Shuru
Apke Nagar Ki App…
*8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।
Omprakash प्रजापति
*8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस को मिली बड़ी सफलता₹25000 के इनामिया अभियुक्त इनामियां अभियुक्त किया गिरफ्तार इस संबंध में सीओ कुंडा ने क्या कहा थाना कुण्डा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना हथिगवां पर पंजीकृत लूट के अभियोग में वांछित ₹25,000/- के इनामियां अभियुक्त सुधाकर सरोज को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में- क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस की बाइट।1
- तालाब की जलकुम्भी में फसकर तालाब के गहरे पानी में डूब गया किशोर। प्रतापगढ़। तालाब के गहरे पानी में समा गया किशोर, घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया किशोर का शव। सुबह अपने एक साथी संग तालाब में गए आलोक बनवासी निवासी दंडवा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। संग्रामपुर किला स्थित पांडे का पुरवा के तालाब पर दोस्त संग गया था आलोक बनवासी। अचानक गहरे पानी में जाने और तालाब की जलकुंभियों में फंसकर वह डूब गया। घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसके शव को निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस परीक्षण हेतु अस्पताल भिजवाया।1
- गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज-अमेठी। गौरीगंज तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप सामने आया है। अधिवक्ता ने एसडीएम के रीडर पर जमानत के बदले एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता भूपेंद्र तिवारी के अनुसार, गौरीगंज थाना पुलिस ने धारा 151 के तहत उनके दो मुवक्किल हरिश्चंद्र और राम खेलावन का चालान किया था। जमानत के लिए वह तहसील पहुंचे और वकालतनामा के साथ मुचलका दाखिल किया। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। अधिवक्ता का कहना है कि रुपये देने के बाद ही उनके दोनों क्लाइंटों की रिहाई हो सकी। अधिवक्ता ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं।1
- तालाब में डूबने से आलोक वर्मा उम्र करीब 15 वर्ष की मृत्यु हो गई।मृत बालक कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर का रहने वाला था। तालाब में डूबने से किशोर की मौत गड़वारा बाजार के राजापुर वार्ड स्थित तालाब में हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार, डंडवा वार्ड निवासी 15 वर्षीय आलोक कुमार अपने ननिहाल मदाफरपुर आया हुआ था। सोमवार को वह अपने एक साथी के साथ करेमुआ का साग तोड़ने के लिए राजापुर वार्ड के तालाब की ओर गया था। बताया जा रहा है कि साग तोड़ने के दौरान अचानक आलोक का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने के बाद वह तालाब में मौजूद जलकुंभियों में फंस गया और डूब गया। उसके साथी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और किशोर की तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक तालाब में तलाश की। घंटों की मशक्कत के बाद आलोक का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही अंतू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।1
- अमेठी से पूर्वी और मध्य यूपी के लिए रवाना हुई BIGCEM GREEN CEMENT की पहली खेप अमेठी। कनोडिया सीमेंट ने पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के बाजारों के लिए अपने नए उत्पाद BIGCEM GREEN CEMENT की शुरुआत की है। अमेठी जिले के भादर स्थित प्लांट से कंपनी के इस नए ग्रीन सीमेंट की पहली खेप विभिन्न जिलों के लिए रवाना की गई। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. के.एन. झा और स्टेट हेड दीपक गर्ग ने बताया कि पिछले 16 वर्षों में कनोडिया सीमेंट ने करीब 3.54 MnTPA उत्पादन क्षमता हासिल की है। कंपनी वर्तमान में उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में अपने उत्पादों का विपणन कर रही है। कंपनी विस्तार की दिशा में प्रतापगढ़ में 2.5 MnTPA क्षमता की नई सीमेंट इकाई स्थापित कर रही है। इसमें मार्च 2027 तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। कंपनी के अनुसार पिछले पांच वर्षों में करीब 75 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है और अगले तीन वर्षों में 141 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2029 तक कंपनी भारत की 17वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। कंपनी के मुताबिक BIGCEM GREEN CEMENT को पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें कम कार्बन फुटप्रिंट, कम हीट ऑफ हाइड्रेशन, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और कम जल खपत जैसे फायदे बताए गए हैं। प्लांट हेड दीपक अग्रवाल ने प्लांट में सीमेंट उत्पादन की प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, डीलर्स और क्षेत्र के सीमेंट व्यवसायी मौजूद रहे।2
- ननिहाल आये 1 0 वर्षीय मासूम की पोखरा में डूबने से दर्दनाक मौत प्रतापगढ़। ननिहाल आए 10 वर्षीय मासूम की पोखरा में डूबने से दर्दनाक मौत, इलाके में छाया मातम। गढ़वारा क्षेत्र के राजापुर कला वार्ड नंबर तीन स्थित पोखरा में सोमवार पूर्वाह्न एक दर्दनाक हादसे में 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इस अचानक हुई दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरहरपुर निवासी (अलोक वनवासी) यह लड़का इन दिनों अपने ननिहाल (दड़वा वार्ड) आया हुआ था। आज सुबह लगभग 11:00 बजे वह खेलते-खेलते या किसी अन्य कार्य से राजापुर कला वार्ड नंबर तीन स्थित पोखरा के पास चला गया। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने या गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण वह पोखरा में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के माता-पिता और ननिहाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- अमेठी से पूर्वी और मध्य यूपी के बाजारों में पहुंचा BIGCEM GREEN CEMENT कनोडिया सीमेंट ने पर्यावरण के अनुकूल निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में नया उत्पाद BIGCEM GREEN CEMENT बाजार में उतारा है। अमेठी के भादर स्थित कंपनी के प्लांट से इस सीमेंट की पहली खेप पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए रवाना की गई। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. के.एन. झा और स्टेट हेड दीपक गर्ग ने बताया कि कनोडिया सीमेंट ने बीते 16 वर्षों में अपने उत्पादन नेटवर्क का लगातार विस्तार किया है। कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता करीब 3.54 MnTPA तक पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में भी कंपनी के उत्पादों की बिक्री हो रही है। कंपनी की विस्तार योजना के तहत प्रतापगढ़ में 2.5 MnTPA क्षमता की नई सीमेंट इकाई स्थापित की जा रही है। यहां मार्च 2027 तक उत्पादन शुरू किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने आने वाले वर्षों में उत्पादन और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए भी महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। कंपनी के अनुसार BIGCEM GREEN CEMENT को कम कार्बन उत्सर्जन और टिकाऊ निर्माण को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें कम हीट ऑफ हाइड्रेशन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पानी की कम खपत जैसे पहलुओं पर जोर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्लांट हेड दीपक अग्रवाल ने सीमेंट निर्माण की प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़ी जानकारी साझा की। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी, डीलर्स और सीमेंट कारोबार से जुड़े लोग मौजूद रहे।4
- प्रतापगढ़: दोस्त संग तालाब पर गए बालक की डूबने से गई जान, हादसे से परिजनों में मचा कोहराम, ब्रेकिंग प्रतापगढ़: दोस्त संग तालाब पर गए बालक की डूबने से गई जान, हादसे से परिजनों में मचा कोहराम, तालाब में डूबने से आलोक वर्मा उम्र करीब 15 वर्ष की मृत्यु हो गई। मृत बालक कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर का रहने वाला था। मृत बालक अपने मामा उमेश वर्मा निवासी डंडवा गड़वारा के घर पर रहता था। आज सुबह 9 बजे के आसपास एक और लड़के संग संग्रामपुर किला पांडे का पुरवा स्थित तालाब पर करेमुआ का साग लेने गया था। जहां गहरे पानी में जाने के कारण उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। मौके पर पहुंचे अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़वारा चौकी प्रभारी सचिन यादव ने परीक्षण हेतु अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, विवाद के बाद पड़ोसी ने ढहा दी पुरानी दीवार - वीडियो वायरल पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, विवाद के बाद पड़ोसी ने ढहा दी पुरानी दीवार - वीडियो वायरल अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के धरमापुर घाटमपुर गंगहुवा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुराने विवाद के बाद पड़ोसी ने जानबूझकर पीड़ित की पुरानी दीवार गिरा दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना से पहले ही पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इसी लापरवाही के चलते दबंग ने दीवार गिरा दी। दीवार गिराने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1