Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहारनपुर डी आई जी अभिषेक सिंह ने कावड़ मार्ग का किया निरीक्षण शिवालयों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
P7tv
सहारनपुर डी आई जी अभिषेक सिंह ने कावड़ मार्ग का किया निरीक्षण शिवालयों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर डी आई जी अभिषेक सिंह ने कावड़ मार्ग का किया निरीक्षण शिवालयों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश1
- पत्रकारों ने कांवड़ियों को बांटे फल और पेयजल, भाईचारे का दिया संदेश कांधला। बुढ़ाना मार्ग स्थित रेलवे फाटक के समीप सोमवार को नगर के दोनों समुदायों से जुड़े पत्रकारों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने की मिसाल पेश की। पत्रकारों ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों को फल, पेयजल और अन्य सामग्री वितरित की। इस दौरान दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को बुढ़ाना मार्ग रेलवे फाटक के समीप कांवड़ियों की सेवा के लिए पत्रकारों ने सेवा शिविर लगाकर उन्हें फल और पेयजल वितरित किया।इस दौरान पत्रकार जितेंद्र चौहान (टिंकू), इस्तखार भाटी, साजिद सिद्दीकी, फुरकान जंग, अमन मित्तल, आरिफ जंग, राजीव चौहान, आदिल राणा, ऋषिपाल काला, इरफान जंग, पुष्पेंद्र चौहान, सोनू ठाकुर, रिजवान, आरजू, शुभम मित्तल, सादिक सिद्दीकी , सोनू जंग, रहमान सुलेमानी,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।पत्रकारों ने कहा कि कांधला की पहचान आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जानी जाती है। सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे के पर्व और धार्मिक आयोजनों में सहयोग करते हुए सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।कांवड़ियों की सेवा और पत्रकारों की इस पहल को देखकर क्षेत्र के लोगों ने भी सराहना की। लोगों ने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।1
- शामली: कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते दिखे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट वीरेंद्र कसाना, चार दिन पहले एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में किया था ढ़ेर।1
- धर्मेंद्र हुड्डा द्वारा चलाई गई मुहिम पर उठने लगे सवाल, कार्यवाही बनाने वालों पर ही क्यों देखने वालों पर क्यों नहीं धर्मेंद्र हुड्डा द्वारा चलाई गई मुहिम पर उठने लगे सवाल, कार्यवाही बनाने वालों पर ही क्यों देखने वालों पर क्यों नहीं1
- इस्लामपुर घसौली में दलित बस्ती की गली में गंदगी से लोग परेशान, बीमारी फैलने का खतरा इस्लामपुर घसौली में दलित बस्ती की गली में गंदगी से लोग परेशान, बीमारी फैलने का खतरा कांधला। कस्बा कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में दलित समाज की बस्ती की एक गली में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के मौसम में गली की हालत इतनी खराब हो जाती है कि यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। दलित समाज की आवाज को उठाते हुए बदरुज्जमां पठान ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान गांव की समस्या की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि इस गली में रहने वाले लोग लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में गली किसी तालाब का रूप ले लेती है और बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है। बदरुज्जमां पठान ने कहा, “हमारे दलित भाई बहुत ज्यादा परेशान हैं। गली में गंदगी और जलभराव के कारण बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। बरसात में आने-जाने का रास्ता तालाब बन जाता है। छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो जाता है। आखिर क्या इस गली में इंसान नहीं रहते?” उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी केवल आने-जाने तक सीमित नहीं है। गांव के लोगों को खेतों से घास-फूस और पशुओं के लिए चारा लाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गली की खराब हालत के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बदरुज्जमां पठान ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गांव इस्लामपुर घसौली में विकास कार्य कराए जाने की बात कही जाती है, तो फिर इस गली की हालत पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने, गली की सफाई कराने और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक लाभ तभी माना जाएगा, जब गांव की हर बस्ती और हर गली तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें। किसी भी बस्ती को गंदगी, जलभराव और बदहाल रास्ते के भरोसे नहीं छोड़ा जाना चाहिए। ग्रामीणों साहब सिंह, धर्मराज कुमार, दीपक कुमार और बादल कुमार समेत अन्य लोगों ने भी समस्या के जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है, इसलिए संबंधित विभाग को बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गली से गंदगी और जलभराव की समस्या दूर कराकर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी सुरक्षित रास्ता मिल सके।1
- अहिल्याबाई चौक पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा-यातायात व्यवस्था का निरीक्षण मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने 10 अगस्त को अहिल्याबाई चौक पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों के आवागमन, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अहिल्याबाई चौक पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा-यातायात व्यवस्था का निरीक्षण मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने 10 अगस्त को अहिल्याबाई चौक पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों के आवागमन, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।1
- शामली(कांधला)। युवक हत्याकांड में वांछित आरोपी पारस गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद। शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के नाला-ककड़ीपुर रजवाहा पटरी पर हुए युवक हत्याकांड में वांछित चल रहे एक आरोपी को कांधला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कांधला में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, नाला-ककड़ीपुर रजवाहा पटरी पर मोनू उर्फ गुल्लू पुत्र सुरेंद्र, निवासी ग्राम ककड़ीपुर, थाना रमाला, जनपद बागपत का शव मिला था। सूचना पर कांधला पुलिस, फील्ड यूनिट एवं उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान तथा सिर में गोली लगने का घाव मिला था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता सुरेंद्र की तहरीर के आधार पर कांधला थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। स्वाट सर्विलांस टीम शामली और थाना कांधला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 अगस्त 2026 को कार्तिक व ओमपाल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया गया था। इसके बाद 8 अगस्त को सत्यम व शुभम को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने पारस पुत्र जगत, निवासी ग्राम भारसी, थाना कांधला, जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1