Shuru
Apke Nagar Ki App…
bhoj khane ke liye aaya dekhiae doston Kya Ho Gaya barish hone ke Karan
Vijay kumar
bhoj khane ke liye aaya dekhiae doston Kya Ho Gaya barish hone ke Karan
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Rahul kumar1
- Post by Csi news1
- आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को श्रम अधीक्षक अररिया अमित कुमार के अध्यक्षता मे बाल श्रम उन्मूलन दिवस 2026 के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन अररिया के सभागार मे बैठक की गई | इस कार्यक्रम का आयोजन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, श्रम अधीक्षक अररिया एवं जिला प्रशासन अररिया के सयुक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया, आयोजित कार्यक्रम मे सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया शंभू कुमार रजक, अध्यक्ष एवं सदस्य बाल कल्याण समिति अररिया दीपक कुमार वर्मा, बाल संरक्षण पदाधिकारी बबलू पाल, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के कोषाध्यक्ष मो. मुख्तार आलम, जिला समन्वयक दीपक कुमार पासवान,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अररिया सदर सौरव प्रभाकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नरपतगंज ममता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी फारबिसगंज अमित कश्यप इत्यादि ने अररिया जिला को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु अपना-अपना विचार दिया और श्रम अधीक्षक अररिया अमित कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को अररिया जिला को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया कार्यक्रम का धन्यवादज्ञापन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के कोषाध्यक्ष मो. मुख्तार आलम ने किया |1
- Post by Davesh Raj1
- road tuta hua Hai1
- बड़ी खबर: सुपौल जिले के प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत सुरियारी टेकुना गांव में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक तेज गर्जन के साथ आसमानी बिजली एक नारियल के पेड़ पर आ गिरी। बिजली गिरते ही नारियल के पेड़ ने भीषण आग पकड़ ली और देखते ही देखते पेड़ धू-धू कर जलने लगा। आस-पास के ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल गया। गनीमत यह रही कि इस घटना की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन पेड़ की ऊंचाई और आग की लपटों के कारण काफी नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है। मौसम विभाग ने भी आने वाले समय में वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सावधानी संदेश: खराब मौसम के दौरान बिजली कड़कने पर ऊंचे पेड़ों, खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें और सुरक्षित पक्के मकानों की शरण लें।1
- Post by Csi news1
- राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ: NEP 2020 की ओर बढ़ते कदम। जोगबनी, अररिया। जोगबनी स्थानीय पटेलनगर स्थित राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर +2 के प्रांगण में गुरुवार को आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। विद्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ 'इंटरएक्टिव स्मार्ट पैनल' स्थापित किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन विद्यालय के गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। स्मार्ट पैनल का उद्घाटन विद्यालय की माननीय अध्यक्षया श्रीमती रानी देवी, सचिव माननीय राजनन्दन यादव, कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष भागवत प्रसाद मेहता, सदस्य संजीव साह एवं प्रधानाचार्य विद्या नंद मंडल के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथियों का परिचय कराया और पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव माननीय राजनन्दन यादव ने कहा कि आज के तकनीकी युग में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर आधारित शिक्षा अनिवार्य हो गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्मार्ट पैनल के माध्यम से छात्र कठिन विषयों को भी रोचक और दृश्यात्मक तरीके से समझ सकेंगे।विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्या नंद मंडल ने अपने संबोधन में बताया कि समय के साथ शिक्षा पद्धति में बदलाव लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा: "विद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप ढालना हमारी प्राथमिकता है। यह स्मार्ट पैनल न केवल शिक्षकों की शिक्षण शैली को आधुनिक बनाएगा, बल्कि विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को भी नया आयाम देगा।" इस महत्वपूर्ण उपलब्धि और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रमुख अजीत कुमार ने साझा की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई शुरुआत का स्वागत किया।1
- बिहार के मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस झड़प में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दरअसल मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के घोरमुहा गांव में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई ग्रामीण भी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गम्हरिया थाना के थानाध्यक्ष राघव शरण भी इस झड़प में चोटिल हुए हैं, साथ ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर आगे की रणनीति बनाई जा रही है। फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1