logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहरसा एग्रीकल्चर कॉलेज में छात्र की मौत पर बवाल इलाज में देरी का आरोप, छात्रों का फूटा गुस्सा सहरसा के अगवानपुर स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज में एक छात्र की मौत के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज के छात्र रोहित कुमार कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि कॉलेज परिसर में एम्बुलेंस या कोई चारपहिया वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। इलाज में हुई देरी के चलते आखिरकार छात्र की मौत हो गई, जिसके बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि कॉलेज के प्रिंसिपल को तत्काल हटाया जाए, कैंपस में एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए और एक प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किया जाए, जहां डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके साथ ही छात्रों ने मृतक छात्र के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, सबौर से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम सहरसा पहुंची है। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।

2 hrs ago
user_PP News Koshi
PP News Koshi
Voice of people Nauhatta, Saharsa•
2 hrs ago

सहरसा एग्रीकल्चर कॉलेज में छात्र की मौत पर बवाल इलाज में देरी का आरोप, छात्रों का फूटा गुस्सा सहरसा के अगवानपुर स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज में एक छात्र की मौत के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज के छात्र रोहित कुमार कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि कॉलेज परिसर में एम्बुलेंस या कोई चारपहिया वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। इलाज में हुई देरी के चलते आखिरकार छात्र की मौत हो गई, जिसके बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि कॉलेज के प्रिंसिपल को तत्काल हटाया जाए, कैंपस में एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए और एक प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किया जाए, जहां डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके साथ ही छात्रों ने मृतक छात्र के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, सबौर से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम सहरसा पहुंची है। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Mankhush kumar
    1
    Post by Mankhush kumar
    user_Mankhush kumar
    Mankhush kumar
    Local News Reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Kumar Raj
    1
    Post by Kumar Raj
    user_Kumar Raj
    Kumar Raj
    Mahishi, Saharsa•
    9 hrs ago
  • shamshad Ansari
    4
    shamshad Ansari
    user_Shamshad Ansari
    Shamshad Ansari
    Astrologer मधेपुर, मधुबनी, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    11 hrs ago
  • मोबाइल फोन आज सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि लोगों की यादों, कामकाज और जरूरी जानकारियों का अहम हिस्सा बन चुका है… ऐसे में जब मोबाइल खो जाए तो परेशानी बढ़ जाती है… लेकिन बिहार के मधेपुरा में पुलिस ने लोगों की यही परेशानी खुशी में बदल दी… ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मधेपुरा पुलिस ने 25 लोगों के खोए मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिए… दरअसल मधेपुरा पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने 25 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है… पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने लाभार्थियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे… बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है… मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी… कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा… बाइट: गौरव, मोबाइल धारक तकनीकी सहायता और लगातार मॉनिटरिंग के जरिए पुलिस ने इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया…और फिर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया… बाइट: राकेश कुमार यादव, मोबाइल धारक बाइट: सुनील भगत, मोबाइल धारक हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा… ताकि गुम हुए मोबाइल उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जा सकें बाइट: मनोज मोहन, हेडक्वार्टर डीएसपी, मधेपुरा मधेपुरा पुलिस की इस पहल ने न सिर्फ लोगों का भरोसा बढ़ाया है… बल्कि यह भी दिखाया है कि तकनीक और प्रतिबद्धता के दम पर पुलिस जनता की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है
    4
    मोबाइल फोन आज सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि लोगों की यादों, कामकाज और जरूरी जानकारियों का अहम हिस्सा बन चुका है…
ऐसे में जब मोबाइल खो जाए तो परेशानी बढ़ जाती है…
लेकिन बिहार के मधेपुरा में पुलिस ने लोगों की यही परेशानी खुशी में बदल दी…
‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मधेपुरा पुलिस ने 25 लोगों के खोए मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिए…
दरअसल मधेपुरा पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने 25 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है…
पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने लाभार्थियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे…
बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है…
मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी…
कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा…
बाइट: गौरव, मोबाइल धारक
तकनीकी सहायता और लगातार मॉनिटरिंग के जरिए पुलिस ने इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया…और फिर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया…
बाइट: राकेश कुमार यादव, मोबाइल धारक
बाइट: सुनील भगत, मोबाइल धारक
हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा…
ताकि गुम हुए मोबाइल उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जा सकें
बाइट: मनोज मोहन, हेडक्वार्टर डीएसपी, मधेपुरा
मधेपुरा पुलिस की इस पहल ने न सिर्फ लोगों का भरोसा बढ़ाया है…
बल्कि यह भी दिखाया है कि तकनीक और प्रतिबद्धता के दम पर पुलिस जनता की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • video
    1
    video
    user_Vishalkumar
    Vishalkumar
    पतरघाट, सहरसा, बिहार•
    13 hrs ago
  • सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय गड़िया में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली से पांचवीं तक के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया—“अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।” नन्हे कलाकारों के शानदार नृत्य प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आएं और शिक्षा के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने यह भी अपील की कि हर ग्रामीण अपने आसपास के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को सम्मानित किया, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा के महत्व का संदेश भी दिया।
    1
    सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय गड़िया में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली से पांचवीं तक के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया—“अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।” नन्हे कलाकारों के शानदार नृत्य प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आएं और शिक्षा के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने यह भी अपील की कि हर ग्रामीण अपने आसपास के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके।
कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को सम्मानित किया, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा के महत्व का संदेश भी दिया।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    3 hrs ago
  • Post by Kumar Raj
    1
    Post by Kumar Raj
    user_Kumar Raj
    Kumar Raj
    Mahishi, Saharsa•
    10 hrs ago
  • मधेपुरा में नकली नोट के जरिए बाजार में ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 80 हजार रुपये के नकली नोट समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। घटना 14 अप्रैल की है, जब पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी गांव में दो युवक नकली 200 रुपये के नोट से सामान खरीदते पकड़े गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जहां से 23 नकली नोट, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में मुख्य आरोपी नितीश कुमार की निशानदेही पर पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से मो. ऐनुल के पास से 80 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। इससे अंतरजिला स्तर पर फैले गिरोह का खुलासा हुआ। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने आम लोगों से संदिग्ध नोट मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। बाइट - अविनाश कुमार, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज
    4
    मधेपुरा में नकली नोट के जरिए बाजार में ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 80 हजार रुपये के नकली नोट समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
घटना 14 अप्रैल की है, जब पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी गांव में दो युवक नकली 200 रुपये के नोट से सामान खरीदते पकड़े गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जहां से 23 नकली नोट, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पूछताछ में मुख्य आरोपी नितीश कुमार की निशानदेही पर पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से मो. ऐनुल के पास से 80 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। इससे अंतरजिला स्तर पर फैले गिरोह का खुलासा हुआ।
उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने आम लोगों से संदिग्ध नोट मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।
बाइट - अविनाश कुमार, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.