शाम होते ही नशा कारोबारियों का लगने लगता है जमावड़ा स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती तेज करने की उठाया मांग खबर है सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के जहां पदमपुरा गांव से बराही गांव जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग में शाम होते ही नशा कारोबारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। इसको लेकर दर्जनों लोगों ने बताया की अन्य जिले से कई युवक अपने बाइक से शाम ढलते ही इस सड़क मार्ग में आते हैं जहां पहले से ही नशा के शौकीन उनके इंतजार में रहते हैं इस दौरान वे अपने साथ प्रतिबंधित कोरेक्स के अलावा स्मैक भी लेकर आता है इससे पहले उनके द्वारा नियुक्त एजेंट दिन भर ग्राहक के तलाश में घूमते रहते हैं जिसका अंदाजा लगाया जाना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार उसे गिरफ्त में लेने का प्रयास भी किया गया है मगर स्थानीय कुछ युवा के मदद से जो नशा के शिकार हो चुके हैं उनके मदद से वो फरार हो जाता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने शाम होने के बाद इस सड़क मार्ग में पुलिस गस्ती तेज करने की मांग उठाया है जिससे नशा कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में आ सके।
शाम होते ही नशा कारोबारियों का लगने लगता है जमावड़ा स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती तेज करने की उठाया मांग खबर है सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के जहां पदमपुरा गांव से बराही गांव जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग में शाम होते ही नशा कारोबारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। इसको लेकर दर्जनों लोगों ने बताया की अन्य जिले से कई युवक अपने बाइक से शाम ढलते ही इस सड़क मार्ग में आते हैं जहां पहले से ही नशा के शौकीन उनके इंतजार में रहते हैं इस दौरान वे अपने साथ प्रतिबंधित कोरेक्स के अलावा स्मैक भी लेकर आता है इससे पहले उनके द्वारा नियुक्त एजेंट दिन भर ग्राहक के तलाश में घूमते रहते हैं जिसका अंदाजा लगाया जाना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार उसे गिरफ्त में लेने का प्रयास भी किया गया है मगर स्थानीय कुछ युवा के मदद से जो नशा के शिकार हो चुके हैं उनके मदद से वो फरार हो जाता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने शाम होने के बाद इस सड़क मार्ग में पुलिस गस्ती तेज करने की मांग उठाया है जिससे नशा कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में आ सके।
- मधेपुरा में नकली नोट के जरिए बाजार में ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 80 हजार रुपये के नकली नोट समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। घटना 14 अप्रैल की है, जब पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी गांव में दो युवक नकली 200 रुपये के नोट से सामान खरीदते पकड़े गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जहां से 23 नकली नोट, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में मुख्य आरोपी नितीश कुमार की निशानदेही पर पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से मो. ऐनुल के पास से 80 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। इससे अंतरजिला स्तर पर फैले गिरोह का खुलासा हुआ। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने आम लोगों से संदिग्ध नोट मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। बाइट - अविनाश कुमार, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज4
- सहरसा के अगवानपुर स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज में एक छात्र की मौत के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज के छात्र रोहित कुमार कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि कॉलेज परिसर में एम्बुलेंस या कोई चारपहिया वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। इलाज में हुई देरी के चलते आखिरकार छात्र की मौत हो गई, जिसके बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि कॉलेज के प्रिंसिपल को तत्काल हटाया जाए, कैंपस में एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए और एक प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किया जाए, जहां डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके साथ ही छात्रों ने मृतक छात्र के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, सबौर से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम सहरसा पहुंची है। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।1
- नौहट्टा प्रखंड के ग्राम गढीया स्थित प्राथमिक विद्यालय में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुशासन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार पाकर नन्हे बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और बच्चों में प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना विकसित करना था। प्रधानाध्यापक की विशेष अपील विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से सीधा संवाद करते हुए भावुक अपील की: "बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि हम इन्हें आज सही शिक्षा और संस्कार देंगे, तो ही ये कल एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकेंगे। मेरी सभी अभिभावकों से विनती है कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।"1
- Post by Kumar Raj1
- बेलदौर थाना गेट पर थाना अध्यक्ष के खिलाफ कुमारी देवी रानी द्वारा जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। #Beldour #Khagaria #BreakingNews #Protest #BiharNews #Media #PressFreedom #Viral #Trending #SidhaSach1
- छातापुर /सुपौल- में बस स्टैंड बस में आग लगने के कारण पब्लिक आक्रोश में पुलिस गाड़ी को तोड़फोड़ कर दिया1
- सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय गड़िया में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली से पांचवीं तक के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया—“अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।” नन्हे कलाकारों के शानदार नृत्य प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आएं और शिक्षा के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने यह भी अपील की कि हर ग्रामीण अपने आसपास के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को सम्मानित किया, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा के महत्व का संदेश भी दिया।1
- Post by Kumar Raj1
- अररिया जिले का बढ़ा मान, श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत1