logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12 hrs ago
user_Kumar Raj
Kumar Raj
Mahishi, Saharsa•
12 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Kumar Raj
    1
    Post by Kumar Raj
    user_Kumar Raj
    Kumar Raj
    महिषी, सहरसा, बिहार•
    11 hrs ago
  • ​सहरसा जिला के नवहट्टा थाना अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुई जघन्य गैंगरेप की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह कृत्य सभ्य समाज पर कलंक है और इसके दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।​महागठबंधन के नेताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी फरार आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करे और मामले को स्पीडी ट्रायल के तहत चलाकर दोषियों को ऐसी सख्त सजा दिलवाई जाए, जो समाज के लिए एक नजीर बने। ​नेताओं ने पीड़िता को अविलंब न्याय दिलाने के साथ-साथ पीड़ित परिवार की सुरक्षा पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सहरसा पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि वे बिना किसी भय के अपनी कानूनी लड़ाई लड़ सकें। ​​इस दौरान महागठबंधन की एकजुटता दिखी, जिसमें विभिन्न दलों के जिलास्तरीय दिग्गज शामिल हुए ​राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर, मंशु यादव, अलोक राज। ​कांग्रेस: जिलाध्यक्ष मुकेश झा, युवा कांग्रेस के मृणाल कामेश। ​वाम दल: सीपीएम जिला सचिव रंधीर यादव, सीपीआई जिला सचिव परमानंद ठाकुर, भाकपा माले के कुंदन यादव, सीपीआई नेता शंकर यादव। आईआईपी नेता सनोज तांती, जिलाध्यक्ष विद्या शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष रिभा शर्मा।​"यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारी संवेदनाओं पर प्रहार है। महागठबंधन न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेगा। माले नेता कुंदन यादव ने कहा कि पुरे बिहार में लगातार बढ़ रही छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार, गैंगरेप जैसे जघन्य घटनाएं बेहद ही चिंताजनक है
    1
    ​सहरसा जिला के नवहट्टा थाना अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुई जघन्य गैंगरेप की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह कृत्य सभ्य समाज पर कलंक है और इसके दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।​महागठबंधन के नेताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई  की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी फरार आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करे और मामले को स्पीडी ट्रायल के तहत चलाकर दोषियों को ऐसी सख्त सजा दिलवाई जाए, जो समाज के लिए एक नजीर बने। ​नेताओं ने पीड़िता को अविलंब न्याय दिलाने के साथ-साथ पीड़ित परिवार की सुरक्षा पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सहरसा पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि वे बिना किसी भय के अपनी कानूनी लड़ाई लड़ सकें।
​​इस दौरान महागठबंधन की एकजुटता दिखी, जिसमें विभिन्न दलों के जिलास्तरीय दिग्गज शामिल हुए ​राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर, मंशु यादव, अलोक राज।
​कांग्रेस: जिलाध्यक्ष मुकेश झा, युवा कांग्रेस के मृणाल कामेश।
​वाम दल: सीपीएम जिला सचिव रंधीर यादव, सीपीआई जिला सचिव परमानंद ठाकुर, भाकपा माले के कुंदन यादव, सीपीआई नेता शंकर यादव। आईआईपी नेता सनोज तांती, जिलाध्यक्ष विद्या शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष रिभा शर्मा।​"यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारी संवेदनाओं पर प्रहार है। महागठबंधन न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेगा। माले नेता कुंदन यादव ने कहा कि पुरे बिहार में लगातार बढ़ रही छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार, गैंगरेप जैसे जघन्य घटनाएं बेहद ही चिंताजनक है
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by PP News Koshi
    1
    Post by PP News Koshi
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    3 hrs ago
  • सहरसा: अंतरजिला लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, एक बालक निरुद्ध
    1
    सहरसा: अंतरजिला लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, एक बालक निरुद्ध
    user_Chandra Times
    Chandra Times
    New Service Kahara, Saharsa•
    23 hrs ago
  • खबर है सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के जहां पदमपुरा गांव से बराही गांव जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग में शाम होते ही नशा कारोबारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। इसको लेकर दर्जनों लोगों ने बताया की अन्य जिले से कई युवक अपने बाइक से शाम ढलते ही इस सड़क मार्ग में आते हैं जहां पहले से ही नशा के शौकीन उनके इंतजार में रहते हैं इस दौरान वे अपने साथ प्रतिबंधित कोरेक्स के अलावा स्मैक भी लेकर आता है इससे पहले उनके द्वारा नियुक्त एजेंट दिन भर ग्राहक के तलाश में घूमते रहते हैं जिसका अंदाजा लगाया जाना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार उसे गिरफ्त में लेने का प्रयास भी किया गया है मगर स्थानीय कुछ युवा के मदद से जो नशा के शिकार हो चुके हैं उनके मदद से वो फरार हो जाता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने शाम होने के बाद इस सड़क मार्ग में पुलिस गस्ती तेज करने की मांग उठाया है जिससे नशा कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में आ सके।
    1
    खबर है सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के जहां पदमपुरा गांव से बराही गांव जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग में शाम होते ही नशा कारोबारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। इसको लेकर दर्जनों लोगों ने बताया की अन्य जिले से कई युवक अपने बाइक से शाम ढलते ही इस सड़क मार्ग में आते हैं जहां पहले से ही नशा के शौकीन उनके इंतजार में रहते हैं इस दौरान वे अपने साथ प्रतिबंधित कोरेक्स के अलावा स्मैक भी लेकर आता है इससे पहले उनके द्वारा नियुक्त एजेंट दिन भर ग्राहक के तलाश में घूमते रहते हैं जिसका अंदाजा लगाया जाना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार उसे गिरफ्त में लेने का प्रयास भी किया गया है मगर स्थानीय कुछ युवा के मदद से जो नशा के शिकार हो चुके हैं उनके मदद से वो फरार हो जाता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने शाम होने के बाद इस सड़क मार्ग में पुलिस गस्ती तेज करने की मांग उठाया है जिससे नशा कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में आ सके।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • सम्राट चौधरी को CM बनाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- हमने पहले ही कहा था, एक तो NDA जीतेंगे नहीं, अगर जीते तो नीतीश कुमार CM रहेंगे नहीं, अगर 10 हजार रुपए देकर NDA ने वोट नहीं खरीदा होता, इलेक्शन कमीशन की मदद नहीं होती, पिछले दरवाजे से मैन्युफैक्चर्ड मैंडेट लिया, उसी से उन्हें 202 सीटें आईं, अगर ये नहीं होता तो उन्हें इतनी सीटें नहीं आतीं, इसमें जिन लोगों ने योगदान दिया उसके जो आका हैं सत्ता उनके हाथ में है। PK ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज, बोले- जब भाजपा को मौका लगा तो उन्होंने किसको CM बनाया? आप उसका चाल, चरित्र, चेहरा देख लें, लोगों को ये नहीं पता कि इन्होंने 10वीं पास की है कि नहीं? आप राज्य के CM हैं, कम से कम सही बता दें, फर्जी सर्टिफिकेट लगाना चरित्र को दिखाता है। 6 लोगों की हत्या के आरोप में वे जेल में रहे, लेकिन इसकी कोई घोषणा एफेडेविट में नहीं की। शराबबंदी के मुद्दे पर बोले प्रशांत किशोर, कहा- ये पिछले दरवाजे से काम करने वाले लोग हैं, हमने पहले ही कहा था कि फर्जी कानून को बंद करना चाहिए, इसका लाभ भ्रष्ट माफिया-अफसरों को है, इसे बंद कर लाभ पढ़ाई, बिहार नवनिर्माण के लिए हो, जनता का पैसा बांटकर वोट खरीदा, खजाना खाली हुआ तो पिछले दरवाजे से ये नीति भी बदलेंगे।
    1
    सम्राट चौधरी को CM बनाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- हमने पहले ही कहा था, एक तो NDA जीतेंगे नहीं, अगर जीते तो नीतीश कुमार CM रहेंगे नहीं, अगर 10 हजार रुपए देकर NDA ने वोट नहीं खरीदा होता, इलेक्शन कमीशन की मदद नहीं होती, पिछले दरवाजे से मैन्युफैक्चर्ड मैंडेट लिया, उसी से उन्हें 202 सीटें आईं, अगर ये नहीं होता तो उन्हें इतनी सीटें नहीं आतीं, इसमें जिन लोगों ने योगदान दिया उसके जो आका हैं सत्ता उनके हाथ में है।
PK ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज, बोले- जब भाजपा को मौका लगा तो उन्होंने किसको CM बनाया? आप उसका चाल, चरित्र, चेहरा देख लें, लोगों को ये नहीं पता कि इन्होंने 10वीं पास की है कि नहीं? आप राज्य के CM हैं, कम से कम सही बता दें, फर्जी सर्टिफिकेट लगाना चरित्र को दिखाता है। 6 लोगों की हत्या के आरोप में वे जेल में रहे, लेकिन इसकी कोई घोषणा एफेडेविट में नहीं की।
शराबबंदी के मुद्दे पर बोले प्रशांत किशोर, कहा- ये पिछले दरवाजे से काम करने वाले लोग हैं, हमने पहले ही कहा था कि फर्जी कानून को बंद करना चाहिए, इसका लाभ भ्रष्ट माफिया-अफसरों को है, इसे बंद कर लाभ पढ़ाई, बिहार नवनिर्माण के लिए हो, जनता का पैसा बांटकर वोट खरीदा, खजाना खाली हुआ तो पिछले दरवाजे से ये नीति भी बदलेंगे।
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    पत्रकार सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by किरण देव यादव
    3
    Post by किरण देव यादव
    user_किरण देव यादव
    किरण देव यादव
    Khagaria, Bihar•
    1 hr ago
  • Post by Kumar Raj
    1
    Post by Kumar Raj
    user_Kumar Raj
    Kumar Raj
    Mahishi, Saharsa•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.