राणा प्रताप पीजी कॉलेज में मना हिंदी दिवस: ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि बोले, हिंदी समय के साथ बदलने वाली जीवंत भाषा है सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि हिंदी समय के साथ बदलने वाली एक जीवंत भाषा है। उन्होंने बताया कि हिंदी जीवन मूल्य सिखाती है और विश्व भाषा बनने की ओर बढ़ रही है। ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। उन्होंने जोर दिया कि अगर भाषा कमजोर हुई, तो संस्कृति और संस्कार भी कमजोर होने लगेंगे। इसलिए हिंदी भाषा को लेकर हमें सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट, सोशल मीडिया या AI माध्यमों पर हिंदी अन्य भारतीय भाषाओं के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इन्द्रमणि कुमार ने कहा कि हिंदी को सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि असल में राजकीय दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जिस भाषा को बोलने और समझने वाले लोग कम हों, उसमें सरकारी कामकाज करना सही नहीं है। समारोह का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर दीप जलाकर हुई। इस मौके पर कई विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।
राणा प्रताप पीजी कॉलेज में मना हिंदी दिवस: ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि बोले, हिंदी समय के साथ बदलने वाली जीवंत भाषा है सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि हिंदी समय के साथ बदलने वाली एक जीवंत भाषा है। उन्होंने बताया कि हिंदी जीवन मूल्य सिखाती है और विश्व भाषा बनने की ओर बढ़ रही है। ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। उन्होंने जोर दिया कि अगर भाषा कमजोर हुई, तो संस्कृति और संस्कार भी कमजोर होने लगेंगे। इसलिए हिंदी भाषा को लेकर हमें सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट, सोशल मीडिया या AI माध्यमों पर हिंदी अन्य भारतीय भाषाओं के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इन्द्रमणि कुमार ने कहा कि हिंदी को सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि असल में राजकीय दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जिस भाषा को बोलने और समझने वाले लोग कम हों, उसमें सरकारी कामकाज करना सही नहीं है। समारोह का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर दीप जलाकर हुई। इस मौके पर कई विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।
- जनगणना में OBC कॉलम और ड्रॉप डाउन सूची की मांग: सरकार पर लगाए आरोप, 2029 में राहुल गांधी को PM बनाने का दावा सुलतानपुर में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष बाबूराम वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। यह ज्ञापन डीएम के माध्यम से दिया गया। इसमें जनगणना-2027 के फॉर्म में ओबीसी वर्ग का अलग से कॉलम जोड़ने की मांग की गई है। कांग्रेस पार्टी ने बताया कि 14 अगस्त 2026 की जनगणना अधिसूचना में ओबीसी वर्ग का कॉलम नहीं जोड़ा गया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरकार ने जनगणना में जाति दर्ज करने के लिए पहले से मौजूद जातियों की 'ड्रॉप डाउन सूची' उपलब्ध कराने के बजाय 'ओपन-एंडेड प्रश्न' का तरीका चुना है। कांग्रेस का तर्क है कि इस तरीके से गिनती कराने पर एक ही जाति सैकड़ों-हजारों उप-जातियों में बंट जाएगी। इससे पिछड़े और अन्य वंचित वर्गों की सही आबादी, शैक्षणिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के सटीक आंकड़े नहीं मिल पाएंगे। कांग्रेस ने मांग की है कि बिहार और तेलंगाना जैसे राज्यों में बेहतर जनगणना मॉडल मौजूद हैं, इसलिए ड्रॉप डाउन सूची दी जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि ड्रॉप डाउन सूची न देने और ओबीसी कॉलम न जोड़ने से यह साफ होता है कि सरकार सही आंकड़े सामने नहीं लाना चाहती। इससे ओबीसी वर्ग आबादी के अनुपात में आरक्षण, नौकरियों और संसाधनों में हिस्सेदारी से वंचित रह जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूराम वर्मा (जिलाध्यक्ष), रामकुमार यादव (प्रदेश महासचिव), मोहसिन सलीम (प्रदेश उपाध्यक्ष), इकरार खान, हरिश्चंद्र और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव मोहसिन सलीम ने इस मौके पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश में जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया, जिसके चलते आखिरकार मोदी सरकार को यह मांग माननी पड़ी। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा ओबीसी समाज के अधिकारों को दबाने की रही है। मोहसिन सलीम ने कहा, "जातिगत जनगणना तो करवाई जा रही है, लेकिन उसमें अलग से 'ओबीसी कॉलम' नहीं रखा गया है।" उन्होंने आगे कहा कि केवल जातियां लिखवाने से भ्रम फैलेगा, क्योंकि पूरे देश में एक ही समाज की जातियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जानी जाती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में इस नीति का जवाब दिया जाएगा। मोहसिन सलीम ने कहा कि 2029 में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाकर पिछड़ा, दलित और बहुजन समाज को उनका हक दिलाया जाएगा।3
- थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद *दिनांक 13.09.2026* *जनपद सुलतानपुर* *थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 281/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी का विवरण-------दिनांक 13.09.2026 को थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से अभियुक्त रिशु यादव पुत्र कदन यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया। *बरामदगी------------------* 01 अदद चाकू 02 अदद नाजिल, गोल आकार के स्टील धातु के ₹350/- नकद उक्त प्रकरण में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया । *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-----* अभियुक्त रिशु यादव के विरुद्ध थाना चांदा पर पूर्व में मु0अ0सं0 256/2025, धारा 115(2)/352/351(3)/324(2) बीएनएस व 3(1)(द,ध) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* प्र0नि0 श्री राजकुमार वर्मा, थाना चांदा, सुलतानपुर उ0नि0 श्री शंकरबक्श सिंह, थाना चांदा, सुलतानपुर का0 प्रदीप यादव, थाना चांदा, सुलतानपुर का0 विजय गौड़, थाना चांदा, सुलतानपुर1
- अधिवक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा 5 लाख तक की कैशलेस मेडिकल सेवा सुविधा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के हित में बड़ी घोषणा सामने आई है। हाईकोर्ट से लेकर जिला न्यायालयों तक सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को अब ₹5 लाख प्रतिवर्ष तक की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इस पहल से प्रदेश के बड़ी संख्या में सक्रिय अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उठाई जा रही मांगों के बीच यह घोषणा राहत और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिवक्ताओं ने इस पहल को स्वागत योग्य बताते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के हित में अहम निर्णय बताया है।1
- बधुआ कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार पहिया वाहन ने मोटर साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर ,एक की हुई मौत सुल्तानपुर जनपद के बधुआ कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, जहां पर मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हो गई,इसके संदर्भ में क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात पुलिस ने पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर कस्बे में गश्त की। इस दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।1
- गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज-अमेठी। गौरीगंज तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप सामने आया है। अधिवक्ता ने एसडीएम के रीडर पर जमानत के बदले एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता भूपेंद्र तिवारी के अनुसार, गौरीगंज थाना पुलिस ने धारा 151 के तहत उनके दो मुवक्किल हरिश्चंद्र और राम खेलावन का चालान किया था। जमानत के लिए वह तहसील पहुंचे और वकालतनामा के साथ मुचलका दाखिल किया। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। अधिवक्ता का कहना है कि रुपये देने के बाद ही उनके दोनों क्लाइंटों की रिहाई हो सकी। अधिवक्ता ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं।1
- अमेठी से पूर्वी और मध्य यूपी के लिए रवाना हुई BIGCEM GREEN CEMENT की पहली खेप अमेठी। कनोडिया सीमेंट ने पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के बाजारों के लिए अपने नए उत्पाद BIGCEM GREEN CEMENT की शुरुआत की है। अमेठी जिले के भादर स्थित प्लांट से कंपनी के इस नए ग्रीन सीमेंट की पहली खेप विभिन्न जिलों के लिए रवाना की गई। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. के.एन. झा और स्टेट हेड दीपक गर्ग ने बताया कि पिछले 16 वर्षों में कनोडिया सीमेंट ने करीब 3.54 MnTPA उत्पादन क्षमता हासिल की है। कंपनी वर्तमान में उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में अपने उत्पादों का विपणन कर रही है। कंपनी विस्तार की दिशा में प्रतापगढ़ में 2.5 MnTPA क्षमता की नई सीमेंट इकाई स्थापित कर रही है। इसमें मार्च 2027 तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। कंपनी के अनुसार पिछले पांच वर्षों में करीब 75 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है और अगले तीन वर्षों में 141 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2029 तक कंपनी भारत की 17वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। कंपनी के मुताबिक BIGCEM GREEN CEMENT को पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें कम कार्बन फुटप्रिंट, कम हीट ऑफ हाइड्रेशन, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और कम जल खपत जैसे फायदे बताए गए हैं। प्लांट हेड दीपक अग्रवाल ने प्लांट में सीमेंट उत्पादन की प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, डीलर्स और क्षेत्र के सीमेंट व्यवसायी मौजूद रहे।2
- सर्विस रोड के गड्ढे में गिरी बाइक, अधेड़ महिला गंभीर सुल्तानपुर में निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की सुल्तानपुर के हलियापुर से मटियारी की ओर निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। सर्विस रोड पर करीब एक फुट गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से पीछे बैठी एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना जरई कलां में KM 80/600 के पास सर्विस रोड पर हुई। गड्ढे में कूदने से बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला सड़क पर गिर गईं। घायल महिला की पहचान प्रवेश विश्वकर्मा मटियारी कलां की माता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनका नाम रामलली बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड की खराब स्थिति और खुले गड्ढे को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने जिम्मेदार विभाग से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1