logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही क्षेत्र की सक्रिय महिला नेता अंजना महिपाल यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक विस्तार और सुदृढ़ीकरण की कवायद के तहत यह महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अंजना महिपाल यादव की यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर द्वारा की गई है। जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अंजना महिपाल यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर पूरी निष्ठा से खरी उतरेंगी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगी। इस संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी मिलते ही अंजना महिपाल यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया। सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंजना महिपाल यादव की इस नियुक्ति से कोटपूतली-बहरोड़ जिले में महिला कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच कांग्रेस की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।

1 hr ago
user_Kotputli-Behror
Kotputli-Behror
Kotputli, Jaipur•
1 hr ago

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही क्षेत्र की सक्रिय महिला नेता अंजना महिपाल यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक विस्तार और सुदृढ़ीकरण की कवायद के तहत यह महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अंजना महिपाल यादव की यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर द्वारा की गई है। जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अंजना महिपाल यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर पूरी निष्ठा से खरी उतरेंगी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगी। इस संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी मिलते ही अंजना महिपाल यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया। सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंजना महिपाल यादव की इस नियुक्ति से कोटपूतली-बहरोड़ जिले में महिला कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच कांग्रेस की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।

More news from Jaipur and nearby areas
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही क्षेत्र की सक्रिय महिला नेता अंजना महिपाल यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक विस्तार और सुदृढ़ीकरण की कवायद के तहत यह महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अंजना महिपाल यादव की यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर द्वारा की गई है। जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अंजना महिपाल यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर पूरी निष्ठा से खरी उतरेंगी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगी। इस संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी मिलते ही अंजना महिपाल यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया। सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंजना महिपाल यादव की इस नियुक्ति से कोटपूतली-बहरोड़ जिले में महिला कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच कांग्रेस की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही क्षेत्र की सक्रिय महिला नेता अंजना महिपाल यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक विस्तार और सुदृढ़ीकरण की कवायद के तहत यह महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

अंजना महिपाल यादव की यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर द्वारा की गई है। जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अंजना महिपाल यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर पूरी निष्ठा से खरी उतरेंगी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगी।

इस संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी मिलते ही अंजना महिपाल यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया। सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंजना महिपाल यादव की इस नियुक्ति से कोटपूतली-बहरोड़ जिले में महिला कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच कांग्रेस की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    Kotputli, Jaipur•
    1 hr ago
  • जयपुर के पांवटा स्थित ग्राम भाबरू के अंबेडकर सर्किल पर बने गणेशम पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में स्व. कृष्णा जाट की प्रथम पुण्यतिथि पर एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने मानवता की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पुनीत कार्य के दौरान कुल 86 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर के आयोजन में रतन चौधरी, सुनील चौधरी और नरेश जाट (एयरफोर्स) सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पहुंचीं कांग्रेस एससी विभाग की जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्त की हर एक बूंद किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकती है और स्व. बहन कृष्णा की स्मृति में इससे बड़ा और पवित्र पुण्य का कार्य कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई अपना हमें छोड़कर चला जाता है, तो उसकी याद को जिंदा रखने का सबसे बड़ा तरीका दूसरों के लिए जीना है। इस दौरान नीलकाधाम के महंत रामदास महाराज, विराटनगर विधायक प्रतिनिधि आशीष धनकड़, अमनदीप खोजा, महेश यादव और सुनील वर्मा समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए।
    1
    जयपुर के पांवटा स्थित ग्राम भाबरू के अंबेडकर सर्किल पर बने गणेशम पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में स्व. कृष्णा जाट की प्रथम पुण्यतिथि पर एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने मानवता की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पुनीत कार्य के दौरान कुल 86 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

शिविर के आयोजन में रतन चौधरी, सुनील चौधरी और नरेश जाट (एयरफोर्स) सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पहुंचीं कांग्रेस एससी विभाग की जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्त की हर एक बूंद किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकती है और स्व. बहन कृष्णा की स्मृति में इससे बड़ा और पवित्र पुण्य का कार्य कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई अपना हमें छोड़कर चला जाता है, तो उसकी याद को जिंदा रखने का सबसे बड़ा तरीका दूसरों के लिए जीना है।

इस दौरान नीलकाधाम के महंत रामदास महाराज, विराटनगर विधायक प्रतिनिधि आशीष धनकड़, अमनदीप खोजा, महेश यादव और सुनील वर्मा समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    15 hrs ago
  • ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी का विरोध देखने को मिला है। वहां कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ 'मोदी गो' के नारे लगाए गए, जिसके चलते उनका स्वागत होने के बजाय विरोध का सामना करना पड़ा।
    1
    ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी का विरोध देखने को मिला है। वहां कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ 'मोदी गो' के नारे लगाए गए, जिसके चलते उनका स्वागत होने के बजाय विरोध का सामना करना पड़ा।
    user_NARESH Kumar Khanna
    NARESH Kumar Khanna
    Local News Reporter बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • विराटनगर के ग्राम लाखावाला उर्फ भोजपुर में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और विराटनगर शहर संयोजक रतन शर्मा का जन्मदिवस ग्रामीणों और समर्थकों द्वारा बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रतन शर्मा को विराटनगर विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनकड़ की टीम का एक बेहद सक्रिय और मजबूत स्तंभ माना जाता है। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर लाखावाला उर्फ भोजपुर पहुंचे शहर संयोजक रतन शर्मा का स्थानीय ग्रामीणों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित बुजुर्गों और युवाओं ने उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शर्मा को साफा बांधा और फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक कुलदीप धनकड़ द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रतन शर्मा जैसे जमीनी नेताओं की बदौलत ही क्षेत्र में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। इसके जवाब में रतन शर्मा ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    विराटनगर के ग्राम लाखावाला उर्फ भोजपुर में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और विराटनगर शहर संयोजक रतन शर्मा का जन्मदिवस ग्रामीणों और समर्थकों द्वारा बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रतन शर्मा को विराटनगर विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनकड़ की टीम का एक बेहद सक्रिय और मजबूत स्तंभ माना जाता है।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर लाखावाला उर्फ भोजपुर पहुंचे शहर संयोजक रतन शर्मा का स्थानीय ग्रामीणों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित बुजुर्गों और युवाओं ने उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शर्मा को साफा बांधा और फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया।

इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक कुलदीप धनकड़ द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रतन शर्मा जैसे जमीनी नेताओं की बदौलत ही क्षेत्र में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। इसके जवाब में रतन शर्मा ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    14 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ के नारनौल में स्लम एरिया टैलेंट की होनहार बेटी कशिश ने वहां के माननीय विधायक श्री ओम प्रकाश यादव जी को अपने हाथों से बनाया हुआ स्केच भेंट किया है।
    1
    महेंद्रगढ़ के नारनौल में स्लम एरिया टैलेंट की होनहार बेटी कशिश ने वहां के माननीय विधायक श्री ओम प्रकाश यादव जी को अपने हाथों से बनाया हुआ स्केच भेंट किया है।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोलाहेड़ा गांव में वायुसेना के एक जांबाज जवान के आकस्मिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। गुजरात के गांधीनगर में तैनाती के दौरान कोलाहेड़ा निवासी 27 वर्षीय हवलदार विक्रम पायला का दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, विक्रम पायला शनिवार को छुट्टी लेकर अपने घर आने वाले थे और पूरा परिवार उनसे मिलने का इंतजार कर रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उनका पार्थिव देह तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक आवास पहुंचा। पति के शव को देखते ही पत्नी मंजू देवी फूट-फूटकर रोने लगीं, लेकिन इस विकट परिस्थिति में भी उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुए अपने वीर पति को अंतिम सैल्यूट कर विदाई दी। इस भावुक पल में वहां मौजूद हर एक शख्स की आंखें नम हो गईं, जब जवान की महज 6 महीने की मासूम बेटी निमिषा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं जवान की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल था। इससे पहले, दोपहर 2 बजे नारायणपुर से पैतृक गांव कोलाहेड़ा तक करीब 8 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के साथ सैकड़ों युवाओं और ग्रामीणों ने नम आंखों से वीर जवान को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोलाहेड़ा गांव में वायुसेना के एक जांबाज जवान के आकस्मिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। गुजरात के गांधीनगर में तैनाती के दौरान कोलाहेड़ा निवासी 27 वर्षीय हवलदार विक्रम पायला का दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से निधन हो गया।

परिजनों के अनुसार, विक्रम पायला शनिवार को छुट्टी लेकर अपने घर आने वाले थे और पूरा परिवार उनसे मिलने का इंतजार कर रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उनका पार्थिव देह तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक आवास पहुंचा। पति के शव को देखते ही पत्नी मंजू देवी फूट-फूटकर रोने लगीं, लेकिन इस विकट परिस्थिति में भी उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुए अपने वीर पति को अंतिम सैल्यूट कर विदाई दी।

इस भावुक पल में वहां मौजूद हर एक शख्स की आंखें नम हो गईं, जब जवान की महज 6 महीने की मासूम बेटी निमिषा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं जवान की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल था। इससे पहले, दोपहर 2 बजे नारायणपुर से पैतृक गांव कोलाहेड़ा तक करीब 8 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के साथ सैकड़ों युवाओं और ग्रामीणों ने नम आंखों से वीर जवान को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    Kotputli, Jaipur•
    14 hrs ago
  • पाली में एक सांड ने महिला पर हमला कर उसे अपने सींगों से 4 फीट ऊपर उछाल दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस भयानक हमले में महिला की पसलियां क्रैक हो गई हैं और उनके सिर में 8 टांके आए हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को पाली से जोधपुर रेफर किया गया है। सांड के इस हमले और आवारा पशुओं के आतंक के कारण क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
    1
    पाली में एक सांड ने महिला पर हमला कर उसे अपने सींगों से 4 फीट ऊपर उछाल दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस भयानक हमले में महिला की पसलियां क्रैक हो गई हैं और उनके सिर में 8 टांके आए हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को पाली से जोधपुर रेफर किया गया है। सांड के इस हमले और आवारा पशुओं के आतंक के कारण क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
    user_Jitendra Kumar saini riporter
    Jitendra Kumar saini riporter
    Local News Reporter बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.