Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास "समत्व भवन" में कार्यक्रम आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास "समत्व भवन" में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक एवं उद्यमिता क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 900 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को ₹450 करोड़ से अधिक तथा 120 से अधिक स्टार्टअप्स को ₹47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि अंतरित की। साथ ही, 75 औद्योगिक भूखंडों के लिए आशय पत्र प्रदान किए गए। इनसे लगभग ₹83 करोड़ का निवेश संभावित है, जिससे 640 रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
Prahlad Kachhwaha
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास "समत्व भवन" में कार्यक्रम आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास "समत्व भवन" में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक एवं उद्यमिता क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 900 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को ₹450 करोड़ से अधिक तथा 120 से अधिक स्टार्टअप्स को ₹47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि अंतरित की। साथ ही, 75 औद्योगिक भूखंडों के लिए आशय पत्र प्रदान किए गए। इनसे लगभग ₹83 करोड़ का निवेश संभावित है, जिससे 640 रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- खेल के मैदान में उतरे मंडला कलेक्टर! मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव घोटे ने खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल खेलकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। खेल भावना, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का दिया शानदार संदेश। खेलेंगे युवा, बढ़ेगा मध्यप्रदेश!1
- भक्ति, सेवा और श्रद्धा के साथ मनाया अमर शहीद संत कंवरराम साहिब का वरसी उत्सव भक्ति, सेवा और श्रद्धा के साथ मनाया अमर शहीद संत कंवरराम साहिब का वरसी उत्सव श्री झूलेलाल धाम में हुए धार्मिक आयोजन, पल्लव की रात में सामाजिक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां, भंडारा प्रसादी में शामिल हुए श्रद्धालु मंडला। अमर शहीद संत कंवरराम साहिब जी का वरसी उत्सव शनिवार को श्री गुरुद्वारा साहिब के ऊपर स्थित श्री झूलेलाल धाम में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर संत कंवरराम साहिब के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। इसके पश्चात आरती, पूजा के साथ भोग साहिब की रस्म अदा की गई और श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। शाम को सामाजिक संगत ने भक्ति भाव से बहिराणा साहिब का पूजन कर नर्मदा तट के लिए प्रस्थान किया। मां नर्मदा के तट पर परंपरागत पूजन-अर्चन किया गया। शाम को आयोजित पल्लव की रात में सामाजिक कलाकारों ने भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान समाज के लोगों ने पल्लव कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पल्लव की रात आयोजन में संत कंवरराम साहिब की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। उपस्थित जनों ने माथा टेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में सभी श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे और उत्सव को यादगार बनाया। आयोजन में भक्ति संगीत और धार्मिक प्रस्तुतियों ने संगत को भावविभोर किया। श्रद्धालुओं ने संत कंवरराम साहिब के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए नमन किया। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने आयोजन में सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में धार्मिक वातावरण बना रहा और समाज के लोगों ने एकजुट होकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ वरसी उत्सव में सहभागिता की।1
- 🔴 जबलपुर में 4.35 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर चालक समेत दो तस्कर गिरफ्तार ओडिशा से मैहर जा रही थी गांजे की खेप, पेंट के 412 डिब्बों के बीच छिपाई थीं 28 बोरियां; पुलिस ने 871 किलो गांजा पकड़ा। जबलपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कंटेनर में रखे पेंट के 412 डिब्बों के बीच गांजे की 28 बोरियां छिपा रखी थीं। पुलिस ने कंटेनर से कुल 871 किलो 95 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में कंटेनर चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 🚨 एनएच-30 पर पुलिस ने रोका संदिग्ध कंटेनर जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 2 बजे गोसलपुर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और गोसलपुर पुलिस की संयुक्त टीम एनएच-30 पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुस्करा मोड़ के पास तेज रफ्तार से जा रहे एक संदिग्ध कंटेनर पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने कंटेनर का पीछा किया और मोहतरा टोल के पास घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कंटेनर में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। 📦 पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थीं 28 बोरियां कंटेनर की तलाशी लेने पर पुलिस भी हैरान रह गई। अंदर पेंट के 412 डिब्बे रखे हुए थे। इन्हीं डिब्बों के बीच गांजे की 28 बोरियां छिपाई गई थीं। बोरियों में खाकी रंग के टेप से पैक गांजे के पैकेट रखे हुए थे। तौल करने पर कुल 871 किलो 95 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपए है। 👮 उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की है: 1. धर्मवीर सिंह (45 वर्ष) — निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश। 2. विक्रम करमाकर (24 वर्ष) — निवासी दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल। इस कार्रवाई में जबलपुर पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश के झांसी की नारकोटिक्स विंग भी शामिल रही। 🔎 एक लाख रुपए में गांजा पहुंचाने का हुआ था सौदा पुलिस पूछताछ में कंटेनर चालक धर्मवीर सिंह ने बताया कि ओडिशा के बलांगीर निवासी प्रभात साहू के कहने पर वह गांजे की खेप मध्य प्रदेश लेकर आया था। आरोपी के मुताबिक, इस खेप को पहुंचाने के बदले उसे एक लाख रुपए मिलने थे। 27 अक्टूबर को उसने प्रभात साहू के यहां से गांजे की 28 बोरियां कंटेनर में लोड की थीं। योजना के मुताबिक, गांजे की खेप मैहर पहुंचने से पहले एक जियो पेट्रोल पंप के पास उतारनी थी। ⚖️ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने गांजे के अलावा पेंट के 412 डिब्बे और तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। ओडिशा से गांजे की खेप किसके माध्यम से पहुंचाई जा रही थी और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है। अब पुलिस की जांच का सबसे अहम सवाल है कि इस करोड़ों की तस्करी के पीछे मुख्य सप्लायर कौन है और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं? 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ ✍️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर।1
- BPL कार्ड धारक से ₹1.08 लाख की मांग! RTI के नाम पर मझौली जनपद पंचायत का मामला चर्चा में जबलपुर के मझौली जनपद पंचायत से RTI का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक BPL कार्ड धारक से सूचना मांगने के बदले 1 लाख 8 हजार रुपये जमा करने को कहा गया है!1
- बिलहरी में फिर कुत्ते की वजह से फिसली बाइक, आवारा कुत्तों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही नगर निगम, सीसीटीवी में कैद हुई घटना#जबलपुर #news #नगर निगम1
- कादम्बरी के राष्ट्रीय साहित्यकार समारोह में 129 साहित्यकार सम्मानित साहित्यकार समाज के द्रष्टा होते है जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साहित्यिक संस्था 'कादम्बरी' का अखिल भारतीय साहित्यकार-पत्रकार सम्मान समारोह शहीद स्मारक सभागार में संपन्न हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी महाराज एवं प्रज्ञा पीठाधीश्वर साध्वी विभानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में इस अवसर पर देश के विभिन्न अंचलों से आए 129 साहित्यकारों को कुल 4 लाख 18 हजार 200 रुपये की सम्मान राशि, मानपत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने साहित्यकारों को समाज का द्रष्टा बताते हुए कहा कि साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की संवेदनाओं, परिस्थितियों और समय के यथार्थ को अभिव्यक्त करते हैं। 'कादम्बरी' के अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे ने कहा कि कादम्बरी का सम्मान मनीषियों की स्मृति का सम्मान है,यह श्रद्धा की पावन अंजुरी है। महामंत्री राजेश पाठक प्रवीण ने सम्मानित साहित्यकारों का परिचय देते हुए समारोह का संचालन किया।विशिष्ठ अतिथि अशोक मनोध्याय,डॉ. जितेंद्र जामदार सहित साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।प्रारम्भ में सेम सीनियर सिटीजन द्वारा देशभक्ति नाटक, मोती शिवहरे एवं आरती श्रीवास्तव के निर्देशन में वंदना नृत्यों को प्रस्तुत किया गया। समारोह में डॉ.अनामिका तिवारी, डॉ.लखविन्दर कौर जस्सल,ज्योति मिश्रा,ज्योति प्यासी,नौमी श्रीवास्तव,राकेश माहेश्वरी सहित 14 कृतियों का विमोचन हुआ। इनका हुआ सम्मान इस अवसर पर स्वामी प्रज्ञानंद सम्मान विमल बुंदेला (छतरपुर), स्व. ब्रह्मदत्त तिवारी सम्मान सुधाकर शर्मा (बालाघाट), स्व. महेशकिशोर शर्मा सम्मान डॉ. अनुज प्रताप सिंह (मिर्जापुर), स्व. लक्ष्मी शर्मा सम्मान डॉ. पशुपतिनाथ उपाध्याय (अलीगढ़), स्व.ओंकार दुबे सम्मान गिरिमोहन गुरु (नर्मदापुरम), स्व. डॉ. गार्गीशरण मिश्रा सम्मान भगत दुबे एवं डॉ. संध्या जैन श्रुति, स्व. ओंकार प्रसाद तिवारी सम्मान सुरेंद्र कौशिक (यूएसए),एवं देवेंद्र मिश्रा, पं.अश्वनी कुमार पाठक सम्मान डॉ. सुधा गुप्ता एवं डॉ.आध्या प्रसाद सिंह, स्व. रामेंद्र तिवारी सम्मान प्रबोध गोविल (जयपुर), सेठ गोविंददास सम्मान मुक्तिनाथ झा (बिहार), स्व. विश्वंभर दयाल अग्रवाल सम्मान नरेंद्र दीपक (भोपाल), स्व. भवानी प्रसाद तिवारी सम्मान जगदीश मोहन रावत, स्व. डॉ. सुमित्र सम्मान कैलाशनाथ वाजपेयी, लक्ष्मीदेवी देवपुरा सम्मान वीरेंद्र निर्झर (बुरहानपुर)स्व. राजेश दुबे सम्मान मनोरमा श्रीवास्तव (भोपाल), स्व. डॉ. जमालुद्दीन सम्मान वीरेंद्र चंद्रसखी (गाजियाबाद) देवदास मयला सम्मान सुनील बाजपेयी (लखनऊ), स्व.जवाहरलाल तरुण सम्मान डॉ. गिरिजा नरवरिया (भिंड),महीयसी प्रभासिंह सम्मान डॉ. रविबाला महाजन(खरगौन) सुखेन्द्र सिंह सम्मान डॉ.विजय प्रकाश सैनी को दिया गया।इसके अतिरिक्त स्व.अवधेश कुमार माथुर,डॉ.कृष्णकांत चतुर्वेदी,स्व. प्रेमकिशोर भार्गव,स्व.हनुमान प्रसाद शर्मा,स्व.सुशील कुमार पांडे,स्व.रमा आलोक,स्व.डॉ पूरनचंद श्रीवास्तव,स्व.डॉ. गायत्री तिवारी,स्व.नीना माथुर, स्व.श्रवण दीपावरे, स्व. सिद्धार्थ भट्ट, स्व. आशा देवी दुबे, स्व. आशुतोष तिवारी, स्व. सुधीर वाजपेयी, स्व. अवधेश माथुर, स्व. विद्यासागर शर्मा, स्व. हनुमान प्रसाद शर्मा, स्व. प्रेमकिशोर भार्गव की स्मृति में भी सम्मान प्रदान किए गए।अतिथि स्वागत राजेंद्र मिश्रा, अमरेंद्र नारायण,प्रतुल श्रीवास्तव,विजय जायसवाल, यशोवर्धन पाठक, संतोष नेमा,आशुतोष तिवारी डॉ. संध्या श्रुति,सिद्देश्वरी सराफ, अस्मिता शैली, प्रभा शील, ज्योति मिश्रा ज्योति प्यासी, गीता पाण्डे, भावना निगम, विनीता पेगवार,तरुणा खरे,गीता पांडे,प्रीति नामदेव,राजीव गुप्ता,सुरेश दर्पण,चंद्रकांत जैन एड. दीपक पचौरी ने किया।4
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास "समत्व भवन" में कार्यक्रम आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास "समत्व भवन" में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक एवं उद्यमिता क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 900 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को ₹450 करोड़ से अधिक तथा 120 से अधिक स्टार्टअप्स को ₹47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि अंतरित की। साथ ही, 75 औद्योगिक भूखंडों के लिए आशय पत्र प्रदान किए गए। इनसे लगभग ₹83 करोड़ का निवेश संभावित है, जिससे 640 रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।1
- उज्जैन के होटल में मौत का चैंबर, सफाई करने उतरे 4 लोगों की गई जान, बचाने पहुंचे लोग भी बीमार1