Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया मे धूमधाम से मनाई महावीर जयंती जैन समाज ने निकाली पातकी यात्रा दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट👆
राजेंद्र पटवा
दतिया मे धूमधाम से मनाई महावीर जयंती जैन समाज ने निकाली पातकी यात्रा दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट👆
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया। जिले के जिगना ग्राम में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। खेत में पड़ी नरवाई (फसल अवशेष) में फेंकी गई बीड़ी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, किसी ग्रामीण द्वारा जलती हुई बीड़ी नरवाई में फेंक दी गई, जिससे सूखी नरवाई ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और खेत के किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महज दो मिनट के अंदर कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग यहीं नहीं रुकी, बल्कि खेत में बने किसान के कच्चे मकान तक पहुंच गई। आग की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दौरान कई बार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन समय पर दमकल मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और नुकसान बढ़ता चला गया। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही और आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि नरवाई में आग लगने की घटनाएं हर साल सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा जागरूकता के बावजूद ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।4
- दतिया। शहर के राजघाट तिराहा क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक पानी की पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन टूटने के चलते तेज़ बहाव के साथ पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी देर तक पानी लगातार बहता रहा, जिससे न केवल पानी की बर्बादी हुई बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। लोगों ने संबंधित विभाग को सूचना दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका था। स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन सुधार की मांग की है, ताकि समस्या का समाधान हो सके और पानी की बर्बादी रोकी जा सके। फिलहाल क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या पर संज्ञान लेकर राहत पहुंचाएगा।1
- बिग ब्रेकिंग - छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर दामोदर यादव का पलटवार दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर महाराष्ट्र की तरह मध्य प्रदेश में भी हो FIR छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए किसी ईश्वर से कम नहीं धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज का अपमान करते हुए उन्हें बताया थका और कमजोर दामोदर यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज को भी मनुवादी व्यवस्था के अधीन बता कर उनका अपमान किया संपूर्ण महाराष्ट्र में धीरेंद्र शास्त्री को हो रहा विरोध अनेक जिलों कई संगठनों ने में FIR के लिए दिया आवेदन मध्य प्रदेश में भी धीरेंद्र शास्त्री सार्वजनिक रूप से तत्काल प्रभाव से मांगें माफ़ी माफ़ी नहीं माँगी तो मध्य प्रदेश में भी धीरेंद्र शास्त्री पर करवायेंगे FIR साथ ही बाबा साहेब का अपमान करने वाले भी भेजे जाएं जेल1
- #MP: विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर गोहद विधायक केशव देसाई के साथ धमाकेदार इंटरव्यू ..…... #विधायक #विधानसभा #किसान #MLA #politicsnews1
- दतिया बिग ब्रेकिंग दतिया के ग्राम जिगना में अचानक खेतों में आग लगने से खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग आग की तेज लपटों से किसानों के भूस के कूप जल कर खाक हो गए1
- झांसी सट्टा पुलिस ने तोड़ी कमर1
- दतिया। नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे, जहां उन्होंने अपने निवास पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर आमजन की समस्या सुनीं। इस शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा पहुंचे। शिविर में आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए। पूर्व गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने हर आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से हल किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना रहा।1