Shuru
Apke Nagar Ki App…
road tuta hua Hai road tuta hua Hai aur ho gaya hai aur theek karo aage road tuta hua Hai
Suraj Kumar
road tuta hua Hai road tuta hua Hai aur ho gaya hai aur theek karo aage road tuta hua Hai
More news from बिहार and nearby areas
- 20 वीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की 142 वीं पावन जयंती समारोह सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत बथनाहा टोला स्थित महर्षि मेही हृदय धाम संत साही नगर में गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के स्वामी अनूभानंद बाबा एवं स्वामी ज्ञानी बाबा ने जानकारी देते हुए बताया की प्रातः काल सात बजे से सैकड़ों श्रद्धालु एवं बैंड बाजे के साथ भव्य प्रभात फेरी निकली गई जो विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आश्रम पहुंचे। प्रभात फेरी के दौरान सद्गुरु महाराज की जय नारा से गुंजायमान होता रहा इस बीच सभी भाव विभोर दिखे। स्तुति विनती सद्ग ग्रंथ पाठ एवं पुष्पांजलि के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। विशाल भंडारा के बाद संत महात्मा द्वारा सत्संग प्रवचन एवं भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। आज के युग में मनुष्य को अपना जीवन सरल बनाने के लिए संत महात्मा के शरण में जाना ही पड़ता है जिसके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने के बाद कोई भी मनुष्य अपने को उद्धार कर सकते हैं।1
- Post by Rahul kumar1
- please doston hamari setting Kara do 9306287265 cells me1
- सहरसा जिले के महिषी स्थित ऐतिहासिक मंडन धाम में आज उस समय आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती का भव्य आगमन हुआ। मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल-शहनाई और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरा मंडन धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। मंडन धाम का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। मान्यता है कि आठवीं शताब्दी में इसी पावन भूमि पर आदि गुरु शंकराचार्य और महान विद्वान मंडन मिश्र तथा भारती देवी के बीच ऐतिहासिक शास्त्रार्थ हुआ था। इस शास्त्रार्थ में विजय के बाद मंडन मिश्र ने आदि शंकराचार्य का शिष्यत्व स्वीकार कर लिया और उनके साथ कांची चले गए। आज भी कांची मठ में स्थित उनका मंदिर इस ऐतिहासिक प्रसंग की याद दिलाता है। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि महिषी की यह भूमि अत्यंत पूजनीय है। यह केवल शास्त्रार्थ की धरती ही नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र भी है। उन्होंने बिहार के लोगों की आस्था और धार्मिक जागरूकता की सराहना की। शंकराचार्य ने यह भी बताया कि कांची कामकोटि पीठ पिछले पांच दशकों से महिषी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आने वाले समय में मंडन धाम को और अधिक विकसित करने की योजना है, ताकि इसकी गौरवशाली परंपरा नई पीढ़ियों तक पहुंच सके।1
- Post by Ramsingh82355298901
- नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर के समीप मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक पलटने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एकजुटता दिखाई और चालक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक अंदर दब गया था। शोर सुनकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद कड़ी कोशिशों से ट्रक के हिस्से को काटकर या दबाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में चालक का एक हाथ गंभीर रूप से टूट गया है। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों ने साबित कर दिया कि सही समय पर दिखाई गई सूझबूझ किसी का जीवन बचा सकती है। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और ट्रक को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।1
- बिहार के मधेपुरा से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां जमीन के छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा गांव रणभूमि में बदल गया। लाठी-डंडों से हुए इस खूनी टकराव में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मधेपुरा के घैलाढ ओपी क्षेत्र के झिटकिया पंचायत स्थित महुआ वार्ड नंबर 3… जहां जमीन विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया… और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले मामूली कहासुनी हुई। लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। इस हिंसक झड़प में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घैलाढ़ पीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और वायरल वीडियो ने लोगों के बीच दहशत और बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है… और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर विवाद इतना हिंसक कैसे हुआ। बाइट ---दिलीप यादव, घायल के परिजन बाइट ---घायल4
- खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बी एस एफ सी गोदाम से जो अपने कार्यों के लापरवाही को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है चाहे गोदाम में कार्यरत मजदूर द्वारा अनाज चोरी का मामला हो या जन वितरण प्रणाली डीलर को अनाज कम देने का मामला हो या समय पर अनाज नहीं देने का मामला हो जिस पर आज तक जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया गया है जिससे गोदाम मैनेजर सहित गोदाम में लगे मजदूर का मनोबल हमेशा ऊंचा रहता है। ऐसे में सरकार की मजबूरी है या विभाग की लापरवाही जिसका खामियाजा गरीब परिवार के लाभार्थी को भुगतना पड़ता है। ताजा मामला क्या है सुनते हैं सौर बाजार प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष राजदीप कुमार से।1
- Post by Vijay kumar1