वाराणसी में यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांकर गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत वाराणसी। शहर के एक बड़े अस्पताल में तैनात यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांकर गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मूल रूप से पटना के रहने वाले डॉ. शुभांकर हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कार्यरत थे और उन्होंने एम्स से MS तथा MCh की डिग्री हासिल की थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह डॉ. शुभांकर ने अस्पताल में ओपीडी के दौरान मरीजों को देखा। इसके बाद वह कैंपस स्थित डॉक्टर हॉस्टल के अपने कमरे में चले गए। रात करीब 10 बजे तक जब वह मेस में खाना खाने नहीं पहुंचे तो साथी डॉक्टरों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथी डॉक्टर सुरक्षा गार्ड के साथ उनके कमरा नंबर 802 पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर डॉ. शुभांकर कमरे में अचेत अवस्था में मिले। उनकी मौत हो चुकी थी। डॉ. शुभांकर की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। वह वाराणसी में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी पटना के कंकड़बाग इलाके में रहती हैं। डॉक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

- *दिनांक 14.09.2026 को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना हथिगवां पर पंजीकृत लूट के अभियोग में वांछित ₹25,000/- के इनामियां अभियुक्त सुधाकर सरोज को गिरफ्तार किया गया है।* *इस संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस की बाइट।*1
- तालाब में डूबने से आलोक वर्मा उम्र करीब 15 वर्ष की मृत्यु हो गई।मृत बालक कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर का रहने वाला था। तालाब में डूबने से किशोर की मौत गड़वारा बाजार के राजापुर वार्ड स्थित तालाब में हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार, डंडवा वार्ड निवासी 15 वर्षीय आलोक कुमार अपने ननिहाल मदाफरपुर आया हुआ था। सोमवार को वह अपने एक साथी के साथ करेमुआ का साग तोड़ने के लिए राजापुर वार्ड के तालाब की ओर गया था। बताया जा रहा है कि साग तोड़ने के दौरान अचानक आलोक का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने के बाद वह तालाब में मौजूद जलकुंभियों में फंस गया और डूब गया। उसके साथी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और किशोर की तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक तालाब में तलाश की। घंटों की मशक्कत के बाद आलोक का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही अंतू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।1
- थोक महंगाई दर अगस्त महीने में 9.92% पर जा पहुंची है। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। • फूड इंडेक्स में महंगाई: 7.05% • फ्यूल एंड पावर में महंगाई: 22.93% • मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 8.37% • मैन्युफैक्चर्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 9.65% • मैन्युफैक्चर्ड रबर और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स में महंगाई: 11.18% • मैन्युफैक्चर्ड केमिकल्स, केमिकल प्रोडक्ट्स में महंगाई: 14.30%1
- Prayagraj: श्रृंगवेरपुर धाम में उम्र उमड़ा आस्था का जन सैलाब गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज पर लगी लंबी कतारें प्रयागराज के प्रसिद्ध श्रृंगवेरपुर धाम में आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।आपको बता दें कि श्रृंगवेरपुर धाम भगवान राम और निषादराज की मिलन स्थली है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की पूजा और हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर धाम में पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रशासन के अनुसार आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के पट खुलते ही जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। भीड़ को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।1
- *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।1
- 🔥 प्रयागराज के वकीलों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान! ⚖️ उत्तर प्रदेश के वकीलों को साधने और उनके कल्याण के लिए योगी सरकार ने की बड़ी घोषणाएं: 🏥 5 लाख तक कैशलेस इलाज: उत्तर प्रदेश के सक्रिय अधिवक्ताओं को अब सालाना 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी (हाईकोर्ट और जिला अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को लाभ)। 💰 कल्याण निधि की राशि बढ़ी: अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि 1.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। 💻 डिजिटल वकीलों के लिए सौगात: 400 राज्य विधि अधिकारियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए टैबलेट दिए जाएंगे। 🛡️ पारिवारिक सहायता की आयु सीमा बढ़ी: अधिवक्ता के निधन पर परिजनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 70 वर्ष कर दी गई है। #YogiAdityanath #Prayagraj #BreakingNews #Lawyers #UPNews #CMYogi #GoodNewsForLawyers1
- अमरोहा। अंतिम संस्कार के दौरान खूनी संघर्ष!मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद। चिता से लकड़ी उठा-उठाकर की मारपीट। डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे लोग। अंतिम संस्कार के दौरान मची अफरा-तफरी। मारपीट, हंगामे के दौरान कई लोग घायल। गजरौला के तिगरी गंगा धाम का मामला। अमरोहा। अंतिम संस्कार के दौरान खूनी संघर्ष!मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद। चिता से लकड़ी उठा-उठाकर की मारपीट। डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे लोग। अंतिम संस्कार के दौरान मची अफरा-तफरी। मारपीट, हंगामे के दौरान कई लोग घायल। गजरौला के तिगरी गंगा धाम का मामला।1
- *दिनांक 14.09.2026 को थाना अंतू क्षेत्रातंर्गत ग्राम संग्रामपुर किला स्थित तालाब में नहाने के दौरान करीब 13 वर्षीय बालक आलोक वर्मा गहरे पानी में डूब गया। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा काफी तलाश के बाद बालक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। शव को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया है।”* *इस संबंध में- क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की बाइट ।*1