logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घरेलू गैस सिलेंडर से बस कटाई का वीडियो वायरल शहडोल जिले के शिवम कॉलोनी स्थित यातायात थाना के पास घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग सामने आया है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर से बस काटने का काम किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल बस कटाने जैसे कमर्शियल कार्य में किया जा रहा है। आम लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर मुश्किल से उपलब्ध हो पाता है, ऐसे में इसके दुरुपयोग को लेकर लोगों में नाराजगी है।

5 hrs ago
user_अजय कुमार केवट
अजय कुमार केवट
Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

घरेलू गैस सिलेंडर से बस कटाई का वीडियो वायरल शहडोल जिले के शिवम कॉलोनी स्थित यातायात थाना के पास घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग सामने आया है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर से बस काटने का काम किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल बस कटाने जैसे कमर्शियल कार्य में किया जा रहा है। आम लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर मुश्किल से उपलब्ध हो पाता है, ऐसे में इसके दुरुपयोग को लेकर लोगों में नाराजगी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • घरेलू सिलेंडर से हो रहा कमर्शियल कार्य का उपयोग वीडियो हुआ वायरल यातायात थाने के पास का मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत यातायात थाना के पास घरेलू गैस सिलेंडर से कमर्शियल कार्य का उपयोग किया जा रहा है, दरअसल एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कबाड़ हो चुकी एक बस को डिंडोरी के कबाड़ी के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर से उपयोग करते हुए बस की कटाई की जा रही है,जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की वर्तमान में किल्लत है,उसके बाद भी कमर्शियल कार्य में उपयोग किया जा रहा है।
    1
    घरेलू सिलेंडर से हो रहा कमर्शियल कार्य का उपयोग वीडियो हुआ वायरल यातायात थाने के पास का मामला
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत यातायात थाना के पास घरेलू गैस सिलेंडर से कमर्शियल कार्य का उपयोग किया जा रहा है, दरअसल एक वीडियो शनिवार को  वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कबाड़ हो चुकी एक बस को डिंडोरी के कबाड़ी के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर से उपयोग करते हुए बस की कटाई की जा रही है,जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की वर्तमान में किल्लत है,उसके बाद भी कमर्शियल कार्य में उपयोग किया जा रहा है।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घरेलू गैस सिलेंडर से बस कटाई का वीडियो वायरल
    1
    घरेलू गैस सिलेंडर से बस कटाई का वीडियो वायरल
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के कटनी में एक वकील ने आदिवासी महिला SDM के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी की। SDM ने खुद यह टिप्पणी सुन ली, जिसके बाद मौके पर विवाद खड़ा हो गया। यह घटना बड़े पदों पर भी जातिगत भेदभाव की कड़वी सच्चाई दिखाती है।
    1
    मध्य प्रदेश के कटनी में एक वकील ने आदिवासी महिला SDM के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी की। SDM ने खुद यह टिप्पणी सुन ली, जिसके बाद मौके पर विवाद खड़ा हो गया। यह घटना बड़े पदों पर भी जातिगत भेदभाव की कड़वी सच्चाई दिखाती है।
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शहडोल में आधी रात को कुछ जरूरी फाइलें चोरी हो गईं। घटना के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही यह पता चल पाया है कि वे कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
    1
    शहडोल में आधी रात को कुछ जरूरी फाइलें चोरी हो गईं। घटना के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही यह पता चल पाया है कि वे कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
    user_Shahdol news
    Shahdol news
    Voice of people सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लालपुर में स्थानीय ग्रामीणों का गला दबाते दिखे थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार, घटनाक्रम कैमरे में कैद शहडोल/बुढ़ार। लालपुर गांव में ट्रेलर की टक्कर से हुई मुकेश साहू की मौत के बाद मौके पर पहुंचे बुढ़ार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार का कथित विवादित व्यवहार अब चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार भीड़ के बीच ग्रामीणों का गला दबाते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। घटना के समय गांव में भारी भीड़ मौजूद थी और ग्रामीण हादसे को लेकर आक्रोशित थे। इसी दौरान पत्रकार भी मौके पर कवरेज करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग होने लगी तो थाना प्रभारी नाराज हो गए और बाद में पत्रकारों से भी कथित अभद्रता करने लगे। ग्रामीणों और पत्रकारों का कहना है कि पुलिस का यह रवैया बेहद आपत्तिजनक है। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान कवरेज करना उनका अधिकार है, लेकिन पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार कर प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया। मामले को लेकर डीजीपी भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एसडीओपी धनपुरी, जिला शहडोल को शिकायत दी गई है। पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के खिलाफ तत्काल निलंबन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    1
    लालपुर में स्थानीय ग्रामीणों का गला दबाते दिखे थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार, घटनाक्रम कैमरे में कैद
शहडोल/बुढ़ार। लालपुर गांव में ट्रेलर की टक्कर से हुई मुकेश साहू की मौत के बाद मौके पर पहुंचे बुढ़ार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार का कथित विवादित व्यवहार अब चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार भीड़ के बीच ग्रामीणों का गला दबाते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया।
घटना के समय गांव में भारी भीड़ मौजूद थी और ग्रामीण हादसे को लेकर आक्रोशित थे। इसी दौरान पत्रकार भी मौके पर कवरेज करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग होने लगी तो थाना प्रभारी नाराज हो गए और बाद में पत्रकारों से भी कथित अभद्रता करने लगे।
ग्रामीणों और पत्रकारों का कहना है कि पुलिस का यह रवैया बेहद आपत्तिजनक है। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान कवरेज करना उनका अधिकार है, लेकिन पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार कर प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया।
मामले को लेकर डीजीपी भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एसडीओपी धनपुरी, जिला शहडोल को शिकायत दी गई है। पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के खिलाफ तत्काल निलंबन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    user_JIYAUDDIN ANSARI
    JIYAUDDIN ANSARI
    Court reporter Budar, Shahdol•
    2 hrs ago
  • कोतवाली थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध गैस कटिंग का खेल, हादसे का मंडरा रहा खतरा... शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध गैस कटिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना यातायात कार्यालय के सामने स्थित विशनदशानी पेट्रोल टंकी के पीछे डिंडोरी से आए एक कबाड़ी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर खुलेआम लोहे की कटिंग की जा रही है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह पूरा काम रिहायशी इलाके में किया जा रहा है, जहां आसपास लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। घरेलू सिलेंडर से गैस कटिंग होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा विस्फोट या आगजनी की घटना हो सकती है। मामले को लेकर जिम्मेदार विभागों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। खुलेआम चल रहे इस खतरनाक काम के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर अवैध गैस कटिंग पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोतवाली थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध गैस कटिंग का खेल, हादसे का मंडरा रहा खतरा...
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध गैस कटिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना यातायात कार्यालय के सामने स्थित विशनदशानी पेट्रोल टंकी के पीछे डिंडोरी से आए एक कबाड़ी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर खुलेआम लोहे की कटिंग की जा रही है।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह पूरा काम रिहायशी इलाके में किया जा रहा है, जहां आसपास लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। घरेलू सिलेंडर से गैस कटिंग होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा विस्फोट या आगजनी की घटना हो सकती है।
मामले को लेकर जिम्मेदार विभागों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। खुलेआम चल रहे इस खतरनाक काम के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर अवैध गैस कटिंग पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Classified ads newspaper publisher गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बारिश को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित:- कलेक्टर ... गेहूं उपार्जन हेतु किसान कराए 23 मई तक स्लॉट बुक .. कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र सामतपुर का किया निरीक्षण, समित प्रबंधक को दिए सख्त निर्देश । ... शहडोल 9 मई 2026:- कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने गेहूं उपार्जन केंद्र सामतपुर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में अव्यवस्था पाए जाने पर समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए की बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केंद्र में पर्याप्त मात्रा में बरसाती पन्नी एवं उपार्जन केंद्र में आने वाले गेहूं का बेहतर ढंग से रख रखाव सुनिश्चित किया जाए। गेहूं खराब होने की स्थिति में समिति प्रबंधक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने खरीदी केंद्र से ही गेहूं का परिवहन करने हेतु परिवहन कर्ता को गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए जाए, रात में भी गेहूं का उठाव कार्य कराया जाए एवं उपार्जन केंदों में किसानों से शासन द्वारा गुणवत्ता हेतु निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही गेहूं की खरीदी की जाए। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था, छायादार बैठक व्यवस्था, तौलकांटा पर्याप्त मात्रा में बारदाने जैसे अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें एवं खरीदी पूर्ण पारदर्शिता व समय के साथ कराए। कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र में आए किसानों से चर्चा कर 23 मई तक स्लॉट बुक करने हेतु समझाइश दी। उन्होंने ने स्लॉट बुकिंग और उपार्जन की अन्य व्यवस्था और ओटीपी द्वारा भुगतान संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर को किसानों ने सलाद बुकिंग के संबंध में भी जानकारी दी जिस पर कलेक्टर ने कहा कि स्कॉट बुकिंग की समस्या के निदान हेतु सतत रूप से तकनीकी टीम से संपर्क रखें जा रहे, किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान सहायक आपूर्ति नियंत्रक श्री प्रदीप द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    बारिश को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित:- कलेक्टर
...
गेहूं उपार्जन हेतु किसान कराए 23 मई तक स्लॉट बुक 
..
कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र सामतपुर का किया निरीक्षण, समित प्रबंधक को दिए सख्त निर्देश ।
...
शहडोल 9 मई 2026:- कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने गेहूं उपार्जन केंद्र सामतपुर का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में अव्यवस्था पाए जाने पर समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए की बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केंद्र में पर्याप्त मात्रा में बरसाती पन्नी एवं उपार्जन केंद्र में आने वाले गेहूं का बेहतर ढंग से रख रखाव सुनिश्चित किया जाए। गेहूं खराब होने की स्थिति में समिति प्रबंधक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। 
उन्होंने खरीदी केंद्र से ही गेहूं का परिवहन  करने हेतु परिवहन कर्ता को गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए जाए, रात में भी गेहूं का उठाव कार्य कराया जाए एवं उपार्जन केंदों में किसानों से शासन द्वारा गुणवत्ता हेतु निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही गेहूं की खरीदी की जाए।
कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था, छायादार बैठक व्यवस्था, तौलकांटा पर्याप्त मात्रा में बारदाने जैसे अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें एवं खरीदी पूर्ण पारदर्शिता व समय के साथ कराए।
कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र में आए किसानों से चर्चा कर 23  मई तक स्लॉट बुक करने हेतु समझाइश दी। उन्होंने ने स्लॉट बुकिंग और उपार्जन की अन्य व्यवस्था और ओटीपी द्वारा भुगतान संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर को किसानों ने सलाद बुकिंग के संबंध में भी जानकारी दी जिस पर कलेक्टर ने कहा कि स्कॉट बुकिंग की समस्या के निदान हेतु सतत रूप से तकनीकी टीम से संपर्क रखें जा रहे, किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
निरीक्षण के दौरान सहायक आपूर्ति नियंत्रक श्री प्रदीप द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    43 min ago
  • मारपीट करने वालों की सोहागपुर थाने में हुई शिकायत कंचनपुर गांव का मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव की रहने वाली फूल बाई चौधरी शनिवार को सोहागपुर थाने पहुंची और एक शिकायत पत्र थाने में सौंपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि राम शुभ,संतोष,छोटू एवं नंदू चौधरी के द्वारा चरित्र संदेह की बात को लेकर मारपीट किया गया है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।
    1
    मारपीट करने वालों की सोहागपुर थाने में हुई शिकायत कंचनपुर गांव का मामला
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव की रहने वाली फूल बाई चौधरी शनिवार को सोहागपुर थाने पहुंची और एक शिकायत पत्र थाने में सौंपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि राम शुभ,संतोष,छोटू एवं नंदू चौधरी के द्वारा चरित्र संदेह की बात को लेकर मारपीट किया गया है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.