पटना के घोसवरी से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ जमीन के लालच में बेटों द्वारा अपने ही बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करने और उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। गश्ती के दौरान घोसवरी थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी को एक महिला का फोन आया, जिसने सूचना दी कि उसके दोनों भाई अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। गाँव पहुँचने पर पुलिस को पीड़ित परिवार का घर ढूँढ़ने में काफी परेशानी हुई, जिसके बाद एक रोती-बिलखती बुजुर्ग महिला पुलिस के पास पहुँची और अपनी दर्दभरी आपबीती सुनाई। बुजुर्ग दंपति ने अपनी गंभीर बीमारी के इलाज और ऑपरेशन के लिए अपनी जमीन गिरवी रखी थी, जिसमें उनके बेटों ने कोई आर्थिक मदद नहीं की थी। बाद में उसी जमीन को लेकर बेटों ने विवाद शुरू कर दिया और माता-पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकालने का प्रयास किया। पुलिस के पहुँचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना से भावुक होकर थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए समाज से अपील की है। उन्होंने लिखा कि माँ-पिता से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है, मतभेद हों तो अलग हो जाइए, लेकिन लालच में आकर उन्हें प्रताड़ित मत कीजिए। उन्होंने इसे बेहद दुखद और शर्मनाक व्यवहार बताया है। सोशल मीडिया पर उनका यह संदेश तेजी से वायरल हो रही है और लोग बुजुर्गों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।
पटना के घोसवरी से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ जमीन के लालच में बेटों द्वारा अपने ही बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करने और उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। गश्ती के दौरान घोसवरी थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी को एक महिला का फोन आया, जिसने सूचना दी कि उसके दोनों भाई अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। गाँव पहुँचने पर पुलिस को पीड़ित परिवार का घर ढूँढ़ने में काफी परेशानी हुई, जिसके बाद एक रोती-बिलखती बुजुर्ग महिला पुलिस के पास पहुँची और अपनी दर्दभरी आपबीती सुनाई। बुजुर्ग दंपति ने अपनी गंभीर बीमारी के इलाज और ऑपरेशन के लिए अपनी जमीन गिरवी रखी थी, जिसमें उनके बेटों ने कोई आर्थिक मदद नहीं की थी। बाद में उसी जमीन को लेकर बेटों ने विवाद शुरू कर दिया और माता-पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकालने का प्रयास किया। पुलिस के पहुँचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना से भावुक होकर थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए समाज से अपील की है। उन्होंने लिखा कि माँ-पिता से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है, मतभेद हों तो अलग हो जाइए, लेकिन लालच में आकर उन्हें प्रताड़ित मत कीजिए। उन्होंने इसे बेहद दुखद और शर्मनाक व्यवहार बताया है। सोशल मीडिया पर उनका यह संदेश तेजी से वायरल हो रही है और लोग बुजुर्गों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।
- पटना जिले के बाढ़ में रेल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चैन कटिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं।1
- शेखपुरा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में 17 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में 'जिला जनता दरबार' का आयोजन किया गया। सरकार के "सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनता दरबार में भारी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर बुजुर्ग और जरूरतमंद अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। दरबार में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिला पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवेदनों का समय सीमा के अंदर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि परिवादियों को सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेंशन, समाज कल्याण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले सामने आए। पिंजड़ी ग्राम के रामाकांत सिंह ने जनवितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत कम राशन मिलने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने यथाशीघ्र जांच प्रतिवेदन सौंपने का आदेश दिया। इसके अलावा, जमीन की मापी कराने, रसीद पर खाता-खसरा व रकबा चढ़ाने, भू-लगान, परिमार्जन कराने, अतिक्रमणवाद पर रोक लगाने, जमीन बेचने पर रोक लगाने तथा सकलदीप राम की जमीन से संबंधित मामले पर त्वरित जांच कर रिपोर्ट मांगी गई। वहीं वृद्धापेंशन, विकलांगता पेंशन, ट्राईसाइकिल वितरण तथा चाँदनी पटेल को 'परवरिश योजना' का लाभ दिलाने हेतु विभागीय अधिकारियों को लंबित आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादित करने का निर्देश दिया गया, साथ ही ढिलाई बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमसंगत कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई। नया चापाकल लगाने, सिंचाई के लिए बिजली पोल और तार लगाने, खेल मैदान का निर्माण कराने, प्राथमिकी दर्ज कराने, आम रास्तों से अवरोध हटाने, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड, लोन माफ कराने तथा भरण-पोषण से जुड़े आवेदनों पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। "सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत सुदूर क्षेत्रों से आए बुजुर्गों की समस्याओं के मौके पर ही निराकरण के प्रयास से आम जनता के बीच विश्वास बढ़ रहा है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (जांच) श्री संजय कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित जिला स्तर के कई अन्य अधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।3
- लखीसराय के सूर्यगढ़ा स्थित वार्ड संख्या 24, साकेत धाम के थाना ठाकुरबाड़ी रोड में पिछले एक महीने से अधिक समय से नाले का ढक्कन टूटा हुआ है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस समस्या से परेशान होकर अब स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द इस टूटे ढक्कन की मरम्मत कराने की मांग की है।1
- बेगूसराय में एसपी मनीष ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें कुल 28 फरियादियों की फरियाद सुनी गई। एसपी मनीष ने एक-एक फरियादी की बात को सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया। इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी। इस मौके पर एसपी मनीष ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है।1
- बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव 2026 से पहले ग्राम पंचायतों के गठन, पंचायत क्षेत्र की घोषणा, सीमांकन, नाम परिवर्तन और वार्ड निर्धारण को लेकर नियमों को स्पष्ट कर दिया गया है। इस संबंध में बिहार पंचायत राज अधिनियम की धारा 11 और 12 के तहत महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की पूरी जानकारी सामने आई है, जो पंचायत चुनाव, मुखिया चुनाव और वार्ड सदस्य चुनाव से जुड़ी सटीक जानकारी चाहने वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इन नियमों के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी (DM) और राज्य निर्वाचन आयोग की शक्तियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत की संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी स्पष्ट की गई है। चुनाव से पहले आए इस बड़े अपडेट में अधिनियम की धारा 11 और 12 के कानूनी पहलुओं को विस्तार से समझाया गया है ताकि सीमांकन, गठन और वार्ड निर्धारण से जुड़े अधिकारों को सही तरीके से समझा जा सके।1
- बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के वार्षिक कार्यक्रम के तहत शेखपुरा के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय करंडे, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कपासी और मध्य विद्यालय चेवाड़ा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इस शिविर में छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला मुख्य आयुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह का जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षु स्काउट-गाइड कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत और स्काउट तालियों के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया, वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी ने मुख्य आयुक्त को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्य आयुक्त ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। संबोधन के दौरान जिला मुख्य आयुक्त ने कहा कि स्काउट-गाइड बच्चों में सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम और आपदा प्रबंधन जैसे गुण विकसित करता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, गांठ एवं बंधन, ध्वज शिष्टाचार, टीम वर्क, सेवा कार्य, व्यक्तित्व विकास और आपदा प्रबंधन सहित स्काउटिंग-गाइडिंग के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के अंत में मिस अनुष्का ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शिक्षक अभिषेक कुमार, सत्येंद्र कुमार, सोनू कुमार, कुंदन कुमार, अनुष्का कुमारी, मुकेश, रजनीश कुमार, जयकिशन कुमार, निखिल राज, विक्रम कुमार सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।1
- बिहार के पटना जिला अंतर्गत मरांची थाना पुलिस ने मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो से मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बीयर बरामद की है। पुलिस ने तलाशी के दौरान एक पिकअप वाहन से कुल 141 कार्टन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग क्लासिक प्रीमियम बीयर जब्त की। इस जब्ती में बीयर की कुल 3384 बोतलें शामिल थीं, जिनकी कुल मात्रा 1692 लीटर मापी गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल के निवासी 21 वर्षीय चालक जयरकरण जोशी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा पिकअप वाहन (WB37H-0958) और एक ओप्पो एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मरांची थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- शेखपुरा जिले के शाहपुर रोड स्थित कोसुम्भा गांव के समीप जियो रिलायंस के नए पेट्रोल पंप "शिवाजी देव फ्यूल" का विधिवत शुभारंभ किया गया है। यह शेखपुरा जिले का जियो रिलायंस का पहला पेट्रोल पंप बताया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नए पेट्रोल पंप के खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर पेट्रोल पंप के संचालक ने ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ उच्च गुणवत्ता का पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि इस पेट्रोल पंप के खुलने से आसपास के ग्रामीणों और वाहन चालकों को बेहतर ईंधन सेवा मिलेगी, जिससे वाहनों का माइलेज भी बढ़ेगा। इसके साथ ही, संचालक ने क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होने की बात कही और ग्राहकों को पारदर्शी, सुरक्षित व बेहतर सेवाएं प्रदान करने को अपनी प्राथमिकता बताया।1
- विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह के सदस्य को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरोह लोगों को विदेशों में शिक्षा और रोजगार दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देता था।1