Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं मैं भारी रोष देखने को मिल रहा है। चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी का मामला: आरोपी राम अवतार पलसानिया पर मुकदमा दर्ज, रालोद में भारी उबाल
खालिद सिददीकी
जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं मैं भारी रोष देखने को मिल रहा है। चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी का मामला: आरोपी राम अवतार पलसानिया पर मुकदमा दर्ज, रालोद में भारी उबाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी का मामला: आरोपी राम अवतार पलसानिया पर मुकदमा दर्ज, रालोद में भारी उबाल2
- Post by Rohit Kumar1
- शांति सेना द्वारा पश्चिम एशिया में जारी यद्ध के विरोध में जबरदस्त धरना व प्रदर्शन मुजफ्फरनगर 04 अप्रैलः- पश्चिम एशिया व पूरे विश्व में युद्ध की विभिषिका से जूझती दुनिया में शांति स्थापना की मांग को लेकर शांति सेना की सेकड़ो ग्रामीण महिलाओं ने शांति सेना अध्यक्ष मनेश गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में "युद्ध नही शांति" के नारे लगाते हुए कचहरी में जबरदस्त प्रदर्शन किया और धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुये अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने कहा कि आज पूरी दुनिया में पूंजीवाद के चलते शक्तिशाली राष्ट्र, दूसरे राष्ट्रो पर आक्रामक होकर उन देशो की आर्थिक संपदा व संसाधनो पर जबनदस्ती कब्जा करना चाहते है, जिससे पूरी दुनिया में हलचल, मंहगाई व असुरक्षा व्याप्त है। इसी के चलते पूरा पश्चिम एशिया युद्ध की ज्वाला में पूरी तरह धधक रहा है। हजारो लोगो की जाने चली गयी है। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय व अस्पतालो पर भी हमले किये जा रहे है। शांति सेना इस युद्ध में मारे गये निरीह बच्चो, महिलाएँ व निदर्दोष आम नागरिकों के मारे जाने पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये मृतको की आत्माओं की शांति के लिये प्रार्थना करती है। शांति सेना भारत सरकार से मांग करती है कि वह अपनी विदेश नीति में पूर्ववर्ती सरकारो की तरह तटस्थ रूख अपनाकर, विश्व में शांति स्थापित करने में सार्थक पहल करे और सहयोग दे।3
- ईंट भट्ठा मालिकों ने ₹6000 प्रति हजार ईंटों के भाव करने की घोषणा की1
- शामली जनपद के थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के ग्राम भैंसवाल में ट्यूबवेल नलकूपों से हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया तार भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार भैंसवाल गांव के जंगल में स्थित ट्यूबवेल नलकूपों से अज्ञात चोरों द्वारा तार चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। मामले में थाना गढ़ीपुख्ता पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई तेज की। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में गढ़ीपुख्ता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 3 किलो 100 ग्राम चोरी किया गया तार बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला रैदासपुरी, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।1
- Post by Amajad1
- “गोमांस खाने वालों पर सख्त एक्शन! खुद FIR दर्ज कराऊंगा — असम में कानून तोड़ोगे तो 3 साल की जेल तय!” “कानून से खिलवाड़ नहीं चलेगा — गोमांस पर सख्ती, 3 साल की सजा का प्रावधान!” “सीधी चेतावनी: गोमांस खाया तो FIR और जेल दोनों तय!” “असम में कानून सख्त — गोमांस पर अब कोई ढील नहीं!” “खुद करूंगा कार्रवाई — कानून तोड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा!”1
- मेरठ के सकोटी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी राम अवतार पलसानिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। यह टिप्पणी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान की गई थी। बुढ़ाना से रालोद विधायक राजपाल बालियान के पुत्र अनिल बालियान ने भोरा कलां थाने में इस संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राम अवतार पलसानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस अधिकारी विधायक राजपाल बालियान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने विधायक को दर्ज मुकदमे की प्रति सौंपी। इस दौरान रालोद के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। चौधरी चरण सिंह पर की गई इस टिप्पणी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि महापुरुषों का अपमान स्वीकार्य नहीं है। विधायक राजपाल बालियान ने इसे किसान समाज और चौधरी चरण सिंह के आदर्शों का अपमान बताया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर रख रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुद्दा आने वाले दिनों में और अधिक चर्चा का विषय बन सकता है।2