logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में जमीन विवाद बना जंग का मैदान, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष, 3 की हालत गंभीर, VIDEO से फैली दहशत बिहार के मधेपुरा से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां जमीन के छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा गांव रणभूमि में बदल गया। लाठी-डंडों से हुए इस खूनी टकराव में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मधेपुरा के घैलाढ ओपी क्षेत्र के झिटकिया पंचायत स्थित महुआ वार्ड नंबर 3… जहां जमीन विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया… और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले मामूली कहासुनी हुई। लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। इस हिंसक झड़प में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घैलाढ़ पीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और वायरल वीडियो ने लोगों के बीच दहशत और बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है… और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर विवाद इतना हिंसक कैसे हुआ। बाइट ---दिलीप यादव, घायल के परिजन बाइट ---घायल

12 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
12 hrs ago

मधेपुरा में जमीन विवाद बना जंग का मैदान, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष, 3 की हालत गंभीर, VIDEO से फैली दहशत बिहार के मधेपुरा से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां जमीन के छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा गांव रणभूमि में बदल गया। लाठी-डंडों से हुए इस खूनी टकराव में तीन लोग

गंभीर रूप से घायल हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मधेपुरा के घैलाढ ओपी क्षेत्र के झिटकिया पंचायत स्थित महुआ वार्ड नंबर 3… जहां जमीन विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया… और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले मामूली

कहासुनी हुई। लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। इस हिंसक झड़प में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घैलाढ़ पीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में

तनाव का माहौल है और वायरल वीडियो ने लोगों के बीच दहशत और बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है… और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर विवाद इतना हिंसक कैसे हुआ। बाइट ---दिलीप यादव, घायल के परिजन बाइट ---घायल

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस झड़प में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दरअसल मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के घोरमुहा गांव में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई ग्रामीण भी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गम्हरिया थाना के थानाध्यक्ष राघव शरण भी इस झड़प में चोटिल हुए हैं, साथ ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर आगे की रणनीति बनाई जा रही है। फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    बिहार के मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस झड़प में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
दरअसल मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के घोरमुहा गांव में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई ग्रामीण भी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गम्हरिया थाना के थानाध्यक्ष राघव शरण भी इस झड़प में चोटिल हुए हैं, साथ ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर आगे की रणनीति बनाई जा रही है।
फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • 20 वीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की 142 वीं पावन जयंती समारोह सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत बथनाहा टोला स्थित महर्षि मेही हृदय धाम संत साही नगर में गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के स्वामी अनूभानंद बाबा एवं स्वामी ज्ञानी बाबा ने जानकारी देते हुए बताया की प्रातः काल सात बजे से सैकड़ों श्रद्धालु एवं बैंड बाजे के साथ भव्य प्रभात फेरी निकली गई जो विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आश्रम पहुंचे। प्रभात फेरी के दौरान सद्गुरु महाराज की जय नारा से गुंजायमान होता रहा इस बीच सभी भाव विभोर दिखे। स्तुति विनती सद्ग ग्रंथ पाठ एवं पुष्पांजलि के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। विशाल भंडारा के बाद संत महात्मा द्वारा सत्संग प्रवचन एवं भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। आज के युग में मनुष्य को अपना जीवन सरल बनाने के लिए संत महात्मा के शरण में जाना ही पड़ता है जिसके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने के बाद कोई भी मनुष्य अपने को उद्धार कर सकते हैं।
    1
    20 वीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की 142 वीं पावन जयंती समारोह सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत बथनाहा टोला स्थित महर्षि मेही हृदय धाम संत साही नगर में गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के स्वामी अनूभानंद बाबा एवं स्वामी ज्ञानी बाबा ने जानकारी देते हुए बताया की प्रातः काल सात बजे से सैकड़ों श्रद्धालु एवं बैंड बाजे के साथ भव्य प्रभात फेरी निकली गई जो विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आश्रम पहुंचे। प्रभात फेरी के दौरान सद्गुरु महाराज की जय नारा से गुंजायमान होता रहा इस बीच सभी भाव विभोर दिखे। स्तुति विनती सद्ग ग्रंथ पाठ एवं पुष्पांजलि के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। विशाल भंडारा के बाद संत महात्मा द्वारा सत्संग प्रवचन एवं भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। आज के युग में मनुष्य को अपना जीवन सरल बनाने के लिए संत महात्मा के शरण में जाना ही पड़ता है जिसके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने के बाद कोई भी मनुष्य अपने को उद्धार कर सकते हैं।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by Rahul kumar
    1
    Post by Rahul kumar
    user_Rahul kumar
    Rahul kumar
    त्रिवेणीगंज, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Md Saddam Ansari
    1
    Post by Md Saddam Ansari
    user_Md Saddam Ansari
    Md Saddam Ansari
    Grain Wholesaler कहरा, सहरसा, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Vijay kumar
    1
    Post by Vijay kumar
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist Chhatapur, Supaul•
    9 min ago
  • सहरसा जिले के महिषी स्थित ऐतिहासिक मंडन धाम में आज उस समय आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती का भव्य आगमन हुआ। मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल-शहनाई और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरा मंडन धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। मंडन धाम का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। मान्यता है कि आठवीं शताब्दी में इसी पावन भूमि पर आदि गुरु शंकराचार्य और महान विद्वान मंडन मिश्र तथा भारती देवी के बीच ऐतिहासिक शास्त्रार्थ हुआ था। इस शास्त्रार्थ में विजय के बाद मंडन मिश्र ने आदि शंकराचार्य का शिष्यत्व स्वीकार कर लिया और उनके साथ कांची चले गए। आज भी कांची मठ में स्थित उनका मंदिर इस ऐतिहासिक प्रसंग की याद दिलाता है। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि महिषी की यह भूमि अत्यंत पूजनीय है। यह केवल शास्त्रार्थ की धरती ही नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र भी है। उन्होंने बिहार के लोगों की आस्था और धार्मिक जागरूकता की सराहना की। शंकराचार्य ने यह भी बताया कि कांची कामकोटि पीठ पिछले पांच दशकों से महिषी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आने वाले समय में मंडन धाम को और अधिक विकसित करने की योजना है, ताकि इसकी गौरवशाली परंपरा नई पीढ़ियों तक पहुंच सके।
    1
    सहरसा जिले के महिषी स्थित ऐतिहासिक मंडन धाम में आज उस समय आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती का भव्य आगमन हुआ।
मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल-शहनाई और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरा मंडन धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
मंडन धाम का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। मान्यता है कि आठवीं शताब्दी में इसी पावन भूमि पर आदि गुरु शंकराचार्य और महान विद्वान मंडन मिश्र तथा भारती देवी के बीच ऐतिहासिक शास्त्रार्थ हुआ था। इस शास्त्रार्थ में विजय के बाद मंडन मिश्र ने आदि शंकराचार्य का शिष्यत्व स्वीकार कर लिया और उनके साथ कांची चले गए।
आज भी कांची मठ में स्थित उनका मंदिर इस ऐतिहासिक प्रसंग की याद दिलाता है।
अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि महिषी की यह भूमि अत्यंत पूजनीय है। यह केवल शास्त्रार्थ की धरती ही नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र भी है। उन्होंने बिहार के लोगों की आस्था और धार्मिक जागरूकता की सराहना की।
शंकराचार्य ने यह भी बताया कि कांची कामकोटि पीठ पिछले पांच दशकों से महिषी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आने वाले समय में मंडन धाम को और अधिक विकसित करने की योजना है, ताकि इसकी गौरवशाली परंपरा नई पीढ़ियों तक पहुंच सके।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Mahishi, Saharsa•
    52 min ago
  • Post by Ramsingh8235529890
    1
    Post by Ramsingh8235529890
    user_Ramsingh8235529890
    Ramsingh8235529890
    Fitness Trainer भरगामा, अररिया, बिहार•
    8 hrs ago
  • मधेपुरा के शंकरपुर प्रखंड की जिरवा मधैली पंचायत में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बिरेली बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार आंगनवाड़ी सहायिका प्रेमलता कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद भाई बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि प्रेमलता कुमारी अपने मायके भर्राही थाना क्षेत्र के ईटहरी गोहमनी गांव से अपने ससुराल जिरवा लौट रही थीं, तभी रास्ते में मौत बनकर आई स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव को गांव लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका प्रेमलता कुमारी जिरवा वार्ड नंबर-3 निवासी अनमोल यादव की पत्नी थीं और आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-10 में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। बाइट -मृतका के परिजन
    4
    मधेपुरा के शंकरपुर प्रखंड की जिरवा मधैली पंचायत में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बिरेली बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में बाइक पर सवार आंगनवाड़ी सहायिका प्रेमलता कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद भाई बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि प्रेमलता कुमारी अपने मायके भर्राही थाना क्षेत्र के ईटहरी गोहमनी गांव से अपने ससुराल जिरवा लौट रही थीं, तभी रास्ते में मौत बनकर आई स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव को गांव लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका प्रेमलता कुमारी जिरवा वार्ड नंबर-3 निवासी अनमोल यादव की पत्नी थीं और आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-10 में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
बाइट -मृतका के परिजन
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.