जयपुर जिले के मनोहरपुर में बिशनगढ़ मोड़ स्थित बालाजी मंदिर और सार्वजनिक स्थान मंदिर परिषद परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता महेश जड़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मंदिर परिषद और उसके आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर कुल 7 पौधे रोपे गए। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति के हाथों कराया गया, जिससे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान मुरली देवी, कविता, सुमन, सावित्री, शारदा, मुकेशी, कोमल, गिरधारी यादव, महेश जड़वाल, बलराम जाट, राहुल डागर, गोपाल काकोडिया, रमेश काकोडिया, मंजू देवी, मुकेश यादव और उमेश यादव सहित कई लोग मौके पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उन पौधों की पूरी देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
जयपुर जिले के मनोहरपुर में बिशनगढ़ मोड़ स्थित बालाजी मंदिर और सार्वजनिक स्थान मंदिर परिषद परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता महेश जड़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मंदिर परिषद और उसके आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर कुल 7 पौधे रोपे गए। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति के हाथों कराया गया, जिससे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान मुरली देवी, कविता, सुमन, सावित्री, शारदा, मुकेशी, कोमल, गिरधारी यादव, महेश जड़वाल, बलराम जाट, राहुल डागर, गोपाल काकोडिया, रमेश काकोडिया, मंजू देवी, मुकेश यादव और उमेश यादव सहित कई लोग मौके पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उन पौधों की पूरी देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
- विराटनगर के ग्राम लाखावाला उर्फ भोजपुर में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और विराटनगर शहर संयोजक रतन शर्मा का जन्मदिवस ग्रामीणों और समर्थकों द्वारा बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रतन शर्मा को विराटनगर विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनकड़ की टीम का एक बेहद सक्रिय और मजबूत स्तंभ माना जाता है। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर लाखावाला उर्फ भोजपुर पहुंचे शहर संयोजक रतन शर्मा का स्थानीय ग्रामीणों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित बुजुर्गों और युवाओं ने उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शर्मा को साफा बांधा और फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक कुलदीप धनकड़ द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रतन शर्मा जैसे जमीनी नेताओं की बदौलत ही क्षेत्र में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। इसके जवाब में रतन शर्मा ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही क्षेत्र की सक्रिय महिला नेता अंजना महिपाल यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक विस्तार और सुदृढ़ीकरण की कवायद के तहत यह महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अंजना महिपाल यादव की यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर द्वारा की गई है। जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अंजना महिपाल यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर पूरी निष्ठा से खरी उतरेंगी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगी। इस संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी मिलते ही अंजना महिपाल यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया। सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंजना महिपाल यादव की इस नियुक्ति से कोटपूतली-बहरोड़ जिले में महिला कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच कांग्रेस की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।1
- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाने वाली बड़ी लापरवाही सामने आई है। राज्य में कई अभ्यर्थी जब अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, तो वहां केंद्र के स्थान पर एक क्रिकेट का मैदान मिला जहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसके चलते अभ्यर्थी हाथों में एडमिट कार्ड लेकर वास्तविक परीक्षा केंद्र की तलाश में भटकने को मजबूर हो गए। इस घटना से महीनों से तैयारी कर रहे युवाओं में भारी नाराजगी और भ्रम का माहौल है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्थागत चूक उनके मानसिक तनाव और समय दोनों को बर्बाद करती है। इस पूरे मामले ने परीक्षा प्रबंधन की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है और यदि यह मामला सही पाया जाता है तो दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।1
- जयपुर के आंधी में इंदिरा बाजार भिंडो के रास्ते चौराहे पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ स्थित एक अति प्राचीन और सैकड़ों साल पुराना बरगद का विशाल पेड़ दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक से जड़ सहित गिर पड़ा। इस घटना के कारण रास्ते पर खड़ी दो-चार स्कूटर और मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। विशाल पेड़ के गिरने से पूरा रास्ता बंद हो गया, जिसके बाद लोगों ने खुद ही डालियों को काटकर रास्ता बनाने और दुकानों के ऊपर से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया।1
- जयपुर में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बरामद कर लिया है और उसके नाबालिग दोस्त को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच के दौरान पीड़ित लड़की करीब दो महीने की गर्भवती पाई गई है। पुलिस के अनुसार, जयपुर की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की करीब ढाई महीने पहले अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की और काफी प्रयासों के बाद नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। मामले की जांच और पीड़िता के बयानों में यह खुलासा हुआ कि उसका नाबालिग दोस्त उसे मिलने के बहाने बुलाकर अपने साथ राजस्थान से बाहर ले गया था। आरोप है कि वह उसे वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब आरोपी को लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली, तो वह उसे वापस जयपुर लेकर आया। इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।1
- जयपुर में ओला, उबर और रैपिडो के बाइक राइडर्स ने एक सुर में अपनी मांगों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राइडर्स का स्पष्ट कहना है कि वे भविष्य में केवल उसी कंपनी के साथ काम करेंगे जो उन्हें उचित किराया देगी, उनकी समस्याओं को सुनेगी और सम्मान के साथ बेहतर कमाई प्रदान करेगी। बाइक राइडर्स के अनुसार, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल के खर्च, गाड़ियों के मेंटेनेंस और ऐप कंपनियों द्वारा लिए जाने वाले प्लेटफॉर्म शुल्क के कारण कम किराए पर काम करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। राइडर्स का मानना है कि अब समय आ गया है जब कंपनियों को ड्राइवरों की बात गंभीरता से सुननी चाहिए और अपनी किराया नीति में जरूरी सुधार करना चाहिए।1
- जयपुर के बंदा बस्ती वार्ड नंबर 19 में नगर निगम द्वारा सफाई किए जाने के बाद दीवारें टूटी हुई हैं। इस मामले पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।1
- प्रसिद्ध बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार वृंदावन जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गई। अभिनव ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुर्घटना की जानकारी साझा की है। उनके अनुसार, रास्ते में सड़क पर पड़ी ईंटों पर गाड़ी चढ़ते ही कार के दो टायर फट गए और एलॉय व्हील टूट गया। इसके कुछ ही पलों बाद टायर और वायरिंग में आग लग गई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। अभिनव अरोड़ा ने बताया कि यह सब राधारानी और बाँके बिहारी जी की कृपा से संभव हुआ और उन्होंने सभी शुभचिंतकों की दुआओं के लिए आभार व्यक्त किया। घटना के बाद उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने भी सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ और सुरक्षित होने की कामना करते हुए राहत जताई है।1