सर्विस रोड के गड्ढे में गिरी बाइक, अधेड़ महिला गंभीर सुल्तानपुर में निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की सुल्तानपुर के हलियापुर से मटियारी की ओर निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। सर्विस रोड पर करीब एक फुट गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से पीछे बैठी एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना जरई कलां में KM 80/600 के पास सर्विस रोड पर हुई। गड्ढे में कूदने से बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला सड़क पर गिर गईं। घायल महिला की पहचान प्रवेश विश्वकर्मा मटियारी कलां की माता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनका नाम रामलली बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड की खराब स्थिति और खुले गड्ढे को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने जिम्मेदार विभाग से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
सर्विस रोड के गड्ढे में गिरी बाइक, अधेड़ महिला गंभीर सुल्तानपुर में निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की सुल्तानपुर के हलियापुर से मटियारी की ओर निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। सर्विस रोड पर करीब एक फुट गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से पीछे बैठी एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना जरई कलां में KM 80/600 के पास सर्विस रोड पर हुई। गड्ढे में कूदने से बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला सड़क पर गिर गईं। घायल महिला की पहचान प्रवेश विश्वकर्मा मटियारी कलां की माता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनका नाम रामलली बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड की खराब स्थिति और खुले गड्ढे को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने जिम्मेदार विभाग से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
- हिमाचल की पूजा गुलेरिया ने पेड़ पर चढ़कर दिखाई गजब की प्रतिभा हिमाचल प्रदेश की कंटेंट क्रिएटर पूजा गुलैरिया का अनोखा अंदाज इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी रील में पूजा बेहद आसानी से एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ती नजर आ रही हैं। पेड़ की चोटी को देखने के लिए लोगों की नजरें थम जाती हैं और यह हुनर देखकर हर कोई उनकी प्रतिभा की तारीफ कर रहा है। पूजा की इस अनोखी प्रतिभा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनकी फुर्ती और आत्मविश्वास की जमकर सराहना कर रहे हैं। वाकई, प्रतिभा जब हुनर के साथ सामने आती है तो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है।1
- अमेठी से पूर्वी और मध्य यूपी के बाजारों में पहुंचा BIGCEM GREEN CEMENT कनोडिया सीमेंट ने पर्यावरण के अनुकूल निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में नया उत्पाद BIGCEM GREEN CEMENT बाजार में उतारा है। अमेठी के भादर स्थित कंपनी के प्लांट से इस सीमेंट की पहली खेप पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए रवाना की गई। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. के.एन. झा और स्टेट हेड दीपक गर्ग ने बताया कि कनोडिया सीमेंट ने बीते 16 वर्षों में अपने उत्पादन नेटवर्क का लगातार विस्तार किया है। कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता करीब 3.54 MnTPA तक पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में भी कंपनी के उत्पादों की बिक्री हो रही है। कंपनी की विस्तार योजना के तहत प्रतापगढ़ में 2.5 MnTPA क्षमता की नई सीमेंट इकाई स्थापित की जा रही है। यहां मार्च 2027 तक उत्पादन शुरू किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने आने वाले वर्षों में उत्पादन और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए भी महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। कंपनी के अनुसार BIGCEM GREEN CEMENT को कम कार्बन उत्सर्जन और टिकाऊ निर्माण को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें कम हीट ऑफ हाइड्रेशन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पानी की कम खपत जैसे पहलुओं पर जोर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्लांट हेड दीपक अग्रवाल ने सीमेंट निर्माण की प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़ी जानकारी साझा की। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी, डीलर्स और सीमेंट कारोबार से जुड़े लोग मौजूद रहे।4
- आठ गंभीर आरोपों में सहायक अध्यापक निलंबित महिला शिक्षिकाओं से अश्लील टिप्पणी, धमकी और अमर्यादित आचरण का आरोप; विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग का भी मामला अमेठी। विकासखंड शाहगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पंडरी में तैनात सहायक अध्यापक वैष्णवी नंदन शुक्ल को आठ गंभीर आरोपों में बीएसए संजय तिवारी ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर महिला सहयोगियों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धमकी देने और अमर्यादित आचरण करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। विभागीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि विभिन्न शिकायतों और आरोपों के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना को जांच अधिकारी बनाया गया था। जांच अधिकारी ने शिकायतों, उपलब्ध साक्ष्यों और विभागीय अभिलेखों की जांच के बाद अपनी आख्या प्रस्तुत की। इसमें शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच में प्रधानाध्यापक, ग्रामीणों और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से की गई शिकायतों को भी शामिल किया गया। शिक्षक पर शिक्षण कार्य और शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके अलावा विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग और खरीद-फरोख्त में संलिप्त रहने तथा अनधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहने या निर्धारित समय से पहले स्कूल छोड़ने की शिकायत भी सामने आई। शिकायतों के अनुसार शिक्षक पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अन्य शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को आय से अधिक संपत्ति तथा शिकायतों का भय दिखाने, फर्जी शिकायत करने, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा विभागीय अभिलेखों और सूचनाओं के अनुचित इस्तेमाल, भ्रामक खबरें प्रकाशित कराने, फर्जी दस्तावेजों के नाम पर दबाव बनाने और विभागीय कार्यप्रणाली में अनधिकृत हस्तक्षेप करने के आरोप भी जांच में शामिल रहे। संग्रामपुर ब्लॉक से संबद्ध किया गया निलंबन अवधि में सहायक अध्यापक को विकासखंड संग्रामपुर से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर को मामले की विस्तृत विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें साक्ष्यों सहित अपनी जांच आख्या 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।1
- आज हमारे बीच डॉ लक्ष्मण गांधी नहीं है पत्रकारिता जगत में शोक संवेदना व्यक्त करने तमाम पत्रकार साथी शोक सभा में शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज शर्मा जी द्वारा की गई और नगर पंचायत अध्यक्ष भी शामिल रहे मौन धारण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई2
- आठ गंभीर आरोपों में सहायक अध्यापक निलंबित महिला शिक्षिकाओं से अश्लील टिप्पणी, धमकी और अमर्यादित आचरण का आरोप; विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग का भी मामला आठ गंभीर आरोपों में सहायक अध्यापक निलंबित महिला शिक्षिकाओं से अश्लील टिप्पणी, धमकी और अमर्यादित आचरण का आरोप; विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग का भी मामला अमेठी। विकासखंड शाहगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पंडरी में तैनात सहायक अध्यापक वैष्णवी नंदन शुक्ल को आठ गंभीर आरोपों में बीएसए संजय तिवारी ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर महिला सहयोगियों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धमकी देने और अमर्यादित आचरण करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। विभागीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि विभिन्न शिकायतों और आरोपों के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना को जांच अधिकारी बनाया गया था। जांच अधिकारी ने शिकायतों, उपलब्ध साक्ष्यों और विभागीय अभिलेखों की जांच के बाद अपनी आख्या प्रस्तुत की। इसमें शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच में प्रधानाध्यापक, ग्रामीणों और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से की गई शिकायतों को भी शामिल किया गया। शिक्षक पर शिक्षण कार्य और शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके अलावा विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग और खरीद-फरोख्त में संलिप्त रहने तथा अनधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहने या निर्धारित समय से पहले स्कूल छोड़ने की शिकायत भी सामने आई। शिकायतों के अनुसार शिक्षक पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अन्य शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को आय से अधिक संपत्ति तथा शिकायतों का भय दिखाने, फर्जी शिकायत करने, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा विभागीय अभिलेखों और सूचनाओं के अनुचित इस्तेमाल, भ्रामक खबरें प्रकाशित कराने, फर्जी दस्तावेजों के नाम पर दबाव बनाने और विभागीय कार्यप्रणाली में अनधिकृत हस्तक्षेप करने के आरोप भी जांच में शामिल रहे। संग्रामपुर ब्लॉक से संबद्ध किया गया निलंबन अवधि में सहायक अध्यापक को विकासखंड संग्रामपुर से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर को मामले की विस्तृत विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें साक्ष्यों सहित अपनी जांच आख्या 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।1
- राणा प्रताप पीजी कॉलेज में मना हिंदी दिवस: ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि बोले, हिंदी समय के साथ बदलने वाली जीवंत भाषा है सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि हिंदी समय के साथ बदलने वाली एक जीवंत भाषा है। उन्होंने बताया कि हिंदी जीवन मूल्य सिखाती है और विश्व भाषा बनने की ओर बढ़ रही है। ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। उन्होंने जोर दिया कि अगर भाषा कमजोर हुई, तो संस्कृति और संस्कार भी कमजोर होने लगेंगे। इसलिए हिंदी भाषा को लेकर हमें सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट, सोशल मीडिया या AI माध्यमों पर हिंदी अन्य भारतीय भाषाओं के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इन्द्रमणि कुमार ने कहा कि हिंदी को सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि असल में राजकीय दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जिस भाषा को बोलने और समझने वाले लोग कम हों, उसमें सरकारी कामकाज करना सही नहीं है। समारोह का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर दीप जलाकर हुई। इस मौके पर कई विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।1
- प्रेम मंदिर में शुरू हुई निशुल्क योग कक्षा सुबह 5 से 7:00 बजे तक होगा योगाभ्यास लखनऊ। श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार, 14 सितंबर 2026 से योग कक्षा का शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से नियमित रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की गई है। ट्रस्ट के अनुसार प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक मंदिर परिसर में निःशुल्क योग अभ्यास कराया जाएगा। इच्छुक भक्तगण निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचकर योग कक्षा में शामिल हो सकते हैं। आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान मनोज यादव, प्रधान रायपुर, दशहरी काकोरी, लखनऊ ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग कक्षा में पहुंचने की अपील की।1
- आवास योजना पर फिर सवाल, कच्चे मकान में रहने को मजबूर महिला ने लगाई गुहार आवास योजना पर फिर सवाल, कच्चे मकान में रहने को मजबूर महिला ने लगाई गुहार गौरीगंज - अमेठी। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अमेठी जिले के गौरीगंज से एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरीगंज के गुरु का पुरवा की रहने वाली पूजा तिवारी ने कच्चे मकान में रहने की मजबूरी बताते हुए सरकार से पक्का मकान दिलाने की मांग की है। पूजा तिवारी का कहना है कि वह आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। बारिश और खराब मौसम में परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर समय मकान गिरने का डर बना रहता है। महिला का आरोप है कि वास्तविक जरूरतमंदों तक योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है, जबकि कई ऐसे लोगों को आवास मिल रहा है जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं। पूजा ने प्रशासन से मांग की है कि उनके घर का स्थलीय निरीक्षण कर पात्रता के आधार पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए। इस मामले के बाद एक बार फिर अमेठी में आवास योजना के पात्र चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं।1
- पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, विवाद के बाद पड़ोसी ने ढहा दी पुरानी दीवार - वीडियो वायरल पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, विवाद के बाद पड़ोसी ने ढहा दी पुरानी दीवार - वीडियो वायरल अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के धरमापुर घाटमपुर गंगहुवा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुराने विवाद के बाद पड़ोसी ने जानबूझकर पीड़ित की पुरानी दीवार गिरा दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना से पहले ही पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इसी लापरवाही के चलते दबंग ने दीवार गिरा दी। दीवार गिराने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1