logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थोक महंगाई दर अगस्त महीने में 9.92% पर जा पहुंची है। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। • फूड इंडेक्स में महंगाई: 7.05% • फ्यूल एंड पावर में महंगाई: 22.93% • मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 8.37% • मैन्युफैक्चर्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 9.65% • मैन्युफैक्चर्ड रबर और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स में महंगाई: 11.18% • मैन्युफैक्चर्ड केमिकल्स, केमिकल प्रोडक्ट्स में महंगाई: 14.30%

53 min ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
53 min ago

थोक महंगाई दर अगस्त महीने में 9.92% पर जा पहुंची है। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। • फूड इंडेक्स में महंगाई: 7.05% • फ्यूल एंड पावर में महंगाई: 22.93% • मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 8.37% • मैन्युफैक्चर्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 9.65% • मैन्युफैक्चर्ड रबर और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स में महंगाई: 11.18% • मैन्युफैक्चर्ड केमिकल्स, केमिकल प्रोडक्ट्स में महंगाई: 14.30%

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *दिनांक 14.09.2026 को थाना अंतू क्षेत्रातंर्गत ग्राम संग्रामपुर किला स्थित तालाब में नहाने के दौरान करीब 13 वर्षीय बालक आलोक वर्मा गहरे पानी में डूब गया। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा काफी तलाश के बाद बालक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। शव को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया है।”* *इस संबंध में- क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की बाइट ।*
    1
    *दिनांक 14.09.2026 को थाना अंतू क्षेत्रातंर्गत ग्राम संग्रामपुर किला स्थित तालाब में नहाने के दौरान करीब 13 वर्षीय बालक आलोक वर्मा गहरे पानी में डूब गया। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा काफी तलाश के बाद बालक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। शव को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया है।”* 

*इस संबंध में- क्षेत्राधिकारी नगर  आशुतोष मिश्रा की बाइट ।*
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चिता से लकड़ी उठाकर लोगों ने की मारपीट गजरौला के तिगरी गंगा धाम का मामला अमरोहा, उत्तर प्रदेश ➡️ अंतिम संस्कार के दौरान खूनी संघर्ष, मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद ➡️ चिता से लकड़ी उठाकर लोगों ने की मारपीट ➡️ डंडों से मारपीट करते नजर आए लोग, अंतिम संस्कार के दौरान मची अफरा-तफरी ➡️ मारपीट और हंगामे के दौरान कई लोग हुए घायल ➡️ किसी भी पक्ष ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है ➡️ गजरौला के तिगरी गंगा धाम का मामला
    1
    चिता से लकड़ी उठाकर लोगों ने की मारपीट
 गजरौला के तिगरी गंगा धाम का मामला
अमरोहा, उत्तर प्रदेश
➡️ अंतिम संस्कार के दौरान खूनी संघर्ष, मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद
➡️ चिता से लकड़ी उठाकर लोगों ने की मारपीट
➡️ डंडों से मारपीट करते नजर आए लोग, अंतिम संस्कार के दौरान मची अफरा-तफरी
➡️ मारपीट और हंगामे के दौरान कई लोग हुए घायल
➡️ किसी भी पक्ष ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है
➡️ गजरौला के तिगरी गंगा धाम का मामला
    user_Up khabar24express
    Up khabar24express
    Media company रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में साइंस आफ आयुर्वेद जो आयुर्वेद से इनके प्रोडक्ट हैं जो जीवन को पूरी तरह सुरक्षित करते हैं इसके बारे में जानने के लिए संपर्क कर सकते हैं मोबाइल नंबर 9936220057
    2
    प्रतापगढ़ में साइंस आफ आयुर्वेद जो आयुर्वेद से इनके प्रोडक्ट हैं जो जीवन को पूरी तरह सुरक्षित करते हैं इसके बारे में जानने के लिए संपर्क कर सकते हैं मोबाइल नंबर
9936220057
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सर्विस रोड के गड्ढे में गिरी बाइक, अधेड़ महिला गंभीर सुल्तानपुर में निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की सुल्तानपुर के हलियापुर से मटियारी की ओर निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। सर्विस रोड पर करीब एक फुट गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से पीछे बैठी एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना जरई कलां में KM 80/600 के पास सर्विस रोड पर हुई। गड्ढे में कूदने से बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला सड़क पर गिर गईं। घायल महिला की पहचान प्रवेश विश्वकर्मा मटियारी कलां की माता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनका नाम रामलली बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड की खराब स्थिति और खुले गड्ढे को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने जिम्मेदार विभाग से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    1
    सर्विस रोड के गड्ढे में गिरी बाइक, अधेड़ महिला गंभीर
सुल्तानपुर में निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की
सुल्तानपुर के हलियापुर से मटियारी की ओर निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। सर्विस रोड पर करीब एक फुट गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से पीछे बैठी एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
यह घटना जरई कलां में KM 80/600 के पास सर्विस रोड पर हुई। गड्ढे में कूदने से बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला सड़क पर गिर गईं।
घायल महिला की पहचान प्रवेश विश्वकर्मा मटियारी कलां की माता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनका नाम रामलली बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड की खराब स्थिति और खुले गड्ढे को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने जिम्मेदार विभाग से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राजोली पासवान की मदद के लिए S NEWS UP Digital ने उठाई आवाज राजोली पासवान की मदद के लिए S NEWS UP Digital ने उठाई आवाज
    1
    राजोली पासवान की मदद के लिए S NEWS UP Digital ने उठाई आवाज
राजोली पासवान की मदद के लिए S NEWS UP Digital ने उठाई आवाज
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    8 hrs ago
  • गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज-अमेठी। गौरीगंज तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप सामने आया है। अधिवक्ता ने एसडीएम के रीडर पर जमानत के बदले एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता भूपेंद्र तिवारी के अनुसार, गौरीगंज थाना पुलिस ने धारा 151 के तहत उनके दो मुवक्किल हरिश्चंद्र और राम खेलावन का चालान किया था। जमानत के लिए वह तहसील पहुंचे और वकालतनामा के साथ मुचलका दाखिल किया। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। अधिवक्ता का कहना है कि रुपये देने के बाद ही उनके दोनों क्लाइंटों की रिहाई हो सकी। अधिवक्ता ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं।
    1
    गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार
गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार
गौरीगंज-अमेठी। गौरीगंज तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप सामने आया है। अधिवक्ता ने एसडीएम के रीडर पर जमानत के बदले एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
अधिवक्ता भूपेंद्र तिवारी के अनुसार, गौरीगंज थाना पुलिस ने धारा 151 के तहत उनके दो मुवक्किल हरिश्चंद्र और राम खेलावन का चालान किया था। जमानत के लिए वह तहसील पहुंचे और वकालतनामा के साथ मुचलका दाखिल किया।
आरोप है कि इस दौरान एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। अधिवक्ता का कहना है कि रुपये देने के बाद ही उनके दोनों क्लाइंटों की रिहाई हो सकी। अधिवक्ता ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इस मामले में एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *प्रतापगढ़:-बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर बड़ा आदेश, प्रधानाध्यापकों की बढ़ी जिम्मेदारी*
    1
    *प्रतापगढ़:-बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर बड़ा आदेश, प्रधानाध्यापकों की बढ़ी जिम्मेदारी*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • वाराणसी में यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांकर गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत वाराणसी। शहर के एक बड़े अस्पताल में तैनात यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांकर गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मूल रूप से पटना के रहने वाले डॉ. शुभांकर हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कार्यरत थे और उन्होंने एम्स से MS तथा MCh की डिग्री हासिल की थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह डॉ. शुभांकर ने अस्पताल में ओपीडी के दौरान मरीजों को देखा। इसके बाद वह कैंपस स्थित डॉक्टर हॉस्टल के अपने कमरे में चले गए। रात करीब 10 बजे तक जब वह मेस में खाना खाने नहीं पहुंचे तो साथी डॉक्टरों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथी डॉक्टर सुरक्षा गार्ड के साथ उनके कमरा नंबर 802 पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर डॉ. शुभांकर कमरे में अचेत अवस्था में मिले। उनकी मौत हो चुकी थी। डॉ. शुभांकर की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। वह वाराणसी में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी पटना के कंकड़बाग इलाके में रहती हैं। डॉक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
    1
    वाराणसी में यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांकर गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
वाराणसी। शहर के एक बड़े अस्पताल में तैनात यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांकर गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मूल रूप से पटना के रहने वाले डॉ. शुभांकर हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कार्यरत थे और उन्होंने एम्स से MS तथा MCh की डिग्री हासिल की थी।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह डॉ. शुभांकर ने अस्पताल में ओपीडी के दौरान मरीजों को देखा। इसके बाद वह कैंपस स्थित डॉक्टर हॉस्टल के अपने कमरे में चले गए। रात करीब 10 बजे तक जब वह मेस में खाना खाने नहीं पहुंचे तो साथी डॉक्टरों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद साथी डॉक्टर सुरक्षा गार्ड के साथ उनके कमरा नंबर 802 पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर डॉ. शुभांकर कमरे में अचेत अवस्था में मिले। उनकी मौत हो चुकी थी।
डॉ. शुभांकर की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। वह वाराणसी में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी पटना के कंकड़बाग इलाके में रहती हैं। डॉक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
    user_Up khabar24express
    Up khabar24express
    Media company रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राणा प्रताप पीजी कॉलेज में मना हिंदी दिवस: ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि बोले, हिंदी समय के साथ बदलने वाली जीवंत भाषा है सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि हिंदी समय के साथ बदलने वाली एक जीवंत भाषा है। उन्होंने बताया कि हिंदी जीवन मूल्य सिखाती है और विश्व भाषा बनने की ओर बढ़ रही है। ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। उन्होंने जोर दिया कि अगर भाषा कमजोर हुई, तो संस्कृति और संस्कार भी कमजोर होने लगेंगे। इसलिए हिंदी भाषा को लेकर हमें सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट, सोशल मीडिया या AI माध्यमों पर हिंदी अन्य भारतीय भाषाओं के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इन्द्रमणि कुमार ने कहा कि हिंदी को सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि असल में राजकीय दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जिस भाषा को बोलने और समझने वाले लोग कम हों, उसमें सरकारी कामकाज करना सही नहीं है। समारोह का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर दीप जलाकर हुई। इस मौके पर कई विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।
    1
    राणा प्रताप पीजी कॉलेज में मना हिंदी दिवस: ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि बोले, हिंदी समय के साथ बदलने वाली जीवंत भाषा है
सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि हिंदी समय के साथ बदलने वाली एक जीवंत भाषा है। उन्होंने बताया कि हिंदी जीवन मूल्य सिखाती है और विश्व भाषा बनने की ओर बढ़ रही है।
ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। उन्होंने जोर दिया कि अगर भाषा कमजोर हुई, तो संस्कृति और संस्कार भी कमजोर होने लगेंगे। इसलिए हिंदी भाषा को लेकर हमें सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट, सोशल मीडिया या AI माध्यमों पर हिंदी अन्य भारतीय भाषाओं के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इन्द्रमणि कुमार ने कहा कि हिंदी को सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि असल में राजकीय दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जिस भाषा को बोलने और समझने वाले लोग कम हों, उसमें सरकारी कामकाज करना सही नहीं है।
समारोह का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर दीप जलाकर हुई। इस मौके पर कई विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.