग का कॉलम नहीं जोड़ा गया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरकार ने जनगणना में जाति दर्ज करने के लिए पहले से मौजूद जातियों की 'ड्रॉप डाउन सूची' उपलब्ध कराने के बजाय 'ओपन-एंडेड प्रश्न' का तरीका चुना है। कांग्रेस का तर्क है कि इस तरीके से गिनती कराने पर एक ही जाति सैकड़ों-हजारों उप-जातियों में बंट जाएगी। इससे पिछड़े और अन्य वंचित वर्गों की सही आबादी, शैक्षणिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के सटीक आंकड़े नहीं मिल पाएंगे। कांग्रेस ने मांग की है कि बिहार और तेलंगाना जैसे राज्यों में बेहतर जनगणना मॉडल मौजूद हैं, इसलिए ड्रॉप डाउन सूची दी जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि ड्रॉप डाउन सूची न देने और ओबीसी कॉलम न जोड़ने से यह साफ होता है कि सरकार सही आंकड़े सामने नहीं लाना चाहती। इससे ओबीसी वर्ग आबादी के अनुपात में आरक्षण, नौकरियों और संसाधनों में हिस्सेदारी से वंचित रह जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूराम वर्मा (जिलाध्यक्ष), रामकुमार यादव (प्रदेश महासचिव), मोहसिन सलीम (प्रदेश उपाध्यक्ष), इकरार खान, हरिश्चंद्र और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव मोहसिन सलीम ने इस मौके पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश में जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया, जिसके चलते आखिरकार मोदी सरकार को यह मांग माननी पड़ी। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा ओबीसी समाज के अधिकारों को दबाने की रही है। मोहसिन सलीम ने कहा, "जातिगत जनगणना तो करवाई जा रही है, लेकिन उसमें अलग से 'ओबीसी कॉलम' नहीं रखा गया है।" उन्होंने आगे कहा कि केवल जातियां लिखवाने से भ्रम फैलेगा, क्योंकि पूरे देश में एक ही समाज की जातियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जानी जाती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में इस नीति का जवाब दिया जाएगा। मोहसिन सलीम ने कहा कि 2029 में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाकर पिछड़ा, दलित और बहुजन समाज को उनका हक दिलाया जाएगा।3
- हिमाचल की पूजा गुलेरिया ने पेड़ पर चढ़कर दिखाई गजब की प्रतिभा हिमाचल प्रदेश की कंटेंट क्रिएटर पूजा गुलैरिया का अनोखा अंदाज इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी रील में पूजा बेहद आसानी से एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ती नजर आ रही हैं। पेड़ की चोटी को देखने के लिए लोगों की नजरें थम जाती हैं और यह हुनर देखकर हर कोई उनकी प्रतिभा की तारीफ कर रहा है। पूजा की इस अनोखी प्रतिभा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनकी फुर्ती और आत्मविश्वास की जमकर सराहना कर रहे हैं। वाकई, प्रतिभा जब हुनर के साथ सामने आती है तो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है।1
- अंबेडकरनगर: चिकन दुकानदार की हत्या! बांस से पीटकर ली जान, शराब के ठेके पर हुआ था विवाद1