Shuru
Apke Nagar Ki App…
खैर की घटना पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा वाइट देते हुए
MD News ( पत्रकार )
खैर की घटना पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा वाइट देते हुए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Pramod Singh2
- Post by MD News ( पत्रकार )1
- Post by AP NEWS NEWS1
- आज इगलास की फिजाओं में एक अलग ही सुगंध थी—यह सुगंध मिट्टी की तपन की नहीं, बल्कि भक्तों के अटूट विश्वास और श्रद्धा की थी। जब भगवान परशुराम की शोभायात्रा कस्बे की गलियों से गुजरी, तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो समय ठहर गया हो। लाखों कंठों से निकला "जय परशुराम" का उद्घोष केवल एक नारा नहीं था, बल्कि वह उस असीम शक्ति का आह्वान था जिसने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की। केसरिया साफा और समर्पण का भाव शोभायात्रा में शामिल हर भक्त के माथे पर लगा चंदन और सिर पर बंधा केसरिया साफा उनके स्वाभिमान और समर्पण का प्रतीक था। लाखों कार्यकर्ताओं का वह हुजूम, जो चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना नंगे पांव सड़कों पर नाच रहा था, यह दर्शा रहा था कि भक्ति जब पराकाष्ठा पर होती है, तो शरीर की थकान और मौसम की मार गौण हो जाती है। वह केवल एक भीड़ नहीं थी, वह एक 'साधना' थी जो सड़कों पर साकार हो रही थी। पुष्पवर्षा और देवत्व का अहसास जैसे ही भगवान का रथ आगे बढ़ता, छतों से होने वाली पुष्पवर्षा ऐसा आभास करा रही थी मानो आकाश से पुष्प-वृष्टि हो रही हो। इगलास का हर कोना, हर गली और हर चौखट आज दिव्य प्रकाश से आलोकित थी। भक्तों की आंखों में छलकते आंसू और चेहरों पर बिखरी मुस्कान यह बता रही थी कि उनके आराध्य उनके बीच साक्षात विराजमान हैं। एकता की शक्ति और भक्ति का संगम यह शोभायात्रा मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता का वह शंखनाद था, जिसने आपसी प्रेम और भाईचारे की मिसाल पेश की। जहाँ लाखों लोग एक ही धुन, एक ही लय और एक ही लक्ष्य—'धर्म की जय हो'—के साथ आगे बढ़ रहे थे। यह दृश्य उन तमाम लोगों के लिए एक संदेश था कि जब भक्ति और एकता का मिलन होता है, तो वह अजेय शक्ति बन जाती है।1
- हाथरस। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 28 अप्रैल को नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा दोपहर 3 बजे संत आश्रम बगीची, सीयल खेड़ा से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अलीगढ़ रोड स्थित अंबेडकर पार्क, खंदारी गढ़ी पर समाप्त होगी। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए आमजन से विशेष अपील की गई है कि मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर किसी प्रकार के झंडे न लगाए जाएं और न ही किसी अन्य के झंडे हटाए जाएं। साथ ही डीजे पर अश्लील अथवा जातिगत गीत न बजाने की भी हिदायत दी गई है। कार्यक्रम में लगभग आधा दर्जन बैंड, डीजे तथा बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर आधारित करीब 100 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा का शुभारंभ पूज्यनीय केंद्र भिक्खु संघ के नेतृत्व में किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में अनुयायियों के शामिल होने की संभावना है। नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत भी किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह उर्फ टीटू, पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, सरदार सुरजीत सिंह, पवन राज, नेत्रपाल सिंह, शैलेंद्र और डॉ. राहुल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- astro vastu remedies1
- हाथरस ब्लॉक के ग्राम पंचायत पुन्नैर स्थित नगला अडू की गौशाला का सोमवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंशों के रखरखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने भीषण गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गौवंशों को राहत देने के लिए तालाब निर्माण और धूप से बचाव हेतु शेड बनवाने के आदेश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- Post by AP NEWS NEWS1