कोतवाली थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध गैस कटिंग का खेल, हादसे का मंडरा रहा खतरा... शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध गैस कटिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना यातायात कार्यालय के सामने स्थित विशनदशानी पेट्रोल टंकी के पीछे डिंडोरी से आए एक कबाड़ी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर खुलेआम लोहे की कटिंग की जा रही है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह पूरा काम रिहायशी इलाके में किया जा रहा है, जहां आसपास लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। घरेलू सिलेंडर से गैस कटिंग होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा विस्फोट या आगजनी की घटना हो सकती है। मामले को लेकर जिम्मेदार विभागों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। खुलेआम चल रहे इस खतरनाक काम के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर अवैध गैस कटिंग पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध गैस कटिंग का खेल, हादसे का मंडरा रहा खतरा... शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध गैस कटिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना यातायात कार्यालय के सामने स्थित विशनदशानी पेट्रोल टंकी के पीछे डिंडोरी से आए एक कबाड़ी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर खुलेआम लोहे की कटिंग की जा रही है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह पूरा काम रिहायशी इलाके में किया जा रहा है, जहां आसपास लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। घरेलू सिलेंडर से गैस कटिंग होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा विस्फोट या आगजनी की घटना हो सकती है। मामले को लेकर जिम्मेदार विभागों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। खुलेआम चल रहे इस खतरनाक काम के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर अवैध गैस कटिंग पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- कोतवाली थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध गैस कटिंग का खेल, हादसे का मंडरा रहा खतरा... शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध गैस कटिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना यातायात कार्यालय के सामने स्थित विशनदशानी पेट्रोल टंकी के पीछे डिंडोरी से आए एक कबाड़ी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर खुलेआम लोहे की कटिंग की जा रही है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह पूरा काम रिहायशी इलाके में किया जा रहा है, जहां आसपास लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। घरेलू सिलेंडर से गैस कटिंग होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा विस्फोट या आगजनी की घटना हो सकती है। मामले को लेकर जिम्मेदार विभागों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। खुलेआम चल रहे इस खतरनाक काम के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर अवैध गैस कटिंग पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- घरेलू सिलेंडर से हो रहा कमर्शियल कार्य का उपयोग वीडियो हुआ वायरल यातायात थाने के पास का मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत यातायात थाना के पास घरेलू गैस सिलेंडर से कमर्शियल कार्य का उपयोग किया जा रहा है, दरअसल एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कबाड़ हो चुकी एक बस को डिंडोरी के कबाड़ी के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर से उपयोग करते हुए बस की कटाई की जा रही है,जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की वर्तमान में किल्लत है,उसके बाद भी कमर्शियल कार्य में उपयोग किया जा रहा है।1
- घरेलू गैस सिलेंडर से बस कटाई का वीडियो वायरल1
- मध्य प्रदेश के कटनी में एक वकील ने आदिवासी महिला SDM के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी की। SDM ने खुद यह टिप्पणी सुन ली, जिसके बाद मौके पर विवाद खड़ा हो गया। यह घटना बड़े पदों पर भी जातिगत भेदभाव की कड़वी सच्चाई दिखाती है।1
- शहडोल में आधी रात को कुछ जरूरी फाइलें चोरी हो गईं। घटना के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही यह पता चल पाया है कि वे कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।1
- लालपुर में स्थानीय ग्रामीणों का गला दबाते दिखे थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार, घटनाक्रम कैमरे में कैद शहडोल/बुढ़ार। लालपुर गांव में ट्रेलर की टक्कर से हुई मुकेश साहू की मौत के बाद मौके पर पहुंचे बुढ़ार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार का कथित विवादित व्यवहार अब चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार भीड़ के बीच ग्रामीणों का गला दबाते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। घटना के समय गांव में भारी भीड़ मौजूद थी और ग्रामीण हादसे को लेकर आक्रोशित थे। इसी दौरान पत्रकार भी मौके पर कवरेज करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग होने लगी तो थाना प्रभारी नाराज हो गए और बाद में पत्रकारों से भी कथित अभद्रता करने लगे। ग्रामीणों और पत्रकारों का कहना है कि पुलिस का यह रवैया बेहद आपत्तिजनक है। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान कवरेज करना उनका अधिकार है, लेकिन पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार कर प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया। मामले को लेकर डीजीपी भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एसडीओपी धनपुरी, जिला शहडोल को शिकायत दी गई है। पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के खिलाफ तत्काल निलंबन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।1
- उमरिया जिले के मनपुर में अवैध शराब का धंधा जोर-शोर से चल रहा है। यहां 66 रुपये एमआरपी वाली शराब खुलेआम 90 रुपये में बेची जा रही है।1
- अनूपपुर में दंतैल हाथी का आतंक जारी... दो मवेशियों को पटक-पटक कर मार डाला, निगरानी कर रहे रेंजर और प्रशिक्षु रेंजर घायल.... अनूपपुर। जिले में पिछले आठ दिनों से डेरा जमाए खतरनाक दंतैल हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात हाथी ने ग्राम पंचायत सोनमौहरी के पिचिंगटोला में घुसकर दो पालतू मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान हाथी की निगरानी कर रहे वन विभाग के दो अधिकारी भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अनूपपुर मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर सोनमौहरी वन बीट के जंगल में यह अकेला दंतैल हाथी पिछले कई दिनों से विचरण कर रहा है। शुक्रवार देर शाम वह चुपचाप जंगल से निकलकर सेंदुरी-सोनमौहरी मार्ग और अनूपपुर-कोतमा रेलवे लाइन पार करते हुए पिचिंगटोला पहुंच गया। यहां रामसहाय सिंह के घर के पास बंधी एक भैंस और एक पाड़े पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रहे वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वर्ण गौरव सिंह और प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरव दुबे पर भी हाथी ने अचानक हमला करने की कोशिश की। जान बचाकर भागते समय दोनों गिर पड़े और घायल हो गए। देर रात उन्हें जिला अस्पताल अनूपपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हाथी रेलवे लाइन के पास भी पहुंच गया था, जहां मालगाड़ी चालक ने खतरे को देखते हुए कुछ देर के लिए ट्रेन रोक दी। इसके बाद हाथी फिर जंगल की ओर लौट गया। देर रात तक उसकी सटीक लोकेशन का पता नहीं चल सका। वन विभाग ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों से हाथी से कम से कम 200 मीटर दूरी बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने लोगों को शाम ढलने से पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और रात के समय खेतों या खुले स्थानों में मवेशी न बांधने की सलाह दी है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।3